बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

बेबी और बड़े बच्चों के लिए चिकन सूप की टेस्टी रेसिपी

अक्सर सर्दियों में गर्म व गर्माहट देने वाले सूप की याद आती है। बच्चों को चिकन खिलाना शुरू करने का यह एक बेहतरीन तरीका है। सूप टेस्टी होने के साथ-साथ न्यूट्रिशियस भी होते हैं और यदि बच्चे को सर्दी-जुकाम हुआ है तो चिकन सूप खाने से यह बहुत जल्दी ठीक हो जाता है। 

छोटे और बड़े बच्चों के लिए चिकन सूप की रेसिपी

क्या आप बच्चे के लिए चिकन सूप की कोई आसान रेसिपी सोच रही हैं? यहां पर कुछ रेसिपीज बताई गई हैं, आइए जानें;

1. क्लियर चिकन सूप

आप इस डिश में स्वाद और सुगंध के लिए जैसे लहसुन व प्याज शामिल करने से पहले कुछ बार ट्राई कर लें। 

सामग्री 

  • चिकन थाई पीस
  • घी
  • जीरा
  • धनिए के बीज
  • किसी हुई अदरक
  • कुटा हुआ लहसुन
  • कटा हुआ प्याज
  • कटे हुए टमाटर
  • हल्दी पाउडर

विधि 

  • सबसे पहले आप कुकर में घी गर्म करें और उसमें जीरा डालें।
  • अब आप इसमें धनिए के बीज डालें।
  • फिर इसमें लहसुन और अदरक डालकर अच्छी तरह से पकने दें।
  • इस मिश्रण में प्याज डालें और ट्रांसपेरेंट होने तक पकने दें।
  • इसमें टमाटर डालें और हल्का पेस्ट बनने तक फ्राई करें।
  • आप इसमें हल्दी पाउडर मिलाएं।
  • फिर इसमें चिकन डालकर एक मिनट के लिए तब तक पकने दें जब तक यह पानी न छोड़ने लगे।
  • अब आप इसमें 2 कप पानी डालें और 2-3 सीटी आने तक पकाएं।
  • 8 महीने से कम उम्र के बच्चे को आप यह क्लियर सूप पिलाएं।
  • 8 महीने के बाद आप इन सभी चीजों को ब्लेंडर में ब्लेंड करके बच्चे को खिलाएं।

2. फ्लेवर के साथ क्लियर चिकन सूप

छोटे बच्चों के लिए जरा सा लहसुन लेना बेहतर है। प्याज चिकन को पचाने में मदद करेगा। 

सामग्री 

  • चिकन टंगड़ी
  • प्याज
  • लहसुन
  • जीरा

विधि 

  • कुकर में एक चम्मच घर के बने मक्खन या घी में जीरा, कटा हुआ प्याज और लहसुन डालकर पकाएं।
  • फिर उसमें पानी और चिकन टंगड़ी डालें।
  • चिकन को कुकर में कम आंच पर रखकर लगभग 10 मिनट के लिए पकाएं।
  • आंच बंद करें। कुकर का ढक्कन खोलें और लगभग 5 मिनट के लिए इसे फिर से पकाएं।
  • इसमें धनिया के पत्ते डालें।
  • अंत में सूप को छान कर इसे ठंडा होने दें। फिर बच्चे को पिलाएं।

3. भारतीय चिकन प्यूरी

आप बच्चे के लिए चिकन और सब्जियों को मिलाकर चिकन सूप की एक बेहतरीन डिश बना सकती हैं। 

सामग्री 

  • बिना हड्डी का चिकन थाई पीस
  • 1 कप कटी हुई सब्जियां (गाजर, आलू, हरी बीन्स)
  • जीरा पाउडर

विधि 

  • सबसे पहले आप चिकन से हड्डी निकालें और इसे अच्छी तरह से साफ कर लें।
  • चिकन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • आप सब्जियों और चिकन को 2-3 सीटी आने तक कुकर में पकाएं।
  • कुकर को अपने आप ही ठंडा होने दें। इससे चिकन प्रेशर में अच्छी तरह से पक जाएगा।
  • एक बार मिश्रण ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर के जार में डालें।
  • आप चिकन और सब्जियों को स्मूद प्यूरी में ब्लेंड करें।
  • अंत में इसमें एक चुटकी जीरा पाउडर डालकर बच्चे को खिलाएं।

4. सब्जी और हर्ब्स के साथ चिकन ब्रोथ

इस डिश से बच्चे को बहुत सारा न्यूट्रिशन और बेहतरीन स्वाद मिलेगा। 

सामग्री 

  • चिकन थाई पीस
  • पानी
  • कटा हुआ गाजर और प्याज
  • ताजा अजवाइन
  • हर्ब्स, जैसे अजमोद, अजवाइन का फूल या धनिया
  • नमक

