बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

बच्चों के लिए भारत के बारे में 100 रोचक तथ्य

यहाँ 1 नवंबर, 2019 तक की अद्यतन जानकारी दी गई है। 

यदि दुनिया में विविधताओं का कोई प्रतीक होता, तो यह भारत ही होता। भौगोलिक, सांस्कृतिक, भाषायी इत्यादि अनेक विविधताओं की सुंदरता के साथ यह एक अद्भुत देश है। यह आवश्यक है कि हम अपने बच्चों को अपने देश की विशेषताओं और महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराएं और उन्हें इसकी बहुमूल्य विरासत को संभालने के लिए प्रेरित करें।

भारत के बारे में वे अद्भुत तथ्य जो बच्चों को जानने चाहिए

बच्चों को जानकारी अच्छी लगती है, इसलिए यहाँ बच्चों के लिए भारत के बारे में कुछ रोचक तथ्य दिए गए हैं।

भौगोलिक तथ्य

  • भारत क्षेत्रफल में दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, जो 32,87,590 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
  • भारत की आबादी 1.2 बिलियन (अरब) है और यह दूसरा सर्वाधिक आबादी वाला देश है।
  • कर्क रेखा हमारे देश के बीच से होकर गुजरती है।
  • चिल्का भारत की सबसे बड़ी झील है।
  • मासिनराम भारत की सबसे ज्यादा बारिश वाली जगह है। यहाँ हर साल औसतन लगभग 11,872 मिलीमीटर बारिश होती है।
  • पूरी तरह भारत से बहने वाली सबसे लंबी नदी गंगा है, जो 2525 किलोमीटर की लंबाई में बहती है।
  • भारत में सबसे ठंडी जगह द्रास है, जो लद्दाख के पश्चिमी भाग में स्थित है।
  • कंचनजंगा, 8586 मीटर की ऊँचाई के साथ, भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है।
  • भारत में सबसे बड़े राज्य और सबसे छोटे राज्य क्रमशः राजस्थान और गोवा हैं।
  • जबकि भारत का उच्चतम बिंदु कंचनजंगा है, भारत का सबसे निचला बिंदु कुट्टनाड है।

सांस्कृतिक तथ्य

  • भारतीय संस्कृति दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृतियों में से एक है, जो लगभग 4,500 वर्षों से चली आ रही है।
  • भारत विश्व के दो सबसे लोकप्रिय धर्मों हिंदू धर्म और बौद्ध धर्म के साथ ही सिख और जैन धर्म का भी उद्गम स्थान है । देश की कुल आबादी के लगभग 79 प्रतिशत से अधिक लोग हिंदू हैं।
  • भारत के लगभग हर राज्य की अपनी अलग बोली या भाषा है। भारतीय संविधान में 22 अनुसूचित भाषाओं की सूची है।
  • यहाँ प्रत्येक राज्य में पहनावे की एक अलग शैली है। साड़ियों से लेकर लहंगा, कुर्ता-पायजामा, सलवार, लुंगी तक भारत में अनेक तरह की वेशभूषा पाई जाती है।
  • भारत में कत्थक, भरतनाट्यम, कथकली, कुचिपुड़ी, ओडिसी और मणिपुरी जैसे कई शास्त्रीय नृत्यों के प्रकार हैं।
  • आगरा में स्थित ताज महल दुनिया के सात अजूबों में से एक है।
  • तमिलनाडु का श्री रंगनाथस्वामी मंदिर भारत का सबसे बड़ा मंदिर (156 एकड़) है।
  • भारत में अनेक देशों की संस्कृतियों का समागम हुआ था और इसलिए यहाँ की स्थापत्य कला, चित्रकारी इत्यादि में मुगल, पुर्तगाली, फ्रांसीसी, ब्रिटिश संस्कृति का प्रभाव है।
  • हरिद्वार, उज्जैन, प्रयागराज और नासिक में प्रति 12 वर्ष में होने वाला कुंभ मेले के नाम ‘एक जगह पर एकत्रित होने वाले सबसे बड़े जनसमूह’ का रिकॉर्ड है।
  • उत्तर प्रदेश राज्य का वाराणसी दुनिया के सबसे पुराने लगातार बसे शहरों में से एक है।

