उस पल की खुशियों की कोई कीमत नहीं लगा सकता जिस पल माता पिता पहली बार अपने बच्चे को गोद में लेते हैं। अगर घर लक्ष्मी आई हो तो वो घर ना सिर्फ रौनक से भर जाता है, बल्कि उस पूरे घर का भाग्य भी बदल सकता है। बेटियों के आने से घर रोशन हो जाता है। इस खुशियों से भरी पोटली को माता पिता भी बहुत ही नाजो से पालते हैं और अपनी लाड़ली के लिए ऐसा नाम चुनते हैं जो उसके लिए भाग्यशाली हो। लावण्या नाम लड़कियों के खूबसूरत नामों में से एक है। यदि आप भी अपनी बेटी के लिए इस नाम को चुनना चाहते हैं तो आपको इस नाम मतलब, इसकी राशि और इस नाम की लड़कियों का कैसा स्वभाव होता है जानने के लिए पूरा लेख विस्तार में पढ़ना बेहद जरूरी है।
लावण्या नाम का मतलब और राशि
इस बात से तो हर कोई वाकिफ होगा कि बेटियां घर की शान और जान होती है और उनके लिए हर एक चीज बहुत ही सोच और समझकर चुननी पड़ती है, खासकर जब बात उनके नाम की आती है। माता-पिता हमेशा अपनी लाड़ली को यह अहसास कराने के लिए कि वो खास है उसके लिए बेहतरीन नाम ढूंढते हैं और साथ उसका बहुत ख्याल रखते हैं ताकि उसे किसी भी तरह के प्यार की कमी महसूस न हो। इसलिए उसका नाम भी उतना ही स्पेशल होता है। लावण्या उन्हीं स्पेशल नामों में से एक नाम है जिसका अर्थ सुंदरता और खूबसूरती से जुड़ा हुआ होता है। वहीं इसकी राशि की बात करें तो ये नाम मेष राशि में आता है। इस नाम के बारे में सही तरीके से जानने के लिए आपका इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
| नाम | लावण्या |
| अर्थ | सुंदरता |
| लिंग | लड़की |
| अंक ज्योतिष | 22 |
| धर्म | हिंदू |
| राशि | मेष |
| नक्षत्र | अश्विनी (चू, चे, चो, ल, ला) |
| शुभ दिन | मंगलवार |
| शुभ रंग | पीला, लाल और सफेद |
| शुभ रत्न | मूंगा |
लावण्या नाम का अर्थ क्या है?
लावण्या बहुत ही प्यारा नाम है और इसका अर्थ भी खूबसूरती और सुंदरता को दर्शाता है। यह बात तो सभी जानते होंगे कि किसी भी व्यक्ति के नाम का मतलब उसके व्यक्तित्व में पूरी तरह से झलकता है। ऐसे में अगर आपका नाम लावण्या है तो लोग आपके नाम की वजह से आपकी तरफ अधिक आकर्षित हो सकते हैं। लावण्या नाम का मतलब सुंदर होता है। इसके अलावा इनके स्वभाव में भी इसका असर दिखाई देता है। इस नाम की लड़कियों के अंदर कुछ नया और बेहतर करने का जज्बा हमेशा से रहता है। इस नाम लड़कियां दूसरों पर हमेशा ही अच्छा प्रभाव डालती हैं। दूसरों के मुकाबले इन्हें अपने ऊपर अधिक विश्वास होता है और जिस भी काम को ये ठानती हैं उसे पूरा कर के ही रहती हैं। इस नाम की लड़कियां बेहद साहसी होती हैं और किसी भी फैसले को लेने के बाद यह दुबारा सोचती नहीं है।
लावण्या नाम का राशिफल
लावण्या नाम की राशि मेष होती है। जैसे कि हमने ऊपर भी बताया है कि ये लड़कियां बेहद साहसी होती हैं और अपने सामने आने वाली कोई चुनौती या परेशानी को बिना डरे सुलझाने की कोशिश करती हैं। इस राशि की लड़कियों का ध्यान हर समय अपने लक्ष्य की तरफ ही रहता है। इन लोगों को अपने ऊपर दूसरे के मुकाबले अधिक विश्वास होता है और ये हर उस काम को पूरा करती हैं, जो इन्होनें ठाना होता है। यही वजह है कि ये किसी भी तरह की समस्या और हालात में डरती नहीं है और उसका डटकर सामना करती हैं। इन्हें अपने काम और करियर के साथ समझौता करना बिलकुल पसंद नहीं है। इस राशि के मुख्य अक्षर अ,ल,इ को माना जाता है।
लावण्या नाम का नक्षत्र क्या है?
लावण्या नाम का नक्षत्र अश्विनी है और ज्योतिष के अनुसार अश्विनी नक्षत्र का प्रतीक पानी में तैरती हुई मछली को माना जाता है। अश्विनी नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – चू, चे, चो, ल, ला।
लावण्या जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम
लावण्या नाम की मेष राशि के अनुसार यहाँ आपको और भी नाम बताए गए हैं। ये सभी नाम मेष राशि के अंतर्गत आने वाले अक्षरों च, अ, ल से शुरू होते हैं, आइए नामों को जानते हैं।
| नाम | नाम |
| लीना (Leena) | चाँदनी (Chandani) |
| लवली (Lovely) | चारुता (Charuta) |
| लक्षिका (Lakshika) | चार्वी (Charvi) |
| अलीशा (Alisha) | अनिया (Aniya) |
| अमूल्या (Amulya) | अमेया (Ameya) |
| अमीषा (Ameesha) | अर्चिशा (Archisha) |
लावण्या नाम से मिलते-जुलते और भी नाम
लावण्या जैसे नाम को चुनना आपका अच्छा फैसला हो सकता है लेकिन फिर भी आपके दिमाग में इस नाम के जैसा ही कोई दूसरा नाम रखने का विचार आ रहा है, तो टेंशन न लें हमने आपके लिए इससे मिलते-जुलते नामों की लिस्ट तैयार की है। एक नजर उस पर जरूर डालें।
| नाम | नाम |
| अनन्या (Ananya) | अनाया (Anaya) |
| सान्या (Sanya) | मान्या (Manya) |
| कारुण्या (Karunya) | तान्या (Tanya) |
| शरण्या (Sharanya) | ईशान्या (Ishanya) |
| वान्या (Vanya) | काम्या (Kamya) |
| सनाया (Sanaya) | सौम्या (Saumya) |
लावण्या नाम के प्रसिद्ध लोग
लावण्या नाम की कुछ प्रसिद्ध महिलाएं हैं जिनसे प्रभावित होकर माता-पिता कभी कभार अपनी बच्ची को ये नाम देते हैं। आइए उन्हीं कुछ प्रसिद्ध हस्तियों के बारे में आपको बताते हैं जिन्होंने न सिर्फ लोगों के घरों में बल्कि उनके दिल में भी अपनी जगह बनाई है।
| नाम | पेशा |
| लावण्या | तमिल अभिनेत्री |
| लावण्या नल्ली | उद्यमी |
| लावण्या राजामणि | वकील, लेखक और प्रोफेसर |
| लावण्या सुंदररामन | गायिका |
| लावण्या त्रिपाठी | अभिनेत्री एवं मॉडल |
| लावण्या कार्तिक | लेखिका |
| लावण्या रेड्डी | अभिनेत्री |
‘ल’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम
यदि आपका मानना है कि आपके होने वाले बच्चे के लिए ‘ल’ अक्षर फायदेमंद साबित होगा और इसी वजह से आप अपनी बेटी का नाम ‘ल’ अक्षर से रखना चाह रहे हैं या फिर कोई नए नाम की तलाश कर रहे हैं तो हमारे द्वारा बताए गए नामों को ध्यान से जरूर देखें।
| नाम | अर्थ |
| लकिशा (Lakisha) | जीवन,अस्तित्व |
| लक्षिता (Lakshita) | प्रतिष्ठित |
| लवीना (Lavina) | पवित्रता, शुद्ध |
| लिली (Lily) | एक फूल |
| लोपामुद्रा (Lopamudra) | ऋषि अगस्त्य की पत्नी, विदुषी महिला) |
| लतिका (Latika) | छोटी सी बेल |
| ललिता (Lalita) | सुंदर, संगीत |
| लवलीन (Lavleen) | भगवान की आराधना में लीन |
| लारा (Lara) | उज्जवल, प्रसिद्ध |
| लिपिका (Lipika) | वर्णमाला, पांडुलिपि |
लावण्या लड़कियों को दिया जाने वाला खूबसूरत नाम है और इस नाम के बारे में हमने ज्यादातर जानकारियों देने की कोशिश की है। उम्मीद करते हैं कि इस नाम से जुड़ी सभी जरूरी बातें और जानकारी आपको इस लेख से हासिल हुई होगी। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी बेटी की खूबसूरती पर चार चांद लगे तो आप यह नाम चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi
साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi
शिवानी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shivani Name Meaning in Hindi

















