बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

बच्चों के लिए हेल्दी सूप रेसिपीज

अगर आपके बच्चे घर का खाना और जंक फूड से बोर हो गए हैं। तो ऐसे में आज हम आपके बच्चों के लिए टेस्टी और हेल्दी सूप रेसिपीज लेकर आए हैं। जो बनाने में आसान होने के साथ ही बहुत ही पौष्टिक हैं। आमतौर पर सर्दी के मौसम में पिए जाने वाले गर्मागर्म सूप आपके बच्चों और आपको मौसमी बीमारियों से बचाने के अलावा आपकी इम्युनिटी को स्ट्रांग करने में भी मददगार साबित होते हैं, इसलिए अक्सर डॉक्टर बच्चों के बीमार होने पर उन्हें वेज या चिकन सूप देने की सलाह भी देते हैं। आइए जानते हैं बच्चों के लिए कुछ ऐसी ही हेल्दी सूप रेसिपीज।

बच्चों के लिए आसान और स्वादिष्ट सूप रेसिपीज

यहाँ कुछ आसान सूप रेसिपी दी गई हैं जो बच्चों को पसंद आएंगी।

1. टमाटर और चीज़ सूप

सामग्री:

  • बटर
  • दूध
  • चेद्दार चीज़
  • चीनी
  • अपनी पसंद के अनुसार सब्जी शोरबा या चिकन शोरबा
  • काली मिर्च पाउडर
  • ऑलिव ऑयल
  • सेलरी
  • लहसुन
  • पीले प्याज
  • टमाटर
  • नमक

विधि:

  1. टमाटर और चीज़ सूप बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें।
  2. इसके बाद पैन में लहसुन की कली, प्याज और सेलरी डालकर कुछ मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
  3. मिश्रण में टमाटर और शोरबा डालें, फिर इसके ऊपर नमक, काली मिर्च पाउडर और चीनी छिड़कें।
  4. इसे अच्छे से मिलाएं और 8-10 मिनट के लिए पकने दें।
  5. पूरे मिश्रण को फूड ब्लेंडर में डालें और अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
  6. इसके बाद मिश्रण को वापस बर्तन में डालें और उसमें दूध, बटर और चीज़ डालें।
  7. अब तैयार टमाटर-चीज़ सूप को एक बाउल में निकालें और ऊपर से थोड़ा सा चेद्दार चीज़ डालकर गर्मागर्म सर्व करें।

2. मिक्स वेजिटेबल सूप

सामग्री:

  • छिली और छोटे क्यूब्स में कटी हुई गाजर
  • बारीक कटी पत्ता गोभी
  • छिले हुए छोटे क्यूब्स में कटे हुए आलू
  • छिली और बीज निकाल कर छोटे क्यूब्स में काटी हुई लौकी
  • बारीक कटे हुए पालक के पत्ते

विधि:

  1. मिक्स वेजिटेबल सूप बनाने के लिए सबसे पहले सभी कटी हुई सब्जियों को अच्छे से साफ पानी से धो लें।
  2. इसके बाद सभी सब्जियों को प्रेशर कुकर में डालें, फिर एक चौथाई कप पानी डालकर सभी को एक साथ प्रेशर कुक कर लें।
  3. बाद में, इन सभी को एक ब्लेंडर में डालकर, एक साथ पीसें और प्यूरी बना लें।
  4. इस प्यूरी को बाउल में निकाल लें। अगर प्यूरी ज्यादा गाढ़ी हो तो उसमें थोड़ा पानी मिला लें।
  5. इस मिश्रण को मीडियम आँच पर उबाल आने तक गर्म करें और फिर एक बाउल में निकाल कर गर्मागर्म सर्व करें।

3. चिकन नूडल सूप कैसरोल

सामग्री: 

