शिशु

शिशुओं को स्लीप ट्रेनिंग कैसे दें: तरीका और टिप्स

नई माँ के पास ज्यादा ऑप्शन नहीं होते हैं सिवाय इसके कि वो बच्चे के हिसाब से अपना शेड्यूल एडजस्ट करे। बढ़ते शिशु को फीडिंग की आवश्यकता होती है और इसलिए वह भूख लगने पर किसी भी समय जाग जाता है। हालांकि, एक बार जब बच्चा थोड़ा बड़ा हो जाता है, तो उसे बार-बार फीड कराने की जरूरत नहीं होती है और वह लंबे समय तक सोता भी है। यही वह समय है जब आप अपने बच्चे को स्लीप ट्रेनिंग देना शुरू कर सकती हैं। 

बेबी स्लीप ट्रेनिंग क्या है?

बेबी स्लीप ट्रेनिंग को अगर सीधे शब्दों में समझा जाए, तो यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें बच्चे को सोने के लिए ट्रेन किया जाता है। यह बच्चे के साथ साथ आपके लिए बहुत जरूरी है ताकि आपको भी कुछ समय रेस्ट करने के लिए मिले। बच्चे का ज्यादातर ब्रेन डेवलपमेंट तब होता है जब वह सो रहा होता है, इसलिए बच्चे का पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है।

ADVERTISEMENTS

बेबी की स्लीप ट्रेनिंग कब शुरू करना चाहिए?

जब बच्चा 6 महीने का हो जाता है, तो आप उसको स्लीप ट्रेनिंग देना शुरू कर सकती हैं, क्योंकि इस उम्र तक बच्चे विकास के कई माइलस्टोन पार कर चुके होते हैं, जैसे पेट के बल पलटना, अंगूठा चूसना आदि। इसके अलावा, लगभग 4 से 6 महीने में बच्चे का स्लीप पैटर्न धीरे-धीरे डेवलप होने लगता है। जिसका मतलब है कि अब वह स्लीप ट्रेनिंग के लिए तैयार है। हालांकि, आप 4 महीने के बच्चे को भी स्लीप ट्रेनिंग देना शुरू कर सकती हैं यदि आपको लगता है कि आपका बेबी इसके लिए तैयार है।

छोटे बच्चे को स्लीप ट्रेन कैसे करें?

ऐसे कई तरीके हैं जिनका उपयोग करके आप शिशु को स्लीप ट्रेन कर सकती हैं। हालांकि, यह बेहद जरूरी है कि आप कोई तरीका अपनाने से पहले मेथड को ठीक तरह से समझ लें। हमेशा वही ऑप्शन चुनें जो आपके बेबी को सूट करे और आपके परिवार की जरूरतों के अनुकूल हो। जरूरी नहीं है कि हर तरीका आपके बच्चे के लिए सफल साबित हो। यदि बच्चा किसी मेथड को लंबे को समय तक नहीं अपनाता है, तो आपको कोई दूसरा मेथड अपनाने के लिए अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS

स्लीप ट्रेनिंग के तरीके

यहाँ छोटे बच्चों के लिए कुछ स्लीप ट्रेनिंग मेथड दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी और साथ ही बच्चे की आवश्यकताओं के अनुसार चुन सकती हैं।

1. फेडिंग स्लीप ट्रेनिंग मेथड

यह तरीका उन पेरेंट्स के लिए बेहतरीन रूप से काम करता है जो अपने बच्चे को रोता हुआ नहीं देख सकते हैं। इसमें बच्चा बहुत कम या न के बराबर रोता है और बच्चे पर नेचुरल स्लीप पैटर्न के रूप में काम करता है। आपको बस अपने बच्चे को हमेशा की तरह उसे सुलाने मदद करनी है। बच्चे को फीड कराएं, अपनी गोद में लेकर धीरे-धीरे हिलाएं और लोरी सुनाएं, इससे बच्चा जल्दी सो जाता है, लेकिन धीरे-धीरे इसका समय कम करती जाएं, जब तक इसका टाइम कम होते होते एक से दो मिनट न हो जाए। इस तरीके में आपको धैर्य और समय की जरूरत होती है, लेकिन इससे आपका बच्चा अपने आप सोना सीख जाएगा।

ADVERTISEMENTS

2. ‘क्राई इट आउट लाउड’ मेथड

यह मेथड बहुत सारे माता-पिता के साथ-साथ बच्चे के लिए भी मुश्किल हो सकता है, यही वजह है कि कई पेरेंट्स इस मेथड का उपयोग करने से बचते हैं। हालांकि, कई माओं ने इस मेथड को उपयोगी पाया है। क्योंकि इस तरीके की जो प्रक्रिया है वो आसान है। जब बच्चे को नींद आने लगे, तो उसे पालने में रखें और अगर वह रोता है, तो उसे उठाए बिना शांत करने की कोशिश करें। कमरे से बाहर चली जाएं और बच्चे को खुद से शांत होने दें। धीरे-धीरे उसके रोने का समय कम होने लगेगा और वो अपने आप से सोना सीख जाएगा।

