शिशु

कीर्ति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kirti Name Meaning in Hindi

सभी पेरेंट्स की इच्छा होती है उनके बच्चे बड़े होकर धन, यश, प्रसिद्धि प्राप्त करें और वो सब कुछ हासिल करें जो अपने जीवन में वे नहीं कर पाए। इस कामना को ध्यान में रखते हुए वो हमारे बीच के प्रसिद्ध लोगों के नामों से आकर्षित हो जाते हैं। जैसे उदाहरण के लिए बताएं तो कीर्ति सुरेश हमारे बीच एक जानी मानी अभिनेत्री हैं जिनके पास धन, फेम, सम्मान, लोकप्रियता इत्यादि की कोई कमी नहीं है। ऐसे में पेरेंट्स सोचते है कि अगर उन्होंने भी अपनी बेटी का नाम कीर्ति रखा तो वो भी भविष्य में कीर्ति सुरेश के जैसे ही प्रसिद्ध होगी। ये सोचना आपके लिए गलत भी नहीं है क्योंकि नाम का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है जो हमारे अंतिम क्षण तक हमारे साथ रहता है। तो यदि आप चाहते हैं कि आपकी बेटी का नाम भी कीर्ति हो तो इससे संबंधित जानकारी के लिए आपको हमारा लेख अंत तक पढ़ना चाहिए तभी आपको कीर्ति से जुड़ी सभी जानकारी मिल सकेगी। आपकी जानकारी के लिए एक और बता दें कि कीर्ति नाम कभी-कभी लड़कों के लिए भी इस्तेमाल होता है। उदाहरण के लिए, कीर्ति आज़ाद, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और सांसद। 

कीर्ति नाम का मतलब और राशि

आपको अपनी बेटी का नाम रखने से पूर्व उस नाम की पूरी जानकारी हासिल करना बहुत जरूरी है। इस जानकारी को पाने में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हमारे लेख में नामों के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है। कीर्ति नाम का अर्थ प्रसिद्धि, प्रतिष्ठा, खुशी और लोकप्रिय होता है। इसका मतलब है कि कीर्ति नाम की लड़कियों का निवास जहां भी होगा वहां खुशियों का वातावरण होगा। कीर्ति नाम की लड़कियों की राशि मिथुन होती है। इस नाम के अंकज्योतिष, नक्षत्र, शुभ दिन इत्यादि की जानकारी के लिए आगे की तालिका को देखें।

ADVERTISEMENTS

नाम कीर्ति
अर्थ प्रसिद्धि, प्रतिष्ठा, खुशी, लोकप्रिय
लिंग लड़की
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 4
राशि मिथुन
नक्षत्र मृगशिरा (वे, वो, का, की, बे, बो)
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग हल्का पीला, हरा, गुलाबी और सफेद
शुभ रत्न पन्ना

कीर्ति नाम का अर्थ क्या है?

कीर्ति नाम का अर्थ प्रसिद्धि, प्रतिष्ठा, खुशी और लोकप्रिय होता है। इसका मतलब यह है कि कीर्ति नाम की लड़कियों में इसके अर्थ के समान ही गुण देखने को मिल सकता है। कीर्ति नाम की लड़कियां भाग्य की धनी होती हैं मानों खुद भगवान से अपना भाग्य लिखवाकर आई हों। कीर्ति नाम की लड़कियां ऐसे तो परिश्रमी ही होती हैं,किंतु बहुत बार ऐसा देखा जाता है कि ये लड़कियां कम मेहनत में ही सफलता प्राप्त कर लेती हैं। हर मुश्किल को छोड़ कर आगे बढ़ने का गुण इनमें देखने को मिलता है। इन्हें अपने जीवन में रोमांच बहुत पसंद होता है।

कीर्ति नाम का राशिफल

कीर्ति नाम की लड़कियों की राशि मिथुन होती है। मिथुन राशि के जातक होने के कारण कीर्ति नाम की लड़कियां अक्लमंद और मेहनती होती हैं। इन्हें अपने काम के संबंध में खोजबीन करने में बड़ा मजा आता है, जिससे इनके जीवन में करियर की अपार संभावना देखने को मिलती है। कीर्ति नाम की लड़कियों को चुनौतियों वाले काम करने पसंद होते हैं। ये लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी आगे रहती हैं। कीर्ति नाम की लड़कियां स्वभाव से थोड़ी मस्तीखोर मानी जाती हैं।

ADVERTISEMENTS

कीर्ति नाम का नक्षत्र क्या है?

कीर्ति नाम की बच्चियों का जन्म नक्षत्र मृगशिरा होता है। इस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह हरिणमस्तक या विडालपद होता है। इस नक्षत्र से संबंधित अक्षर कुछ इस प्रकार हैं – वे, वो, का, की, बे, बो।

कीर्ति जैसे मिथुन राशि के हिसाब से अन्य नाम

बहुत माता-पिता ऐसे होते हैं जो अपनी बेटी का नाम राशि के हिसाब से रखना पसंद करते हैं। यदि आप भी उनमें  से एक हैं तो हमने आपकी बेटी के लिए मिथुन राशि से ही अन्य नाम भी सुझाए हैं, इनमें से भी आप अपनी बेटी का नाम चुन सकते हैं। मिथुन राशि में आने वाले क, घ और ह हैं। 

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
कृतिका (Kritika) कामिनी (Kamini)
काशवी (Kashvi) कौशाली (Kaushali)
छवि (Chhavi) छाया (Chhaya)
काव्या (Kavya) काशी (Kashi)
काम्या (Kamya) कल्याणी (Kalyani)

कीर्ति नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

कीर्ति नाम बोलने में सुलभ और सुंदर नाम है। किंतु आपको अपनी बेटी के लिए कीर्ति नाम से मिलते जुलते नामों की तलाश है तो नीचे दी गई तालिका में इसका विवरण प्रस्तुत किया गया है इसे जरूर पढ़ें।

नाम नाम
सुकीर्ति (Sukirti) कीर्तिशा (Keertisha)
कीर्तिका (Keertika) सत्कीर्ति (Satkeerti)
कियारा (Kiyara) श्रुतकीर्ति (Shrutakirti)
कायरवी (Kairavi) किया (Kiya)
कियाना (Kiyana) कोयल (Koyal)

कीर्ति नाम के प्रसिद्ध लोग

कीर्ति नाम की कई नामचीन हस्तियां है जो हमारे बीच अपने कामों से विख्यात हैं। इनमें से हमने कुछ महिलाओं की लिस्ट तैयार की है जो आपको अपनी बेटी का नाम रखने में मदद कर सकती है। 

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
कीर्ति कुल्हारी अभिनेत्री
कीर्ति मेनन दक्षिण अफ्रीकी – भारतीय एक्टिविस्ट
कीर्ति शिलेदार शास्त्रीय गायिका
कीर्ति जेम्स क्रिकेट खिलाड़ी
कीर्ति किल्लेदार गायिका
कीर्ति रेड्डी पूर्व अभिनेत्री
कीर्ति सुरेश अभिनेत्री
कीर्ति नागपुरे अभिनेत्री
कीर्ति लोखंडे फोटोग्राफर
कीर्ति पेंढारकर मराठी अभिनेत्री

‘क’ से शुरु होने वाले लड़कियों के नाम

ऐसे तो कीर्ति लड़कियों को दिया जाने वाला लोकप्रिय नाम है। लेकिन फिर भी यदि आप अपनी बेटी के लिए ‘क’ अक्षर से और भी अच्छे नाम की तलाश में हैं तो नीचे दी गई सारणी से आपको मदद मिल सकती है।

नाम अर्थ
कलिका (Kalika) कली
कायरा (Kayra) शांतिपूर्ण,अद्वितीय
कोयना (Koyna) कोयल,एक नदी का नाम
किशोरी (Kishori) युवा लड़की
किश्वर (Kishwar) देश, क्षेत्र
कृति (Kriti) निर्माण, रचना
किमया (Kimaya) चमत्कार
कीर्तना (Kirtana) भजन
काया (Kaya) शरीर, बड़ी बहन
कात्यायनी (Katyayani) देवी पार्वती का एक रूप

इस लेख में हमने जाना कि कीर्ति नाम की लड़कियां कितनी भाग्यशाली होती हैं। कीर्ति नाम की लड़कियों का निवास जहां कहीं भी होता है वहां पर सकारात्मक ऊर्जा का निवास होता है। अपने चंचल मन से वो सभी को अपनी ओर आकर्षित करने में काफी तेज होती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख पढ़कर कीर्ति नाम को लेकर सारी बातें मालूम हो गई होगी तो अपनी बेटी का नाम जल्द से जल्द कीर्ति रखें और उसका अपने परिवार में स्वागत करें।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi
साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi
कोमल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Komal Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 weeks ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 weeks ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 weeks ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

4 weeks ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

4 weeks ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

4 weeks ago