  • चिकन सूप की क्रीम
  • पानी
  • दूध
  • लहसुन पाउडर
  • थाइम (अजवायन के फूल) सूखा
  • काली मिर्च, ताजी पिसी हुई
  • गाजर बारीक कटी हुई
  • सेलरी बारीक कटी हुई
  • कटा हुआ सफेद प्याज
  • पका हुआ और कटा हुआ चिकन
  • पके और छने हुए नूडल्स
  • कटी हुई पार्सले

विधि:

  1. चिकन नूडल सूप कैसरोल बनाने के लिए अपने ओवन को लगभग 400 डिग्री पर प्रीहीट कर लें।
  2. इसके बाद एक बाउल में चिकन सूप क्रीम, पानी या दूध, अपनी पसंद के मुताबिक सब्जियां और मसाले डालकर अच्छे से मिला लें।
  3. एक कैसरोल डिश यानी पुलाव वाली प्लेट लें और इसमें चिकन और नूडल्स को फोल्ड करके रखें।
  4. इसके बाद ओवन में कैसरोल डिश को लगभग 20-25 मिनट तक बेक करें या जब तक सब्जियां नरम नहीं हो जाती।
  5. डिश को बाहर निकालें और इसे थोड़ा पार्सले डालकर गार्निश करें।
  6. अब तैयार चिकन नूडल सूप कैसरोल को बाउल में निकालें और बच्चों को सर्व करें।

4. गोभी और चीज़ सूप

सामग्री: 

  • बटर
  • बारीक कटा हुआ प्याज
  • छोटे टुकड़ों में कटी हुई बड़ी फूल गोभी
  • छिले और छोटे क्यूब्स में कटे हुए आलू
  • वेजिटेबल स्टॉक
  • दूध
  • छोटे टुकड़ों में कटा हुआ चेद्दार चीज़

विधि: 

  1. सबसे पहले एक पैन में बटर गर्म करें और उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर पकने तक चलाते हुए पकाएं।
  2. एक बार प्याज के सॉफ्ट होने के बाद पैन में आलू, फूलगोभी, दूध, वेजिटेबल स्टॉक और सीजनिंग डालकर उबाल आने तक तेज आंच पर पकाएं।
  3. उबाल आने के बाद आंच को धीमा करके लगभग एक से आधे घंटे तक पकाएं या आलू, फूलगोभी के सॉफ्ट होने तक पकाएं।
  4. अब इस मिश्रण को एक ब्लेंडर की मदद से पीस लें और एक गाढ़ा मिश्रण बना लें, अगर जरूरत हो तो सूप को थोड़ा पतला करने के लिए सूप में दूध डालकर मिक्स करके सूप बाउल्स में निकालें और ऊपर से चीज़ क्यूब्स से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।

5. नारियल और दाल का सूप

सामग्री:

  • ऑलिव ऑयल
  • काली मिर्च का पाउडर
  • नींबू का रस
  • पालक
  • मसूर की दाल
  • नारियल का दूध
  • पानी
  • वेजिटेबल स्टॉक
  • टमाटर का पेस्ट
  • प्याज
  • गाजर
  • लहसुन की कली
  • अदरक
  • करी पाउडर
  • दालचीनी
  • जीरा
  • नमक

विधि:

  1. सूप बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें और प्याज व गाजर डालकर सॉफ्ट होने तक भून लें ।
  2. इसके बाद अदरक, लहसुन की कली और अन्य मसाले डालें और लगातार चलाते हुए, कुछ मिनट और पकने दें।
  3. इसके बाद टमाटर का पेस्ट डालें और कुछ देर चलाते हुए पका लें।
  4. अब नारियल का दूध, वेजिटेबल स्टॉक, पानी और दाल डालें और इसे मीडियम आंच पर लगभग आधे घंटे तक उबलने दें। थोड़ा सा पालक डालें और इसे और पकने दें।
  5. पूरे मिश्रण को एक ब्लेंडर में डालें और इसे एक साथ अच्छी तरह से तब तक ब्लेंड करें जब तक स्मूद पेस्ट न बन जाए।
  6. अब इस मिश्रण को वापस पैन में डालें और नींबू का रस, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर इसे फिर से गर्म करें।
  7. अब इस सूप को गर्मागर्म मग में निकालें और बच्चों को सर्व करें।

