काव्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kaavya/Kavya Name Meaning in Hindi

काव्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Kaavya/Kavya Name Meaning in Hindi

आप के घर में नन्हा मेहमान आने वाला हो और आपके घर में उसके नाम को लेकर लगातार परिवार वालों के बीच चर्चा न हो रही हो ऐसा मुमकिन ही नहीं है। लड़का हो या लड़की परिवार वाले दोनों के लिए ही बेहतर नाम चुनने और रखने की पूरी कोशिश में लगे रहते हैं। ऐसे में कुछ नाम होते हैं जिन्हें सुनकर ही मन करता है कि बस यही नाम आपके बच्चे के लिए बना है। हम इस लेख में लड़कियों के लिए रखे जाने वाला काफी ट्रेंडिंग और स्टाइलिश नाम काव्या के बारें में विस्तार से जानेंगे। माता-पिता को अक्सर अपनी लाड़ली के लिए ये नाम बहुत भाता है। काव्या नाम से जुड़ा बहुत कुछ आपके जानने के लिए इस लेख में मौजूद है, तो आइए इस नाम से जुड़े उसके अर्थ, राशिफल, नक्षत्र और इस नाम वाले लोगों के व्यक्तित्व में जानते हैं। 

काव्या नाम का मतलब और राशि

काव्या बहुत ही स्वीट और क्यूट सा लड़कियों को दिए जाने वाले नाम है, जो कि बिलकुल भी कॉमन नहीं है। ये नाम आपके व्यक्तित्व को और भी बेहतर तरीके से निखारता है। जब भी किसी के घर में लड़की का जन्म होता है, और नाम क से रखना होता है तो कोई न कोई व्यक्ति काव्या नाम का विकल्प लेकर जरूर आता है। तो अब अगर आपको भी यह नाम पसंद है तो इसके लिए आपको इस नाम का अर्थ जानना बेहद जरूरी है। आपको बता दें काव्या नाम का अर्थ कविता और बुद्धिमान होता है। इस नाम का मतलब यह साफ दर्शाता है कि इस नाम की लड़कियों का दिमाग बहुत तेज होता है। वहीं इस नाम की शुरुआत क अक्षर से होती है जिसकी वजह से यह मिथुन राशि के अंदर आता है। इस नाम से जुड़े व्यक्तियों के व्यवहार और उनके व्यक्तित्व को समझने के लिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

नाम  काव्या
अर्थ  कविता, बुद्धिमान 
जेंडर  लड़की 
अंक ज्योतिष  6
धर्म  हिन्दू 
राशि  मिथुन
नक्षत्र  मृगशिरस (वे, वो, का, की, बे, बो)
शुभ दिन  बुधवार 
शुभ रंग  गुलाबी, हल्का पीला, सफेद और हरा 
शुभ रत्न  पन्ना 

काव्या नाम का अर्थ क्या है? 

काव्या लड़कियों एक बेहद ही यूनीक और इंटरेस्टिंग नाम है। यह हम सब ने बहुत बार सुना होगा कि बिना अर्थ जाने कोई भी नाम नहीं रखना चाहिए, सिर्फ इसलिए क्योंकि वो नाम सुनने में अच्छा लग रहा है। आपको इस बात से काफी हद तक यह अंदाजा हो गया होगा कि नाम रखना और ढूढ़ना इतना भी आसान काम नहीं जितना लोग इसे समझते हैं। यह वास्तव में एक जिम्मेदारी वाला काम है। तो अगर आप अपनी बेटी का नाम काव्या रखते हैं तो यह कहना गलत नहीं होगा कि उसके नाम का असर कहीं न कहीं आपको उसके व्यवहार में देखने को मिलेगा। काव्या जैसे खूबसूरत नाम का अर्थ कविता और बुद्धिमान होता है। इस नाम की लड़कियों का स्वभाव मिलनसार होता है और ये हर किसी को अपना दोस्त बनाने में कामयाब होती है। इन्हें हर तरह की चुनौतियों का सामना करना बेहद पसंद है। काव्या नाम की लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में बहुत नाम कमाती है और इतना ही नहीं इन्हे एक ही काम बार-बार करना अच्छा लगता है। 

काव्या नाम का राशिफल

काव्या नाम के व्यक्ति मिथुन राशि के अंतर्गत आते है। इस राशि की लड़कियां दिखने में बेहद सुंदर और दिमाग से स्मार्ट होती है। इनके ईमानदारी के चर्चे हर जगह होते हैं। यह समाज से जुड़ी हुई होती है। इनके अंदर कला का भंडार होता है और यह कला के कई क्षेत्र में खूब नाम कमाती हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह हैं कि इस राशि की लड़कियां बिना डरे हिम्मत के साथ हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहती हैं।  

ADVERTISEMENTS

काव्या नाम का नक्षत्र क्या है?

काव्या नाम का नक्षत्र मृगशिरस है और ज्योतिष के अनुसार मृगशिरस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह हिरण के सिर को माना जाता है। मृगशिरस नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार है- वे, वो, का, की, बे, बो।

मिथुन राशि के हिसाब से काव्या नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम

काव्या एक सिंपल और साथ ही साथ ट्रेंडिंग नाम है। आज के समय में माता-पिता ट्रेंडिंग नामों को अपनाते हैं। आप ने भी अगर ये ठान लिया है कि अपने बच्चे का नाम काव्या से मिलता-जुलता ही रखना है तो चिंता न करें हमने आपके लिए कई सारे ऑप्शन तैयार रखें हैं। कृपया नीचे दिए नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें। 

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
काव्यश्री (Kavyashree)) काव्याखी (kavyakhi)
लोकव्या (Lokavya) काव्यसुधा (Kavyasudha)
सुकाव्या (Sukavya) श्रीकाव्या (Shrikavya)
भव्या (Bhavya) शैव्या (Shaivya)
काव्यांजलि (Kavyanjali) काव्यप्रीत (Kavyapreet)
सकाव्या (Sakavya) भाव्या (Bhaavya)
शिव्या (Shivya) काव्यनिधि (Kavyanidhi)
कवु (Kavu) काव्यानंदा (Kavyananda)
काव्यानि (Kavyani) काव्यांशी (Kavyanshi)

काव्या नाम के प्रसिद्ध लोग

काव्या नाम की ऐसी कई मशहूर हस्तियां हमारे समाज में मौजूद है जिन्होंने अपने क्षेत्र में खूब नाम कमाया और देश का नाम रोशन किया है, तो हम उन्हीं में से कुछ चुनिंदा महिलओं के बारें में आपको बताएंगे।

नाम  पेशा 
काव्या माधवन  अभिनेत्री
काव्या अजीत क्लासिकल सिंगर 
काव्या शेट्टी अभिनेत्री 
काव्या सिंह अभिनेत्री एवं मॉडल
काव्या विश्वनाथन भारतीय अमेरिकी लेखिका 
काव्या अरिवुमानी तमिल अभिनेत्री 

‘क’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम  

यदि आप भी अपने बच्ची के लिए हर एक काम बहुत ही सोच समझकर करते हैं और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चाहते हैं, खासकर नाम रखने को लेकर। तो अगर आपके पंडित द्वारा बताए गए ‘क’ अक्षर से ही आप अपनी बेटी का नाम रखना है, तो आप जरूर ऐसे ही नाम को चुनें जो उसके लिए सफलता के हर दरवाजे खोल दे। क अक्षर से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम की सूची उनके अर्थ के साथ मौजूद है।

ADVERTISEMENTS

नाम अर्थ 
किया (Kiya) मधुर, शुद्ध, प्यारी  
कामिता (Kaamita) चाहत
कुंजलता (Kunjlata) वन लता
कजरी (Kajri) बादल के जैसा
कनका (Kanaka) सोना, चन्दन
कर्णिका (Karnika) कान की बाली, कमल, एक अप्सरा
कुशा (Kusha) पवित्र घास, प्रतिभावान
कनिष्का (Kanishka) एक प्राचीन राजा का नाम, बौद्ध धर्म का पालन करने वाला
किवा (Kiva) सुंदर, कोमल
कनुशी (Kanushi) प्रिय

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने पूरी कोशिश की है कि आपको काव्या नाम जुड़ी तमाम जानकारियां दे सकें और हम उम्मीद करते हैं कि यह सभी जानकारियां आपके लिए फायदेमंद साबित हों। इसके अलावा अगर आपको काव्या नाम से मिलते जुलते नाम रखने कि इच्छा है तो आपके लिए वो विकल्प भी इस लेख में मौजूद है। फिलहाल हम यदि कोशिश करते हैं कि हम वो सभी जानकारियां उन माता पिता तक पहुंचा सकें, जो कि अपने बच्चों के नाम को लेकर बेहद परेशान और असमंजस में हैं। 

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

दिया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Dea Name Meaning in Hindi
अनुष्का नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anushka Name Meaning in Hindi
पृशा/प्रिशा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Prisha Name Meaning in Hindi