15 मजेदार तरीकों से बच्चों में हैंडवॉश की आदत डालें

15 मजेदार तरीके से बच्चों में हैंडवॉश की आदात डालें
ADVERTISEMENTS

हाथों को अच्छी तरह धोना, जर्म्स को फैलने से रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है और COVID-19 कोरोनोवायरस के समय में यह और भी ज्यादा आवश्यक है। बड़ों को हाथ धोने का महत्व को समझाना आसान है, लेकिन बच्चों को यह समझाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन, किसी चीज को मजेदार तरीके से बच्चों को समझाने से आप उनका ध्यान उस चीज ओर आकर्षित कर सकती हैं। बच्चों के लिए हाथ धोने की एक्टिविटी को मजेदार बनाने के लिए आपको नीचे 15 तरीके बताए गए हैं! 

आपको अच्छी तरह से हाथ धोने का रूटीन फॉलो करना चाहिए 

हाँ, हाथ धोने का एक सही तरीका होता है! इससे पहले कि आप अपने बच्चों को सिखाना शुरू करें, यह महत्वपूर्ण है कि आप खुद सही तरीके से हाथ धोती हों ।

स्टेप 1: अपने हाथों को साफ, बहते पानी से गीला करें और नल को बंद कर दें।

ADVERTISEMENTS

स्टेप 2: फिर साबुन लगाएं और साबुन का झाग बना लें, कम से कम 20 सेकंड तक के लिए स्क्रबिंग करें। अपनी उंगलियों के बीच, अपने नाखूनों के नीचे और अपने हाथों के पीछे वाले को अच्छी तरह साफ करना न भूलें।

स्टेप 3: बहते पानी के नीचे अपने हाथों को तब तक रगड़ें जब तक कि सारा साबुन धुल न जाए।

ADVERTISEMENTS

स्टेप 4: एक साफ तौलिए से अपने हाथों को सुखाएं या फिर उसे हवा में सूखने दें।

बच्चों को हाथ धोना सीखाने के लिए 15 मजेदार तरीके

हर रोज अपने बच्चों को हाथ धोने के लिए कहना आपके लिए के एक चुनौती हो सकता है, खासकर जब यह एक जरूरी काम में शामिल हो जाए। आप नीचे बताए बच्चों के हाथ धोने के 15 मजेदार तरीके अपना सकती हैं और यह बच्चों के लिए बिलकुल भी एक बोरिंग टास्क के जैसा नहीं होगा।

ADVERTISEMENTS

1. फोमिंग साबुन का प्रयोग करें

स्रोत: पिनटेरेस्ट

बड़ों को भी फोम यानि झाग के साथ खेलना पसंद होता है, इसलिए आप सोच सकते हैं कि आपका बच्चा इसे देख कर कितना एक्साइटेड होगा। एक साबुन का इस्तेमाल करें, जब आप इसे रगड़ेगे तो वो झागदार हो जाएगा और फिर आप देखेंगी कि कैसे आपका बच्चा बार-बार अपना हाथ धोने का बहाना बनाएगा! यह तरीका आजमाया और परखा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

2. हाथ धोते वक्त गाना गाएं 

बच्चे के 20 सेकंड तक हाथ धोने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप उतनी देर के लिए कोई गाना गाएं या अपने बच्चे का पसंदीदा गाना चला दें जैसे बर्थडे सोंग, ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार या उनकी पसंदीदा एनिमेटेड मूवी का कोई गाना लगा दें और हर बार जब वो अपने हाथ धोए तो उसके साथ गाना गाएं । आप ऐसा रूल भी बना सकती हैं कि हर बार जब वो अपने हाथ धोएंगी तो उन्हें हर बार कोई नया गाना या राइम गाना पड़ेगा।

3. क्रिएटिव बनिए और खुद गाना बनाइए 

हाथ धोते समय कोई फन सोंग बनाए और यह तब तक चले जब तक हाथ धोने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती है, जैसे कि अपने हाथों को पीछे अच्छी तरह स्क्रब करना, साबुन लगाना, उसे धोना आदि, ताकि आपका बच्चा एक ही समय में गाने के साथ साथ अपना हाथ भी अच्छे से धो सके। ऐसे गाने बनाने के लिए इस पर थोड़ा का काम करने की जुरुरत होती हैं, लेकिन यह बेहतर काम करता है ! 