3. ‘नो टियर्स’ मेथड

इस मेथड में कंफर्टिंग शामिल है, जब-जब आपका बच्चा रोता है तब-तब आप इस मेथड को अपना सकती हैं । इस तरीके के डेवलपर विलियम सियर्स का मानना ​​है कि बच्चे को बिना शांत किए उसे रोने देना उस पर नेगेटिव इफेक्ट डालता है। इस मेथड का उपयोग करने के लिए, आपको एक शेड्यूल बनाना होगा और कड़ाई से उसका पालन करना होगा। इस तरीके को सफल करने के लिए सुनिश्चित करें कि बच्चा दिन भर में ठीक से खाना खाता है ताकि दिन के समय में खाने और रात के समय में सोने के बीच सही कनेक्शन बन सके। आप स्लीप टाइम के लिए कोई विशेष शब्द इस्तेमाल करें और बच्चे को बेड पर ले जाने से पहले इसे कहें। अगर बच्चा बीच रात में उठ जाता है तो आप वही शब्द उसके सामने फिर दोहराएं। केवल तभी जवाब दें और उसे शांत करें जब आपका बच्चा रोने लगे और जाग जाए।

ADVERTISEMENTS

4. फेरबेराइजिंग मेथड

फेरबेराइजिंग मेथड को बच्चों के हॉस्पिटल के सेंटर फॉर पीडियाट्रिक स्लीप डिसऑर्डर के डायरेक्टर रिचर्ड फेरबर द्वारा डेवलप किया गया है। यह तरीका कुछ बातों के साथ स्लीप टाइम से जुड़ा हुआ है, जैसे गोद में हिलाना या नहलाना। इसके बाद, आप बच्चे को पालने में लिटा कर उसे गुडनाईट कहें और बाहर चली जाएं। अगर बच्चा रोने लगता है, तो आप उसे शांत कराने के लिए 5 या 10 मिनट के इंटरवल के बाद उसके पास जा सकती हैं। हालांकि, उसे गोद में उठाएं नहीं है। उसे एक या दो मिनट के लिए शांत करें और फिर से बाहर चली जाएं। यदि वह रोता है, तो आप उसे फिर से चेक करें, हर 10 से 15 मिनट के अंतराल के बाद बच्चे को चेक करती रहें और ऐसा तब तक जारी रखें जब तक वह खुद से सो नहीं जाता है। 

5. ‘द चेयर’ मेथड

इस मेथड के पीछे का जो आईडिया है उसमें बच्चे को यह यकीन दिलाया जाता है कि आप हमेशा उसके सामने मौजूद हैं। बच्चे के पालने के पास एक कुर्सी रखें और जब तब बच्चा सो न जाए तब तक उसके पास बैठे रहें । अगर बच्चा रोने भी लगता है, तब भी उससे बात न करें। हर रात बच्चे के पालने से अपनी कुर्सी को दूर करती रहें जब तक आप दरवाजे तक न पहुंच जाएं और फिर आपको कमरे में रहने की जरूरत नहीं है। आपके लिए यह मेथड थोड़ा मुश्किल हो सकता है, अगर आप अपने बेबी को बिलकुल रोते हुए नहीं देख सकती हैं। इस मेथड को ठीक से काम करने में कुछ दिन लग सकते हैं। हालांकि, यह उन पेरेंट्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो अपने बच्चे को रोते हुए अकेला नहीं छोड़ना चाहते।

ADVERTISEMENTS

6. ‘पिक अप एंड पुट डाउन’ मेथड (पीयूपीडी)

यह मेथड बहुत सीधा और सरल है। इसमें जब बच्चा सोने के दौरान रोता है तो उसे पालने से उठा लें। जब वह शांत हो जाए, तो पालने में वापस लिटा दें। आप तब तक यह तरीका अपनाएं जब तक बच्चा सो न जाए। इस मेथड से बच्चे को भी राहत रहती है कि आप उसके पास हैं। हालांकि, इस दौरान आपको धैर्य रखने की जरूरत होती है और सभी बच्चों के लिए यह मेथड उपयोगी हो ऐसा जरूरी नहीं है।

स्लीप ट्रेनिंग में कितना समय लगता है?

