गर्भावस्था

सिजेरियन डिलीवरी के बाद सोने की स्थिति

कोई भी माँ कभी नहीं भूल सकती कि अपनी गर्भावस्था के दौरान उसने बिना सोए कितने दिन और कितनी रातें बिताई थी। यद्यपि पेरेंटिंग भी बेशक एक बेहतरीन अनुभव है पर डिलीवरी के बाद के शुरूआती दिन थोड़े कठिन हो सकते हैं। सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद का शुरूआती समय बहुत पीड़ादायक होता है और इसमें आपको अधिक धैर्य व साहस की आवश्यकता हो सकती है। परंतु ध्यान रखें यह एक अस्थाई दौर है और आप इसे भी पूरा कर सकती हैं।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद अच्छी नींद मिलना कठिन क्यों होता है

गर्भावस्था के दौरान और गर्भावस्था के बाद पेट बढ़ने और हॉर्मोन के स्तर में वृद्धि होने से महिलाओं को सांस लेने में समस्या हो सकती है। इस समस्या को ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (.एस..) कहा जाता है और यह कई महिलाओं में पाया गया है। अक्सर सिजेरियन के बाद मांएं कम सो पाती हैं और यदि उन्हें सोने का समय मिल भी जाता है तो ठीक से सांस न ले पाने या सांस टूट जाने के कारण उनकी नींद खराब हो सकती है। सीसेक्शन डिलीवरी के बाद अत्यधिक दर्द होने के कारण महिलाओं को अनिद्रा, थकान और डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। पर अच्छी देखभाल और बचाव से जल्दी ठीक होने की संभावना अधिक है।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद सोने की स्थिति नींद की गुणवत्ता को कैसे प्रभावित करती है

दर्द के दौरान दवा लेने से अक्सर नींद आने लगती है और सोने की एक सही स्थिति अच्छी नींद लेने और इस दौरान सांस लेने में मदद करती है। सही व आरामदायक स्थिति में सोने से आपके पेट की मांसपेशियों पर कम दबाव पड़ता है जिससे पेट पर लगे चीरे में खिंचाव या तनाव नहीं होता है।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद सोने के लिए सबसे बेहतरीन स्थिति कौन सी है

सोने की ऐसी कोई भी स्थिति नहीं है जो हर किसी के लिए सही रहे। जरूरी नहीं है कि जो स्थिति आपके लिए सही है वह अन्य के लिए भी सही हो। जब तक आपको सोने का सही तरीका नहीं मिल जाता है तब तक कोशिश करते रहें। सिजेरियन के बाद सोने के निम्नलिखित तरीकों में से आप किसी एक का चुनाव कर सकती हैं;

1. पीठ के बल सोना

कई महिलाएं पीठ के बल सोना पसंद करती हैं क्योंकि उनके अनुसार सर्जरी के बाद इस स्थिति में सोना अधिक आरामदायक है। इस स्थिति में आपके पेट पर लगे चीरे में किसी भी प्रकार का दबाव नहीं होता है। आप अपने घुटनों के नीचे तकिया भी रख सकती हैं। इसमें एक यह समस्या है कि पीठ के बल सोने से बैठते समय या बिस्तर से उठते समय पेट पर दबाव पड़ता है। कुछ हफ्तों के बाद यदि दर्द नहीं होता है तो आप करवट लेकर भी सो सकती हैं। जिन महिलाओं का ब्लड प्रेशर अधिक रहता है उन्हें पीठ के बल सोने की सलाह नहीं दी जाती है।

2. करवट पर सोना

डिलीवरी के बाद करवट पर सोने में आपको अधिक आराम मिल सकता है। दाईं तरफ सोने से ब्लड सर्कुलेशन और पाचन ठीक होता है (जिसकी अधिक आवश्यकता है)। इस अवस्था में सोते समय आप अपने पेट और कूल्हों को सहारा देने के लिए तकिए का उपयोग कर सकती हैं। सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद करवट पर सोने का फायदा यह भी है कि आप अपनी कोहनी के सहारे उठ सकती हैं, अपने हाथों का सहारा लेकर बैठ सकती हैं और आपको बिस्तर से उठने में भी मदद मिलती है। टिप – इस दौरान उठते समय बाहर की ओर सांस छोड़ें।

3. शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊंचा उठाकर सोना

जिन महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी हुई है उनका कहना है कि सी-सेक्शन के बाद सोने में तकिया काफी मददगार होता है और यह सही भी है। एक से ज्यादा तकियों को सिर के नीचे रखकर लेटने से शरीर का ऊपरी हिस्सा ऊंचा हो जाता है। इस स्थिति में सोने से आपको सांस लेने में मदद मिलती है और जो महिलाएं ओ.एस.ए. से ग्रसित हैं उन्हें सोते समय आराम मिल सकता है।

4. रिक्लाइनर में सोना

कई महिलाओं को किसी भी स्थिति में सोने से आराम नहीं मिलता है लेकिन कुछ का कहना है कि रिक्लाइनर या रॉकिंग चेयर में सोना सरल है। यद्यपि इसमें सोने से बिस्तर पर सोने जैसा महसूस नहीं होता है लेकिन इससे उठना काफी आसान है। इस स्थिति में आप अपने बच्चे को सरलता से दूध भी पिला सकती हैं।

रिकवरी के दौरान सोने के लिए कुछ खास टिप्स

कुछ समय के लिए ही परंतु हाल ही में बनी मांओं को पूरी नींद लेना आवश्यक है। अच्छी नींद लेने से आप जल्दी ही ठीक हो सकती हैं, इसलिए रिकवरी के दौरान सोने के लिए यहाँ कुछ खास टिप्स दिए हुए हैं आइए जानते हैं;

  • सिजेरियन के बाद डॉक्टर द्वारा दी हुई सलाहों का पालन करें और अच्छी नींद के लिए नियमानुसार समय पर दवाई लें।
  • जितना हो सके सीढ़ियां चढ़ने, खुद को थकाने और अधिक भारी सामान उठाने से बचें। इससे समस्याएं बढ़ने के साथसाथ आपकी नींद भी खराब हो सकती है। यदि आप अपने शरीर को ठीक होने का समय देती हैं तो आपका दर्द अपने आप ठीक हो जाएगा और साथ ही अच्छी नींद लेने में मदद मिलेगी।
  • ऐसा कहा जाता है कि पर्याप्त एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन में वृद्धि होती है और इससे आप जल्दी ठीक भी हो सकती हैं। जब आपको स्वस्थ महसूस होने लगे तो आप अपने घर में ही धीरेधीरे चलना शुरू कर सकती हैं। इससे आपको नींद में मदद मिल सकती है।
  • इस दौरान अच्छा खाना बहुत जरूरी है और आपके आहार में एंटीइंफ्लेमेटरी भोजन और विटामिनसी युक्त भोजन जैसे बेरी और ब्रोकोली शामिल होने चाहिए। इस समय आप नट्स और मेवे भी खा सकती हैं।
  • कुछ मांओं के लिए कब्ज की समस्या भी सामान्य है। इससे बचने के लिए सलाह दी जाती है कि आप खूब सारा पानी पीएं और अपने आहार में फाइबरयुक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। कब्ज को ठीक करने के लिए स्टूल सॉफ्टनर या अन्य उपचारों का उपयोग करने के बारे में डॉक्टर से जरूर पूछें। पेट खराब होने की समस्या से आपको असुविधा और नींद में कठिनाई होती है।
  • सीसेक्शन के बाद शुरूआती कुछ हफ्तों में बिस्तर से जल्दबाजी में न उठें। आवश्यकता पड़ने पर बच्चे को लाने के लिए आप अपने परिवार या अपने पति की मदद ले सकती हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सीसेक्शन के बाद सोने की स्थिति से संबंधित बहुत सारे सवाल पूछे जाते हैं, उनमें से कुछ इस प्रकार हैं:

1. क्या सिजेरियन डिलीवरी के बाद सोते समय पेट के बल लेटना ठीक है?

यद्यपि पेट के बल लेटना एक ऐसी स्थिति है जिस पर आपका कोई भी नियंत्रण नहीं है लेकिन सिजेरियन के बाद पेट के बल लेटने की सलाह नहीं दी जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सिजेरियन के दौरान पेट पर चीरा लगाया जाता है जो इस समय ठीक हो रहा होगा। सिजेरियन के बाद जैसे ही दर्द ठीक होने लगता है और आपको इस स्थिति में आराम मिलता है तो आप पेट के बल सो सकती हैं।

2. सिजेरियन डिलीवरी के बाद बिस्तर से उठ पाना मेरे लिए बहुत कठिन है, इसका क्या उपाय है?

बिस्तर से उठते समय एक तरफ मुड़ें या फिर अपनी कोहनियों की मदद से उठने का प्रयास करें। आप इसके लिए अपने परिवार के किसी सदस्य से भी मदद ले सकती हैं। सबसे पहले मान के चलें कि आप एक आरामदायक स्थिति में बैठी हुई हैं और फिर अपने पैरों को बिस्तर के एक तरफ धीरे से लटकाएं व अपने पैर जमीन पर रखें। खड़े होने से पहले थोड़ी देर आराम करें। यह तरीका आपको सुबहसुबह सरलता से उठने में मदद कर सकता है।

ऊपर दिए हुए तरीके सी-सेक्शन के बाद सोने में आपकी मदद कर सकते हैं। इस दौरान भावनात्मक स्वास्थ्य अधिक महत्वपूर्ण होता है। एक स्वस्थ और सकारात्मक दिमाग आपके शरीर को जल्दी ठीक होने में मदद कर सकता है। इस समय आपका खुश रहना ही आपके बच्चे की आवश्यकताओं में से एक है।

यह भी पढ़ें:

सी-सेक्शन डिलीवरी से उबरना
सी सेक्शन ऑपरेशन के बाद पहला मासिक धर्म

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

1 week ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

1 week ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

1 week ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

1 week ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

1 week ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

1 week ago