विधि 

  • एक बड़े पैन में चिकन डालकर पानी भर दें और उसे मध्यम आंच पर रख कर पकाएं।
  • आंच बंद करके मीट को ब्रोथ से बाहर निकालें और मीट से हड्डी को अलग करें।
  • अब आप हड्डियों को ब्रोथ में वापिस डाल दें और कम आंच में लगभग एक घंटे तक पकाएं। फिर इसे छान कर हड्डियों को अलग कर दें।
  • ब्रोथ में सब्जियां व हर्ब्स मिलाकर इसे उबाल लें।
  • अब इसमें पका हुआ मीट मिलाएं और थोड़ी देर तक इस मिश्रण को उबालें।
  • अंत में आप इसमें नमक मिलाएं और बच्चे को दें।

5. चिकन स्वीट कॉर्न सूप

बच्चे को स्वीट कॉर्न के साथ चिकन सूप बहुत पसंद आएगा। 

सामग्री 

  • तेल
  • चिकन के टुकड़े
  • कटी हुई अदरक, लहसुन और प्याज के पत्ते
  • एक चुटकी गेहूं या चावल का आटा
  • स्वीट कॉर्न
  • चिकन स्टॉक
  • अंडे
  • नींबू का ताजा रस
  • डार्क सोया सॉस
  • तिल (वैकल्पिक)

विधि 

  • एक पैन में तेल गर्म करके उस में चिकन, अदरक और लहसुन डालें। इसे आप लगभग 4 से 5 मिनट के लिए पकाएं।
  • गेहूं या चावल के आटे को थोड़े से स्टॉक में ब्लेंड करें और इस मिश्रण को स्टॉक व स्वीट कॉर्न के साथ पैन में डालकर उबालें और 10 मिनट के लिए कम आंच में पकाएं।
  • अंडा फेटें और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें। आप इसे चम्मच से लगातार फेंटते हुए पैन में डालें।
  • इसे आप प्याज के पत्ते, सोया सॉस और तिल से गार्निश करें।

6. सादा चिकन सूप

इस चिकन सूप में आप अपनी इच्छा के अनुसार कोई भी सब्जी डालकर पका सकती हैं। 

सामग्री 

  • चिकन स्टॉक
  • चिकन के टुकड़े
  • ऑलिव तेल
  • कटी हुई सब्जियां (गाजर, हरी प्याज, आलू, हर्ब्स, लहसुन, प्याज)

विधि 

  • एक पैन में ऑल गर्म करके प्याज और लहसुन पकाएं। फिर इसमें हरी प्याज डालकर थोड़ी देर के लिए पकने दें।
  • अब आप पैन में सब्जियां, चिकन और ब्रॉथ डालकर एक साथ पकाएं। इसमें आलू और गाजर भी डालें। सभी सब्जियों को मुलायम होने तक पकाएं।
  • इसमें हर्ब्स मिलाकर कम आंच में ज्यादा समय के लिए पका लें।
  • एक बार पक जाने के भी सभी सामग्रियों को ब्लेंड करें, सूप में नमक व काली मिर्च मिलाकर सर्व करें।

7. चिकन और नूडल सूप

यह नूडल सूप बहुत आसान और प्रोटीन से भरपूर है।  

सामग्री 

  • तेल और पानी
  • कटी हुई सब्जियां (गाजर, अजमोद, प्याज, अजवायन के फूल और हरा प्याज)
  • चिकन ब्रोथ और पका हुआ चिकन
  • एग नूडल्स/होल व्हीट/राइस नूडल्स
  • मक्खन
  • गेहूं या चावल का आटा

विधि 

  • एक पैन में तेल डालें और हरा प्याज छोड़कर सभी सब्जियां पकाएं। इन्हें मुलायम होने तक पकाएं। इसमें चिकन ब्रोथ डालने के बाद लगभग 20 मिनट तक कम आंच में पकाएं।
  • अब आप गेहूं/चावल के आटे को पानी में मिलाकर ब्लेंड करें व पैन में डाल लें। इसमें नूडल्स डालकर उबलने दें। नूडल्स पक जाने के बाद आप आंच बंद कर दें और इसमें बटर व हर्ब्स मिलाएं। मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें पका हुआ चिकन डालें और हरे प्याज से गार्निश करें।
  • यदि बच्चा एक साल से छोटा है तो आप इसे छान कर नूडल्स व चिकन अलग निकाल लें।

