शिशु

प्रिया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priya Name Meaning in Hindi

कुछ नाम ऐसे होते हैं जो रखे ही उन लोगों के लिए जाते हैं, जो आपके लिए सबसे प्यारे, दिल के सबसे करीब हों। यह कहना गलत नहीं होगा कि जब घर में लक्ष्मी जन्म लेती है तो आपको उससे ज्यादा प्रिय कुछ भी नहीं होता है। जी हाँ हम बात करने वाले है ‘प्रिया’ नाम की जिसे शयद ही किसी ने न सुना हो, लगभग सभी इस नाम से परिचित हैं। ये नाम माता-पिता द्वारा अपनी बेटियों को प्यार से दिया जाता है क्योंकि वो उनके लिए सबसे अनमोल और प्रिय होती हैं। इस नाम का अर्थ ही बताता है कि इसमें कितना प्यार भरा हुआ है। तो अगर आपके मन में भी यह नाम था और आप इसके सिलसिले में अधिक जानकारी प्राप्त करने की इच्छा रखती हैं, तो फिर आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। आपको प्रिया नाम का अर्थ, उसकी राशि और इस नाम वाली लड़कियों के व्यक्तित्व से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें इस लेख में जानने को मिलेंगी। 

प्रिया नाम का मतलब और राशि

अगर आप अपनी पैदा हुई बेटी का नाम प्रिया रखना चाहती हैं तो सबसे पहले इस नाम का अर्थ जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है। प्रिया नाम का मतलब होता है प्यारी, स्नेह से भरी। प्रिया नाम की राशि कन्या होती है। इस नाम की लड़कियों के स्वभाव और उनके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए इस आर्टिकल को आप ध्यान से पढ़ें। ये आपकी मदद जरूर करेगा कि आपको अपनी लड़ो का नाम प्रिया क्यों रखना चाहिए। 

नाम प्रिया
अर्थ प्यार जताने वाली, प्यारी
जेंडर लड़की
अंक ज्योतिष 6
धर्म हिन्दू
राशि कन्या
नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी (टे, टो, पा, पी)
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग हल्का पीला, सफेद, नीला और हरा
शुभ रत्न पन्ना

प्रिया नाम का अर्थ क्या है?

अगर आपके घर में बेटी ने जन्म लिया है तो आप भी उसका नाम प्रिया रख सकते हैं, लेकिन इस नाम का क्या अर्थ है, जो लोग इतना कॉमन नाम होने के बावजूद भी इसे पसंद करते हैं। प्रिया नाम का मतलब प्यारा, स्नेह से भरा होता है। ऐसे में अगर आप अपनी बेटी का नाम प्रिया रखते हैं तो उसे एक नई दिशा मिलती है। इस नाम की लड़कियां चीजों को व्यवस्थित रखना बहुत पसंद करती हैं और उन्हें हर चीज अपनी जगह पर ही चाहिए होती है। ऐसी लड़कियां दूसरों से पहले खुद को रखती हैं। 

प्रिया नाम का राशिफल

यह नाम कन्या राशि के अंतर्गत आता है। इस राशि की लड़कियां बेहद धार्मिक विचारों वाली होती है और इनका स्वभाव हंसमुख होता है। साथ ही इनके दयालु स्वभाव के कारण ये लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहती हैं। इनके दिमाग में हमेशा कुछ न कुछ चलता रहता है और ये अपने दिमाग को शांत नहीं कर पाती हैं। 

प्रिया नाम का नक्षत्र क्या है?

इस नाम का नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी है और इस नक्षत्र का चिन्ह चारपाई के पिछले दो पायों को माना जाता है। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र से जुड़े अक्षर इस प्रकार हैं – टे, टो, पा, पी। 

कन्या राशि के हिसाब से प्रिया नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम

आप अपनी प्यारी और चहेती बेटी को एक ऐसा नाम देना चाहते हैं जिसमें आपका प्यार और भाव नाम से झलक जाए, तो हमने यहां पर प्रिया नाम से मिलते-जुलते कुछ नामों की लिस्ट तैयार की है। चलिए एक नजर इस पर भी डालते हैं। 

