शिशु

कंचन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kanchan Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

बच्चे का नाम चुनना माता-पिता के लिए बहुत ही चुनौती भरा काम होता है और ऐसे में अगर बेटी का नाम रखना हो तो वो और ज्यादा मुश्किल होता है क्योंकि बेटियां घर की लाडली होती हैं। घर में सबकी जान उन्हीं में बसती है। ऐसे में अपनी जान से भी प्यारी बेटी का नाम सबसे प्यारा रखना पेरेंट्स की जिम्मेदारी बन जाती है। आज के लेख में हम आपकी लाडली बेटी के लिए एक बहुत प्यारे नाम की चर्चा करेंगे जो कि ‘कंचन’ है। कंचन आपकी बेटी के लिए बहुत अच्छा नाम हो सकता है। लेकिन यदि आपको कंचन नाम से जुड़ी तमाम जानकारी पाने की इच्छा है तो इसके लिए आपको हमारे लेख को अंत तक पढ़ना होगा तब जाकर आपको इस नाम से जुड़ी हर जानकारी मिल पाएगी।

कंचन नाम का मतलब और राशि

कुछ माता-पिता की चाह होती है कि उनकी बेटी का नाम भले ही सरल हो मगर उसका अर्थ यूनिक होना चाहिए। इस लेख में हम ऐसे ही एक नाम की बात करने जा रहे हैं। कंचन नाम का अर्थ धन, सोना, चमक और चमकदार होता है। इसका मतलब है कि जिन लड़कियों का नाम कंचन होगा उनका व्यक्तित्व भी धन, सोना, चमक और चमकदार जैसा देखने को मिलेगा। कंचन नाम की राशि मिथुन होती है। नीचे एक तालिका दी गई है जिसमें कंचन नाम से जुड़े अंकज्योतिष, नक्षत्र, शुभ रत्न इत्यादि के बारे में बताया गया है इसे जरूर पढ़ें। कभी-कभी पेरेंट्स लड़कों के लिए भी कंचन नाम चुनते हैं। 

नाम कंचन
अर्थ धन, सोना, चमक और चमकदार
लिंग लड़की
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 7
राशि मिथुन
नक्षत्र मृगशिरा (वे, वो, का, की, बे, बो)
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग हल्का पीला, हरा, गुलाबी, सफेद
शुभ रत्न पन्ना

कंचन नाम का अर्थ क्या है?

कंचन नाम सुनने में भले ही साधारण लगे लेकिन इसका अर्थ इसे दूसरे नामों से अलग पहचान देता है। कंचन नाम का अर्थ धन, सोना, चमक और चमकदार होता है। स्वाभाविक है कि कंचन नाम के व्यक्तित्व में ये सब गुण देखने को मिल सकते हैं। कंचन नाम की लड़कियां स्वतंत्र विचारधारा की होती हैं। ये लड़कियां अपनी मर्जी की मालिक होती हैं। कोई इनसे काम नहीं निकलवा सकता है। लोगों के साथ इनका व्यवहार अच्छा होता है जिससे समाज में उन्हें एक विशेष पहचान मिलती है। कंचन नाम की लड़कियां समझदार और धनवान होती हैं। इसीलिए कई लोग इनसे मदद लेना पसंद करते हैं।

ADVERTISEMENTS

कंचन नाम का राशिफल

कंचन नाम की राशि मिथुन होती है। मिथुन राशि से संबंधित होने के कारण कंचन नाम की लड़कियां व्यावहारिक और समझदार मानी जाती हैं। कंचन नाम की लड़कियां भाग्य की धनी होती हैं। इनका बौद्धिक स्तर अन्य की तुलना में बहुत अधिक होता है। इनके जीवन में हमेशा परिवर्तन होता रहता है। कंचन नाम की लड़कियों में धैर्य की कमी पाई जाती है जिसके कारण वे जल्दबाजी में फैसला लेकर खुद का ही नुकसान करा लेती हैं। कंचन नाम की लड़कियों को अपनी स्वतंत्रता पसंद होती है।

कंचन नाम का नक्षत्र क्या है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंचन नाम की लड़कियों का जन्म नक्षत्र मृगशिरा होता है। जिसका प्रतीक चिन्ह हिरण का सिर होता है। इस नक्षत्र से सम्बन्धित अन्य नाम वे, वो, का, की, बे, बो अक्षरों से शुरू होते हैं।

ADVERTISEMENTS

कंचन जैसे मिथुन राशि के हिसाब से अन्य नाम

कई ऐसे पेरेंट्स होते हैं जो अपने बच्चों का नाम राशि के हिसाब से रखते हैं। यदि नाम रखने में राशि आपकी भी प्राथमिकता है तो हमने आगे की सारणी में मिथुन राशि से कुछ अन्य नामों की सूची तैयार की है। इस पर आप विचार कर सकते हैं।

नाम नाम
कनिका (Kanika) काव्या (Kavya)
केतकी (Ketki) कियारा (Kiyara)
वंदना (Vandana) वायुना (Vayuna)
कविता (Kavita) कशिश (Kashish)
वनिष्का (Vanishka) वंशजा (Vanshaja)

कंचन नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

कंचन लड़कियों के लिए आम लेकिन सुंदर नाम है। लेकिन फिर भी यदि आप अपनी बेटी के लिए कंचन नाम से मिलते जुलते नामों की तलाश कर रहे हैं तो नीचे दी गई सारणी पर एक नजर डाल सकते हैं और अपनी बेटी के लिए एक प्यारा सा नाम ढूंढ़ सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
नाम नाम
किंजल (Kinjal) केसर (Kesar)
केसर (Kesar) काम्या (Kamya)
कलिका (Kalika) कानन (Kanan)
कनक (Kanak) कोमल (Komal)
कनिष्का (Kanishka) कसक (Kasak)

कंचन नाम के प्रसिद्ध लोग

हम आपको नाम से जुड़े कुछ प्रसिद्ध लोगों के बारे में भी बताते हैं। आज हम इस लेख में कंचन नाम की कुछ प्रसिद्ध हस्तियों के बारे में जानेंगे। कंचन नाम की प्रख्यात महिलाओं की जानकारी के लिए नीचे की सारणी पर एक नजर डालें।

नाम पेशा
कंचन अधिकारी टीवी कार्यक्रम निर्माता-निर्देशक
कंचन चौधरी भट्टाचार्य भारत की दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी
कंचन अभिनेत्री
कंचन चंद्रा पॉलिटिकल साइंटिस्ट
कंचन बाबला शाह दिवंगत गायिका
कंचन प्रभा देवी त्रिपुरा की पूर्व रानी
अमा कंचन श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी
कंचन गुप्ता अभिनेत्री

‘क’ से शुरु होने वाले लड़कियों के नाम

नाम का पहला अक्षर हमारे व्यक्तित्व पर गहरा छाप छोड़ता है। इसीलिए कई माता पिता नाम के पहले अक्षर को ज्यादा महत्व देते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपकी बेटी का नाम भी ‘क’ अक्षर से शुरु हो तो हमने आगे की सारणी में ऐसे ही कुछ नामों और उसके अर्थ के बारे में बताया है। इसमें से भी आप अपने बेटी के लिए एक अच्छा नाम रख सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
कौमुदी (Kaumudi) चांदनी, पूर्णिमा
कोयना (Koyna) कोयल
कुमकुम (Kumkum) सिंदूर, रोली
काया (Kaya) शरीर, बड़ी बहन
काशी (Kashi) पवित्र, धर्म से जुड़ी
कंगना (Kangana) हाथ में पहनने वाला आभूषण
कौशिकी (Kaushiki) एक सुगंधित पदार्थ
कुहू (Kuhu) कोयल की मीठी बोली
कामना (Kamna) सुंदर,इच्छा
कामाक्षी (Kamakshi) देवी पार्वती, इच्छा की देवी

इस लेख में हमने जाना कि जरूरी नहीं की नाम हमेशा यूनिक ही रहे। बल्कि अगर नाम का अर्थ यूनिक है तो उस नाम को भी माता पिता रखना पसंद करते हैं। कंचन एक ऐसा ही नाम है। इस लेख में हमने जाना कि कंचन नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है। उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख पढ़कर कंचन नाम से जुड़ी हर जानकारी मिल गई होगी तो अपनी बेटी को कंचन नाम देकर उसे इस दुनिया में स्वागत करें।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

किया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kiya Name Meaning in Hindi
कनक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kanak Name Meaning in Hindi
कोमल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Komal Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

3 months ago