8. चिकन एवोकाडो सूप

जिन्हें एवोकाडो अच्छा लगता है उनके लिए यह डिश बेस्ट है। 

सामग्री 

  • चिकन ब्रोथ
  • चिकन ब्रेस्ट, पका हुआ
  • कटी हुई सब्जियां (टमाटर, अदरक और हरी प्याज)
  • एवोकाडो और सूखा धनिया
  • नींबू के स्लाइस
  • तेल
  • नमक, काली मिर्च और जीरा

विधि 

  • एक पैन में तेल गर्म करके उसमें प्याज और अदरक डालें। इसमें कटा हुआ टमाटर डालकर अच्छी तरह से पकाएं। इसमें चिकन स्टॉक व जीरा डालने के बाद मिश्रण को थोड़ी देर के लिए उबलने दें। इसे ढककर कम आंच पर पूरी तरह से पकाएं।
  • मिश्रण को आंच से हटाकर एक बाऊल में पका हुआ चिकन, एवोकाडो, प्याज और धनिया डालें। इसमें ब्रोथ डालें और इसे नींबू के स्लाइस के साथ सर्व करें।

9. पालक, आलू और चिकन सूप

इस सूप को बनाने के लिए आपको फ्रेश सब्जियों की जरूरत पड़ेगी। 

सामग्री 

  • तेल
  • कटा हुआ प्याज, पालक, अदरक, लहसुन और आलू
  • चिकन स्टॉक
  • चिकन ब्रेस्ट फिलेट, पतला कटा हुआ
  • नींबू का छिलका
  • केसर

विधि 

  • एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें प्याज को हल्का भूरा होने तक पकाएं। आप इसमें अदरक डालें और पकने दें। आप चिकन स्टॉक में नींबू के छिलके और केसर डालकर उबाल लें। आंच कम करके इसमें आलू डालें। पैन को ढक दें और इसे आलू मुलायम होने तक पकाएं।
  • अंत में इसमें चिकन और पालक डालकर पूरी तरह से मुलायम होने तक पकाएं।

10. चिकन, दाल और जौ का सूप

इस हेल्दी सूप में मौजूद दाल और जौ संतुष्टि प्रदान करते हैं। 

सामग्री 

  • दाल
  • कटा हुआ प्याज, अदरक, गाजर, टमाटर, लाल और हरी शिमला मिर्च
  • पका हुआ चिकन
  • तुलसी, जौ, अजवाइन और रोजमैरी
  • बटर
  • चिकन ब्रोथ

विधि 

  • सबसे पहले आप एक पैन में बटर डालकर प्याज, अदरक और शिमला मिर्च हल्का भूरा होने तक पकाएं। इसमें चिकन ब्रोथ, हर्ब्स व दाल डालकर उबाल लें। इसे आप बिना ढके पकाएं।
  • अब आप इसमें चिकन, जौ, गाजर डालकर लगभग 20 मिनट तक ढक्कन बंद करके पकाएं। टमाटर मिलाने के बाद आप इसे थोड़ी देर के लिए और पकाएं।

बच्चों को सूप खिलाते समय ध्यान देने योग्य टिप्स

  • छोटे बच्चों को चिकन सूप खिलाने से पहले इसे छन्नी से छान लें।
  • 6 महीने तक के बच्चे के लिए आप चिकन, सब्जियां और नूडल्स निकाल कर उसे सिर्फ सूप खिलाएं।
  • आप सूप में विभिन्न प्रकार की सब्जियां डालकर उसे हेल्दी बना सकती हैं।
  • चिकन सूप बनाने से पहले चिकन को अच्छी तरह से साफ कर लें।
  • यदि आप सूप को थोड़ा सा तीखा बनाना चाहती हैं तो इसमें एक चुटकी काली मिर्च डाल लें।
  • यदि बच्चा एक साल से छोटा है तो रेसिपी में नमक न डालें।
  • दिन में पाचन अच्छा होता है इसलिए यह सलाह दी जाती है कि आप बेबी व टॉडलर को दिन में ही चिकन सूप खिलाएं।
  • बच्चे को कोई भी नया खाद्य पदार्थ देने से पहले पेडिअट्रिशन से जरूर बात करें।

चिकन में बहुत सारा प्रोटीन व हेल्दी फैट होता है। इससे बच्चे का वजन बढ़ने में मदद मिलती है। बच्चों की इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप उन्हें चिकन सूप खिलाएं। बच्चों का पाचन अच्छा व आसान हो इसलिए आप इसमें फाइबर-युक्त खाद्य पदार्थ भी डालें। 

यह भी पढ़ें:

बच्चों के रात के खाने के लिए 8 टेस्टी रेसिपीज
बच्चों के लिए आसान और स्वादिष्ट सूप रेसिपीज
शिशुओं के लिए वेजिटेबल सूप – फायदे व रेसिपी

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

1 week ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

1 week ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

1 week ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

1 week ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

1 week ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

1 week ago