In this Article
आजकल के पेरेंट्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती का काम अपने बच्चे का नाम रखना होता है। यह काम जितना सुनने और देखने में आसान लगता है, वास्तव में उतना ही मुश्किल होता है। नाम रखने की प्रक्रिया हर माता पिता के लिए एक अहम जिम्मेदारी होती है। अगर आपके घर में बेटी ने जन्म लिया है, तो खुशी और बढ़ जाती है, आखिरकार बेटी के रूप में घर में लक्ष्मी के कदम पड़े हैं। बेटियां घर की शान होती हैं और उनके आने से सबके चेहरे पर मुस्कुराहट बनी रहती है। ऐसे में हम आपकी लाड़ली के लिए बहुत ही बेहतरीन नाम लेकर आए हैं… मुस्कान!! उम्मीद करते हैं कि आपको यह नाम पसंद आया होगा। मुस्कान बहुत ही खूबसूरत और दिल को छू लेने वाला नाम है। यह नाम सुनने और बोलने में काफी प्यारा लगता है। ऐसे में अगर आपका नाम मुस्कान है या आप अपनी बेटी का नाम का मुस्कान रखना चाहते हैं तो उसकी जानकारी के लिए आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। मुस्कान नाम का मतलब, राशि और स्वभाव जानने के लिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।
अक्सर हमने घरों में देखा है कि बेटों से ज्यादा बेटियों के जन्म होने पर घर में जश्न मनाया जाता है लोग घर में बेटी के आने से खुद को किस्मत वाला समझते हैं। जिस बेटी को देखते ही सब के चेहरे खिल उठते हो उसके लिए मुस्कान नाम का सुझाव कैसा रहेगा? शायद ही कोई माता पिता इस नाम को चुनने से इंकार करें। माता-पिता द्वारा अपनी बेटियों को दिया जाने वाला ये नाम उनके व्यक्तित्व पर और निखार लेकर आता है। आपको बता दें कि मुस्कान नाम का मतलब मुस्कुराना और खुशी होता है और नाम के मतलब के प्रभाव को इंसान के स्वभाव पर गहरा असर डालता है। इस नाम की राशि सिंह है। आइए इस नाम को और भी करीब से जानने के लिए आर्टिकल को विस्तार से पढ़ें।
| नाम | मुस्कान |
| अर्थ | मुस्कुराना, खुशी |
| जेंडर | लड़की |
| अंक ज्योतिष | 7 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | सिंह |
| नक्षत्र | मघा (म़ा, मी , मू, मे) |
| शुभ दिन | रविवार |
| शुभ रंग | नारंगी, सफेद और पीला |
| शुभ रत्न | मूंगा और पुखराज |
मुस्कान लोगों के बीच एक बहुत प्रख्यात नाम है और कई लोग इसे बहुत पसंद करते हैं। किसी भी व्यक्ति के नाम का मतलब उसके व्यक्तित्व में पूरी तरह से झलकता है। मुस्कान नाम का मतलब खुशी और मुस्कुराना होता है। यही कारण है कि मुस्कान नाम की लड़कियों के स्वभाव में ये बातें झलकती हैं। इस नाम लड़कियां दिखने में काफी खूबसूरत होती हैं और इनकी स्माइल का तो हर कोई कायल हो जाता है। इस नाम की लड़कियों में मन में कुछ नया और बड़ा करने का जज्बा होता है। इनको अपने ऊपर दूसरों से अधिक विश्वास होता है और जिस भी काम को ये ठान लेती हैं उसे पूरा करके ही रहती हैं।
मुस्कान नाम की राशि सिंह है। इस राशि की लड़कियां हर काम को बड़े आत्मविश्वास के साथ और बड़े पैमाने पर करती हैं। मुस्कान नाम की लड़कियां बेहद बातूनी होती हैं और इन्हें हर किसी से बात करने का बहुत शौक होता है और ये दिल खोलकर बात करती हैं और अपनी बात भी सामने रखती हैं। यह दूसरों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इनका दिमाग भी काफी तेज होता है और किसी भी काम को करने से यह पीछे नहीं हटती हैं। मुस्कान नाम की लड़कियों को अपने से बड़ों का आदर करना अच्छे से आता है और बच्चों से भी ये बहुत प्यार करती हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर म, ट को माना जाता है।
मुस्कान नाम का नक्षत्र मघा है और ज्योतिष के अनुसार मघा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह राज सिंहासन को माना जाता है। मघा नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – मा, मी, मू, मे।
मुस्कान नाम अपने मतलब की वजह से हर किसी को पसंद आता है और यह नाम म अक्षर से शुरू होने के कारण सिंह राशि के अंदर आता है। अगर आपको सिंह राशि के हिसाब से और भी अन्य लड़कियों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपनी बेटी का नाम चुन सकते हैं।
| नाम | नाम |
| मंदना (Mandana) | महक (Mahek) |
| मेशा (Mesha) | मंजुला (Manjula) |
| मंजरी (Manjari) | मिश्का (Mishka) |
| मिताली (Mitali) | मायरा (Mayra) |
| टीना (Tina) | ट्विंकल (Twinkle) |
| टिस्का (Tiska) | ट्यूलिप (Tulip) |
मुस्कान बहुत ही प्यारा और खुशियां बांटने वाला नाम है और हर कोई इसे आसानी से अपनाने के लिए तैयार हो जाता है। लेकिन फिर भी आपको इस नाम से मिलते-जुलते नाम की तलाश है, तो आप हमारे द्वारा तैयार की गई नामों की लिस्ट को एक बार जरूर देख सकते हैं।
| नाम | नाम |
| मुदिता (Mudita) | मुग्धा (Mugdha) |
| मुस्की (Muski) | मुक्ता (Mukta) |
| मुद्रा (Mudra) | मुक्ति (Mukti) |
| मुथु (Muthu) | मिठ्ठू (Miththu) |
| मुद्रिका (Mudrika) | मुकिशा (Mukisha) |
मुस्कान काफी ट्रेंडिंग नाम है और इस नाम के कई सेलिब्रिटी हमारे देश में मौजूद हैं जिनके बारे में हम आपको बताएंगे ताकि इन्हीं लोगों से प्रभावित होकर आप अपनी बच्ची के लिए यह नाम चुन सकें।
| नाम | पेशा |
| मुस्कान बामने | टीवी अभिनेत्री |
| मुस्कान मालिक | क्रिकेट खिलाड़ी |
| मुस्कान जाफरी | अभिनेत्री |
| मुस्कान अरोड़ा | टीवी अभिनेत्री |
| मुस्कान उप्पल | बाल कलाकार |
| मुस्कान खूबचंदानी | मॉडल |
| मुस्कान तोमर | गायिका |
| मुस्कान मिहानी | अभिनेत्री |
मुस्कान का मतलब इसे और भी खास बनाता है लेकिन इसके अलावा भी म अक्षर से लड़कियों के ऐसे कई यूनीक और ट्रेंडिंग नाम हैं जिन्हें आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। हमने उन नामों की लिस्ट उनके अर्थ के साथ तैयार की है, एक नजर उसपर जरूर डालें।
| नाम | अर्थ |
| मंजिका (Manjika) | मीठी |
| मौसमी (Mausmi) | मौसम की हवा, मौसम संबंधी |
| मधुरा (Madhura) | एक पक्षी |
| मिश्री (Mishri) | प्यारी |
| मनिका (Manika) | आभूषण |
| मुनिश्वरी (Munishwari) | गौरी, माँ पार्वती |
| मधुल (Madhul) | मीठी, प्यारी |
| मंदिरा (Mandira) | मंदिर, घर |
| मिशा (Misha) | प्रसन्न, सुंदर |
| मैत्रेयी (Maitreyi) | दोस्ती |
मुस्कान लड़कियों का बहुत ही प्यारा और क्यूट नाम है। इस आर्टिकल के जरिए हमने मुस्कान नाम के अर्थ, राशि और उससे जुड़ी अहम जानकारियों के बारे में बताया है। ऐसे में अगर आप भी अपनी राजदुलारी का मुस्कान नाम रखना चाहते हैं, तो ऊपर दी गई सभी जानकरियों से आपको यह नाम रखने में मदद मिलेगी। हम उम्मीद करते हैं मुस्कान नाम से प्रसिद्ध हुई महिलाओं की तरह आपकी बेटी भी आपका नाम रोशन कर पाएगी।
यह भी पढ़ें:
दिया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Dea Name Meaning in Hindi
माहि नाम का अर्थ,मतलब और राशिफल – Maahi Name Meaning in Hindi
निकीता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nikita Name Meaning in Hindi
भाई दूज हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध त्यौहार है जो दिवाली के…
हम अक्सर जिंदगी की भागदौड़ में उन लोगों को नजरअंदाज कर देते हैं जो हमारे…
माँ और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत और गहरे रिश्तों में से एक…
जब एक नन्हा मेहमान किसी घर में आता है, तो उस घर की रौनक ही…
मामा, मौसी, बुआ और चाचा का अपने भांजे या भतीजे से रिश्ता बेहद खास, स्नेह…
कविता या शेर-ओ-शायरी अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक बेहतरीन माध्यम है। कविताओं में…