6. चिकन और राइस लेमन सूप

सामग्री: 

  • एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल
  • बारीक कटा हुआ हरा प्याज
  • पके हुए सफेद चावल
  • चिकन स्टॉक
  • कटी हुई सेलरी
  • कटी हुई  गाजर
  • बारीक कटा हुआ प्याज
  • कुटी हुई लहसुन की कली और लौंग
  • नींबू का रस और लेमन जेस्ट
  • काली मिर्च, ताजी पिसी हुई
  • चिकन क्यूब्स
  • नमक

विधि: 

  1. एक बड़ा बर्तन लें और उसमें तेल डालकर इसे मीडियम आंच पर गर्म होने दें।
  2. इसमें थोड़ा नमक, काली मिर्च और लेमन जेस्ट के साथ चिकन के टुकड़े डालें और चिकन को ब्राउन होने तक पकाएं।
  3. अब बर्तन में प्याज और कुटा हुआ लहसुन डालें और चलाते हुए कुछ मिनट तक भूनें।
  4. इसके बाद गाजर और सेलरी को डालें और नरम होने तक पकाएं और हल्का सा नमक डालें।
  5. बाद में इसमें नींबू का रस और चावल के साथ चिकन स्टॉक डालें और मिश्रण को मध्यम आंच पर कुछ मिनट के लिए उबलने दें।
  6. आंच से उतारने से पहले इसमें हरा प्याज डाल दें।
  7. अब इसे बाउल में निकालें और परोसने से पहले लेमन जेस्ट से गार्निश करें।

7. गाजर और शहद सूप

सामग्री:

  • बटर
  • खट्टी क्रीम या दही
  • कट हुआ हरा प्याज
  • वेजिटेबल स्टॉक
  • बारीक कटी हुई गाजर
  • तेज पत्ता
  • शहद
  • ड्राई चिली फ्लेक्स

विधि:

  1. एक पैन में बटर लें और उसे मीडियम आंच अच्छी तरह से पिघलने दें।
  2. इसके बाद पैन में कटा हुआ हरा प्याज डालकर कुछ मिनट के लिए पकाएं। इसके सॉफ्ट होने पर पैन में शहद, चिली फ्लेक्स, गाजर और तेज पत्ता डालकर मिक्स करें, फिर कुछ मिनट और पकाएं।
  3. इसके बाद वेजिटेबल स्टॉक को पैन में डालें और तेज आंच पर उबाल आने तक पका लें। उबालने के बाद, इसे उबाल लें और इसे मध्यम आंच पर लगभग आधे घंटे तक रहने दें।
  4. इसके बाद एक ब्लेंडर में मिश्रण को डालें और इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक कि यह सूप जैसा गाढ़ा बैटर या प्यूरी जैसा न बना जाए। इसे एक बार फिर से पैन में डालें और मिश्रण को गर्म करें।
  5. अब तैयार सूप को बाउल में या मग में निकालें और ऊपर से खट्टी क्रीम या दही डालकर गर्मागर्म सर्व करें।

8. टाको सूप

सामग्री: 

  • प्याज
  • चीज़
  • काली मिर्च का पाउडर
  • लहसुन
  • ब्लैक बीन्स
  • चिकन शोरबा
  • आटा
  • हरी मिर्च
  • जीरा
  • टमाटर सॉस
  • मीट
  • नमक

विधि:

  1. एक कुकर लें और उसमें प्याज, लहसुन की कली, हरी मिर्च, जीरा, ब्लैक बीन्स और काली मिर्च पाउडर डालें। इन सामग्री के ऊपर मीट को रखें, फिर उसके ऊपर से टमाटर सॉस, गेहूं का आटा और शोरबा डालें।
  2. इसके बाद कुकर को ढक दें और धीमी आंच पर मीट के नर्म होने तक पकने दें।
  3. इसके बाद, कुकर में थोड़ी सी काली मिर्च पाउडर डालें। इसे बाउल में निकाले और गर्मागर्म सर्व करें।

9. मिनेस्ट्रोन स्प्रिंग सूप

सामग्री:

  • एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल
  • कटी हुई पार्सले
  • कद्दूकस किया हुआ चीज़
  • नींबू का रस
  • मटर
  • बारीक कटा हुआ पीला प्याज
  • कटी हुई गाजर
  • कटी हुआ जुकीनी
  • पास्ता
  • कटी हुई शतावरी
  • वेजिटेबल स्टॉक
  • ओल्ड वर्ल्ड सॉस
  • काली मिर्च, ताजी पिसी हुई
  • पानी

विधि:   

  1. एक बड़ा बर्तन लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर तेल गर्म होने दें।
  2. इसके बाद प्याज और गाजर डालें और उन्हें करीब दस मिनट तक सॉफ्ट होने तक पकने दें, फिर जुकीनी के टुकड़े डालें और चलाते हुए कुछ और मिनट तक पकाएं।
  3. अब ट्रेडिशनल सॉस के साथ थोड़ा नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  4. इसके बाद वेजिटेबल स्टॉक या पानी डालें और मिश्रण को चलाकर और तेज आँच पर उबाल आने तक पका लें।
  5. उबाल आने के बाद सूप में चलाते हुए शतावरी और पास्ता डालें और लगभग 10-12 मिनट तक पकाएं।
  6. सूप के गाढ़ा होने और पास्ता सख्त होने के साथ-साथ नरम भी होना चाहिए।
  7. आखिर में मटर डालें और कुछ मिनट तक पकाएं। अब सूप को आंच से हटा दें और इसमें नींबू का रस मिलाएं।
  8. तैयार सूप को अच्छी तरह से मिक्स करके एक बाउल में निकाल लें। ऊपर से पारमेसन चीज़ और पार्सले डालकर गर्मागर्म सर्व करें।

10. शकरकंद सूप

सामग्री:

  • शकरकंद
  • बारीक कटी हुई पार्सले
  • राइस मिल्क
  • काजू क्रीम
  • सीजनिंग मिक्सचर
  • पालक
  • दालचीनी पाउडर
  • जायफल का पाउडर
  • काली मिर्च का पाउडर
  • नमक

विधि:

  1. शकरकंद सूप बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंद को अच्छी तरह से बेक कर लें।
  2. इसके बाद बेक हो चुकी शकरकंद को आधा काट कर छील लें और फिर एक बाउल में डालकर मैश कर लें।
  3. शकरकंद के मैश होने के बाद उसमें बाकी सारी सामग्री डालकर मीडियम आंच पर एक साथ उबाल आने या मिश्रण के गाढ़ा होने तक पकने दें। अब तैयार शकरकंद सूप को बाउल में निकालें और गर्मागर्म सर्व करें।

बच्चों के लिए चिकन और सब्जियों के सूप की अलग-अलग वैरायटी एक अच्छी पार्टी या रात के खाने के लिए सबसे अच्छे ऑप्शन में से एक हो सकती हैं। न्यूट्रिशन और टेस्ट से भरपूर ये सूप आपके बच्चों को आपसे बार-बार बनाने के लिए कहने पर मजबूर कर देंगे।

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए 10 स्वादिष्ट मिठाई रेसिपीज
बेबी और बड़े बच्चों के लिए चिकन सूप की टेस्टी रेसिपी
बिना गैस जलाए बच्चे बना सकते हैं ये 15 टेस्टी रेसिपीज

समर नक़वी

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

1 week ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

1 week ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

1 week ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

1 week ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

1 week ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

1 week ago