बच्चों के लिए हैरान कर देने वाले 50 साइंस फैक्ट्स

बच्चों के लिए 50 दिलचस्प साइंस फैक्ट्स

बच्चे हर चीज के बारे में जानने के लिए उत्सुक होते हैं और इसलिए वो अपने माता पिता की हर चीज को लेकर  सवाल पर सवाल करते हैं, जिन्हें सुनकर शायद आप भी हैरान हो जाएं, जैसे हमारी भौहें क्यों होती हैं? या ‘कुत्ते हर चीज कैसे सूंघ लेते हैं?’ अपने आसपास होने वाली चीजों के बारे में जानने से बच्चों का सेंस बेहतर रूप से काम करता है और उन्हें दुनिया में होने वाली चीजें ठीक तरह से समझ आती है।

जरा कल्पना कीजिए कि आपका बच्चा स्कूल गेट से खुशी से भागता हुआ आपकी ओर आ रहा है, क्योंकि उसने उस सवाल का जवाब दिया है जो उसकी टेक्स्ट बुक में मौजूद नहीं है और इसके लिए उसे टीचर ने शाबाशी दी है। बच्चे का जनरल नॉलेज तेज होने से उसे बहुत फायदा मिलता है, इससे बच्चे में कॉन्फिडेंस आता है और आपके लिए इससे बढ़ कर और क्या बड़ी बात हो सकती है।

बच्चों के लिए 50 रोचक और मजेदार साइंस फैक्ट्स 

कोई भी कह सकता है कि गूगल की वजह से इन दिनों हर कोई हर चीज में एक्सपर्ट है। इंटरनेट और स्मार्ट फोन की वजह से कोई भी इनफार्मेशन कभी भी और कहीं पर भी प्राप्त करना बहुत आसान हो गया है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब एक अच्छी साइंटिफिक नॉलेज की बात आती है, तो हम इसकी शुरुआत कहाँ से कर सकते हैं? यहाँ हमने आपके लिए हैरान कर देने वाले और मजेदार 50 अलग-अलग साइंस फैक्ट्स की लिस्ट बनाई है, ताकि आपके बच्चे को उसकी नॉलेज बढ़ाने में मदद मिल सके।

पृथ्वी से जुड़े फैक्ट्स 

Earth Facts for Kids

  1. पृथ्वी सूर्य से तीसरा ग्रह (प्लेनेट) है और सौर मंडल (सोलर सिस्टम) में सबसे खास है। यह सूर्य से लगभग 149,597,890 किमी की दूरी पर है और यह एकमात्र ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन पाया जाता है।
  2. पृथ्वी में 70% पानी है, जो प्लैनट के टोटल मास का केवल 0.25% है। पृथ्वी के 8% में ज्वालामुखी है, 11% उपजाऊ जमीन है जो फसलों को उगाने के लिए उपयोग की जाती है, 10% में बर्फ ढकी हुई है और पृथ्वी की सतह का 5% भाग रेगिस्तानी है।
  3. पृथ्वी के कोर का तापमान लगभग 7,500 केल्विन है, जो सूर्य की सतह से अधिक गर्म है!
  4. पृथ्वी की एक्सिस 23 डिग्री के कोण पर झुकी हुई है। इसकी वजह से साल में चार मौसम होते हैं।
  5. समुद्र तल पर बहुत तेज भूकंप आने से तेज लहरें उठ सकती हैं जिसे सुनामी के रूप में जाना जाता है। समुद्र के भीतर या आसपास भी ज्वालामुखी के विस्फोट होने से भी सुनामी आ सकती है।

जानवरों से जुड़े फैक्ट्स 

  1. कुत्तों में दो अलग-अलग वायु मार्ग होते हैं, एक सांस लेने के लिए और दूसरा सूंघने के लिए। उनकी नाक में महक स्टोर हो जाती है, भले ही वे सांस छोड़ रहे हों!
  2. बिल्लियों में कॉलर बोन नहीं होती है और उनकी रीढ़ बहुत लचीली होती है। जब एक बिल्ली चलती है, तो अपना दूसरा पंजा लगभग उसी स्थान पर रखती हैं जहाँ उसने पहला कदम रखा होता है, इसलिए उनके चलते समय ज्यादा आवाज नहीं होती है वो अपने चलने के कम निशान छोड़ती हैं।
  3. किलर व्हेल्स, जिसे ऑर्कास के रूप में भी जाना जाता है, दरअसल वो व्हेल नहीं होती है, यह डॉल्फिन की सबसे बड़ी ब्रीड होती है।
  4. हमिंगबर्ड दुनिया में एकमात्र पक्षी है जो दाएं, बाएं, पीछे की ओर, ऊपर और नीचे उड़ सकती है और यहाँ तक ​​कि मिड एयर में भी मंडरा सकती है। वे प्रति सेकंड 200 बार तक अपने पंखों को फड़फड़ा  सकती है। यह दुनिया में सबसे छोटे आकार का पक्षी होने के कारण प्रसिद्ध है।
  5. शुतुरमुर्ग घोड़ों से तेज दौड़ सकते हैं और नर शुतुरमुर्ग शेरों की तरह दहाड़ सकते हैं।

