जन्म नियंत्रण पैच को समझें और उसके उपयोग जानें

जन्म नियंत्रण पैच को समझें और उसके उपयोग जानें

समय के साथ जन्म नियंत्रण के तरीके प्रभावशीलता और सुविधा के मामले में विकसित हुए हैं। जन्म नियंत्रण पैच एक और जन्म नियंत्रण विधि का प्रकार है जो अवांछित गर्भावस्था को रोक सकता है।

जन्म नियंत्रण पैच क्या है?

एक जन्म नियंत्रण पैच (या ऑर्थो एव्रा या एव्रा पैच), एक पैच है जो गर्भावस्था को रोकने में मदद करने के लिए आपके शरीर पर चिपकाया जाता है। इसे हाल ही में निर्माण कंपनी में बदलाव के कारण ज़्यूलेन द्वारा प्रतिस्थापित किया गया है।

कृपया ध्यान दें कि अन्य जन्म नियंत्रण विधियां भी उपलब्ध हैं जैसे योनि पैच और जन्म नियंत्रण की गोलियां आदि। यदि आप एक प्रभावी जन्म नियंत्रण विकल्प की तलाश कर रही हैं, तो अपने डॉक्टर से बात करें जो आपके लिए उपयुक्त जन्म नियंत्रण पैच की सलाह देंगे।

पैच कैसे काम करता है?

गर्भनिरोधक पैच कैसे काम करते हैं अगर इस बात को जानने के लिए आप जिज्ञासु है तोइसका जवाब है, यह गर्भनिरोधक पैच अन्य गर्भनिरोधक जन्म नियंत्रण विधियों की तरह ही गर्भावस्था को रोकने के लिए हार्मोन (ईस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टोजेन) को जारी करके अपना काम करता है। हार्मोन त्वचा के माध्यम से अवशोषित होते हैं। पैच अंडोत्सर्ग को रोकता है और गर्भाशय ग्रीवा में श्लेम को गाढ़ा करता है। गाढ़ा श्लेम शुक्राणु को अंडे की पहुँच को बाधित करता है।

जब आप पैच का उपयोग करती हैं, तो आप इससे होने वाले कोई भी बदलाव नहीं देख पाएंगी, या यह कैसे काम करता महसूस नहीं कर पाएंगी। हालांकि, आश्वास्त रहें कि यह आपके रक्त में हार्मोन इस्ट्रोजन और प्रोजेस्टिन को लगातार जारी कर रहा है। इसे प्रभावी ढंग से काम करने के लिए, आपको तीन सप्ताह तक, हर सप्ताह पैच को बदलना होगा। आपको अपना चक्र शुरू करने के लिए यह याद रखना होगा चौथे सप्ताह में पैच का प्रयोग न करके अगले हफ्ते से चक्र को दोबारा शुरू करें ।

जन्म नियंत्रण पैच का उपयोग कैसे करें?

जन्म नियंत्रण पैच का उपयोग कैसे करें

एक जन्म नियंत्रण पैच का उपयोग करने के लिए, आपको पहले यह तय करने की आवश्यकता है कि आपके शरीर पर जन्म नियंत्रण पैच कहाँ लगाया जाए। पैच को बाहरी हाथ, पेट या पीठ की तरह साफ, सूखी त्वचा पर लगाया जाता है।

आपको प्लास्टिक लाइनर के आधे हिस्से को अलग करना होगा और पैच के चिपचिपे हिस्से को छूने से बचना होगा। चिपचिपे पक्ष को शरीर के उस हिस्से पर लगाया जाना चाहिए जिसे आपने चुना है, और फिर लाइनर को पूरी तरह से अलग कर देना होगा। इस प्रकार आप खुद जन्म नियंत्रण पैच को आसानी से लगा सकती हैं।

आपके द्वारा चुनी गई त्वचा का क्षेत्र साफ और शुष्क होना चाहिए। त्वचा में जलन का अनुभव होने पर पैच को नहीं लगाया चाहिए।

आप इसे कब इस्तेमाल कर सकती हैं?

इस पैच को तीन सप्ताह के लिए सप्ताह में एक बार त्वचा पर लगाना चाहिए और चौथे सप्ताह में हटा दिया जाना चाहिए, जब आपके मासिक धर्म का समय हो। एक हफ्ते के बाद, आप एक नया पैच लगा सकती हैं।

पैच-मुक्त सप्ताह के अंत में नए पैच को लगाना जरूरी है, अन्यथा इससे गर्भावस्था का जोखिम बढ़ जाता है। नया पैच लगाते समय रक्तस्राव या स्पॉटिंग जारी रह सकती है जो सामान्य है। यदि आप चाहती हैं कि आपका मासिक धर्म न हो तो चौथे पैच मुक्त सप्ताह में भी आप पैच का उपयोग कर सकती हैं और नए पैच-चक्र की शुरुआत कर सकती हैं।

आप महीने में किसी भी दिन पैच का उपयोग करना शुरू कर सकती हैं। हालांकि, पैच की प्रभावशीलता निर्भर करती है कि आप पैच का उपयोग करना कब शुरू करती हैं, इसलिए शुरू में आप विकल्पके तौर पर अन्य जन्म नियंत्रण विधि का उपयोग कर सकती हैं। यदि आप अपने मासिक धर्म के पहले 5 दिनों के भीतर पैच का उपयोग करना शुरू कर देती हैं, तो यह तुरंत काम करना शुरू कर देता है और आपको अन्य जन्म नियंत्रण विधि का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। आप चक्र के किसी भी दिन पैच का उपयोग करना शुरू कर सकती हैं।

आपको प्रत्येक सप्ताह उसी दिन एक नया पैच लगाना चाहिए। सुनिश्चित करती रहें कि पैच अपनी जगह पर लगा रहे।

जन्म नियंत्रण पैच कितना प्रभावी है?

यदि पैच को तीन सप्ताह के लिए सही ढंग से लगाया जाता है, तो यह गर्भावस्था को रोकने में 99% प्रभावी हो सकता है। जन्म नियंत्रण पैच की प्रभावशीलता पैच के सही तरह से लगाने पर निर्भर करती है जिससे शरीर में हार्मोन स्रावित होता है।

नियोजित पितृत्व के आंकड़ों के अनुसार:

  • यदि पैच का उपयोग निर्देशों के अनुसार किया जाता है तो कम से कम 100 में से 1 महिला के गर्भवती होने की संभावना होती है।
  • लेकिन यदि पैच का उपयोग निर्देशों के अनुसार उपयोग नहीं किया जाता है तो 100 में से 9 महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं।

यह जन्म नियंत्रण विधि अधिक वजन वाली महिलाओं और अन्य दवा या सप्लीमेंट ले रही महिलाओं में कम प्रभावी होती है। आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए कि आप जो दवाएं खा रही हैं, उनसे पैच पर कोई प्रभाव होगा या नहीं। पैच यौन संचारित संक्रमणों से नहीं बचाता है, इसलिए ऐसे संक्रमणों के जोखिम को कम करने के लिए कंडोम का उपयोग किया जाना चाहिए।

जन्म नियंत्रण पैच के दुष्प्रभाव क्या हो सकते हैं?

ऑर्थो एव्रा एक गर्भनिरोधक पैच है जो महिला हार्मोन का एक संयोजन है, जो अंडोत्सर्ग को रोकता है। निम्नलिखित गर्भनिरोधक पैच के कुछ दुष्प्रभाव हैं:

जन्म नियंत्रण पैच के दुष्प्रभाव क्या हो सकते हैं

  • जी मिचलाना
  • योनि से रक्त स्राव या रक्त के थक्के निकलना
  • उल्टी
  • सिरदर्द
  • त्वचा में जलन जहाँ पैच लगाया गया है
  • चक्कर आना
  • स्तनों को छूने पर दर्द होना, स्तन बड़े हो जाना या सूज जाना
  • निप्पल से स्राव होना
  • योनि में जलन या खुजली
  • योनि स्राव में वृद्धि
  • मासिक धर्म न होना या अनियमित होना
  • मुँहासे
  • तेज पेट दर्द
  • पेट फूलना
  • चेहरे की त्वचा का काला पड़ना
  • बालों के बढ़ने में वृद्धि
  • सिर में बालों का झड़ना
  • वजन में परिवर्तन या भूख में कमी
  • यौनरुचि में कमी

कृपया ध्यान दें कि दुष्प्रभाव शायद ही देखे जाते हैं, और ज़रूरी सभी महिलाएं उन्हें अनुभव नहीं करती हैं। यदि आपको निम्नलिखित में से कोई गंभीर दुष्प्रभाव दिखते हैं, तो आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए:

  • स्तन में गांठ
  • मिजाज में बदलाव
  • तेज पेट दर्द
  • गहरे रंग का मूत्र
  • आँखों या त्वचा में पीलापन

महिलाएं जिनको पैच का उपयोग नहीं करना चाहिए

हालांकि अधिकांश महिलाएं पैच का उपयोग कर सकती हैं, गर्भनिरोधक के इस रूप से जुड़े कुछ जोखिम हैं। ये जोखिम महिलाओं में बहुत ही कम देखे गए हैं और ज्यादातर जोखिम अन्य चिकित्सा स्थितियों या दवाओं को लेने के कारण होते हैं ।

महिलाओं को इस पैच का उपयोग नहीं करना चाहिए यदि:

महिलाएं जिनको पैच का उपयोग नहीं करना चाहिए

  • आपको उच्च रक्तचाप, मधुमेह है, अधिक वजन है या उच्च कोलेस्ट्रॉल है
  • यदि आप धूम्रपान करती हैं (रक्त के थक्के बनना और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है)
  • ऑर्थो एव्रा का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए यदि आप 35 वर्ष से अधिक उम्र की हैं
  • यदि आप गर्भवती हैं, तो आपको जन्म नियंत्रण पैच का उपयोग करना बंद कर देना चाहिए
  • लगातार दो बार आपका मासिक धर्म नहीं हुआ है
  • आपने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है (जन्म नियंत्रण पैच का उपयोग करने से पहले 4 सप्ताह तक इंतजार करना अच्छा होगा)
  • योनि से असामान्य रक्तस्राव हो रहा है जिसके लिए आपने डॉक्टर से परामर्श नहीं किया है
  • आपके परिवार में कई लोगों को स्ट्रोक या दिल का दौरा पड़ा है
  • आपको हृदय की समस्याएं है जैसे कि अनियंत्रित वाल्व विकार, या लय विकार, जिनके कारण हृदय में रक्त के थक्के बन जाते है
  • आपको आनुवंशिक रूप से रक्त-थक्का विकार है
  • आपको आँखों या गुर्दे की समस्या है
  • आपके परिवार में हार्मोन से संबंधित कैंसर का इतिहास है
  • आप गंभीर माइग्रेन से पीड़ित हैं

फायदों का मूल्यांकन

आज बहुत से गर्भनिरोधक विकल्प उपलब्ध हैं। हालांकि, आपके लिए सही विकल्प का मूल्यांकन करते समय, आपको निम्नलिखित बातों पर विचार करना चाहिए, जैसे –

  • क्या आप कम रखरखाव वाला या एक ऐसा विकल्प चाहती हैं जो दीर्घकालिक हो?
  • जन्म नियंत्रण विकल्पों से जुड़े स्वास्थ्य जोखिम क्या हैं?

जन्म नियंत्रण पैच उपयोग करने के लाभ?

  • पैच बेहद कम रखरखाव की जरूरत वाले, सुविधाजनक, सुरक्षित और किफायती होते हैं।
  • पैच में जन्म नियंत्रण की गोलियां के समान हार्मोन होते हैं जो हैं इस्ट्रोजन और प्रोजेस्टिन होते हैं । केवल अंतर यह है कि पैच को सप्ताह में एक बार लगाना पड़ता है और गोली हर दिन खानी पड़ती है।
  • एक जन्म नियंत्रण पैच आपके शरीर में हार्मोन की एक स्थिर खुराक डालता है, इसलिए यह जन्म नियंत्रण की गोली के समान काम करता है।
  • शरीर में हार्मोन के एक स्थिर प्रवाह होने पर हार्मोन के स्तर में उतार-चढ़ाव नहीं होता है।
  • जन्म नियंत्रण पैच महिलाओं के लिए गर्भावस्था से सुरक्षा का एक विश्वसनीय उपाय है।

जन्म नियंत्रण पैच के उपयोग से संबंधित हानि

  • क्योंकि पैच आपके शरीर पर चिपकाया जाता है, इसलिए संभावना रहती है कि वह गिर सकता है। लेकिन आप तुरंत ही फिर से उसी पैच को या एक नए पैच को वापिस चिपका सकती हैं।
  • पैच के कुछ दुष्प्रभाव (हालांकि दुर्लभ) हैं। गोली की तुलना में पैच में हार्मोन ज्यादा बढ़ते है, तो जन्म नियंत्रण की गोली के दुष्प्रभाव की तुलना में इसके दुष्प्रभाव अधिक तीव्र हो सकते हैं।
  • प्रोजेस्टिन का प्रकार रक्त के थक्कों और दिल के दौरे के जोखिम को सामान्य से अधिक बढ़ा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, जोखिम 60 % तक अधिक हो सकता है। हालांकि, इन गंभीर दुष्प्रभावों में किसी भी एक की होने की संभावना बहुत हीकम है।
  • जन्म नियंत्रण पैच त्वचा की जलन का कारण बनता है।

क्या जन्म नियंत्रण पैच यौन संचारित रोगों (एस.टी.डी.) के खिलाफ रक्षा करता है?

जन्म नियंत्रण पैच यौन संचारित रोगों से आपकी रक्षा नहीं करता है। संभोग करने वाले किसी भी जोड़े को एस.टी.डी. के खिलाफ सुरक्षा के लिए पैच के साथ कंडोम (पुरुष या महिला) का उपयोग करना चाहिए। कंडोम का उपयोग करने का सबसे ज्यादा फायदा है कि यह गर्भावस्था को भी रोकते हैं, इसलिए यह जन्म नियंत्रण के दो तरीकों का उपयोग करने जैसा है।

क्या होगा अगर मैंने गर्भवती होने का निर्णय लिया? मुझे तब क्या करना चाहिए?

अगर आप गर्भवती होने का निर्णय लेती हैं, तो आपको जन्म नियंत्रण पैच का उपयोग करना बंद करना होगा। जैसे ही पैच को हटा दिया जाता है, आमतौर पर कुछ हफ्तों के भीतर प्रजनन क्षमता वापस आ जाती है। हालांकि, कुछ मामलों में, इसमें कुछ महीने भी लग सकते हैं।

जन्म नियंत्रण पैच का उपयोग बंद होने के बाद, आप एक कंडोम का उपयोग शुरू कर सकती हैं। गर्भधारण करने की कोशिश शुरू करने से पहले एक मासिक धर्म चक्र तक प्रतीक्षा करना उचित है।

यह महत्वपूर्ण है कि आप गर्भधारण करने की कोशिश शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

आपको हर दिन फोलिक एसिड (400 मिलीग्राम) की कुछ खुराक भी कम से कम एक महीने पहले से ही लेनी चाहिए।

अगर मैं पैच बदलना भूल जाऊं तो क्या होगा?

पैच जब सही ढंग से उपयोग किया जाता है, तो गर्भनिरोध की एक अत्यधिक प्रभावी विधि होती है। हालांकि, अगर आप इसका सही इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं, तो इसकी प्रभावशीलता कम हो सकती है।

अगर आप पैच लगाना भूल जाएं तो ऐसी स्थिति में आपकी मदद करने के लिए कुछ दिशानिर्देश दिए गए हैं (जो आपके पैच लगाने के चक्र के सप्ताह पर निर्भर है) :

  • सप्ताह 1, पहला पैच – यदि आप शुरुआत के निर्धारित दिन पैच लगाना भूल गई हैं, तो आपको याद आते ही नया पैच चिपका लेना चाहिए। यह दिन फिर हर सप्ताह के लिए आपका पैच-बदलने का निर्धारित दिवस बन जाएगा । गर्भावस्था से बचने के लिए, सात दिनों के लिए विकल्प के तौर पर अन्य जन्म नियंत्रण विधि का भी उपयोग करें।
  • सप्ताह 2 या 3, दूसरा या तीसरा पैच – चूंकि हार्मोन जारी दो दिन लगातार होते हैं, इसलिए सप्ताह 2 या 3 की शुरुआत में पैच को बदलने के लिए, दो दिन का समय है। यदि आपने पैच को दो दिनों तक छोड़ दिया है, तो आप इस समय नया पैच लगा सकती हैं। पैच बदलने के दिवस को बदलने या अतिरिक्त गर्भनिरोधक की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि आप दो दिनों से अधिक समय तक पैच को बदलना भूल गई हैं, तो जन्म नियंत्रण विधि की विफलता का उच्च जोखिम रहता है। यदि आपने इस दौरान संभोग किया है, तो आप आपातकालीन गर्भनिरोधक का उपयोग कर सकती हैं, और सात दिनों के लिए बैकअप के तौर पर अन्य गर्भनिरोधक का उपयोग कर सकती हैं।
  • अपने तीसरे पैच को हटाना भूल गई हैं – यदि आप सप्ताह 4 की शुरुआत में पैच को उतारना भूल गई हैं, तो चिंता न करें। जब भी आपको याद आए तब इसे हटा दें और नियमित रूप से अपना नया चक्र (सप्ताह 1) निर्धारित पैच बदलने के दिवस पर शुरू कर सकती हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जन्म नियंत्रण पैच के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न यहाँ दिए गए हैं।

1. क्या मैं स्तनपान के दौरान पैच का उपयोग कर सकती हूँ?

यदि आप स्तनपान करा रही हैं, और शुरुआती छह सप्ताह तक सब ठीक चलता है, तो जन्म नियंत्रण पैच का उपयोग करना ठीक है। हालांकि, यदि आप बच्चे को पर्याप्त दूध नहीं पिला पा रही हैं, या आपको बच्चे को स्तनपान कराने में समस्या हो रही है, तो आपको पैच का उपयोग करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपके द्वारा उत्पादित दूध की मात्रा कम हो सकती है।

2. क्या होगा अगर पैच गिर जाता है?

यदि जन्म नियंत्रण पैच गिर जाता है, या ढीला हो जाता है, तो आपको इसे हटा देना चाहिए, और इसे नए पैच के साथ बदलना चाहिए। यदि पैच को 24 घंटे से अधिक समय के लिए हटा दिया गया है, तो आप इस समय के दौरान गर्भधारण कर सकती हैं, और नए पैच लगाने के बाद अगले सात दिनों के लिए गर्भनिरोधक के अन्य विकल्पों के उपयोग करने की आवश्यकता होगी।

यदि पैच को 24 घंटे से अधिक समय के लिए हटा दिया गया है और आपने समय के दौरान असुरक्षित संभोग किया है, तो आपको गर्भावस्था के जोखिम को कम करने के लिए आपातकालीन गर्भनिरोधक का उपयोग करना चाहिए।

3. यदि मुझे मेरे पैच-मुक्त सप्ताह के दौरान मासिक धर्म नहीं होता, तो मैं क्या करूँ?