ऐतिहासिक तथ्य

  • भारत में 8000 वर्षों से भी अधिक साल पहले विख्यात सिंधु घाटी सभ्यता विकसित हुई थी ।
  • भारत के विषय में एक अच्छी शांतिपूर्ण बात ये है कि हमने अपने इतिहास में किसी भी देश पर आक्रमण नहीं किया।
  • दुनिया का सबसे पहला विश्वविद्यालय, तक्षशिला विश्वविद्यालय लगभग 700 ईसा पूर्व में भारत में स्थापित किया गया था।
  • भारत की सबसे पुरानी और सबसे समृद्ध भाषा संस्कृत दुनिया की सभी भाषाओं की जननी है।
  • ऋग्वेद, यजुर्वेद, अथर्ववेद और सामवेद विश्व के सबसे प्राचीन धार्मिक ग्रंथों में से एक हैं।
  • प्राचीन विश्व के सबसे बड़े नगरों में से एक पाटलिपुत्र भारत के मगध राज्य की राजधानी थी।
  • विश्वविजय पर निकले सिकंदर की सेना भारत में प्रवेश करने के बाद वापस लौट गई क्योंकि वे मगध के नंद साम्राज्य की शक्तिशाली सेना से डर गई थी ।
  • भारत ने गणित के क्षेत्र में बहुत योगदान दिया है। बीजगणित (अल्जेब्रा), कलन (कैलकुलस) और त्रिकोणमिति (ट्रिगोनोमेट्री) जैसी शाखाओं की खोज यहीं हुई। शून्य का आविष्कार आर्यभट्ट ने किया था। 100 ईसा पूर्व में, दशमलव प्रणाली का आविष्कार भी भारत में किया गया था।
  • भारतीय विद्वान बौधायन ने पाई के मूल्य की गणना की थी ।
  • आयुर्वेद, जो चिकित्सा विज्ञान की शुरुआत थी, भारत में विकसित हुआ था ।

प्राणियों के बारे में तथ्य

  • भारत में करीब 500 वन्यजीव अभयारण्य हैं।
  • पूर्वी हिमालय, पश्चिमी घाट और भारत-बर्मा सीमा जैव विविधता के लिए तीन प्रमुख स्थान हैं।
  • एशियाई हाथी, बंगाल टाइगर, एशियाई शेर, मगर मगरमच्छ, गंगा डॉल्फिन भारत में पाई जाने वाली कुछ लुप्तप्राय प्रजातियां हैं।
  • भारत सुंदर पक्षियों की लगभग 1300 प्रजातियों का घर है।
  • बंगाल टाइगर भारत का राष्ट्रीय पशु है।
  • मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।
  • गंगा डॉल्फिन भारत का राष्ट्रीय जलजीव है।
  • हिमालयन नीली भेड़ केवल भारत में पाई जाती है।
  • भारत में भेड़ों की सबसे ज्यादा (75,000,000) आबादी है, इस मामले में भारत न्यूजीलैंड के बाद दूसरे नंबर पर है।
  • सर्दियों में भारत दुनिया भर के लाखों प्रवासी पक्षियों का घर होता है।

भारतीय मुद्रा के बारे में तथ्य

  • भारतीय मुद्रा के प्रत्येक नोट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर होती है।
  • हर भारतीय नोट पर एक तरफ 15 भाषाओं में और दूसरी तरफ हिंदी और अंग्रेजी में नोट के संबंध में जानकारी होती है।
  • भारतीय नोट के निर्माण में कागज के लिए कपास, गुलमेहंदी, टेक्सटाइल फाइबर इत्यादि का प्रयोग किया जाता है।
  • बाकि सभी नोट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए जाते हैं लेकिन एक रुपए का नोट भारत सरकार जारी करती है।
  • एक रूपए के नोट को छोड़कर सभी नोटों पर रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं।
  • भारत-पाकिस्तान विभाजन के कुछ समय बाद तक, पाकिस्तान ने भारतीय रुपए के नोटों का उपयोग तब तक किया जब तक उन्होंने स्वयं की मुद्रा नहीं छाप ली ।
  • हमारे पास अभी 5,000 और 10,000 रुपए के नोट नहीं हैं, लेकिन 1954 और 1978 के बीच ये प्रचलन में थे।
  • प्रत्येक नोट पर भारत के किसी स्थल, जीव, स्मारक या प्रतीक का चित्रण होता है।
  • एक क्षतिग्रस्त या फटे नोट का स्थानीय बैंकों में आदान-प्रदान किया जा सकता है।
  • धन को नष्ट करना कानून द्वारा दंडनीय अपराध है।