अंतरिक्ष से जुड़े फैक्ट्स

  1. प्राचीन समय में, सितारों के तारामंडल का उपयोग करके कैलेंडर और नेविगेशन को ट्रैक किया जाता था।
  2. हमारे ब्रह्मांड में 125 बिलियन से अधिक आकाशगंगाएं हैं। हमारी आकाशगंगा में लगभग 100-400 बिलियन तारे हैं।
  3. एक बड़े तारे के टूट कर गिरने से ब्लैक होल का निर्माण होता है। इसमें एक बहुत स्ट्रोंग गुरुत्वाकर्षण बल होता है जो प्रकाश सहित हर चीज को अपने अंदर ले सकता है!
  4. हमारा सौरमंडल ग्रहों (प्लैनेट), चंद्रमा, धूमकेतुओं (कोमेट्स), क्षुद्रग्रहों (एस्टेरोइड), छोटे ग्रहों (माइनर प्लैनेट), धूल (डस्ट) और गैस से बना है। ये सब चीजें सूर्य के चारों ओर घूमती हैं।
  5. तीन अलग-अलग प्रकार के ग्रह होते हैं; स्थलीय ग्रह (टेरेस्ट्रियल प्लैनेट)  (बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल), उनके पास बहुत सॉलिड, रॉकी सतह और बड़ी मात्रा में गैस मौजूद है (बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेप्च्यून), ये ग्रह ज्यादातर फ्रोजन हाइड्रोजन और हीलियम से बने होते हैं, और वामन ग्रह (प्लूटो, सेरेस और एरिस), छोटे गोल ग्रह हैं, जो सूर्य की परिक्रमा करते हैं।

टेक्नोलॉजी से जुड़े फैक्ट्स 

  1. टीवी पहले रेसिव करती है और फिर इमेजेस को डिस्प्ले ब्रॉडकास्ट करता है, जो इतनी तेजी से आगे बढ़ते हैं कि इंसानों को यह एक स्मूथ मोशन के रूप में दिखाई देता है।
  2. इंटरनेट और वर्ल्ड वाइड वेब सेम नहीं है। इंटरनेट अन्य छोटे नेटवर्क का एक नेटवर्क है जो कंप्यूटर को पूरी दुनिया से लिंक करता है। वर्ल्ड वाइड वेब लिंक्ड पेजों का एक कलेक्शन है जिसका उपयोग इंटरनेट और एक वेब ब्राउजर की मदद से किया जा सकता है।
  3. सभी इलेक्ट्रिकल डिवाइस में फ्यूज होते हैं। फ्यूज फायर ब्रेस्केर के लिए बहुत जरूरी होता है। यदि पॉवर ज्यादा बढ़ जाता है, तो तुरंत फ्यूज उड़ जाएगा, जिससे किसी भी नुकसान या आग लगने से रोका जा सकता है।
  4. इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर 1940 के आसपास डेवेलप हुए थे और एक बड़े कमरे के आकार के थे। आज, कंप्यूटर इतने छोटे हो गए हैं कि उन्हें अन्य चीजों जैसे कि माइक्रोवेव, खिलौने, सेल फोन इत्यादि में एम्बेड किया गया है।
  5. 1495 में, लियोनार्डो दा विंची ने एक ह्यूमनॉइड रोबोट के लिए कई चित्र तैयार किए थे। आज, कई रोबोट प्रोटोटाइप बनाए जा रहे हैं।

इंजीनियरिंग से जुड़े फैक्ट्स 

Engineering Facts for Kids

  1. दुनिया के प्राचीन आश्चर्यजनक चीजों में से, गीज़ा का महान पिरामिड है, ये सबसे पुराना है जो अभी तक बरकरार है।
  2. जिस तरह से इंजीनियर मैथमेटिकल और साइंटिफिक नॉलेज से प्रैक्टिकल प्रॉब्लम को हल करते हैं। इंजीनियर शब्द अपने आप में एक लैटिन शब्द है, जिसका अर्थ है “चतुरता।”
  3. अटलांटिक और प्रशांत महासागर पनामा नहर से जुड़े हुए हैं, जो अब तक की सबसे कठिन और खतरनाक इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स में से एक थी।
  4. सबसे बड़ी पवनचक्की के घूमने वाले ब्लेड्स जमीन से 656 फीट की ऊंचाई पर हैं
  5. न्यूयॉर्क में स्थित डेलावेयर एक्वाडक्ट, दुनिया की सबसे लंबी सुरंग है। इसे चट्टान में ड्रिल करके बनाया गया है और इसकी लंबाई 137 किमी है।

