दामिनी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Damini Name Meaning in Hindi

दामिनी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Damini Name Meaning in Hindi

यदि आप हिंदू धर्म से हैं तो आप अपने धर्म की महत्ता को अवश्य समझते होंगे। हिंदू धर्म में हर रीत या कार्य का खास महत्व होता है। आप सोच रहे होंगे कि नाम के आर्टिकल में इसका क्या काम। लेकिन ऐसी बात नहीं है। हिंदू धर्म में बच्चों के नाम रखने के लिए खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी कार्यक्रम में माता पिता अपने बच्चे को एक अच्छा सा और सुंदर सा नाम देते हैं। जो उसके भाग्य से हमेशा के लिए जुड़ जाता है। दामिनी लड़कियों का अच्छा नाम है जिसके अर्थ और राशिफल के साथ दामिनी नाम वाले लोग कैसे होते हैं आदि जानने के लिए आपको हमारे आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए।

दामिनी नाम का मतलब और राशि

माता पिता कोई भी काम करने से पहले उतना नहीं सोचते लेकिन जब बात बच्चे की आती है तो वो जरा भी कोताही बरतना नहीं चाहते हैं। बच्चे का क्या नाम हो इसके लिए वो कैसे चैन की सांस ले सकते हैं क्योंकि नाम रखना कोई छोटा काम तो है नहीं जो रखा और हो गया। इसलिए हम आज आपके लिए लड़कियों के नाम दामिनी के बारे में बताएंगे जिसका अर्थ बिजली या विजय होता है। दामिनी नाम की राशि को लेकर भी लोगों में कन्फ्यूजन हो जाता है कि यह नाम किस राशि में आता है क्योंकि ‘द’ अक्षर मीन राशि में भी आता है। लेकिन इसके द और दा से शुरू होने वाले नाम कुंभ राशि में आते हैं क्योंकि इसलिए दामिनी की राशि कुंभ होती है।

ADVERTISEMENTS

नाम दामिनी
अर्थ बिजली, विजय
लिंग लड़की
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 5
राशि कुंभ
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद (से, सो, दा, दी)
शुभ दिन शनिवार
शुभ रंग बैंगनी और हल्का नीला
शुभ रत्न नीलम

दामिनी नाम का अर्थ क्या है?

कुछ पेरेंट्स को ऐसे नाम पसंद आते हैं जो भले ही सुनने में साधारण लगे लेकिन उस नाम के मतलब में गहराई होनी चाहिए। ऐसे में दामिनी नाम आपके लिए सबसे बेहतरीन नाम हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें दामिनी नाम का अर्थ बिजलीऔर विजयी होता है। जिसका प्रभाव आपको दामिनी नाम की लड़कियों में देखने को मिल सकता है। दामिनी नाम की लड़कियों को खुद पर काफी विश्वास होता है। इसलिए जो करने की सोचती हैं उसे आज नहीं तो कल पूरा जरूर करती हैं। दामिनी नाम की लड़कियां बहुत ही मिलनसार होती हैं। इनमें करुणा भी बहुत होती है। इनके हाथ हमेशा दूसरों की सेवा के लिए उठते हैं। दामिनी नाम की लड़कियां जल्दी किसी पर विश्वास नहीं करती हैं। 

दामिनी नाम का राशिफल

नाम चाहे कोई भी हो अगर वह विशेष राशि के अंतर्गत आता है तो वैसे नाम वाले बच्चों में उस राशि का प्रभाव देखने को मिल सकता है। दामिनी नाम की लड़कियों की राशि कुंभ होती है। कुंभ राशि की दामिनी नाम की लड़कियों की एक खास बात होती है कि ये दिमाग से काफी तेज और बुद्धिमान होती हैं। इनकी ईमानदारी की तो लोग सराहना भी करते हैं। दामिनी नाम की लड़कियों को विकट परिस्थितियों के अनुसार काम करना आता है। समय की हिसाब से ये खुद ब खुद ढल जाती हैं। इन लड़कियों को दोस्ती करना बहुत पसंद होता है। इसलिए इनके जीवन में दोस्तों की कमी नहीं होती है।

ADVERTISEMENTS

दामिनी नाम का नक्षत्र क्या है?

