हम और आप जानते हैं कि अपने स्कूल के दिनों में नए सेशन के लिए टेक्स्टबुक और नोटबुक खरीदना, उन्हें कवर करना और अपनी यूनिफॉर्म लेना, बेहद मजेदार काम होता था। हालांकि वर्तमान पीढ़ी के लिए, एक्टिविटीज के विस्तार और करिकुलम और एजुकेशन स्ट्रक्चर में पूरे बदलाव ने पेरेंट्स के लिए इस बात को जरूरी बना दिया है कि पहले दिन क्लास जाने से पूर्व सभी बातों का ट्रैक अच्छी तरह रखते हुए जरूरी चीजों की तैयारी करके रखी जाए। स्कूल में लगने वाले सामान की लिस्ट बनाने से शॉपिंग में आपको सभी चीजों को एक ही स्थान पर रखने और उन्हें समय पर इकठ्ठा करने में मदद मिल सकती है।
स्कूल का जरूरी सामान – किंडरगार्टन / प्रीस्कूल
जब आपका बच्चा किंडरगार्टन में जाने वाला हो, तो यहां कुछ चीजें बताई गई हैं जिनसे आप पूर्व तैयारी कर सकती हैं कि उसके पास सभी जरूरी सामान उपलब्ध हो।
1. आर्ट संबंधित सामान
अधिकतर किंडरगार्टन एक्टिविटीज में साउंड और रंगों के साथ-साथ सिर्फ क्राफ्ट एक्टिविटी का उपयोग करके ही अपने विचारों को नए-नए तरीकों से बताने की कोशिश की जाती है। इससे आपके लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी हो जाता है कि आपके बच्चे के पास कक्षा में क्रिएटिव लेसन्स के लिए सभी आवश्यक सामान सही मात्रा में उपलब्ध हो। अधिकांश बुनियादी चीजें जो जरूरी हैं, वे हैं:
- क्रेयॉन का डिब्बा
- वॉशेबल मार्कर
- कलर पेंसिल्स
- कैंची
- बड़े आकार की शर्ट
- ग्लू स्टिक
- इरेजर या ड्राई मार्कर
2. लिखने के लिए सामान
अगर आपका बच्चा प्रीस्कूल में जाने वाला है, तो उसके अक्षर लिखना भी सिखाया जाएगा। इसके लिए उन सभी साधनों की जरूरत होगी जो आगे की क्लासेस में भी उपयोगी साबित होगें। ये मुख्य रूप से हैं:
- लाइन वाली एक नोटबुक
- आसान पकड़ वाली पेंसिल
- इरेजर
- लूज पेपर शीट
- फोल्डर
- पेंसिल शार्पनर
3. बैग और बॉक्स
अलग-अलग एक्टिविटीज के लिए लगने वाली सभी चीजों को उचित तरीके से स्कूल ले जाने की जरूरत होती है। आपका बच्चा जल्दी से सही चीज ढूंढने में सक्षम होना चाहिए और साथ ही अन्य चीजों के लिए बैग में जगह भी होनी चाहिए। वे हैं:
- एक सही बैकपैक
- सभी चीजों को रखने के लिए एक बॉक्स
- एक स्नैक बॉक्स
- एक पानी की बोतल
4. विविध वस्तुएं
स्कूल में लगने वाली चीजों के अलावा, कुछ चीजें ऐसी हैं जो बच्चे को अपने और स्कूल के फायदे के लिए हर समय साथ रखनी चाहिए। ये साफ-सफाई, बीमारी से सुरक्षा और अन्य बातों की देखभाल के लिए काम आएंगी, जैसे: –
- टिश्यू या वेट वाइप्स का एक बॉक्स
- सैनिटाइजर की एक छोटी बोतल
- आराम करने के लिए एक छोटी चटाई या कंबल
- जरूरत पड़ने पर बदलने के लिए एक एक्स्ट्रा यूनिफॉर्म

स्कूल का जरूरी सामान – प्राथमिक स्कूल (ग्रेड 1-4)
एक बार जब बच्चा प्राइमरी स्कूल में पहुंच जाता है, तो न केवल वह उम्र में थोड़ा बड़ा होता है, बल्कि उसका बैग और सामान भी उसे कई एक्टिविटीज के लिए अपने साथ ले जाने की जरूरत होती है।
1. स्टेशनरी की चीजें
कक्षा में अलग-अलग विषयों में जो पढ़ाया जाता है उसे नोट करने में मुख्य रूप से बहुत समय लगता होगा। इसे आसानी से समझने के लिए अलग-अलग कैटेगरी में लिखा जाना चाहिए और ठीक से व्यवस्थित किया जाना चाहिए। आपके बच्चे के लिए जरूरी चीजें होंगी:
- लूज रुल्ड पेपर
- लूज ब्लैंक पेपर
- नोटबुक
- एक कैलेंडर
- सभी नोट्स रखने के लिए एक फोल्डर
2. लिखने के लिए चीजें
आमतौर पर लिखने में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होती है, लेकिन बच्चा जो कुछ नोट करेगा, उसके लिए पेन के बजाय पेंसिल का उपयोग करेगा। इसलिए ये पर्याप्त मात्रा में होनी चाहिए ताकि सीखने की प्रक्रिया में कोई बाधा न आए, जैसे कि:
- अच्छी पेंसिल का एक पैकेट
- 2 इरेजर
- एक 15 सेमी का स्केल
- एक पेंसिल शार्पनर
3. क्रिएटिव एक्टिविटी का सामान
साइंस, आर्ट और लैंग्वेज के अलावा, क्रिएटिव एक्टिविटी के साथ-साथ क्राफ्ट से जुड़ी कक्षाएं भी होंगी। इसके लिए पूरी तरह से अलग सामग्री की जरूरत होती है जैसे:
- क्रेयॉन बॉक्स
- कलर पेंसिल
- इजी राइटिंग मार्कर
- ग्लू स्टिक
- फेविकोल की एक ट्यूब
- कैंची
4. विविध चीजें
पढ़ाई के अलावा, बच्चे को स्कूल में दिन बिताने के लिए कुछ अन्य चीजों की जरूरत होगी। ये हैं:
- कई खांचों वाला लंच बॉक्स
- लंच ले जाने के लिए एक बैग
- थोड़ा स्नैक्स
- वेट वाइप्स
- एक अच्छे आकार का बैकपैक
- पेंसिल बॉक्स
- प्लास्टिक का डिब्बा
स्कूल के सामान की खरीदारी के लिए क्विक टिप्स
स्कूल के लिए शॉपिंग करने से पहले कुछ टिप्स याद रखने से आप झटपट सारी चीजें ले सकती हैं और कुछ मिस होने की संभावना भी नहीं होगी।
1. लिस्ट बनाएं
आपके पास वर्तमान में क्या है और क्या खरीदना बाकी है, इसकी एक लिस्ट बनाएं ताकि आप पूरी तरह से स्पष्ट रह सकें।
2. पुरानी यूनिफॉर्म आजमाएं
जब तक स्कूल में यूनिफॉर्म का डिजाइन नहीं बदला जाता है, तब तक पिछले साल की ड्रेस भी आपके बच्चे के लिए उपयुक्त हो सकती है अगर उसकी लंबाई बहुत ज्यादा नहीं बढ़ी हो तो।

3. बेहतर कीमत और डील्स खोजें
स्कूल के सामान को कम कीमत में खरीदना चाहती हैं, तो सामान की कीमतों की तुलना करें, दूसरे पेरेंट्स से बात करें और इसके अलावा अन्य विकल्पों की तलाश करें, जहां से आपको सस्ती कीमत पर आपकी जरूरत की चीजें मिल सकें।
4. स्कूल से बात करें
कुछ चीजों को स्कूल ही बच्चों की जरूरत के मुताबिक देता है और इसके लिए खरीदारी की भी जरूरत नहीं होती है। ऐसे में स्कूल के अधिकारियों से बात करें और पूरी जानकारी लें।
5. सुरक्षित बैकपैक खरीदें
एक फैंसी और कलरफुल बैकपैक आपके बच्चे को आकर्षित कर सकता है लेकिन इसके बजाय इस बात का ध्यान रखें कि आप जो बैग लें वह बच्चे के लिए आरामदायक हो और उसे पर्याप्त बैक सपोर्ट देता हो।
6. विशेष बच्चों के लिए रोलिंग बैग का विकल्प चुनें
अगर आपके बच्चे को चोट लगी है या उसके पोस्चर में कोई समस्या है, तो उस पर पूरा वजन डालने वाले बैग की जगह रोलिंग बैकपैक का उपयोग किया जा सकता है।
7. स्मार्टफोन काफी मददगार हो सकते हैं
आज के फोन क्यूआर कोड स्कैनर के साथ आते हैं जो आपको कुछ चीजों को स्कैन करने में मदद कर सकते हैं और यह दिखा सकते हैं कि क्या कोई बेहतर विकल्प उपलब्ध हैं या उन पर छूट कितनी दी गई है।
8. खूबसूरती के बजाय टिकाऊपन
कोई भी सामान खरीदते समय इस बात को याद रखें। अगर कोई चीज क्वालिटी में बेहतर है लेकिन उसके लिए थोड़े एक्स्ट्रा पैसे लग रहे हों तो दें, क्योंकि कोई भी चीज सिर्फ दिखने में आकर्षक होने से ज्यादा टिकाऊ होनी चाहिए।
स्कूल जाना सभी बच्चों और माता पिता के लिए बहुत अच्छा समय होता है। क्योंकि आप अपने बच्चे को दिन के एक सबसे बेहतर हिस्से में व्यस्त देखकर काफी राहत महसूस करना चाहेगें। इसके लिए एक उचित चेकलिस्ट बनाएं और स्कूल स्टेशनरी सभी जरुरी सामान खरीदना आपके बच्चे को एक नए शैक्षणिक वर्ष के लिए मेंटली तैयार कर सकता है और स्कूल में पहला दिन शानदार साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
बच्चे के लिए अच्छा स्कूल चुनने के टिप्स
भारत में स्कूली शिक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाएं: माता-पिता के लिए आवश्यक जानकारी
बोर्डिंग स्कूल के फायदे और नुकसान

















