शिशुओं के लिए क्विनोआ (क्विन्वा): स्वास्थ्य लाभ और रेसिपीज

शिशुओं के लिए क्विनोआ (क्विन्वा): स्वास्थ्य लाभ और रेसिपीज

एक बच्चे का हमारे जीवन में आना सभी अच्छी चीजों की शुरुआत होती है। उनके आते ही हमारे कर्तव्य और प्राथमिकता बदल जाते हैं। नवजात बच्चों के लिए माँ के दूध से बेहतर कुछ नहीं होता है। 6 महीनों के बाद, बच्चे को घर पर खाया जाने वाला सामान्य खाद्य पदार्थ धीरे-धीरे प्यूरी करके दिया जा सकता है। एक अच्छा, पोषक तत्वों से भरपूर विकल्प क्विनोआ है।

क्विनोआ एक बीज है जो दक्षिण अमेरिका में उगाया जाता है। इसे सही उच्चारण “कीन-वाह” है। इतिहास कहता है कि यह ‘इन्का साम्राज्य’ था जिसने क्विनोआ को अपना नाम दिया क्योंकि उनका मानना ​​था कि इसने उन्हें कई साल अच्छे स्वास्थ्य दिए। हालांकि, वे मानते थे कि क्विनोआ एक अनाज है लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह एक बीज है।

यदि आप इस सुपरफूड के बारे में अधिक जानना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि यह आपके बच्चे के लिए कैसे फायदेमंद है, तो आप इस लेख को जरूर पढ़ना चाहिए। आइए, पहले समझते हैं कि आपके बच्चे को क्विनोआ देने का सही समय कब है।

छोटे बच्चों को क्विनोआ कब से देना शुरू करें?

ज्यादातर मामलों में, डॉक्टर 8 महीने और उससे अधिक उम्र के बच्चों को क्विनोआ देने की सलाह देते हैं। हालांकि, कुछ माता-पिता अपने बच्चों को 8 महीने से पहले क्विनोआ खिलाते हैं। लेकिन आप अपने बच्चे को क्विनोआ देने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछ लें। जब आप पहली बार बच्चे को क्विनोआ देते हैं, तो उन्हें एक छोटी मात्रा में ही देना सुनिश्चित करें क्योंकि शरीर को इस नए खाद्य पदार्थ से पहले परिचित होना आवश्यक है।

क्विनोआ की न्यूट्रिशनल वैल्यू 

क्विनोआ एक सुपर-फूड है जो बच्चों को कई अलग-अलग तरीकों से दिया जा सकता है। यह एक पोषक तत्वों से भरपूर भोजन है जो प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स में उच्च है। क्विनोआ में एंटीऑक्सिडेंट और अच्छी मात्रा में फाइबर भी होती है जो आपके बच्चे के लिए कब्ज से बचने के लिए एक प्राकृतिक लैक्सटिव है। क्विनोआ में पाए जाने वाले पोषण तत्व इस प्रकार हैं:

नुट्रिएंट  मात्रा
कैलोरी 120
पानी 72%
प्रोटीन 4.4 ग्राम
कार्बोहायड्रेट 21.3 ग्राम
शुगर  0.9 ग्राम
फाइबर 2.8 ग्राम
फैट  1.9 ग्राम
सैचुरेटेड 0.23 ग्राम

स्रोत: https://www.healthline.com/nutrition/foods/quinoa#section1

क्विनोआ बच्चों के लिए एक सुपर-फूड है और जो उनके संपूर्ण विकास के लिए मददगार है। इसके कई आश्चर्यजनक लाभ हैं और इसे बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन माना जाता है।

छोटे बच्चों के लिए क्विनोआ के स्वास्थ्य लाभ

अगर आप अपने बच्चे के डायट में रोजाना क्विनोआ डालती हैं तो उसके क्या फायदे हो सकते हैं आइए जानते हैं:

1. एंटीऑक्सीडेंट

क्विनोआ में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो मानव शरीर में आवश्यक है।

2. कम कोलेस्ट्रॉल और उच्च मात्रा में प्रोटीन

नूट्रिशनिस्ट बच्चों के लिए क्विनोआ देने की सलाह देते हैं क्योंकि इसमें बहुत कम कोलेस्ट्रॉल होता है, और प्रोटीन उच्च मात्रा में पाई जाती है।

3. फाइबर की अच्छी मात्रा

यह पचाने में आसान होता है, और पेट फूलना, कब्ज आदि को कम करता है। क्विनोआ में मौजूद डाइट्री फाइबर की वजह से यह मल त्याग में भी मदद करता है।