हर बच्चे को स्लीप ट्रेनिंग के लिए अलग-अलग समय लगता है, जो बच्चे के स्वभाव पर निर्भर करता है। कुछ बच्चे इसे दूसरों की तुलना में तेजी से अपना लेते हैं। ज्यादातर स्लीप ट्रेनिंग कम से कम एक हफ्ते तक जारी रखनी चाहिए और लगातार प्रैक्टिस करते रहना चाहिए।

ADVERTISEMENTS

अपने बेबी को स्लीप ट्रेनिंग देने के टिप्स

जरूरी नहीं है कि हर बच्चे पर हर मेथड काम करे। हालांकि, आप जो भी मेथड अपनाएं, उसमें कुछ टिप्स और सावधानियां जरूर बरतें, जो आपके बच्चे को स्लीप ट्रेन करने में मदद करेगा। यहाँ आपको कुछ बेहतरीन तरीके दिए गए हैं, जो बच्चे को स्लीप ट्रेनिंग देने में मदद करेंगे।

  1. बेहतर यही है कि बच्चे को बिना छुए ही शांत करने करने की कोशिश करें। उसे उठाएं नहीं बल्कि यह महसूस कराएं कि आप उससे दूर नहीं हैं।
  2. सुनिश्चित करें कि बेबी पालने में कंफर्टेबल महसूस करे। पालने में बिछाने वाला गद्दा, कम्फर्टर और तकिया सॉफ्ट होना चाहिए।
  3. ऐसा मेथड चुनें जिसमें आप भी सहज हों। यदि आप अपने बच्चे को रोते हुए नहीं देख सकती हैं, तो आपको दूसरा सौम्य तरीका अपनाना चाहिए। हमेशा ऐसा मेथड चुनें, जिसके साथ आप सहज महसूस करें और इसे तब तक जारी रखें जब तक आपको परिणाम नजर न आने लगें।
  4. बच्चे को अच्छे से स्वैडल करें। बेबी को लपेटने से उसे शांत और सुरक्षित महसूस होता है।
  5. एक रूटीन बनाएं। बच्चे का बेड टाइम रूटीन बनाना बेहद जरूरी है। यह आपके बच्चे को अपने स्लीप टाइम से जोड़े रखेगा। बच्चे को सुलाने के लिए ऐसी एक्टिविटी करें जो उसे रिलैक्स करे जैसे लाइट म्यूजिक सुनना और किताब पढ़कर सुनाना
  6. ध्यान रहे कि आपके द्वारा कोशिश किए जाने वाले ये मेथड फ्लॉप भी हो सकते हैं। ऐसा हो सकता है कि कई कारणों से आपके बच्चे पर कोई एक मेथड काम न करे या किसी दिन काम न करे। ऐसा बच्चे की खराब हेल्थ के कारण या दांत निकलने की वजह से हो सकता है। तो इससे निपटने के लिए तैयार रहें और जब बच्चा बेहतर हो जाए, तो वापस अपने रूटीन में आ जाएं।
  7. धैर्य रखें। बच्चे से तुरंत स्लीप ट्रेनिंग की प्रतिक्रिया की अपेक्षा न करें। जब तक बच्चा किसी मेथड को अपने रूटीन स्लीप में न शामिल कर ले, तब एक अपना प्रयास जारी रखें।
  8. आपका बेबी रात में विभिन्न कारणों से रो सकता है। वह भूखा हो सकता है या उसका डायपर बदलने की जरूरत हो सकती है। अगर बच्चा लंबे समय तक रोता है, तो हमेशा चेक करें।
  9. सुनिश्चित करें कि कमरे का तापमान और लाइट बच्चे को एक आरामदायक नींद देने के अनुसार हो। यदि कमरे का तापमान बहुत अधिक गर्म या ठंडा है, तो ये आपके बच्चे की नींद को बाधित कर सकता है।

हालांकि बच्चे को स्लीप ट्रेनिंग देना आवश्यक नहीं है, लेकिन इस मेथड से बच्चा अपने आप सोना सीख जाता और आपको भी रात में सोने का मौका मिलता है। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि हर बच्चा अलग होता है, जो अलग-अलग तरीके पर अलग तरह से रिएक्ट कर सकता है। एक मेथड जो एक बच्चे पर काम कर रहा है वो दूसरे पर भी काम करे ऐसा जरूरी नहीं है। कई पेरेंट्स पाते हैं कि किसी भी मेथड का उपयोग न करना उनके लिए ज्यादा बेहतर रूप से काम करता है और बच्चा रात में नेचुरली सोता है। अपने बच्चे के डेवलपमेंट की तुलना दूसरों से न करें। यदि आपका बेबी रात में लंबे समय तक नहीं सोता है, तो आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

शिशुओं में स्लीप रिग्रेशन से कैसे निपटें
शिशु को कितनी नींद की आवश्यकता होती है
बच्चों में स्लीप एपनिया: कारण, निदान और उपचार

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago