In this Article
आजकल माता पिता के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने बच्चे का नाम रखने की होती है। यह काम सुनने और देखने में आसान लगता है, लेकिन उतना ही मुश्किल होता है। नाम रखने की प्रक्रिया हर माता पिता के लिए एक अहम जिम्मेदारी होती है। अगर आपके घर में बेटे ने जन्म लिया है, तो लोगों की नजरें और भी आप पर अटक जाती हैं कि आखिर आप ऐसा कौन सा खास नाम अपने बच्चे को देने वाले हैं। ऐसे में हम आपकी समस्या के हल के साथ एक बेहतरीन नाम भी लेकर आए हैं। उम्मीद है आप उसे जरूर पसंद करेंगे। मनीष लड़कों को दिए जाने वाले उन खास चुनिंदा नामों में से एक है, जिसकी चर्चा हर जगह होती है। मनीष बेहद ही खूबसूरत और ट्रेंडिंग नाम है। यह नाम सुनने और बोलने में काफी प्यारा लगता है। ऐसे में अगर आपका नाम मनीष है या आप अपने बेटे के लिए इसे चुनते हैं या फिर किसी रिश्तेदार को इस नाम का सुझाव देते हैं तो यह काफी लायक सुझाव होगा क्योंकि मनीष नाम काफी अच्छा लगता है। मनीष नाम का मतलब, राशि और स्वभाव जानने के लिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।
मनीष नाम का मतलब और राशि
मनीष लड़कों के सबसे लोकप्रिय नामों से एक है जिसको माता-पिता रखना पसंद करते हैं। माता-पिता द्वारा लड़कों को दिया जाने वाला यह नाम उनके व्यक्तित्व पर और निखार लेकर आता है। आपको बता दें मनीष नाम का मतलब मन, खुशमिजाज आदमी, दिल आदि होता है और नाम के मतलब के प्रभाव को इंसान के स्वभाव में देखा जाता है। इस नाम की राशि सिंह है। आइए इस नाम को और भी करीब से जानने के लिए आर्टिकल को विस्तार से पढ़ें।
| नाम | मनीष |
| अर्थ | मन, खुशमिजाज स्वभाव, आत्मा, दिल |
| लिंग | लड़का |
| अंक ज्योतिष | 1 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | सिंह |
| नक्षत्र | मघा (म, मा, मी, मू, मे) |
| शुभ दिन | रविवार |
| शुभ रंग | नारंगी, सफेद और पीला |
| शुभ रत्न | माणिक्य |
मनीष नाम का अर्थ क्या है?
मनीष एक बहुत लोकप्रिय नाम है और कई लोग इसे बहुत पसंद करते हैं। किसी भी व्यक्ति के नाम का मतलब उसके व्यक्तित्व में पूरी तरह से झलकता है। मनीष नाम का मतलब दिल, मन, आत्मा आदि होता है। इसके अलावा इनके स्वभाव में भी इसका असर दिखाई देता है। इस नाम के लड़कों के लुक की अगर बात करें तो ये दिखने में बेहद हैंडसम और चार्मिंग होते हैं। मनीष नाम के व्यक्तियों में कुछ नया और बड़ा करने का जज्बा होता है। इनको अपने ऊपर दूसरों से अधिक विश्वास होता है और जिस भी काम को ये ठानते हैं उसे पूरा करके ही रहते हैं।
मनीष नाम का राशिफल
मनीष नाम की राशि सिंह है। इस राशि के मनीष नाम के लड़के हर काम को बड़े आत्मविश्वास के साथ और बड़े पैमाने पर करते हैं। मनीष नाम के व्यक्तियों को बात करने का बहुत शौक होता है और ये हर किसी से दिल खोलकर बात करते है और साथ ही अपनी बात भी सामने रखते हैं। यह दूसरों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनका दिमाग भी काफी तेज होता है और किसी भी काम को करने से ये पीछे नहीं हटते हैं। मनीष नाम के लड़कों को अपने से बड़ों का आदर करना अच्छे से आता है और बच्चों से भी ये बहुत प्यार करते हैं।
मनीष नाम का नक्षत्र क्या है?
मनीष नाम का नक्षत्र मघा है और ज्योतिष के अनुसार मघा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह राज सिंहासन को माना जाता है। मघा नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – म, मा, मी, मू, मे।
सिंह राशि के हिसाब से मनीष नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम
मनीष लड़कों के बहुत ही चर्चित नामों में से एक है जिसे पेरेंट्स बेहद पसंद करते हैं। अगर आप यह नाम अपने बेटे के लिए चुनते हैं या फिर इसके जैसे ही किसी नाम की तलाश कर रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है हम आपके लिए मनीष नाम से मिलते-जुलते कुछ नामों की लिस्ट लेकर आए हैं आप उनमें से किसी एक को पसंद कर सकते हैं।
| नाम | नाम |
| मानित (Manit) | मानव (Manav) |
| मन्वित (Manvit) | मितुष (Mitush) |
| मृगेश (Mrigesh) | मणि (Mani) |
| मन्वय (Manvay) | मंजय (Manjay) |
| मानस (Manas) | मोहनीश (Mohnish) |
| मंजीत (Manjit) | मनेश (Manesh) |
| मिदुष (Midush) | मुनीश (Munish) |
| मिरांश (Miransh) | मनिष्क (Manishk) |
मनीष नाम के प्रसिद्ध लोग
मनीष काफी लोकप्रिय नाम है और इस नाम के कई सेलिब्रिटी हैं जिनके बारे में हम आपको बताएंगे ताकि इन्हीं लोगों से प्रभावित होकर आप अपने बेटे का नाम रख सकें।
| नाम | पेशा |
| मनीष कौशिक | बॉक्सर |
| मनीष पॉल | अभिनेता और एंकर |
| मनीष चौधरी | अभिनेता |
| मनीष पांडेय | क्रिकेटर |
| मनीष शर्मा | क्रिकेट खिलाड़ी |
| मनीष मैथानी | फुटबॉल खिलाड़ी |
| मनीष भार्गव | फुटबॉल खिलाड़ी |
| मनीष मल्होत्रा | फैशन डिजाइनर |
| मनीष सिसोदिया | राजनेता |
| मनीष गुप्ता | फिल्म पटकथा लेखक-निर्देशक |
‘म’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम
आम से नाम मनीष का मतलब इसे खास बनाता है लेकिन इसके अलावा भी ‘म’ अक्षर से लड़कों के ऐसे कई यूनीक और ट्रेंडिंग नाम हैं जिन्हें आप अपने बेटे को दे सकते हैं। हमने उन नामों की लिस्ट उनके अर्थ के साथ तैयार की है, एक नजर जरूर डालें।
| नाम | अर्थ |
| मोक्षित (Mokshit) | मुक्त, मोक्ष |
| मल्हार (Malhar) | संगीत का एक राग |
| मिलन (Milan) | मुलाकात |
| मिलिंद (Milind) | भौंरा |
| मृदुल (Mrudul) | मुलायम, नाजुक |
| मितेश (Mitesh) | इच्छाओं के साथ |
| मनदीप (Mandeep) | मन का प्रकाश |
| मिहिर (Mihir) | सूर्य, तेजस्वी |
| मौलिक (Maulik) | अनोखा, महत्वपूर्ण |
| मेहुल (Mehul) | बारिश |
इस आर्टिकल के जरिए हमने पूरी कोशिश की है कि मनीष नाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां आप तक पहुंचा सकें। इस नाम को चुनना या न चुनना आपका फैसला है। क्योंकि किसी भी पेरेंट्स के लिए उनके बच्चे का नाम बहुत अहमियत रखता है और अगर एक बार उसे आपने नाम दे दिया तो वो उसके साथ जिंदगी भर रहने वाला है।
यह भी पढ़ें:
विवेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivek Name Meaning in Hindi
शुभम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shubham Name Meaning in Hindi
अभिषेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Abhishek Name Meaning in Hindi

