4. प्रोटीन की अच्छी मात्रा

प्रोटीन का उच्च स्तर बॉडी मास बढ़ाने में मदद करता है।

5. अमीनो एसिड

क्विनोआ में अमीनो एसिड का स्तर बालों के विकास में मदद करता है।

6. राइबोफ्लेविन

क्विनोआ टिश्यू में कनेक्टिविटी के निर्माण में मदद करता है जो आपके बच्चे की त्वचा को रेजुवेनेट करने में मदद करता है।

छोटे बच्चों को क्विनोआ देते समय ध्यान रखने वाली बातें 

  • यह महत्वपूर्ण है कि आपके द्वारा उपयोग किया जाने वाला क्विनोआ के बीज बिना छिलके का हो। ध्यान रखें आपके द्वारा खरीदे जाने वाला क्विनोआ का पैकेट छिलका रहित होना चाहिए, क्योंकि यदि क्विनोआ छिलके के साथ होगा तो वह खाने योग्य नहीं होगा।
  • क्विनोआ में छिलके में सैपोनिन होता है जो इसे कड़वा बनाता है। जब आप क्विनोआ घर लाते हैं, तो इसे नल के नीचे बहते पानी में धो लें और अपने बच्चे के लिए बनाने से पहले भिगो दें। सही तरीके से धोने से क्विनोआ की सारी कड़वाहट खत्म हो जाती है।
  • जब आप अपने बच्चे के लिए क्विनोआ तैयार कर रहे हों तो नमक का उपयोग न करें। डॉक्टरों का कहना है कि अभी नमक आपके बच्चे के लिए आवश्यक नहीं है।
  • आपको यह चेक करने की जरुरत है कि आपके बच्चे को क्विनोआ से कोई एलर्जी तो नहीं। अन्य बीजों की तरह क्विनोआ भी कुछ बच्चों में एलर्जी का कारण हो सकता है।

छोटे बच्चों के लिए क्विनोआ कैसे पकाएं?

बच्चों के लिए क्विनोआ बहुत सावधानी से बनाना चाहिए। बीज के कड़वे स्वाद को निकालने के लिए इसके छिलके को निकालकर उपयोग में लाना चाहिए। आप क्विनोआ अपने बच्चे के पसंद के अनुसार बना सकते हैं। यदि बच्चे को मीठा ज्यादा पसंद है तो आप उसमे कुछ फल भी जोड़ सकते हैं। क्विनोआ की रेसिपी आप अपने बच्चे की पसंद के हिसाब से तैयार कर सकती हैं। 

यहाँ छोटे बच्चों के लिए कुछ हेल्दी व डिलीशियस क्विनोआ की रेसिपी बताई गई है:

छोटे बच्चों के लिए स्वादिष्ट क्विनोआ रेसिपीज

आपके बच्चे की पसंद के आधार पर और आपके रसोई घर में जो कुछ भी मौजूद है, उसके आधार पर हमारे पास कई रेसिपी उपलब्ध हैं। यहाँ कुछ बहुत ही आसान रेसिपी बताई गई हैं, जो बच्चों को काफी पसंद आ सकता है। आइए देखें।

1. सिंपल क्विनोआ रेसिपी 

सिंपल क्विनोआ रेसिपी 

आवश्यक सामग्री 

  • क्विनोआ
  • पानी

विधि 

  • क्विनोआ को नल के नीचे बहते पानी में धोएं।
  • 2 घंटे के लिए पानी में भिगोएं ।
  • फिर क्विनोआ को पानी में 30 मिनट तक उबालें।
  • उसे ठंडा होने दें।
  • अब क्विनोआ को उसके उसके पानी के साथ प्यूरी बना लें।
  • अब यह परोसने के लिए तैयार है।

2. सब्जी या मीट के साथ क्विनोआ रेसिपी

सब्जी या मीट के साथ क्विनोआ रेसिपी

आवश्यक सामग्री 

  • क्विनोआ
  • पानी
  • सब्जियां जैसे टमाटर, आलू, गाजर या मांस।

विधि

  • क्विनोआ को नल के नीचे बहते पानी में धोएं।
  • 2 घंटे के लिए पानी में भिगोएं ।
  • क्विनोआ को पानी में 30 मिनट तक उबालें।
  • उसे ठंडा हो जाने दें।
  • सब्जी या मीट को उबाल लें।
  • पके हुए क्विनोआ, पानी और सब्जी या मांस को प्यूरी में पीस लें।
  • अब यह परोसने के लिए तैयार है।

