मैगज़ीन

छोटी दिवाली 2025: इस खास अंदाज से करें दोस्तों और परिवार वालों को विश

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन से एक दिन पहले छोटी दिवाली होती है। छोटी दिवाली मनाने के पीछे कथा यह है कि नरकासुर नामक एक दैत्यराज था जो भगवान विष्णु के वराह अवतार और भूदेवी का बेटा था। नरकासुर ने इंद्र को हराकर उन्हें स्वर्ग से निकाल बाहर कर दिया। सभी उसके अत्याचारों से बहुत परेशान हो गए तब स्वयं भगवान विष्णु और माँ भूदेवी ने भगवान कृष्ण और सत्यभामा का अवतार लेकर भीषण युद्ध करके नरकासुर का वध किया। नरकासुर के वध के दिन को नरक चतुर्दशी या नरक चौदस कहते हैं और इसी दिन छोटी दिवाली मनाई जाती है। इस वर्ष 2025 में छोटी दीवाली 19 अक्टूबर को पड़ रही है। तो क्यों न आप अपने प्रियजनों को छोटी दिवाली के कोट्स, मैसेज और विशेस द्वारा शुभकामनाएं दें और उनके त्योहार के आनंद को दुगुना कर दें।

छोटी दिवाली पर 20 नए मैसेज और कोट्स

यदि आप अपने बच्चों, बड़ों, दोस्तों व परिवार के अन्य सदस्यों को छोटी दिवाली पर मैसेज और विशेज़ भेजना चाहते हैं तो यहाँ बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी छोटी दिवाली पर विशेज़ और कोट्स दिए हुए हैं, आइए जानें;

ADVERTISEMENTS

1. दीये जलाएं, रंगोली बनाएं
    आज नरक चौदस के दिन
    हर घर में खुशहाली लाएं।
    हैप्पी छोटी दिवाली और नरक चौदस।  

2. मोती की तरह जलते हैं दीप,
   हर घर को रोशन करते हैं दीप,
   पावन अवसर में खुशहाली मनाएं,
   घर के हर कोने में दीप जलाएं।
   हैप्पी छोटी दिवाली और नरक चौदस। 

ADVERTISEMENTS

3. दीयों की बाती से जगमगा उठा सारा संसार,
    आपके जीवन में बनी रहें खुशियों की बहार,
    आप यूं ही मुस्कुराते रहें और दिवाली मनाएं
    हर दिन हर साल।
    हैप्पी छोटी दिवाली। 

4. खुशियों की बहार है, जगमगाया संसार है।
    उत्साह से मनाएं दिवाली, दीपों का त्योहार है।
    हैप्पी छोटी दिवाली। 

ADVERTISEMENTS

5. आशाओं और रोशनी का प्रतीक है दीप,
    सबके जीवन में खुशियों से भरा गीत है दीप,
    दीप जलाएं, फुलझड़ियां जलाएं,
    अपने जीवन के इस पावन पल को खुशियों से मनाएं।
    हैप्पी छोटी दिवाली 

6. पूजा की थाल है, चारों दिशाएं खुशहाल हैं,
    आओ मिलके दीप जलाएं और हर पल में ढेर सारी खुशियां लाएं।
    हैप्पी छोटी दिवाली। 

ADVERTISEMENTS

7. बुराई पर अच्छाई की जय-जयकार हो।
    चारों दिशाओं में दीपों की उजियार हो।
    नरक चौदस का ये दिन लाए बहार
    आपके जीवन में आएं खुशियां हजार।
    हैप्पी छोटी दिवाली। 

8. दीयों के संग आए खुशियों के रंग,
    फूलों की बनाएं रंगोली, समृद्धि से भरा रहे आपका घर आंगन।
    हैप्पी छोटी दिवाली। 

ADVERTISEMENTS

9. खुशियों के दीप जलाएं, हर घर में रोशनी लाएं।
    आप रहे हमेशा खुशहाल, आपके जीवन में हो प्यार की बरसात।
    हैप्पी छोटी दिवाली। 

10. दीपावली का त्योहार है आया,
      घर-घर में खुशियां लाया,
      पांच दिन के इस पर्व में,
      छोटी दिवाली पर बधाइयों का पैगाम आया।
      हैप्पी छोटी दिवाली। 

ADVERTISEMENTS

11. बाजार में रौनक है छाई, देखो दिवाली खुशियों की बहार है लाई।
      आओ मिलकर मनाएं दिवाली, रूप चौदस के दिन दीपों की सौगात है आई। 

12. अंधियारे में प्रकाश है छाया, हर घर में खुशियां लाया।
      पटाखों की आवाज है, घर-घर में बांटो मिठाई।
      हैप्पी छोटी दिवाली।  