ADVERTISEMENTS

आप यह गाना भी गा सकती है: 

सबसे पहले होता है हाथ गीला, फिर उसके बाद नाचे साबुन रंगीला,
हाथ से होता हाथ का साथ, फिर घूम के आगे पीछे खेले हाथ,
खेलों तब उँगलियों में घुसकर, फिर चलाओ नाखूनों का चक्कर,
हाथ करे फिर पानी में छम छम, क्योंकि साफ हाथों में ही है दम।

ADVERTISEMENTS

स्रोत: हेल्थफोन

4. स्पलैश सम ग्लिटर ( ग्लिटर हैंडवॉश का इस्तेमाल करें) 

चाइल्ड सेफ ग्लिटर खरीदें और इसे बच्चे के हाथ धोने से पहले स्प्रे करें। बच्चे के लिए यह टास्क होगा कि जब तक उसके हाथ से ग्लिटर साफ नहीं हो जाता तब उसे अपने हाथ धोने हैं। स्पार्कली हैंडवॉश से हाथ धोना बच्चों के लिए बहुत मजेदार होने वाला है, क्यों सही कहा न? 

ADVERTISEMENTS

5. ब्लो सोप बबल्स

इसका नाम सुनने के बाद भी क्या हमें और कुछ बताने की जरूरत है? सोपी, बब्ली हैंडवॉश अच्छी तरह से हाइजीन बनाए रखने में मदद करता है और साथ ही इससे बच्चे को हाथ धोने में मजा भी आता है। 

6. एक रूटीन बनाएं 

पूरे दिन भर का एक रूटीन बनाएं ताकि आपका बच्चा खाने से पहले और बाद में, खिलौनों से खेलने के बाद, बिस्तर में जाने से पहले, आदि अपने हाथ अच्छी तरह से धोए। जल्दी ही यह उनकी आदत में शामिल हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS

7. फन साबुन खरीदें

सोर्स : Youtube

विभिन्न आकार और रंगों में साबुन खरीदें, क्योंकि आपका बच्चा अपने हाथों को धोने के लिए उनका उपयोग करना पसंद करता है। उन्हें रेगुलर बोरिंग साबुन से हाथ धोने के बजाय अलग तरह के साबुन से हाथ धोने में ज्यादा मजा आता है। यदि आपको ऐसा कोई साबुन नहीं मिल रहा है, तो आप अपने रेगुलर इस्तेमाल किए जाने साबुन को अलग-अलग शेप दे कर इसका उपयोग कर सकती हैं। 

ADVERTISEMENTS

8. इसे एनिमेटेड बनाएं

हाथ धोने की प्रक्रिया के हर स्टेप के दौरान आप फनी आवाजे निकाल कर इसे मजेदार बना सकते हैं या हाथ धोते समय बच्चे से डांस करने के लिए कहे ताकि उन्हें मजा आए। अपने माता-पिता को  शरारती और मजेदार हरकतों को देखने से बेहतर बच्चों के लिए और कुछ नहीं होता है और उनके देख कर बच्चे भी वैसा करते हैं।

9. हथेली पर ड्रा करें 

यह बच्चो के हाथों पर गिल्टर स्प्रे करने का एक और तरीका है । चाइल्ड सेफ वाशबल मार्कर से आप अपने बच्चे की हथेलियों पर कुछ ड्रा करें और फिर उन्हें हाथ धोने के लिए कहें जब तक कि इंक उनके हाथों से अच्छी तरह से निकाल नहीं जाती है। आप जो ड्रा करें वो क्रिएटिव हो और हमारी माने तो आप जर्म्स, इन्सेक्ट और बग ड्रा कर सकते हैं । 

ADVERTISEMENTS

10. जर्म्स के बारे में बताएं (लेकिन मजेदार तरीके से!)