3. क्विनोआ पॉर्रिज

क्विनोआ पॉर्रिज

आवश्यक सामग्री

  • क्विनोआ पाउडर –  1/4 कप
  • पानी – 1 से 2 कप

विधि

  • पाउडर को 1 कप पानी में मिलाएं।
  • इसे स्टोव पर रखें और चलाते हुए पकाएं ताकि कोई गांठ न बने।
  • जब आपको अपने बच्चे के हिसाब से कंसिस्टेंसी ठीक लगे, तो बंद कर दें।
  • आप इस पॉर्रिज में कुछ ताजे फल भी मिला सकती हैं।

4. क्विनोआ और मटर

क्विनोआ और मटर

आवश्यक सामग्री

  • पका हुआ क्विनोआ
  • पका हुआ चिकन या सब्जी
  • मटर
  • पानी

विधि

  • सभी सामग्री को सॉसपैन में डालकर उबाल लें।
  • आंच धीमी कर के कुछ देर तक पकने दें।
  • इसे अत्यधिक गाढ़ा न बनाएं।
  • तैयार हो जाने के बाद आप ऐसे भी अपने बच्चे को खिला सकती है या फिर पीसकर उसकी प्यूरी भी दे सकती हैं।

5. क्विनोआ फ्रूटी फीस्ट  

क्विनोआ फ्रूटी फीस्ट  

आवश्यक सामग्री

  • क्विनोआ – ¼ कप
  • पानी – ½ कप
  • किशमिश – 1 बड़ा चम्मच
  • केला, मैश किया हुआ – ½
  • बारीक कटा हुआ सेब
  • दालचीनी

विधि

  • एक सॉसपैन लें और इसमें थोड़ा पानी उबालें।
  • क्विनोआ डालें और इसे अच्छी तरह से चलाएं।
  • थोड़े देर के लिए उबलने दें।
  • एक-दो मिनट के बाद आंच को कम कर दें।
  • अब किशमिश और सेब डालें और इसे कुछ और मिनट के लिए उबलने दें।
  • फिर सिम्मर होने दें जब तक कि पानी अवशोषित न हो जाए।
  • अब इसमें मैश किए हुए केले भी मिला दें।
  • स्वाद के लिए एक चुटकी दालचीनी डालें।
  • आप इसे प्यूरी के रूप में भी बना सकते हैं।

इंटरनेट पर बच्चों के लिए रेसिपीज सोच समझकर ही चुनें। ऐसे रेसिपीज चुनें जो खासकर बच्चों के लिए ही बताया गया हो। वैसे आप फिक्र न करें। ऊपर बताए गए रेसिपी आप अपने बच्चे के लिए ट्राई कर सकती हैं। 

ध्यान देने योग्य बातें 

  • कुछ चीजें ऐसी हैं, जो बच्चे के लिए अभी जरूरी नहीं है जैसे नमक और चीनी। आप उन्हें अभी इनसे दूर रखें। इस समय, आपको उन्हें आर्टिफीसियल स्वीटनर भी नहीं देना चाहिए क्योंकि ये सब बच्चों के लिए हेल्थी नहीं है।
  • कभी-कभी हर दिन एक जैसी चीजें खाकर बच्चे ऊब सकते हैं। आप हर दूसरे हफ्ते अलग-अलग रेसिपीज ट्राई कर सकती हैं ताकि आपका शिशु समय के साथ बोर न हो। क्विनोआ के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि आपको एक ही रेसिपी फॉलो करने की जरुरत नहीं है, बच्चे के अनुसार आप हमेशा अलग-अलग ट्राई कर सकती हैं।
  • हमेशा बच्चे के खाने को आकर्षक बनाएं। कई बार पॉर्रिज या दलिया देखने में बोरिंग लगता है। आप उसे अट्रैक्टिव दिखाने के लिए क्यूट से बोव्ल में सजाकर परोस सकते हैं। 

आप सोच रहे होंगे – क्या क्विनोआ शिशुओं के लिए अच्छा है? क्विनोआ के सभी लाभों के साथ, यह निश्चित रूप से आपके बच्चे के लिए फायदेमंद है। यह एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ है, और आप इसे हमेशा अलग-अलग तरीके से बना सकते हैं जो आपके बच्चे  को खुश कर दे।

यह भी पढ़ें:

शिशुओं को ज़ुकिनी खिलाना
शिशुओं के लिए ब्रोकोली – स्वास्थ्य लाभ और रेसिपीज
बच्चों के लिए एवोकाडो – फायदे, रेसिपीज और अन्य जानकारियां