छोटे बच्चों के लिए घर पर बिब्स कैसे सिलें?

छोटे बच्चों के लिए घर पर बिब्स कैसे सिलें?

बेबीज का बिब बनाना बहुत आसान है। स्टोर में मिलने वाले ज्यादातर बिब अच्छी क्वालिटी के नहीं होते हैं और थोड़े महंगे भी पड़ते हैं। यदि आपका बेबी बहुत ज्यादा गंदा करता है तो आप बिना ज्यादा समय लगाए उसके लिए एक होममेड बिब बना सकती हैं।

बेबीज को बिब्स की जरूरत क्यों पड़ती है?

कई पेरेंट्स पूछते हैं कि बेबीज को बिब्स की जरूरत क्यों पड़ती है और किस उम्र तक इसका उपयोग करना चाहिए पर इसका जवाब बच्चे के डेवलपमेंट के चरण पर निर्भर करता है। आप बच्चे के लिए कुछ सप्ताह से ही बिब्स का उपयोग करना शुरू कर सकती हैं। बच्चों को बिब्स की जरूरत क्यों पड़ती है, आए जानें;

  • बेबीज सॉलिड फूड खाना शुरू न भी करें फिर भी कपड़े गंदा कर ही देते हैं। 
  • बच्चों में बहुत ज्यादा लार टपकती हैं जिससे उसके कपड़े जल्दी गंदे हो सकते हैं। 
  • यदि 0-3 महीने की उम्र तक बेबी दूध पलटने लगा है तो बिब से उसके कपड़े साफ रखने में मदद मिलती है। 
  • जल्दी-जल्दी दूध पीने से भी बेबी को रिफ्लक्स हो सकता है जो आमतौर पर दूध पलटना ही कह सकते हैं। 
  • बिब्स को धोना व साफ करना बहुत आसान है। 

बेबीज के लिए होममेड बिब्स कैसे बनाएं?

स्टोर से खरीदा हुआ बिब बहुत छोटा होता है। आप चाहें तो बेबी के लिए घर में ही बिब के पैटर्न का एक नया बिब बना सकती हैं तो जो उसके लिए बड़ा होगा और कुछ खाते या दूध पीते समय उसके पेट को ढक सकेगा। बेबीज के लिए बिब्स कैसे बनाएं, आइए जानते हैं;

1. सही फैब्रिक का चुनाव करें 

बिब बनाने में आपको काफी मजा आ सकता है क्योंकि इसे बनाना बहुत आसान है और यह बिना पैसों के जल्दी तैयार भी हो जाता है। इसे बनाने के ली सबसे पहले आप फैब्रिक के दो टुकड़े लें जिसका एक टुकड़ा 14 इंच व दूसरा 16 इंच का होना चाहिए। यह बहुत सस्ता होता है या आप किसी और चीज के बचे हुए कपड़े से भी ले सकती हैं। 

बिब का एक सेट बनाते समय आप बिब के सामने वाले हिस्से के लिए ऑर्गेनिक कॉटन प्रिंट का उपयोग करें। आपको प्राकृतिक रंगों का उपयोग करके बनाए हुए कई सुंदर प्रिंट के साथ ऑर्गेनिक कॉटन मिल जाएंगे जिसका प्रभाव भी कम होता है। 

आप पिछला हिस्सा बनाने के लिए पीयूएल (पॉलीयूरेथेन लेमिनेट) का उपयोग कर सकती हैं। यह वही सामग्री है जिसका उपयोग डायपर का कवर बनाने के लिए किया जाता है। आप बेबी के कपड़ों की ज्यादा सुरक्षा के लिए पीयूएल का उपयोग कर सकती हैं लेकिन ध्यान रखें कि पीयूएल की आवश्यकता हमेशा नहीं होती है।

पिछले हिस्से को बनाने के लिए आप टेरी क्लॉथ फैब्रिक का भी उपयोग कर सकती हैं लेकिन यह उतना सही नहीं होगा क्योंकि इससे पीयूएल के समान सुरक्षा नहीं मिलेगी। यदि आप सिर्फ कॉटन का बिब बनाना चाहती हैं तो यह विकल्प आपके लिए बेस्ट है। इसके लिए आप पुराना तौलिया इस्तेमाल कर सकती हैं।

पिछली परत के लिए आप सिर्फ सूती मलमल का उपयोग करें। यह सामग्री बहुत सस्ती है और हमेशा उपलब्ध रहती है। आप इसका ऑर्गेनिक मटेरियल भी ले सकती हैं। 

2. बिब का एक पैटर्न बनाएं 

इंटरनेट पर आपको बिब का पैटर्न बनाने के कई तरीके मिल जाएंगे। यदि आप पहले से मौजूद बिब का उपयोग करके एक नया बिब बनाना चाहती हैं तो आपको अपना पैटर्न बनाते समय बिब के चारों ओर उचित क्रम में लगभग 1/2 इंच ज्यादा कपड़ा लगाने की जरूरत पड़ेगी।

