शिशु

सुनीता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Suneeta/Sunita Name Meaning in Hindi

हिन्दू धर्म में लड़कियों के ऐसे कई नाम मौजूद हैं जिन्हें अक्सर बाकी नामों से ज्यादा अहमियत दी जाती है। इन सभी नामों की लिस्ट में एक नाम जो ज्यादातर लोगों की जुबान पर रहता है वह नाम है सुनीता। यह नाम न सिर्फ बोलने और सुनने में ही नहीं अच्छा लगता है बल्कि इसे लिखना भी बहुत सरल है। कई पैरेंट्स अपनी बेटी का नाम सुनीता रखना चाहते है और इस नाम की कई ऐसी फायदेमंद जानकारियां है जो इनके अंतर्गत देखने को मिलती है। अगर आप भी नन्ही परी के माता-पिता बने है और अपनी बेटी का नाम सुनीता रखने के बारे में सोच रहें है तो आपको इस नाम से जुड़े सभी फायदे और नुकसान का पता होने चाहिए। अगर आप भी सुनीता नाम की राशि, मतलब, शुभ अंक और स्वभाव के बारे में जानना चाहते है तो इस लेख को अच्छी तरह से पढ़ें।

सुनीता नाम का मतलब और राशि

सुनीता पुराने समय का सबसे बेहतरीन नाम माना जाता है। सुनीता नाम को बाकी नामों के मुकाबले इतनी अहमियत सिर्फ इसके अर्थ के कारण ही मिलती रही है। आप भी अपनी बेटी का नाम सुनीता रखकर उसके आने वाले भविष्य को जीत और खुशियों से भर देंगे। आपको बता दें सुनीता का मतलब अच्छा व्यवहार, अच्छा मार्गदर्शन, बुद्धि आदि होता है और यही मतलब व्यक्ति के व्यवहार और व्यक्तित्व में अच्छे विचारों को सामने लाने के लिए जाने जाते है। सुनीता नाम की महिलाएं अपनी प्रतिभा के दम पर दुनियाभर में नाम रौशन करती है और साथ ही जिस क्षेत्र में यह जाती हैं ज्यादातर इन्हें जीत ही हासिल होती है जिससे इसके अर्थ का असर भी देखने को मिलता है। इस नाम की राशि कुंभ है। सुनीता नाम की महिलाओं के व्यवहार और राशि के कारण होने वाले सभी प्रभाव को जानने के लिए आगे जरूर पढ़ें। 

ADVERTISEMENTS

नाम सुनीता
अर्थ अच्छा व्यवहार, अच्छा मार्गदर्शन, बुद्धि
जेंडर लड़की
अंक ज्योतिष 3
धर्म हिन्दू
राशि कुंभ
नक्षत्र शतभिषा (गो, सा, सी, सू)
शुभ दिन शनिवार
शुभ रंग बैगनी, हल्का नीला
शुभ रत्न नीलम

सुनीता नाम का अर्थ क्या है?

हर माता-पिता के जीवन में उसके बच्चे के नाम रखने की प्रक्रिया कई ज्यादा अहम और जिम्मेदारी से भरी होती है और इसलिए वह अपने बच्चे का नाम रखने से पहले उस नाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी हासिल करना जरूरी समझते हैं। सुनीता नाम का मतलब तेज बुद्धि, अच्छा मार्गदर्शक होता है। सुनीता नाम की महिलाओं का स्वभाव बहुत ही मिलनसार होता है और यह अनजान लोगों से बहुत जल्दी ही घुल मिल जाती हैं। इस नाम के व्यक्तियों का खुद पर पूरी तरह से नियंत्रण रहता है और ये किसी की भी बातों में जल्दी नहीं आती हैं। ये लोग कोई भी काम निस्वार्थ भावना के साथ करती है और लोगो की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। सुनीता नाम के व्यक्तियों को समझना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि वैसे तो यह नरम दिल की होती है लेकिन वहीं दूसरी तरफ कभी-कभी इन्हें काफी गुस्सा भी आ जाता है। 

सुनीता नाम का राशिफल

सुनीता नाम की राशि कुंभ होती है। इस राशि की सुनीता नाम की लड़कियां स्वभाव से काफी ईमानदार और दिमाग से तेज होती हैं और यह हर समय एनर्जी से भरे रहती है। आपको बता दें कि सुनीता नाम की महिलाएं हर परिस्थिति के अनुसार काम करने के लिए तैयार रहती है। इस नाम के लोग दोस्ती करने और समाज में सभी के साथ प्यार से व्यवहार रखना पसंद करते है। सुनीता नाम की महिलाओं को धोखा, पक्षपात और झूठ से सख्त नफरत होती है। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये लोग दिखने में बेहद सुंदर और आकर्षित होती हैं।

ADVERTISEMENTS

सुनीता नाम का नक्षत्र क्या है?

सुनीता नाम का ‘शतभिषा‘ नक्षत्र होता है और जिसका प्रतीक चिन्ह खाली वृत है। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं- गो, सा, सी, सू

कुंभ राशि के हिसाब से सुनीता नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम

सुनीता लड़कियों का बहुत ही चर्चित नामों में से एक नाम है और अगर आपके मन में भी इस नाम से मिलते-जुलते नाम रखने का ख्याल आ रहा है। तो नीचे तैयार की गई सुनीता नाम से मिलते-जुलते अन्य नामों की सूची को ध्यान से पढ़े। 

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
अनीता (Anita) विनीता (Vineeta)
सुचिता (Suchita) वनिता (Vanita)
अवन्दिता (Avandita) वंदिता (Vandita)
हर्षिता (Harshita) सचेता (Sacheta)
विभांतिका (Vibhantika) सुष्मिता (Sushmita)
सुक्रिता (Sukrita) अवंतिका (Avantika)
अनामिका (Anamika) वन्तिका (Vantika)
वंशिता (Vanshita) कुसुमिता (Kusumita)
संचिता (Sanchita) सुलक्षिता (Sulakshita)
सुजीता (Sujeeta) सुचित्रा (Suchitra)

सुनीता नाम के प्रसिद्ध लोग

सुनीता नाम आप सभी ने बहुत से मशहूर कलाकारों का सुना होगा। इसी वजह से माता पिता इस नाम से अधिक प्रेरित भी होते हैं। तो चलिए सुनीता नाम की कुछ फेमस महिलाओं के बारें में हम आपको बताते हैं। आपके लिए सुनीता नाम के कुछ फेमस लोगों की सूची हमने तैयार की है। 

नाम पेशा
सुनीता विल्लियम्स अमेरिकन एस्ट्रोनॉट
सुनीता केजरिवाल सिविल सर्वेंट
सुनीता नारायण एनवीरोंमेंटलिस्ट
सुनीता कपूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर
सुनीता राजवर फिल्म अभिनेत्री

‘सु’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

यदि आप भी अपनी बेटी का नाम ‘सु’ अक्षर से रखने के बारें में सोच रहे हैं या फिर यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

ADVERTISEMENTS

नाम अर्थ
सुदीपा (Sudeepa) उज्जवल, शानदार
सुगंधा (Sugandha) खुशबू, सुगंधित
सुहानी (Suhani) सुखद
सुभद्रा (Subhadra) अभिमन्यु की माँ
सुरभि (Surbhi) विख्यात, गुणवान
सुनिष्का (Sunishka) रत्न-आभूषित, सुंदर मुस्कान वाला
सुदर्शिनी (Sudarshini) खूबसूरत महिला, सुंदरी
सुकाव्या (Sukavya) एक उत्कृष्ट पवित्र कविता
सुमावली (Sumavali) फूलों का हार
सुश्रीका (Sushrika) सुंदर, अमीर

सुनीता अपने समय का बहुत ही साधारण सा नाम है लेकिन कई माता-पिता और रिश्तेदारों को ये नाम बहुत पसंद आता है। इसलिए हमने इस नाम के सभी अहम पहलुओं और जरूरी जानकारियों जैसे कि स्वभाव, व्यक्तित्व आदि के बारें में आर्टिकल में विस्तार में बताया है। हमे यही उम्मीद है की आपको लेख में दी गई सभी जानकारी समझ में आई होगी और आपको अपने बच्चे का सही नाम चुनने में आपकी मदद जरूर करेगी। क्योंकि आपके बच्चे का भविष्य उसके नाम पर ही निर्भर रहता है।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi
दिया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Dea Name Meaning in Hindi
अनुष्का नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anushka Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 weeks ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 weeks ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 weeks ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

4 weeks ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

4 weeks ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

4 weeks ago