आमतौर पर एक महिला को पैच हटाने के बाद दो से तीन दिनों के भीतर मासिक धर्म शुरू हो जाता है। कुछ महिलाओं में रक्तस्राव बहुत कम हो जाता है।

कुछ महिलाओं को मासिक धर्म होता ही नहीं है। यदि आप निर्देशों के अनुसार पैच का उपयोग कर रही हैं और तब भी मासिक धर्म नहीं होता है, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आपको बस निर्धारित समय के अनुसार एक नया पैच इस्तेमाल करना चाहिए।

हालांकि, यदि लगातार दो बार आपको मासिक धर्म नहीं होता, या एकपैच का सही तरीके से उपयोग नहीं करने के बावजूद मासिक धर्म नहीं होता, तो आप गर्भवती हो सकती हैं। अगली पैच लगाने से पहले आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और इस बीच एक वैकल्पिक गर्भनिरोधक का उपयोग करना चाहिए।

4. क्या मैं पहले लगाए गए पैच की जगह पर ही दूसरी बार पैच लगा सकती हूँ?

आप हर सप्ताह पैच लगाने के स्थान को बदल सकती हैं। पैच का स्थान बदलते रहना अच्छा होगा।

5 . क्या कभी-कभी पैच का उपयोग करना बंद करना सुरक्षित है?

जब तक आपको पैच के कारण समस्या नहीं होती है, आपको इसका उपयोग बंद करने की आवश्यकता नहीं है या इसका उपयोग रोकने का कोई चिकित्सीय कारण नहीं है। यदि आप किसी अन्य विश्वसनीय गर्भनिरोधक विधि का उपयोग करना चाहती हैं, तो आप इसका उपयोग करना बंद कर सकती हैं।

6. क्या कोई दवा है जो पैच के प्रभाव को कम करती है?

हाँ, कुछ दवाएं और सप्लीमेंट्स हैं जो जन्म नियंत्रण पैच की प्रभावशीलता को कम कर सकते हैं। उनमें से कुछ में रिफैम्पिन, रिफाम्पिसिन और रिफामेट जैसे एंटीबायोटिक और कुछ दौरे को रोकने की दवाएं शामिल हैं। इसके अलावा, हार्मोनल गर्भनिरोधक अन्य दवाओं के प्रभाव को कम कर सकते हैं। आवश्यकता होने पर आपको हमेशा अपने डॉक्टर को पैच के बारे में सूचित करना चाहिए।

जो डॉक्टर आपको पैच उपयोग करने की सलाह देते हैं उन्हें आपके द्वारा ली जाने वाली अन्य दवाओं और पूरक आहार के बारे में बताने की ज़रूरत है। ज्यादातर, नियमित एंटीबायोटिक्स सहित दवाएं, पैच की प्रभावशीलता को कम नहीं करेंगी। हालांकि, यदि आपको ऐसी दवा लेने की आवश्यकता है जो गर्भनिरोधक के कार्य में हस्तक्षेप कर सकती है, तो आप गर्भनिरोधक की एक वैकल्पिक विधि चुन सकती हैं।

7. क्या मैं इसे पानी में उपयोग कर सकती हूँ?

हाँ, कर सकती हैं। पैच आमतौर पर जलरोधक होते हैं, और पानी में उनकी प्रभावशीलता कम नहीं होती है। उनका उपयोग तैराकी, स्नान या शॉवर करते समय किया जा सकता है और उनके प्रभाव में कमी नहीं होगी।

निष्कर्ष

जन्म नियंत्रण पैच केवल तभी प्रभावी होते हैं, जब सही तरीके से और ध्यानपूर्वक तथा नियमित रूप से उनका उपयोग किया जाता है। सर्वोत्तम परिणामों के लिए, गर्भनिरोधक की अपनी प्राथमिक पसंद करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करना अच्छा होगा।