ADVERTISEMENTS

13. हर साल हम मनाते हैं दिवाली,
      रोशन हो जाती है रात काली,
      पटाखों की आवाज से गूंज उठा संसार,
      जलाओ दीप आज है छोटी दिवाली का त्योहार।
      हैप्पी छोटी दिवाली। 

14. बच्चों की चकरी चक्कर है खाती,
      फूलझड़ियों से फूलों की सौगात है आती,
      अनार का गोला आसमान तक है जाता,
      रॉकेट भी खूब धूम मचाता है।
      हैप्पी छोटी दिवाली। 

ADVERTISEMENTS

15. छोटी दिवाली का मान है,
      माँ ने जलाए दियों की सौगात है,
      रूप चौदस में आएं खुशियां,
      आप सभी को इस दिन की खूब बधाइयां।
      हैप्पी छोटी दिवाली।  

16. जगमगा उठा है संसार सारा,
      घर की रौनक सजी-धजी,
      उत्सव से हर दिल झूम रहा है
      आई है छोटी दिवाली!

ADVERTISEMENTS

17. अंत हुआ बुराई का,
     जीत हुई अच्छाई की,
     खिल रहा है जग सारा,
     जग में रौशन दीये करो।

18. है मन खुश और रौनक भी खूब लगी,
       बच्चों की खुशियां और बढ़ी,
       कोई जलाता फूलझड़ी,
       तो कोई जगमग चकरी,
       सब बांट रहे मिठाइयां,
       छोटी दिवाली की बधाइयां!!

ADVERTISEMENTS

19. आओ दोस्तों यह प्रत्यन करें,
       एक दूजे से सब गीले शिकवों को दूर करें,
       त्योहार की खुशी में आओ गले लग जाएं,
       चलो मिलकर सब छोटी दिवाली साथ मनाएं,

20.  खुशियां ही खुशियां छाई है,
        छोटी दिवाली आई है,
        सब नाच रहे बेपरवाह होकर,
        छोटी दिवाली आई है।

ADVERTISEMENTS

छोटी दिवाली पर 10 बेस्ट विशेस

  • जगमगाती शाम हो, महकता हुआ आंगन हो, आपके घर आए खूब सारी खुशियां, आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • फैली हुई है रौनकें, छाई हुई है बहार, खिल उठा है जग सारा, देखोदेखो दिवाली आई है। हैप्पी दिवाली 2024!
  • दीये जलाओ, घर सजाओं, रंगोली बनाओ, आज प्रभु राम घर लौट कर आए हैं। हैप्पी दिवाली 2024
  • रोशनी के इस जादुई त्योहार में आपका जीवन खुशी और उल्लास से भर जाए, माँ लक्ष्मी दें आपको सुख समृद्धि। हैप्पी दीपावली!
  • मैं राम भगवान से प्रार्थना करती हूँ कि वे अपना आशीर्वाद और कृपा हमेशा आपके घर पर बनाएं रखें। हैप्पी छोटी दिवाली
  • जैसे दिवाली के जलते दीये हमारे घर को उजालों से भर देते हैं वैसे ही यह दिवाली आपके जीवन के हर अंधकार को मिटा कर आपका हर लम्हा उजालों से भर दे। दिवाली की आपको बहुत बधाइयां!
  • दिवाली जीत का प्रतीक है, अंधेरों में रोशनी का प्रतीक है, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। मैं यह कामना करता हूँ इस पर्व से मिली सीख हम सबके जीवन को एक बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करे। आपको शुभकामनाएं दिवाली की!
  • यह समय है एक नई शुरुआत का, दिलों के मिलान का, तो आइए हम सब मिलकर इस जश्न की रौनक और बढ़ाएं और एक दूसरे को प्यार से मिठाई खिलाएं। आप और आपके परिवार को शुभ दिवाली!
  • तोहफे हमें बताते है कि हमारे लिए वो कितना खास है! मेरे लिए आप वो खास है इसलिए इस छोटे से तोहफे के साथ आपको दिवाली की बधाई और घर आने का निमंत्रण भेज रहा हूँ। छोटे भाई की और से बड़े को प्रणाम और दिवाली की बधाई!
  • प्रार्थनाओं में बहुत शक्ति होती है तो हम आपके लिए भगवान राम से यह प्रार्थना करते हैं कि उनकी आशीर्वाद से आप बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचे जिससे हमें हमेशा आप पर गर्व हो। मम्मी डैडी की ओर से बहुत सारा प्यार और हैप्पी दिवाली बेटा!

यदि आप भी अपने परिवार व दोस्तों को छोटी दिवाली पर मैसेज या विशेज़ भेजना चाहते हैं तो ऊपर दी हुई लिस्ट से एक मैसेज जरूर चुनें। 

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

बच्चों के लिए दिवाली पर पंक्तियाँ
दीपावली के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
बच्चों के लिए बेस्ट दिवाली गिफ्ट आइडियाज

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

3 months ago