खुशबू नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Khushbu Name Meaning in Hindi

आस्था नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Aastha Name Meaning in Hindi

बच्चों के न जाने कितने नामों के विकल्प मौजूद हैं लेकिन उसके बावजूद कोई एक नाम चुनना एक बहुत बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। वैसे तो देखने में ये काम बेहद आसान लगता है पर ऐसा बिलकुल नहीं है। ज्यादातर माता-पिता अपने बच्चे के पैदा होने से पहले ही नाम की तलाश करना शुरू कर देते हैं ताकि वे उसे बेहतरीन नाम दे सकें और नाम का अर्थ बच्चे के व्यक्तित्व को और भी बेहतर तरीके से निखार सके। खुशबू एक ऐसा ही नाम है जिसे सुनकर ही माता-पिता को एक मीठी सी महक का अहसास होता है। आप सभी ने खुशबू नाम तो कई बार सुना होगा लेकिन इस नाम को और भी नए और बेहतर तरीके से जानने के लिए इस लेख को बेहद ध्यान से पढ़ना जरूरी है। खुशबू नाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां हमने यहाँ विस्तार में बताई है जैसे कि इसका अर्थ, राशिफल, नक्षत्र और इस नाम से जुड़े व्यक्तियों का व्यक्तित्व कैसा होगा। 

खुशबू नाम का मतलब और राशि

लड़कियों को दिया जाने वाला नाम खुशबू काफी आकर्षक और बेहतरीन नामों में से एक है। वैसे तो यह नाम बहुत ही आम है लेकिन इसका अर्थ इसे खास बनाता है। लड़कियों के सबसे चर्चित नाम खुशबू का अर्थ अच्छी महक और मीठी सुगंध होता है। इस नाम का मतलब जानकर आप जरूर अपनी बेटी के लिए इस नाम का चुनाव कर सकते हैं। आपको बता दें कि खुशबू नाम की लड़कियां आपके घर के आँगन को हमेशा महका कर ही रखेंगी। चूँकि इस नाम की शुरुआत ‘ख’ अक्षर से होती है तो इस वजह से यह मकर राशि के अंतर्गत आता है। इस नाम से जुड़े व्यक्तियों के स्वभाव को ढंग से जानने और उनके व्यक्तित्व को समझने के लिए लेख को आगे जरूर पढ़ें। 

नाम  खुशबू
अर्थ  अच्छी महक, मीठी सुगंध 
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष  9
धर्म  हिन्दू 
राशि  मकर
नक्षत्र  श्रवण (खि, खी, खु, खे, खो)
शुभ दिन  शनिवार 
शुभ रंग  काला, बैंगनी, हरा, खाकी, भूरा 
शुभ रत्न  नीलम 

खुशबू नाम का अर्थ क्या है?

खुशबू लड़कियों का एक बेहद ही खूबसूरत और प्यारा नाम है। वैसे तो कहा जाता है कि हर एक नाम का अपना एक समय होता है लेकिन कुछ ऐसे नाम होते हैं जो हमेशा से सदाबहार होते हैं और उन्हें किसी भी समय पर चुना जा सकता है। लोग इसे काफी पसंद करते हैं। उन्हीं में से एक नाम खुशबू भी है। यह नाम हिन्दू धर्म में काफी मशहूर नाम है, जिसका अर्थ मीठी सुगंध और अच्छी महक होता है। जिस तरह से यह नाम सुनने में अच्छा है उसी तरह से इस नाम का अर्थ भी अच्छा है। आपको बता दें कि इस नाम की लड़कियां देखने में बेहद सुंदर व आकर्षक होती हैं। खुशबू नाम की लड़कियां अच्छे रहन सहन, बेहतरीन सुख सुविधा की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं। इस नाम की अधिकतर लड़कियां साफ सफाई और सजाने की चीजों पर बहुत ज्यादा ध्यान देती हैं। इस नाम की लड़कियां बेहद ही मिलनसार स्वभाव की होती हैं। इन्हें दूसरों के सामने बेमतलब का दिखावा करने की बिलकुल भी आदत नहीं होती है।

खुशबू नाम का राशिफल

खुशबू नाम के व्यक्तियों की राशि मकर होती है। इस राशि की लड़कियां बहुत ही दृढ़ संकल्प, जिज्ञासु और कुछ अलग करने का जज्बा रखती हैं। ये ऐसा कोई भी वादा नहीं करती हैं जिन्हें निभाने में असमर्थ हों। खुशबू नाम की लड़कियां सादगी से भरी हुई होती हैं जो उन्हें दूसरों से बिलकुल अलग बनाता है। इतना ही नहीं इन्हें जीवन में आगे चलकर बेहतरीन जीवनसाथी मिलने की उम्मीद होती है। इस नाम की लड़कियां अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग होती हैं जिसके कारण ये काफी स्वस्थ और बुद्धिमान बनी रहती हैं। 

खुशबू नाम का नक्षत्र क्या है?