दामिनी नाम की लड़कियों का जन्म पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में होता है। ज्योतिष के अनुसार इस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह दो धारी तलवार को माना जाता है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से जुड़े अक्षर कुछ इस प्रकार हैं – से, सो, दा, दी।

दामिनी जैसे कुंभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

कुंभ राशि के अंतर्गत कई सारे अक्षर आते हैं जिससे लड़कियों के काफी यूनिक नाम हो सकते हैं। इसलिए यदि आप अपनी बेटी का नाम कुंभ राशि के हिसाब से रखना चाहते हैं तो आगे हमने ग, स, श, श्र से लड़कियों के कुछ नाम बताए हैं इसे पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
श्रेया (Shreya) श्रुति (Shruti)
श्रेयसी (Shreyasi) सिया (Siya)
गार्गी (Gargi) गुंजन (Gunjan)
गुनगुन (Gungun) श्रम्या (Shramya)
सावित्री (Savitri) शिविका (Shivika)
सानवी (Saanvi) सृष्टि (Srishti)
समायरा (Samaira) शिवन्या (Shivanya)

दामिनी नाम से मिलते जुलते और भी नाम

यदि आप अपनी बेटी का नाम दामिनी न रखकर दामिनी से कुछ मिलता जुलता नाम रखना चाहते हैं तो नीचे की तालिका से आपको मदद मिल सकती है। इसमें लड़कियों के कुछ विशेष नाम बताए गए हैं।

नाम नाम
यामिनी (Yamini) कामिनी (Kamini)
रागिनी (Ragini) दिशा (Disha)
श्रावणी (Shravani) दीक्षा (Diksha)
मालिनी (Malini) दुर्गा (Durga)
शालिनी (Shalini) देविका (Devika)

दामिनी नाम के प्रसिद्ध लोग

दामिनी भले ही आपको पहले के जमाने का नाम लगे लेकिन इस नाम से मशहूर लोगों की हर जगह चर्चा होती है। तो चलिए उनमें से कुछ प्रसिद्ध महिलाओं के बारे में आपको बताते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
दामिनी गौड़ा तैराक 
दामिनी जोशी  पटकथा लेखक 
दामिनी भाटला  गायिका 
दामिनी के. शेट्टी अभिनेत्री, लेखिका और निर्माता 
दामिनी जोशी  अभिनेत्री 

‘द’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

यदि आपको ‘द’ अक्षर से लड़कियों के बेहतरीन नाम जानने हैं या फिर अपनी बेटी का नाम दामिनी से भी अलग रखना रखना चाहते हैं तो आगे दी गई नामों की लिस्ट पर विचार कर सकते हैं।

नाम अर्थ
दिशानी (Dishani) चारों दिशाओं की रानी, सर्वज्ञ
दृष्टि (Drishti) नजर
दिव्यांशी (Divyanshi) सुंदरता, शांति
दिया (Diya) दीपक, प्रकाश 
दूर्वा (Durva) भगवान को अर्पित की जाने वाली घास 
दित्या (Ditya) प्रार्थना का जवाब, ईश्वर की कृपा
दिव्या (Divya) दिव्य चमक, आकर्षक
दिव्यश्री (Divyashri) शुद्धता, ज्ञान
दिव्यांका (Divyanka) देवी, आशीर्वाद
दिवा (Diva) शक्तिशाली, दिन का समय

आज के लेख में हमने लड़कियों के बेहद सरल नाम दामिनी के बारे में बताया जिसका अर्थ काफी सुंदर है। इस लेख में हमने आपको दामिनी नाम के राशिफल से लेकर दामिनी से मिलते जुलते नाम, इस नाम के प्रसिद्ध लोग आदि के बारे में भी बताया ताकि आपको नाम को लेकर बची खुशी शंका भी दूर हो जाए और अपनी बेटी का नाम खुशी खुशी रख पाएं।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

‘द’ और ‘ध’ अक्षर से लड़कियों के नाम अर्थ सहित
दीपा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Deepa Name Meaning in Hindi
दीक्षा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Diksha Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS