शिशु

सुरेश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Suresh Name Meaning in Hindi

ऐसे कई नाम मौजूद हैं जो कि हिन्दू धर्म में बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं। यह नाम अपने में ही बहुत खास होते हैं और माता-पिता भी इसे चुनते वक्त बहुत उत्साहित होते हैं। इस तरह के नामों की लिस्ट में ‘सुरेश’ नाम भी आता है। यह वैसे तो बहुत कॉमन नाम है। लेकिन इस नाम को पसंद करने वाले लोग अभी भी हैं। कुछ माता-पिता आज भी नए नामों के पीछे भागने के बजाय पुराने नामों को बच्चों के लिए चुनते हैं। अगर आप भी अपने बेटे के लिए इस नाम को चुनते हैं तो इस नाम का अर्थ, इसकी राशि और इस नाम के व्यक्तियों का स्वभाव कैसा होगा ये सब जानने के लिए आपको इस लेख को पूरा पढ़ना चाहिए। 

सुरेश नाम का मतलब और राशि

सुरेश लड़कों का बहुत ही अच्छा नाम है और यह नाम सालों से हम सभी सुनते भी आ रहे हैं। इस नाम का मुख्य अर्थ सूरज, सूर्य भगवान है। सुरेश नाम ‘स’ अक्षर से शुरू होता है जिसके कारण इसकी राशि कुंभ है। इस नाम के बारे में अधिक जानने के लिए इस आर्टिकल को आगे तक जरूर पढ़ें। ताकि आपको इस नाम से जुड़ी अहम बातें और सुरेश नाम के लड़कों के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी मिल सके। 

नाम सुरेश
अर्थ सूरज, सूर्य भगवान
लिंग लड़का
अंक ज्योतिष 9
धर्म हिन्दू
राशि कुंभ
नक्षत्र शतभिषा (गो, सा, सी, सू)
शुभ दिन शनिवार
शुभ रंग हल्का नीला और बैंगनी
शुभ रत्न नीलम

सुरेश नाम का अर्थ क्या है?

कई प्रसिद्ध व्यक्तियों के नाम के आधार पर भी माता-पिता अपने बच्चे का नाम रखते हैं। सुरेश भी एक चर्चित नाम है, जो कि सुनने में जितना अच्छा लगता है बोलने में भी उतना ही आसान है। इस नाम अर्थ सूरज, सूर्य भगवान आदि है। इस नाम के व्यक्ति काफी मिलनसार स्वभाव के होते हैं। इनका मन बेहद कोमल होता है और इसलिए ये व्यक्ति किसी का भी दुःख नहीं देख पाते हैं। सुरेश नाम के व्यक्ति जीवन में कामयाबी हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं और हार जाने पर भी दोबारा कोशिश करते हैं। इनके अंदर आत्मसम्मान बहुत अधिक होता है इसलिए आसानी से झुकते नहीं है लेकिन अपनों के लिए ये कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। 

सुरेश नाम का राशिफल

सुरेश नाम की राशि कुंभ है। इस राशि के लड़के कई तरह के गुणों से भरपूर होते हैं और अपने उद्देश्य के प्रति पूरे ईमानदार होते हैं। ये लोग अपने से बड़े लोगों का बहुत आदर और दिल से सम्मान करते हैं। कुंभ राशि के लड़के किसी भी परिस्थिति में अपने आप को संभाल लेते हैं और स्थिति को सुधारने की कोशिश करते हैं। इस राशि के व्यक्तियों के करियर की बात करें तो ये लोग बेहतरीन फोटोग्राफर, वैज्ञानिक, लेखक व वकील सफलता पूर्ण बन सकते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर ग, श, ष, स, श्र को माना जाता है।

सुरेश नाम का नक्षत्र क्या है?