सोर्स: youtube

हम अक्सर बच्चों की समझदारी को लेकर उन्हें कम आंकते हैं। सच तो यह है कि अगर आप किसी चीज को उन्हें मजेदार तरीके से समझाते हैं तो बच्चों का  इंटरेस्ट बना रहता है। उन्हें मजेदार वीडियो या पिक्चर दिखाएं या उन्हें समझाएं कि कैसे हैंडवॉश करने से जर्म्स दूर भाग जाते हैं, आप उन्हें यह कहानी के रूप में भी सुना सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

11. एक चार्ट बनाएं

घर पर एक चार्ट बनाए जिसके अनुसार दिन भर में बच्चा अपने रेगुलर टाइम पर हैंडवॉश करेगा, आप यह चार्ट बाथरूम के सामने और वॉशबेसिन के पास लटका दें। हर बार जब बच्चा हैंडवॉश करेगा तो चार्ट पर बने बॉक्स पर टिक करेगा या बॉक्स पर स्टिकर लगाएगा। आप देखेंगे कि कितने जोश के साथ बच्चा हैंडवॉश के लिए तैयार रहता है। 

12. इसे एक खेल की तरह बनाए 

एक ऐसा फन गेम बनाएं जिसमें हैंडवॉश करना शामिल हो या  फिर कोई हैंड-वॉशिंग गेम बनाएं जिससे आपके बच्चे को मजा आए। इसके बाद आपका बच्चा खुद हाथ धोना पसंद करेगा । 

ADVERTISEMENTS

13. खिलौने धोने का टास्क दें 

अपने बच्चे को कोई खिलौना धोने के लिए दें,  ऐसे हर बार उसके हाथ भी धुल जाएंगे। बच्चे को सॉफ्ट टॉय देने के बजाय ऐसे खिलौने दे जल्दी धुल जाएं और सूख जाएं। आप यह देखकर हैरान हो जाएंगे कि आपके बच्चे को अपना खिलौना धोने में कितना ज्यादा मजा आता है इसके साथ साथ आपको धुल और गंदगी को लेकर चिंता करने की भी जरूरत नहीं होती है।

14. उदाहरण देकर समझाएं  

बच्चे अपने माता-पिता को देखकर सीखते हैं। अपने हाथों को नियमित रूप से रोजाना धोएं और आप देखेंगे कि आपका भी आपको फॉलो करेगा

ADVERTISEMENTS

15. हैंडवॉश के बजाय सैनिटाइजर का उपयोग करें 

बच्चों को यह देख कर मजा आता है कि कैसे सैनिटाइजर उनको हाथों में गायब हो जाता है। इसलिए, दिन में एक या दो बार, उन्हें हैंडवॉश के बजाय अपने हाथों को साफ करने के लिए सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए कहें रूटीन में बदलाव लाने से इस प्रक्रिया को थोड़ा मजेदार बनाया जा सकता है ! लेकिन, बच्चों के हाथों को मॉइस्चराइज करना न भूलें, क्योंकि सैनिटाइजर उनकी नाजुक त्वचा को ड्राई कर सकता है।

अपने हाथों को समय समय पर धोने से आप और आपके परिवार, आसपास मौजूद किसी भी वायरस से सुरक्षित रहेंगे। इस प्रक्रिया को अपने बच्चे के लिए मजेदार बनाए ताकि आपको इसके लिए पूरे दिन बच्चे के पीछे भागना न पड़े।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें: घर पर ही कैसे बनाएं नेचुरल हैंड सैनिटाइजर: फायदे और बनाने का तरीका