खेल विज्ञान से जुड़े फैक्ट्स 

  1. एरोबिक एक्सरसाइज, जैसे जॉगिंग, ऐसी फिजिकल एक्टिविटी है जिसे मॉडरेट लेवल पर लंबे समय तक किया जाता है। एनारोबिक एक्सरसाइज, जैसे तेज दौड़ना, कम समय के लिए लेकिन तेजी से की जाती है।
  2. आज, स्विमवियर के कपड़े और डिजाइन हमारी अपनी त्वचा की तुलना में पानी में ज्यादा आसानी से ग्लाइड करते हैं।
  3. चूंकि स्नोबोर्डर्स और आइस स्केटर्स द्वारा उपयोग किए जाने वाले स्केट्स और बोर्ड उनके नीचे बर्फ को गर्म करते हैं, तो वे बर्फ पर ज्यादा अच्छी तरह फिसलते हैं। 
  4. मांसपेशियों में खिंचाव और क्रैम्प, पीठ में खिंचाव, टेनिस एल्बो, पैर में दर्द, टखने में मोच आना और पिंडली में ऐंठन खेल के दौरान होने वाली कॉमन इंजरी है।
  5. ज्यादातर टेनिस रैकेटों में लगभग 50 से 70 पाउंड स्ट्रिंग टेंशन होता है, इसलिए टेनिस खेलने के दौरान हाई टेंशन होने कारण ज्यादा कंट्रोल होता है और कम पॉवर लगती है, जबकि लोवर टेंशन से कंट्रोल कम होता है और पॉवर ज्यादा पैदा होती है।

प्रकृति से जुड़े फैक्ट्स  

  1. दुनिया का सबसे बड़ा रीफ सिस्टम क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इसे द ग्रेट बैरियर रीफ कहा जाता है।
  2. अनानास को विकसित होने में 2 साल लगते हैं।
  3. स्ट्रॉबेरी एकमात्र ऐसा फल है जिसका बीज बाहर की तरफ बढ़ता है।
  4. प्रशांत महासागर के चारों ओर एक क्षेत्र है जहाँ टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं, जिसे पैसिफिक रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। इसने पृथ्वी पर लगभग 75% ज्वालामुखी होल्ड कर रखे हैं।
  5. लाइटनिंग स्ट्राइक (आकाशीय बिजली) 54,000 डिग्री फारेनहाइट (30,000 डिग्री सेल्सियस) तक पहुँच सकती है। यह सूर्य की सतह की तुलना में लगभग छह गुना अधिक गर्म होती है। जबकि गिरती बिजली का आकार विशाल दिखाई दे सकता है, लेकिन इसका असली साइज केवल बॉलपॉइंट पेन के समान होता है।

एनर्जी से जुड़े फैक्ट्स 

Energy Facts for Kids

  1. इमारतों में एनर्जी का लगभग तीस प्रतिशत हिस्सा अनावश्यक रूप से उपयोग किया जाता है।
  2. फॉसिल फ्यूल को जलाने से यूएस में 86 प्रतिशत एनर्जी का इस्तेमाल किया जाता है।
  3. चीन आज दुनिया में एनर्जी का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। यह कार्बन डाइऑक्साइड का सबसे बड़ा उत्सर्जक भी है।
  4. सूर्य से निकलने वाली गर्मी को कैप्चर करके इसका उपयोग किया जाता है, जिसे सौर ऊर्जा (सोलर एनर्जी) कहा जाता है। यह पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ एनर्जी का एक बड़ा स्रोत है।
  5. विंडमिल, सेल्स आदि के जरिए हवा से प्राप्त होने वाली उर्जा से विंड पॉवर फंक्शन करता है। यह एक क्लीन पॉवर सोर्स है, क्योंकि इसमें प्रदूषण नहीं होता है।

पेड़ों से जुड़े फैक्ट्स 

  1. खीरे असलियत में एक फल है न कि सब्जी। ये तरबूज परिवार का एक हिस्सा है।
  2. दुनिया में लगभग 630 विभिन्न प्रकार के कार्नीवोरस प्लांट्स हैं। यह ऐसे प्रकार हैं जो पानी में जीवित रह सकते है और मिट्टी में भी बढ़ सकते हैं।
  3. पॉइज़न इवी को छूने से त्वचा पर एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है, क्योंकि यह त्वचा में जलन पैदा करता जिसे यूरिशोल कहते हैं।
  4. बांस के कुछ प्रकार हैं जो सिर्फ एक दिन में एक मीटर तक बढ़ सकते हैं।
  5. विलो पेड़ की छाल एस्पिरिन दवा का पहला स्रोत थी, इसकी छाल को दर्द और बुखार को कम करने के लिए उपयोग किया जाता था।