खेलों के बारे में तथ्य

  • भारत में हॉकी, क्रिकेट, टेनिस, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, कुश्ती, बैडमिंटन, फुटबॉल, टेबल टेनिस, कबड्डी और मुक्केबाजी सबसे लोकप्रिय खेलों की श्रेणी में आते हैं।
  • शतरंज, पोलो, स्नूकर, कबड्डी, खो-खो, लूडो, सांप-सीढ़ी और ताश जैसे खेलों की शुरुआत का श्रेय भारत को जाता है।
  • युद्ध कला या आत्मरक्षा के खेलों की शुरुआत भी भारत में हुई थी ।
  • भारत ने पहली बार 1900 में ओलंपिक खेलों में भाग लिया था।
  • भारत ने ओलंपिक खेलों में 28 पदक जीते हैं, जिनमें हॉकी के 8 स्वर्ण पदक शामिल हैं।
  • हॉकी के जादूगर कहलाने वाले महान ध्यानचंद को हिटलर ने जर्मन सेना में फील्ड मार्शल के पद का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और भारतीय टीम का 1936 के बर्लिन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने में नेतृत्व किया।
  • भारत ने अब तक 2 बार क्रिकेट विश्व कप जीता है।
  • भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले सचिन तेंदुलकर देश के पहले खिलाड़ी हैं।
  • प्रति वर्ष ध्यानचंद की जन्म तिथि, 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य सम्मान खेलों के क्षेत्र के सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार व सम्मान हैं।

संगीत के बारे में तथ्य

  • मध्य प्रदेश के भीमबेटका में 30,000 साल पुरानी पुरापाषाण और नवपाषाणकालीन गुफा चित्रों में संगीत वाद्ययंत्र और नृत्य का चित्रण है ।
  • भारतीय शास्त्रीय संगीत के दो प्रकार हैं, हिन्दुस्तानी संगीत और कर्नाटक संगीत, जिसमें कर्नाटक संगीत, इस विधा के सबसे पुराने शास्त्रीय रूपों में से एक है।
  • भारतीय संगीत राग आधारित है और इसमें 630 से अधिक राग हैं।
  • सारंगी, वीणा, सितार, तानपुरा, पखावज, तबला, सरोद, जलतरंग, शहनाई, मृदंगम, शहनाई आदि भारतीय संगीत के प्रमुख वाद्य हैं।
  • यहाँ हर राज्य का एक अलग तरह का लोक संगीत है। जैसे, गुजरात से गरबा, बंगाल से बाऊल और महाराष्ट्र से लावणी हैं।
  • पं. विष्णु दिगंबर पलुस्कर द्वारा 1901 में लाहौर में स्थापित गंधर्व महाविद्यालय भारत का पहला संगीत विद्यालय था।
  • सरोद, तबला और वीणा पूरी तरह से भारत में बनाए गए वाद्य यंत्र हैं।
  • बागेश्वरी क़मर भारत की पहली और एकमात्र महिला शहनाई वादक हैं ।
  • बंजारन भारत का पहला लोक एल्बम था जिसमें गुजरात और राजस्थान के लोक गीत शामिल थे।
  • राष्ट्रगान ‘जान गण मन’ रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखा गया था और कोलकाता में एक रैली में पहली बार गाया गया था।