सुरेश नाम का नक्षत्र शतभिषा है और शतभिषा नक्षत्र का चिन्ह खाली वृत्त होता है। शतभिषा नक्षत्र से संबंधित और अक्षर इस प्रकार हैं – गो, सा, सी, सू। 

सुरेश जैसे कुंभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

सुरेश एक स्मार्ट नाम है और यह स अक्षर से शुरू होने के कारण कुंभ राशि के अंतर्गत आता है। अगर आपको कुंभ राशि में शामिल अन्य अक्षरों से लड़कों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप कोई नाम चुन सकते हैं। 

नाम नाम
संकल्प (Sankalp) समर्थ (Samarth)
सौमिल (Saumil) सत्यम (Satyam)
गौरव (Gaurav) स्वप्निल (Swapnil)
शाश्वत (Shashwat) शशांक (Shashank)
शांतनु (Shantanu) शौनक (Shaunak)
शुभम (Shubham) शुभांक (Shubham)
श्रेयस (Shreyas) श्रीवेद (Shrived)

सुरेश नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

सुरेश लड़कों को दिया जाने बहुत अच्छा और पसंदीदा नाम है। अगर आपको यह नाम पसंद है या आप इससे ही मिलता-जुलता नाम रखना चाहते हैं तो हमारे द्वारा चुने हुए नामों पर एक बार नजर जरूर डालें।

नाम   नाम
सुकेश (Sukesh) रमेश (Ramesh)
अखिलेश (Akhilesh) सोमेश (Somesh)
निमेश (Nimesh) सर्वेश (Sarvesh)
हिमेश (Himesh) हितेश (Hitesh)
रुपेश (Rupesh) जिग्नेश(Jignesh)

सुरेश नाम के प्रसिद्ध लोग

सुरेश नाम के बहुत से ऐसे प्रसिद्ध कलाकार और खिलाड़ी हैं, आज हम आपको इनमें से कुछ के बारे में बताएंगे। ये रहे सुरेश नाम के कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति –

नाम पेशा
सुरेश बालाजी फिल्म निर्माता
सुरेश भारद्वाज राजनीतिज्ञ
सुरेश जोशी कवि, लेखक
सुरेश रैना क्रिकेटर
सुरेश ओबेरॉय फिल्म अभिनेता
सुरेश पचौरी राजनीतिज्ञ
सुरेश कुमार खन्ना राजनीतिज्ञ
सुरेश वाडकर गायक
सुरेश एरियत कार्टूनिस्ट
सुरेश सिंह वांगजम फुटबॉल खिलाड़ी

‘स’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आपके होने वाले या पैदा हुए बच्चे के लिए ‘स’ अक्षर फायदेमंद माना गया है और इसी वजह से आप अपने बेटे का नाम ‘स’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए गए नामों को ध्यान से जरूर देखें।

नाम अर्थ
स्पंदन (Spandan) हृदय की धड़कन
सक्षम (Saksham) समर्थ
सिद्धांत (Siddhant) नियम
स्वप्निल (Swapnil) सपने से जुड़ा
सिद्धार्थ (Siddharth) सफल
साकार (Sakaar) भगवान की अभिव्यक्ति
सात्विक (Satvik) सच
साध्य (Sadhya) प्राप्त, पा लेना
सनील (Sanil) स्वच्छ
स्वास्तिक (Swastik) शुभ

अगर आपको इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद सुरेश नाम पसंद आया है या फिर हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट हैं, तो बिना कुछ सोचे समझे आप इस नाम को अपना सकते हैं। हम आशा करते हैं आपका बेटा सुरेश नाम पाने के बाद जीवन में बहुत तरक्की करे और उसका जीवन खुशियों से भरा हो।

यह भी पढ़ें:

विवेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivek Name Meaning in Hindi
शुभम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shubham Name Meaning in Hindi
अभिषेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Abhishek Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

मिट्टी के खिलौने की कहानी | Clay Toys Story In Hindi

इस कहानी में एक कुम्हार के बारे में बताया गया है, जो गांव में मिट्टी…

1 day ago

अकबर-बीरबल की कहानी: हरा घोड़ा | Akbar And Birbal Story: The Green Horse Story In Hindi

हमेशा की तरह बादशाह अकबर और बीरबल की यह कहानी भी मनोरंजन से भरी हुई…

1 day ago

ब्यूटी और बीस्ट की कहानी l The Story Of Beauty And The Beast In Hindi

ब्यूटी और बीस्ट एक फ्रेंच परी कथा है जो 18वीं शताब्दी में गैब्रिएल-सुजैन बारबोट डी…

1 day ago

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

1 week ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

1 week ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago