In this Article
आपकी फूल जैसे कोमल बेटी का नाम भी तो फूल जैसा ही होना चाहिए। ऐसे में एक नाम जो हर हिसाब से फिट बैठता है हम उस नाम चर्चा करने जा रहे हैं। इसे भले ही आपने पहले सुना हो, लेकिन आजकल यह नाम सबकी जुबां पर रहता है। हम यहां ‘पुष्पा’ नाम की बात कर रहे हैं। कुछ समय पहले आई दक्षिण भारतीय फिल्म ‘पुष्पा’ से यह नाम फिर से ट्रेंड में आ गया है। यह यूनिसेक्स नाम है इसलिए लड़का हो या लड़की, कोई भी इस नाम को रख सकता है इसके अर्थ के आधार पर। तो आइए हम इस नाम अर्थ, राशि, नक्षत्र और इस नाम के लोगों का व्यक्तित्व कैसा होता है इसके बारे में बात करेंगे।
पुष्पा नाम का मतलब और राशि
जब बात आती है किसी नाम का अर्थ जानने कि तो सबसे पहले आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि नाम ऐसा हो जिसका नकारात्मक अर्थ न निकल रहा हो। नाम हमेशा ऐसा हो जो दिल को राहत दे। यह माता-पिता के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी भी है कि वो अपने बच्चे को एक अच्छे अर्थ वाला नाम दें। पुष्पा नाम की खासियत यह है कि ये ट्रेंडिंग नामों में से एक है जो मॉडर्न पेरेंट्स को बहुत भाएगा। अगर आपको यह नाम पसंद है या कोई और नए माता-पिता जिन्हें यह नाम पसंद है लेकिन उन्होंने इस नाम से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त करने की जिम्मेदारी आपको दी है तो लेख आपको बहुत मदद करने वाला है, कैसे? हम बताते हैं। पुष्पा नाम का अर्थ फूल के समान नाजुक महिला से है। क्योंकि ‘प’ अक्षर कन्या राशि में आता है, इसलिए यह नाम भी कन्या राशि के अंतर्गत आता है। तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
| नाम | पुष्पा | 
| अर्थ | फूल, फूल के समान महिला | 
| जेंडर | लड़की | 
| अंक ज्योतिष | लड़की | 
| धर्म | हिन्दू | 
| राशि | कन्या | 
| नक्षत्र | हस्त (पू, ष, ण, ठ) | 
| शुभ दिन | बुधवार | 
| शुभ रंग | हरा, सफेद, नीला और हल्का पीला | 
| शुभ रत्न | पन्ना | 
पुष्पा नाम का अर्थ क्या है?
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि पुष्पा नाम का अर्थ है फूल के समान होना। यदि आप अपनी बेटी का नाम पुष्पा रखते हैं तो उसका व्यक्तित्व भी फूलों के समान होगा। हम सब जानते हैं नाम हमारी पहचान का एक अहम हिस्सा होता है और इसका व्यक्तित्व पर भी गहरा असर होता है। माता-पिता द्वारा दिया गया नाम बच्चे के भविष्य पर गहरा प्रभाव छोड़ता है, यही कारण नाम रखने से पहले पेरेंट्स को इतनी हिदायत मिलती है।
पुष्पा नाम का राशिफल
पुष्प नाम कन्या राशि में आता है। इस राशि की लड़कियां काफी हद तक अपनी चीजों को रहयस्मय रूप में रखती हैं। ये नरम स्वभाव की होती हैं और किसी भी कार्य को करने में लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती हैं। इनकी कल्पना की कोई सीमा नहीं होती है और इनका उद्देश्य हर काम को बेहतर रूप से करना होता है। इनका संवेदनशील स्वभाव कभी इनके लिए फायदेमंद साबित होता है तो कभी नुकसान दायक होता है।
पुष्पा नाम का नक्षत्र क्या है?
इस नाम का नक्षत्र हस्त है और इस नक्षत्र का चिन्ह हथेली को माना जाता है। हस्त नक्षत्र से जुड़े अक्षर इस प्रकार हैं – पू, ष, ण, ठ।
कन्या राशि के हिसाब से पुष्पा नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम
यहां आपको पुष्पा नाम से मिलते-जुलते अन्य नाम भी दिए गए हैं, यदि आप अन्य नामों को जानने में रूचि रखती हैं, तो आपको नीचे दिए गए नामों की लिस्ट जरूर देखनी चाहिए।
| नाम | नाम | 
| पुष्पलता | पुष्पवल्ली | 
| पुष्पांजलि | पूषिता | 
| पुष्पिता | पुष्पलतिका | 
| पुष्यमी | पूर्वा | 
| पुष्यजा | पुष्पकी | 
| पुष्या | पुष्पजा | 
| पुष्टि | पुष्पगंधा | 
| पुष्पावती | पुष्यवती | 
| पुष्पश्री | पौषुवली | 
| पुष्पंगता | पूषणा | 
| परिष्णा | पीयूषा | 
पुष्पा नाम के प्रसिद्ध लोग
पुष्पा नाम की कई ऐसी हस्तियां मौजूद हैं जिन्होंने देश को गर्व महसूस कराया है, आइए उनके बारे में जानते हैं।
| नाम | पेशा | 
| पुष्पा गिरिमाजी | लेखिका, पत्रकार और एक्टिविस्ट | 
| पुष्पाबेन मेहता | समाज सेविका और राजनेता | 
| पुष्प कपिल हिंगोरानी | वकील | 
| मैत्रेयी पुष्पा | लेखिका | 
| पुष्पलता दास | स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेविका, राजनेता | 
| पुष्पा भावे | अध्यापिका और समाज सेविका | 
| पुष्पा कंडास्वामी | फिल्म निर्माता | 
| पुष्पा प्रधान | हॉकी खिलाड़ी | 
| पुष्पा जोशी | कलाकार | 
| पुष्पा वर्मा | अभिनेत्री | 
‘प’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम
यदि आप भी अपने बेटी का नाम ‘प’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।
| नाम | अर्थ | 
| पलाक्षी | सफेद | 
| पयोजा | कमल, देवी लक्ष्मी का एक नाम | 
| पहल | शुरुआत करना | 
| पीहू | ध्वनि, आवाज | 
| पूर्वी | एक शास्त्रीय राग | 
| प्रिंसी | राजकुमारी | 
| पाखी | पक्षी के समान | 
| पारू | सूर्य, देवी पार्वती का एक नाम, सुंदर | 
| परी | बेहद खूबसूरत | 
| पंखुड़ी | फूल की पत्ती के समान | 
अगर आपने इस लेख को ध्यान से पढ़ा होगा तो निश्चित ही आपके मन में अपनी बेटी का नाम पुष्पा रखने का विचार पक्का होगा। तो हम यही कहेंगे कि बेझिझक अपनी नाजुक सी बच्ची के लिए यह नाम चुनिए और हर दिन उसे खिलते-महकते किसी सुंदर फूल की तरह जीवन में बहार लाते हुए देखिए।
यह भी पढ़ें:
पूजा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Pooja Name Meaning in Hindi
साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi
प्रीति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priti Name Meaning in Hindi
 
                 
		