आप अखबार के ऊपर बिब को बिछाएं और इस पर स्नैप या वेल्क्रो को नहीं किया जाना चाहिए ताकि बिब अखबार पर सपाट रहे। अब आप बिब के चारों तरफ लगभग आधा इंच की दूरी से कागज पर इसे ट्रेस कर लें। आप सिलाई के रूलर का उपयोग करके इसे अपनी तरीके से भी बना सकती हैं। यह पूरा होने के बाद आप ट्रेस किए हुए बिब को खींची हुई लाइन से काटें। अब आप इस टुकड़े को बिब के पैटर्न के रूप में उपयोग कर सकती हैं। 

पैटर्न के लिए यदि आप बिब का उपयोग नहीं कर सकती हैं तो इंटरनेट से इसका एक प्रिंट निकाल लें। यदि आपको क्राफ्ट पसंद है तो आप अपना डिजाइन बनाएं। 

आपको यह भी सोचें कि बिब को बांधने के लिए हुक या स्नैप पेपर का उपयोग करना चाहिए। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप बिब का उपयोग कैसे करेंगी और यह आपकी इच्छा के अनुकूल होना चाहिए। आप वेल्क्रो का उपयोग भी कर सकती हैं। 

3. आवश्यक चीजें 

  • फैब्रिक 
  • मैचिंग धागा 
  • पिन 
  • सिलाई वाली मशीन 
  • वेल्क्रो या स्नैप्स (या आपका अपना कोई तरीका)
  • बिब का पैटर्न 

4. बिब को सिलने का तरीका 

सिलाई की तैयारी 

  • बच्चे का बिब बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले फैब्रिक को पहले आप अच्छी तरह से धो लें। 
  • अब आप अपने पैटर्न को सीधा रखें और फैब्रिक के एक टुकड़े को आप दूसरे तरफ रखें। यदि आपने फैब्रिक पर डिजाइन बना लिया है तो इस बात का ध्यान रखें कि यह पैटर्न के अनुसार ही सही तरीके से रखा जाना चाहिए। 
  • अब आप फैब्रिक और पैटर्न को जोड़ कर इसके चारों तरफ से काट लें। 
  • पैटर्न को उल्टा करने के बाद आप इसके उल्टी तरफ से भी पिन लगाएं। यह आपके बैकिंग फैब्रिक के लिए दाईं ओर की एक मोटाई के लिए किया जाना चाहिए। फिर आप इसे चारों तरफ से काट लें। 
  • आप बिब के दोनों टुकड़ों में एक साथ सीधी तरफ से पिन लगा लें। 

सिलने का तरीका 

  • यद्यपि पैटर्न के किनारे पर आधे इंच की जगह ज्यादा है पर फिर भी आप गले के कर्व में उस आधे इंच को पूरी तरह से सिलें। ऐसा करने से गले की ओपनिंग में बच्चे की गर्दन के चारों तरफ बहुत ज्यादा जगह होगी। बिब के बाहर और ऊपरी हिस्से में चारों तरफ भी आप आधे इंच निकले हुए कपड़े को अच्छी तरह से सिलें। 
  • निचले हिस्से में आप लगभग 3 इंच चौड़ी जगह छोड़ दें। आप बिब के निचले हिस्से के सभी कोनों चारों तरफ से सिलें और शुरुआती हिस्से में आने पर 3 इंच की जगह छोड़ दें। 
  • गले के कर्व के अंदर वाली छूटी हुई जगह पर क्लिप लगाएं और ज्यादा कपड़े को काट दें। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि बिब को दाहिनी ओर से सीधा व सपाट किया जा सके। 
  • बिब को 3 इंच की ओपनिंग से पलटें ताकि वह सीधा हो सके। 
  • इसके किनारों को धीरे से दबाएं ताकि सिलाई के टांकें सीधे व सपाट हो सकें। 
  • आपको 3 इंच की ओपनिंग को भी अंदर की तरफ दबाना चाहिए ताकि बिब की सिलाई दोनों तरफ से एक समान हो सके। 
  • शुरूआती किनारे से लेकर अंत तक चारों तरफ बिब में आप 1/8 इंच के टांके लगा दें। 
  • यदि आप इसमें स्नैप लगाना चाहती हैं तो इसके विंग्स के अंत में स्नैप्स लगाएं जो बच्चे के गले के पिछले हिस्से में जाकर मिलेगा। 
  • या यदि आप इसमें हुक लगाना चाहती हैं तो आपको इसकी चौड़ाई नापनी होगी जो बिब के पैटर्न के सही साइज की होनी चाहिए। आप एक इंच लंबा टुकड़ा उसे विंग्स के दोनों अंत में सील दें जो बच्चे के गले के पिछले हिस्से में मिलेगा।

बच्चों के लिए बिब बनाना बहुत आसान है और पुराने कपड़े से इसे बनाने में मजा भी बहुत आता है। 

बेबीज के लिए बिब्स बहुत जरूरी हैं और इसे बनाना भी आसान है। पर यदि बच्चा सोने जा रहा है तो आप उसका बिब निकालना न भूलें। क्योंकि यह बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है और खाना खाने के बाद बच्चे के सोते समय आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। फीडिंग के बाद बच्चे का बिब निकालना बेस्ट है। 

यह भी पढ़ें:

कैसे बनाएं डीआईवाई (घर का बना) बेबी वाइप्स
बच्चे के लिए होममेड साबुन, शैम्पू और बॉडी वॉश
होममेड बेबी केयर प्रोडक्ट्स – फायदे और बनाने का तरीका