कृति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kriti Name Meaning in Hindi

दिव्यांशी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Divyanshi Name Meaning in Hindi

हिन्दू समाज में नामकरण जैसे रीति-रिवाज को अधिक महत्व दिया जाता है, क्योंकि पूर्वजों का मानना था कि नाम को हमेशा सोच विचार कर के रखना चाहिए अन्यथा उसके बुरे प्रभाव सामने आ सकते हैं। इसलिए आज के समय में भी घर के बड़े-बुजुर्ग जैसे कि दादा-दादी और नाना-नानी नाम के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने की सलाह देते है। बेटियां घर की लक्ष्मी मानी जाती हैं और इसलिए ही उनके नाम को भी उतना ही शानदार होना चाहिए। ऐसे में आप सभी कृति नाम को सुना ही होगा, यह काफी पॉपुलर नाम है। इस लेख में हम कृति नाम की खासियत, उसके अर्थ, नक्षत्र और इस नाम वाली लड़कियों और महिलाओं के स्वभाव के बारें में चर्चा करेंगे। 

कृति नाम का मतलब और राशि

कृति नाम आजकल हमारे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काफी चर्चा में है क्योंकि इस नाम की अभिनेत्रियां इंडस्ट्री पर अपने काम की वजह से छाई हुई हैं। एक यह भी कारण है कि माता-पिता इस नाम को अपनाते वक्त ज्यादा समय नहीं लगाते हैं। यह नाम बहुत ही स्वीट और क्यूट सा लड़कियों को दिए जाने वाले नाम है, जो कि बिलकुल भी कॉमन नहीं है। साथ ही यह लड़कियों के व्यक्तित्व को और भी बेहतर तरीके निखारने में मदद करता है। अब अगर आपको भी यह नाम पसंद है तो इसके लिए आपको इस नाम का अर्थ जानना बेहद जरूरी है। आपको बता दें कृति नाम का अर्थ कला से जुड़ा होता है। इस नाम का मतलब यह साफ दर्शाता है कि इस नाम की लड़कियों कला के क्षेत्र से जुड़ी हुई हो सकती है। वहीं इस नाम की शुरुआत ‘क’ अक्षर से होती है जिसकी वजह से यह मिथुन राशि के अंदर आता है। इस नाम से जुड़ी महिलाओं के व्यवहार और उनके व्यक्तित्व को समझने के लिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

नाम  कृति
अर्थ  कला, रचना 
लिंग   लड़की
अंक ज्योतिष  4
धर्म  हिन्दू 
राशि  मिथुन
नक्षत्र  मृगशिरस (वे, वो, का, की, बे, बो)
शुभ दिन  बुधवार 
शुभ रंग  गुलाबी, हल्का पीला, सफेद और हरा 
शुभ रत्न  पन्ना 

 

कृति नाम का अर्थ क्या है?

कृति लड़कियों का एक बेहद ही प्यारा और ट्रेंडिंग नाम है। इस बात से तो सभी लोग वाकिफ है कि बिना अर्थ जाने कोई भी नाम नहीं रखना चाहिए, खासकर जब वो नाम सिर्फ सुनने में अच्छा लग रहा है। आपको इस बात से काफी हद तक यह अंदाजा हो गया होगा कि नाम रखना और ढूढ़ना इतना भी आसान काम नहीं जितना लोग इसे समझते हैं। अगर आप अपनी बेटी के लिए कृति चुनते हैं तो कहीं न कहीं इसके अर्थ का असर आपको उसके व्यवहार में देखने को मिल सकता है। कृति जैसे खूबसूरत नाम का अर्थ कार्यवाई और कला होता है। इस नाम की लड़कियों के स्वभाव की बात करें तो इन्हे लोगों के साथ घुलना-मिलना बेहद पसंद होता है। इनके अच्छे व्यवहार के कारण लोग भी इनकी तरफ दोस्ती का हाथ खुद से बढ़ाते हैं। लड़कियां और महिलाएं हर तरह की चुनातियों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहती हैं। साथ ही यह लड़कियां कला के क्षेत्र में बहुत नाम कमाती है। 

कृति नाम का राशिफल

कृति नाम के व्यक्ति मिथुन राशि के अंतर्गत आते है। इस राशि की लड़कियां दिखने में बहुत सुंदर होती है और साथ इनके तेज दिमाग की भी तारीफ की जाती है। आप यह कह सकते हैं कि यह लड़कियां ब्यूटी विद ब्रेन होती है। यह लड़कियां दूसरे लोगो का सम्मान दिल से करती हैं लेकिन कभी भी अच्छा बनने का दिखावा नहीं करती है। इनकी ईमानदारी के चर्चे हर जगह होते हैं। यह सामाजिक चीजों से जुड़ी हुई रहती है। इनके अंदर कला का भंडार होता है और यह कला के कई क्षेत्र में खूब नाम कमाती हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर क, छ, घ को माना जाता है।

कृति नाम का नक्षत्र क्या है?

कृति नाम का नक्षत्र मृगशिरस है और ज्योतिष के अनुसार मृगशिरस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह हिरण के सिर को माना जाता है। मृगशिरस नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार है- वे, वो, का, की, बे, बो।

कृति जैसे वृषभ राशि के हिसाब से अन्य नाम 

कृति नाम की मिथुन राशि के अनुसार यहाँ आपको और भी अन्य लड़कियों के नाम बताए गए हैं। यह सभी नाम ज्यादातर मिथुन राशि के अंतर्गत आने वाले अक्षर क, छ, घ से लिए गए हैं, आइए नामों की इस टेबल पर एक नजर डालते हैं। 

नाम नाम
कस्तूरी (Kasturi) किंजल (Kinjal)
कुंती (Kunti) काबेरी (Kaberi)
कजरी (Kajri) कलिका (Kalika)
कामाक्षी (Kamakshi) कामना (Kamna)
घानिया (Ghaniya) घीति (Gheeti)
घनिष्का (Ghanishka) घनावी (Ghanavi)
छाया (Chhaya) छवि (Chavi)
छविष्का (Chavishka) छायावति (Chayavati)

कृति नाम से मिलते-जुलते और भी नाम 

कृति इस समय में काफी लोकप्रिय नाम बन चुका है और यदि आपको अपनी बेटी के लिए ये नाम समझ आता है या इससे मिलता-जुलता ही कोई नाम रखना है तो चिंता न करें हमने आपके लिए कई नाम ढूंढ कर रखें हैं। उसके लिए नीचे दिए नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

नाम   नाम
सृति (Sriti)) धृति (Dhriti)
कृतिका (Kritika) क्रतिका (Kratika)
कीर्ति (Kirti)  श्रुति (Shruti)
इति (Iti) नीति (Niti)

कृति नाम के प्रसिद्ध लोग

कृति नाम की ऐसी कई मशहूर हस्तियां हमारे समाज में मौजूद है जो की अपने क्षेत्र में खूब नाम कमा रही हैं और अपना नाम रौशन कर रही है, तो हम उन्हीं में से कुछ चुनिंदा महिलओं के बारें में आपको बताएंगे।

नाम  पेशा 
कृति सेनन  अभिनेत्री
कृति खरबंदा अभिनेत्री
कृति वर्मा टीवी सेलिब्रिटी 
कृति मल्होत्रा अभिनेत्री, कॉस्ट्यूम डिजाइनर 
कृति शेट्टी  तेलुगु अभिनेत्री

‘क’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम  

यदि आपके होने वाले या पैदा हुए बच्चे के लिए ‘क’ अक्षर फायदेमंद माना गया है और इसी वजह से आप अपनी घर की शहजादी का नाम ‘क’ अक्षर से रखने के बारें में सोच रहे हैं या फिर यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए गए नामों को ध्यान से जरूर देखें।

नाम अर्थ 
कामिता (Kaamita) चाहत
कालिंदी (Kalindi) यमुना नदी का नाम, सूर्य देव की पुत्री
कुंजलता (Kunjlata) वन लता
किशोरी (Kishori) युवा युवती
कुमकुम (Kumkum) सिन्दूर
कपिला (Kapila) दिव्य गाय, सुनहरी धूप
कविका (Kavika) कवियत्री
कुमुद (Kumud) कमल, पृथ्वी
कर्णिका(Karnika) कान की बाली, कमल, एक अप्सरा
कुशा (Kusha) पवित्र घास, प्रतिभावान

इस आर्टिकल के जरिए हमने पूरी कोशिश की है कि आपको कृति जैसे बेहतरीन नाम से जुड़ी तमाम जानकारियां दे सकें और हम उम्मीद करते हैं कि यह सभी जानकारियां आपके लिए फायदेमंद साबित हों। इसके अलावा अगर आपको अपनी बेटी के लिए कृति नाम से मिलते-जुलते नाम रखने कि इच्छा है तो आप उन नामों को लेख में ढूंढ सकते है। फिलहाल हम यही कोशिश करते हैं कि हम वो सभी जानकारियां उन सभी माता पिता तक पहुंचा सकें, जो कि अपने बच्चों के नाम को चुनते वक्त बेहद परेशान और असमंजस में रहते हैं।

यह भी पढ़ें:

सृष्टि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Srushti Name Meaning in Hindi
मनीषा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Manisha Name Meaning in Hindi
अनुष्का नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anushka Name Meaning in Hindi