शिशु

वैभव नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vaibhav Name Meaning in Hindi

किसी भी नाम को चुनने से पहले यह देखना जरूरी है कि वह आपके बच्चे के लिए सही है या नहीं या फिर आपके परिवार वालों को नाम पसंद आया है या नहीं लेकिन सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि बच्चे के माता-पिता उस नाम से खुश है या नहीं, जो उन्होंने अपने बच्चे के लिए चुना है। क्या आपके द्वारा चुना गया नाम उसके बेहतर भविष्य के लिए अच्छा है। लड़का हो या लड़की दोनों के लिए ही नाम चुनना बहुत मुश्किल काम है, इसलिए माता-पिता को बहुत से नामों से गुजर कर किसी एक नाम तक पहुंचना पड़ता है। हम इस आर्टिकल के जरिए आपको लड़कों के जाने माने नाम वैभव के बारे में विस्तार में बताने वाले हैं। किसी नाम को रखना हो या किसी को बताना हो तो आपको इस बात का खयाल रखना चाहिए केवल नाम नहीं बल्कि उस नाम से जुड़ी हर संभव जानकारी आप उस व्यक्ति को दें। जैसे अर्थ, राशि और उस नाम वाले व्यक्तियों का स्वभाव आदि। हम इस लेख के जरिए ‘वैभव’ जैसे लड़कों के एक आकर्षक और लोकप्रिय नाम के बारे में बात करेंगे!

वैभव नाम का मतलब और राशि

ऐसा माना गया है कि किसी भी नाम को यूनीक और आकर्षक उस नाम का अर्थ बनाता है। जैसे वैभव नाम बहुत सुलझा और बेहतर व्यतीत होता है। इस नाम का अर्थ समृद्धि, भाग्यशाली, बुद्धि आदि होता है। अगर आप इस नाम को अपने बेटे के लिए चुनते हैं तो यह साफ जाहिर है कि इसका अर्थ उसके स्वभाव और व्यक्तित्व में जरूर नजर आएगा। वहीं इस नाम की राशि का जिक्र करें तो ‘व’ अक्षर से शुरू होने वाले नामों की राशि वृषभ होती है। तो चलिए वैभव नाम से जुड़ी और भी दिलचस्प बातों के बारे में आगे जानते हैं। 

ADVERTISEMENTS

नाम वैभव
अर्थ समृद्धि, भाग्यशाली, बुद्धि
लिंग लड़का
अंक ज्योतिष 11
धर्म हिन्दू
राशि वृषभ
नक्षत्र मृगशिरा (वे, वो, का, की, बे, बो)
शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार
शुभ रंग सफेद, गुलाबी और हरा
शुभ रत्न हीरा

वैभव नाम का अर्थ क्या है?

वैभव एक बेहद ही लोकप्रिय नाम है और अगर आप भी अपने लाडले को ये नाम देते है, तो आपके लिए इसका अर्थ जानना बेहद जरूरी है। वैभव का मतलब होता है – समृद्धि, भाग्यशाली, बुद्धि आदि। इस नाम के लड़के हमेशा अपने भविष्य को बेहतर बनाने में लगे रहते हैं और अपने किसी भी कार्य को बड़ी ही ईमानदारी के साथ करते हैं चाहे वो जॉब से जुड़ा काम हो या व्यक्तिगत काम हो। यह लड़के खुशमिजाज स्वभाव के होते है। यह किसी भी काम को करने के लिए धैर्य से काम लेते है क्योंकि इन्हे जल्दबाजी करना पसंद नहीं है। यह लोग कभी भी किसी का भरोसा नहीं तोड़ते हैं, यह इनकी सबसे कबीले तारीफ खूबी होती है। 

वैभव नाम का राशिफल

वैभव नाम की राशि वृषभ है। इस राशि के लड़के हर एक काम को आत्मविश्वास के साथ करते है। ये लोग काफी घुलनसार स्वभाव के होते हैं इसलिए इन्हे दिल खोलकर सभी से बात करना पसंद है और यह दोस्त भी बहुत जल्दी बना लेते हैं। यह दूसरों की सेवा और उनकी सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। यह ईमानदार होने के साथ-साथ बेहद हिम्मती भी होते हैं। इन्हे जीतना बहुत पसंद होता है और इतना ही नहीं ये किसी और को आसानी से जीतने भी नहीं देते है। इस राशि के मुख्य अक्षर ब, व, उ को माना जाता है।

ADVERTISEMENTS

वैभव नाम का नक्षत्र क्या है?

वैभव नाम का ‘मृगशिरा’ नक्षत्र होता है और जिसका प्रतीक चिन्ह हिरण का सिर होता है। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं – वे, वो, का, की, बे, बो।

वैभव जैसे वृषभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

वैभव लड़कों को दिया जाने वाला बेहद ट्रेंडिंग और स्टाइलिश नाम है। माता पिता को यह नाम बहुत पसंद आता है। वैभव व अक्षर से शुरू होने के कारण वृषभ राशि में आता है। अगर आपको भी वृषभ में शामिल अन्य अक्षरों से नाम की तलाश है, तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपने बेटे का नाम चुन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
विभास (Vibhas) विभोर (Vibhor)
विभु (Vibhu) विप्लव (Viplav)
वीरत (Veerat) वर्धिन (Vardhin)
बृजेश (Brijesh) ब्रिजेंद्र (Brijendra)
बाला (Bala) बादल (Badal)
उज्जवल (Ujjwal) उत्तम (Uttam)
उत्कर्ष (Utkarsh) उत्सव (Utsav)

वैभव नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए वैभव नाम जरूर अपनाना चाहेंगे लेकिन फिर भी आप इससे मिलते-जुलते नाम की तलाश कर रहे हैं तो हमने कुछ नामों की लिस्ट आपके लिए तैयार की है उसको जरूर चेक करें। 

नाम   नाम
विभव (Vibhav) उद्भव  (Udbhav)
अभव (Abhav) अनुभव (Anubhav)
प्रभव (Prabhav) संभव (Sambhav)
ऋषभ (Rishabh) इंदुभव (Indubhav)
आविर्भव (Avirbhav) उद्धव (Uddhav)

वैभव नाम के प्रसिद्ध लोग

देश भर में वैभव नाम के कई प्रसिद्ध व्यक्ति मौजूद हैं, जिनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताएंगे। आप नीचे दी गई टेबल में नाम समेत उनके पेशे के बारे में भी जान सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
वैभव पुरंदरे लेखक
वैभव तत्ववादी अभिनेता
वैभव भट्ट क्रिकेटर
वैभव कौल पर्यावरणविद्, फोटोग्राफर और चित्रकार
वैभव मांगले मराठी अभिनेता
वैभव नाईक राजनीतिज्ञ
वैभव रावल क्रिकेटर
वैभव माथुर हास्य अभिनेता
वैभव रेड्डी तमिल अभिनेता
वैभव जोशी गायक

‘व’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

क्या आप वैभव के अलावा भी लेकिन ‘व’ अक्षर से ही और नाम ढूंढ रहे हैं? हम आपके लिए लेकर आए है ‘व’ अक्षर से लड़कों के बेहद ही अनोखे और ट्रेंडिग नाम। तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को एक बार जरूर चेक करें।

नाम अर्थ
वीरुश (Virush) सफलता, धैर्य
वेदांत (Vedant) वेद, शास्त्रों में निपुण
विष्णु (Vishnu) दुनिया के रक्षक
विपुल (Vipul) बड़े, व्यापक
विनीत (Vineet) प्रशिक्षित, जिसमें नम्रता हो
विकेश (Vikesh) चंद्रमा
विनायक (Vinayak) भगवान गणेश
व्योम (Vyom) आकाश, ऊँचा
वायुन (Vayun) सक्रिय, तीव्र
विराज (Viraj) चमक

नाम का मतलब जितना अच्छा होता है उतना ही उस नाम वाले व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार आता है। हमने इस आर्टिकल के माध्यम से वैभव नाम के अर्थ, राशि, नक्षत्र और स्वभाव के बारे में चर्चा की है। अगर आपको लगता है कि हमने इस लेख के जरिए आपको पूरी सही और सटीक जानकारी पहुंचाने की कोशिश की है तो हमें जरूर बताएं। हमें खुशी होगी कि हमने बच्चे का नाम चुनने में आपकी सहायता की है और उससे जुड़ी सभी जरूरतमंद जानकारियां आप तक पहुंचाई हैं।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

विवेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivek Name Meaning in Hindi
शुभम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shubham Name Meaning in Hindi
अभिषेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Abhishek Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

3 months ago