नाम नाम
प्रियांशी प्रिशा
प्रियेषा प्रियंवदा
प्रेक्षा प्रियल
प्रियानी प्रियाला
प्रियदर्शिनी प्रियजनी
प्रियतमा प्रियकांक्षी
प्रियंकारी प्रियदत्ता
प्रियंकृता प्रियम
प्रियता प्रियदर्शिका
प्रियवदना प्रियाना
प्रीयू प्रीतिका
प्रियरंजनी प्रियांगी

प्रिया नाम के प्रसिद्ध लोग

प्रिया नाम की कई प्रसिद्ध महिलाएं हैं जो कि देश दुनिया में अपने माता-पिता का नाम रौशन कर रही हैं। उनमें से कुछ के बारे में हमने यहां बताया है।

नाम पेशा
प्रिया आनंद फिल्म अभिनेत्री
प्रिया प्रकाश वारियर अभिनेत्री और गायिका
प्रिया बनर्जी फिल्म अभिनेत्री
प्रिया रमानी पत्रकार
प्रिया दत्त राजनीतिज्ञ
प्रिया ए.एस मलयालम लेखिका
प्रिया मलिक कवयित्री
प्रिया थुवस्सेरी फिल्म निर्देशक
प्रिया सचदेव मॉडल, अभिनेत्री और बिजनेसवुमन
प्रिया पुनिया क्रिकेटर

‘प’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

यदि आप अपनी बेटी का नाम ‘प’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारी बनाई गई की नामों की लिस्ट को एक बार जरूर चेक करें।

नाम अर्थ
प्रियशा प्रिय, प्यार और देखभाल करने वाला व्यक्ति
प्रियंका सुंदर, प्यारा, प्रेम और सुंदरता का प्रतीक
प्रियांजलि सम्मान, ईमानदार व्यक्ति
प्राची खुशबूदार फूल
प्रतिष्ठा सम्मान
प्रतिज्ञा वचन
प्रवीणा विशेषज्ञ, कुशल
प्रेरणा प्रोत्साहन
प्रीता खुश रहने वाली और खास व्यक्ति
प्रियंजलि सम्मान, ईमानदार व्यक्ति

प्रिया एक बहुत प्यारा नाम है। अगर आप भी अपनी लाड़ली को प्यार से प्रिया बुलाने के बारे में सोच रहे थे, तो ये लेख आपके लिए ही है। नाम हर व्यक्ति के जीवन का अहम भाग है और जब आपकी भावनाएं बच्चे के नाम से झलके तो भला इससे अच्छा और क्या होगा!

यह भी पढ़ें:

प्रीति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priti Name Meaning in Hindi
प्रियंका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priyanka Name Meaning in Hindi
रिया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Riya Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

रबीन्द्रनाथ टैगोर पर निबंध (Rabindranath Tagore Essay In Hindi)

भारत के इतिहास में कई प्रसिद्ध और महान कवि और लेखक रहे हैं, जिनमें रबीन्द्रनाथ…

3 hours ago

मदर्स डे पर 30 फनी व मजेदार लाइन्स जो ला दे आपकी माँ के चेहरे पर मुस्कान

माँ एक परिवार के दिल की धड़कन होती है। यह वो प्राकृतिक ताकत है जो…

6 hours ago

अक्षय तृतीया पर क्या करने से मिलेगा ज्यादा से ज्यादा लाभ

अक्षय तृतीया एक लोकप्रिय हिंदू त्योहार है, जो आमतौर पर वैशाख के महीने में शुक्ल…

9 hours ago

मातृ दिवस पर निबंध (Essay on Mother’s Day in Hindi)

माँ अपने में ही एक संपूर्ण शब्द है। इस संसार में माँ से ज्यादा बच्चे…

19 hours ago

इस साल मदर्स डे सेलिब्रेट कैसे करें?

मदर्स डे पर हर बार वही ग्रीटिंग कार्ड और फूल गिफ्ट करना बहुत कॉमन हो…

20 hours ago

30 सबसे अलग माँ के लिए गिफ्ट आइडियाज

माएं हमेशा अपने बच्चों की इच्छाओं और जरूरतों को समझ जाती हैं, और इसलिए यह…

20 hours ago