पॉपुलर साइंस से जुड़े फैक्ट्स

  1. मानव शरीर के बारे में यह देखा गया है कि मानव की आँखें 10 मिलियन रंगों का पता लगाने और इसके बीच अंतर करने की क्षमता रखती हैं।
  2. भौहें दो महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं: ये बारिश, पसीने और गंदगी से बचाती हैं, इसके अलावा हमें अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में भी मदद करती है।
  3. कहा जाता है कि हाथी गा सकते हैं। वे अल्ट्रासाउंड रम्बल का इस्तेमाल करते हैं जो मनुष्यों के सुनने के लिए बहुत कम होता है। यह ‘गाना’ झुंड को एक साथ रखने और साथियों को खोजने में मदद करता है।
  4. हथनी 22 महीने तक गर्भवती रहती हैं; यह किसी भी लैंड मैमल यानी जमीन पर पाए जाने वाले स्तनपायी जीव के गर्भधारण करने की सबसे लंबी अवधि है।
  5. वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि डायनोसोर का थैरोपॉड ग्रुप, जिसमें टी-रेक्स शामिल हैं, वे पक्षियों के पूर्वज हैं।

हमेशा याद रखें, साइंटिफिक नॉलेज केवल बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि पेरेंट्स के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह आपके बच्चे को आत्मविश्वास के साथ उत्तर देने में उसे सक्षम बनाएगी, भले ही वह प्रश्न किसी ऐसी चीज से संबंधित हो, जिसे आप आमतौर पर नहीं जानते होंगे। दुनिया के बारे में साइंटिफिक फैक्ट्स के बारे में जानना आप और आपके बच्चे के बीच के संबंध को भी मजबूत करता है और ऐसा कई अलग अलग तरीकों से किया जा सकता है, जैसे अपने शहर के साइंस सेंटर जाना या फिर फन फैक्ट्स बुक्स को पढ़ना।

साइंस के प्रति बच्चों में प्यार कैसे जगाएं?

बच्चे साइंस की हर चीज को देखकर मोहित होते हैं, क्योंकि यह उन्हें बताता है कि उनके आसपास होने वाली चीजों के पीछे क्या कारण है। हालांकि, जैसे-जैसे वे बड़े होते जाते हैं, उनके स्कूल में साइंस एक सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ाया जाने लगता है जिसमें थ्योरी होने की वजह से बच्चे अपना इंटरेस्ट साइंस में खोने लगते हैं। इसलिए यहाँ कुछ तरीके हैं जिनसे आप अपने बच्चे में साइंस के प्रति इंटरेस्ट बनाए रखने में उसकी मदद कर सकती हैं।

1. गेम्स की क्वालिटी 

आप बच्चों को इंटरैक्टिव गेम खरीद कर दें, जिसमें पहेलियां और एक्सपेरिमेंट शामिल हो। यह बच्चे के लिए एजुकेशनल होने के साथ साथ एंटरटेनिंग भी होता है।

2. नेचर ट्रिप पर जाएं 

प्रकृति के बीच कुछ समय बिताने के लिए छोटी ट्रिप प्लान करें। आप बच्चों को जानवरों और फूलों की दिलचस्प प्रजातियों से भी परिचित करा सकेंगे, इसके अलावा आप सूर्योदय और सूर्यास्त जैसे खूबसूरत नजारे भी देख सकते हैं।

3. डॉक्यूमेंटरी दिखाएं

डॉक्यूमेंटरी के जरिए बच्चों को इनफार्मेशन देना का एक शानदार तरीका है, इससे आप किसी का भी रुझान पैदा कर सकते हैं। चाहे आपका बच्चा प्रकृति, सौर मंडल या जानवरों से जुड़ी चीजों को लेकर आकर्षित हो, आपके पास चुनने के लिए कई ऑप्शन होंगे।

4. किचन साइंस 

आप अपने रसोई घर में कई एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं और साथ में अपने बच्चे को भी शामिल करें। अच्छी बात यह कि बड़ों को भी इसमें उतना ही मजा आएगा जितना कि बच्चों को!

5. साइंस सेंटर पर जाएं

यह कई लोगों थोड़ा बोरिंग लग सकता है, लेकिन इसके विपरीत,साइंस सेंटर में जाने से बच्चे को बहुत मजा आएगा जहाँ वो बहुत सारे एक्सपेरिमेंट कर सकता है।

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए मैथ्स के 20 आसान पजल