त्योहारों के बारे में तथ्य

  • दिवाली रोशनी का त्योहार है। यह राम द्वारा रावण को मारने के बाद सीता को लेकर अयोध्या वापस लौटने की याद में मनाया जाता है।
  • होली रंगों का त्योहार है, और यह हिंदू कैलेंडर में नए साल की शुरुआत का प्रतीक है।
  • भारत का सबसे लोकप्रिय इस्लामी त्योहार ईद है। यह रमजान के पवित्र महीने के अंत को दर्शाता है।
  • 9 दिनों तक मनाया जाने वाला नवरात्रि/दुर्गा पूजा का त्योहार और दशहरा बुराई पर अच्छी की जीत के प्रतीक हैं। गुजरात नवरात्रि और कोलकाता दुर्गा पूजा के लिए प्रसिद्ध हैं।
  • भारत के लोकप्रिय त्योहारों में से एक गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के आगमन के आनंद में मनाई जाती है। इसका उत्सव विशेषकर मुंबई में सबसे ज्यादा होता है।
  • ओणम एक फसल उत्सव है, जो केरल के लोगों के लिए विशेष है।
  • एक और लोकप्रिय त्योहार जन्माष्टमी है जो भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव होता है।
  • पोंगल तमिलनाडु का नया साल है और फसल का त्योहार है।
  • फसल के समय की शुरूआत को चिह्नित करने के लिए सिख बैसाखी मनाते हैं।
  • करवा चौथ एक ऐसा त्योहार है जिसमें उत्तर भारत की हिंदू महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और प्रार्थना करती हैं।

भारतीय आहार के बारे में तथ्य

  • भारत दुनिया में सबसे अधिक मसालों का उत्पादन करता है।
  • चाय भारत का सबसे लोकप्रिय पेय है।
  • चावल और गेहूँ भारत के प्रमुख अनाज हैं ।
  • आलू, टमाटर और मिर्च जैसे लोकप्रिय खाद्य पदार्थ मूल रूप से भारतीय नहीं थे और इन्हें पुर्तगाली हमारे देश में लाए।
  • दुनिया की सबसे तेज मिर्च, भूत जोलोकिया, भारत के पूर्वी राज्यों में उगाई जाती है।
  • चिकन दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कश्मीर में सर्वाधिक लोकप्रिय मांसाहारी आहार है वहीं पश्चिम बंगाल, केरल, गोवा जैसे तटीय क्षेत्रों में मछली का सर्वाधिक उत्पादन और सेवन होता है।
  • गन्ने के रस से चीनी बनाने का काम भारत में शुरू हुआ था।
  • फलों के राजा आम का विश्व में सबसे अधिक उत्पादन और निर्यात भारत से होता है।
  • रसगुल्ला, संदेश जैसी मिठाइयां पश्चिम बंगाल की पहचान हैं।
  • तमिलनाडु का पोंगल, कर्नाटक का बीसी बेले भात और पुलियोगारे, महाराष्ट्र की पुरण पोली और श्रीखंड, गुजरात का उंधियो, राजस्थान की दाल बाटी, बिहार का लिट्टी चोखा, पंजाब के छोले-भटूरे और दिल्ली की चाट पूरे देश में प्रसिद्ध हैं ।

अन्य दिलचस्प तथ्य

  • भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा संविधान है।
  • भारत का दुनिया में सबसे बड़ा डाक नेटवर्क है।
  • भारत में दुनिया का पाँचवां सबसे बड़ा रेलवे लाइन नेटवर्क है।
  • कहा जाता है कि कुंभ मेला अंतरिक्ष से दिखाई देता है।
  • शैम्पू करने की अवधारणा भारत में शुरू हुई।
  • भारतीय वैज्ञानिकों ने सबसे पहले चंद्रमा पर पानी की खोज की थी।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दूसरी सबसे बड़ी अंग्रेजी बोलने वाली आबादी भारतीयों की है।
  • भारत में शाकाहारी लोगों की सबसे बड़ी संख्या है, कुल आबादी का 31% शाकाहारी है।
  • भारत वह स्थान भी है, जहाँ पहले हीरे का खनन किया गया था।
  • भारत पीपीपी (पब्लिक प्रॉविडेंट पार्टनरशिप) पद्धति का उपयोग करके दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, इसलिए माता-पिता के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें वह सारी जानकारी दें जो उन्हें इस अनूठे राष्ट्र के बारे में मालूम होनी चाहिए। भारत हमारा घर है, और इसने हमें बहुत कुछ दिया है, इसलिए उचित होगा कि अपने बच्चों को हम बचपन से ही अपने देश की विशेषताएं बताकर उनके हृदय में इसके लिए आदर और प्रेम उत्पन्न करें।

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए नवरात्रि और दशहरे से जुड़ी कहानियां और तथ्य
बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है

श्रेयसी चाफेकर

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

2 weeks ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

2 weeks ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

2 weeks ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

2 weeks ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

2 weeks ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

2 weeks ago