खुशबू नाम का नक्षत्र ‘श्रवण’ होता है। इस नक्षत्र का चिन्ह बाण या त्रिशूल होता हैं। इस नक्षत्र से जुड़े अक्षर हैं – खि, खी, खु, खे, खो हैं।  

खुशबू जैसे मकर राशि के हिसाब से अन्य नाम 

मकर राशि में आने वाले मुख्य अक्षर ‘ख’ और ‘ज’ होते हैं। खुशबू जैसे कई अन्य नाम मकर राशि में हैं। अगर नीचे बताए गए नामों में आपको कोई नाम पसंद आता है तो आप उसे अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं। 

नाम नाम
ख्वाहिशा (Khwahisha) खुशविका (Khushvika)
खुशवी (Khushvi) खुशालिका (Khushalika)
जियांशी (Jiyanshi) खनिका (Khanika)
जोशिता (Joshita) ज्योतिका (Jyotika)
ज्योत्सना (Jyotsana) जिगीषा (Jigisha)
जीविका (Jeevika) जिनिशा (Jinisha)

खुशबू नाम से मिलते-जुलते और भी नाम 

खुशबू नाम अपने में ही बेहद खास है और अगर आपको भी ये नाम पसंद है या फिर इससे मिलता-जुलता कोई नाम रखना चाहते है, तो हमारे द्वारा बनाई गई लिस्ट से आप कोई भी नाम चुनकर अपनी बेटी का नाम रख सकते हैं। 

नाम नाम
खुशी (Khushi) खुशाली (Khushali)
खुशप्रीत (Khushpreet) खुशांशी (Khushanshi)
खुशमीत (Khushmeet) खुशिमा (Khushima)
खुशनीत (Khushneet) खुशलीन (Khushleen)
खुशविंदर (Khushvinder) खुशिका (Khushika)

खुशबू नाम के प्रसिद्ध लोग

खुशबू नाम की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद हैं जिनके बारे में आप सभी ने कहीं न कहीं सुना जरूर होगा, उन्हीं में से कुछ के बारे में आपको यहाँ बता रहे हैं। 

नाम  पेशा 
खुशबू सुंदर  अभिनेत्री, फिल्म निर्माता, राजनीतिज्ञ
खुशबू शर्मा  टीवी अभिनेत्री 
खुशबू ग्रेवाल गायिका 
खुशबू श्रॉफ अभिनेत्री
खुशबू उपाध्याय अभिनेत्री 
खुशबू रांका  फिल्म निर्माता 
खुशबू बैद  यूट्यूबर 

‘ख’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम  

यदि आप भी अपने बेटे का नाम ‘ख’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर यूनिक और ट्रेंडिंग नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

नाम अर्थ 
खनक (Khanak) मीठी आवाज, गहनों की आवाज 
ख्याति (Khyati) प्रसिद्धि, विख्यात
खेवना (Khevna) लालसा, मन्नत 
खुशालिनी (Khushalini) खुशी, चंचल 
खूबी (Khoobi) विशेषता, खासियत
खड़गिनी (Khadgini) देवी दुर्गा का एक नाम
ख्यातिनी (Khyatini) मशहूर महिला
खिया (Khiya) नौका, नैया
खनिशा (Khanisha) सुंदर, प्यारी
खुशवंती (Khushavanti) हमेशा खुश रहने वाली 

ऐसा माना जाता है कि आपके नाम का अर्थ जितना खास होता है उतना ही आपके व्यक्तित्व में निखार आता है। इसलिए हमने इस आर्टिकल के जरिए खुशबू नाम के अर्थ, राशि, नक्षत्र और स्वभाव के बारे में विस्तार से बताया है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आपको अपनी बेटी का यह नाम रखना चाहिए और हमारे द्वारा दी गई जानकारी ने नाम रखने में आपकी मदद की है तो हमें यह जानकर बेहद खुशी होगी और उम्मीद करते हैं कि हम आगे भी आपकी सहायता ऐसे ही करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi
साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi
शिवानी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shivani Name Meaning in Hindi