फीटल किक काउंट – गर्भ में बच्चे के मूवमेंट्स कैसे गिनें

फीटल किक काउंट - गर्भ में बच्चे के मूवमेंट्स गिनना और इसका महत्व
ADVERTISEMENTS

जब आपको गर्भ में पहली बार बच्चे की किक महसूस होगी तो वह समय आपके जीवन का सबसे ज्यादा खुशी वाला दिन होगा। वैसे तो आपके लिए स्कैन और बढ़ता पेट ही बहुत कुछ कर सकते हैं पर बच्चे की पहली किक का आनंद ही अलग होता है और आपको अपने अंदर एक और जीवन के पलने का एहसास होगा। गर्भावस्था के 38वें सप्ताह में या उससे पहले बच्चे की किक महसूस होना जरूरी है। यह सिर्फ बच्चे व माँ में जुड़ाव ही नहीं रखता है बल्कि गर्भ में बच्चे के विकास व वृद्धि के बारे में भी एक आइडिया देता है। 

बच्चे की किक गिनना जरूरी क्यों है?

गर्भावस्था के दौरान बच्चे की हेल्थ जानने के लिए आप हर समय क्लिनिक जाकर अल्ट्रासाउंड नहीं करवा सकती हैं। बच्चे को अच्छी तरह से समझने और उसके सही मूवमेंट्स व बेहतर स्वास्थ्य को जानने के लिए किक्स पर ध्यान देना जरूरी है। जिन महिलाओं में बच्चा अचानक ही तेजी से किक मारने लगता है और फिर बंद कर देता है उन्हें इन संकेतों के बारे में डॉक्टर से चर्चा करनी चाहिए और जरूरी होने पर जांच भी करवानी चाहिए। इसके अलावा बच्चे बात करने और किक के माध्यम से उसकी प्रतिक्रिया जानने से माँ और बच्चे का संबंध शुरू से ही बेहतर बनता है। 

आप बच्चे की किक कब महसूस कर सकती हैं और इसमें कैसा लगता है?

गर्भ में पल रहे बच्चे की किक मारने की शुरूआत 4 महीने से शुरू हो जाती है और 25वें सप्ताह या उसके आगे तक भी चलती है। गर्भावस्था के 6 महीने पूरे होने के बाद बेबी की किक स्पष्ट रूप से महसूस होने लगती है। जो महिलाएं पहली बार माँ बनने जा रही हैं उन्हें शुरूआत में अजीब लग सकता है पर बाद में इसकी आदत पड़ जाएगी। 

ADVERTISEMENTS

आप बच्चे की किक कब महसूस कर सकती हैं और इसमें कैसा लगता है

बच्चे की किक की गिनती कब शुरू कर देना चाहिए?

गर्भावस्था के 7वें महीने से आप बच्चे की किक्स गिनना शुरू कर सकती हैं और यह उसके जन्म तक करते रहना चाहिए।

बच्चे की किक कब महसूस नहीं होती है?

गर्भावस्था के 35वें सप्ताह में बच्चे की किक महसूस न होने से कुछ महिलाएं परेशान हो सकती हैं। यदि आप बच्चे की किक पर ध्यान नहीं दे रही हैं तो ऐसा हो सकता है। कभी-कभी प्लेसेंटा की पोजीशन और अधिक वजन की वजह से भी बच्चे को कुशन मिल जाता है जिससे उसकी किक स्पष्ट रूप से महसूस नहीं होती है। 

ADVERTISEMENTS

गर्भ में बच्चे की किक कैसे गिनें?

बच्चे की किक गिनना शुरू करने से पहले आपको कुछ चीजों पर ध्यान देना चाहिए, जैसे;

1. सही समय चुनें

आप जब चाहें तब गर्भ में पल रहे बच्चे को एक्टिव महसूस नहीं कर सकती हैं। उसके साथ कई महीने बिताने के बाद आपको समझ आएगा कि उसके एक्टिव होने का सही समय कौन सा है। आप उसी समय को चुनें क्योंकि बाकी समय में बच्चा आराम कर सकता है और इस समय उसकी किक मुश्किल से ही महसूस होगी। उस दिन बच्चा सामान्य से अधिक शांत भी हो सकता है। 

ADVERTISEMENTS

2. सही पोजीशन में आएं 

सही तरीके से किक गिनने के लिए उचित पोजीशन को समझना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप सीधे बैठकर या पीठ के बल लेटकर या करवट से लेटकर भी गर्भ में बच्चे की किक को स्पष्ट रूप से महसूस कर सकती हैं। आप पूरी तरह से आराम करें, गहरी सांस लें और बच्चे की किक को महसूस करने के लिए अच्छी चीजों पर ध्यान केंद्रित करें। इसके साथ आप अन्य कोई भी काम न करें क्योंकि ऐसे में आपसे बच्चे की कोई भी मूवमेंट छूट सकती है। 

3. बच्चे की किक्स को 10 तक गिनें 

आप सही पोजीशन में रहेंगी तभी किक महसूस होगी। बच्चा कितनी देर तक लगभग 10 बार किक मारता है, इसका आप एक ट्रैक बनाएं। यह इतना जल्दी नहीं होगा जितना आप सोचती हैं और इसमें आपको लगभग आधे घंटे से लेकर दो घंटे भी लग सकते हैं। ऐसा करते समय आप न सोने का प्रयास करें और बच्चे के साथ धैर्य बनाए रखें। यदि आपके गर्भ में एक से अधिक बच्चे हैं तो भी आपको यही तरीका अपनाना चाहिए। 

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान बच्चे की किक गिनने के लिए टिप्स 

पूरी गर्भावस्था के दौरान बच्चे की किक से संबंधित आपकी मदद के लिए यहाँ पर कुछ टिप्स दिए हुए हैं, आइए जानें;

  • गर्भ में बच्चे की किक को महसूस करने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। पूरे समय में एक फिक्स टाइम रखने का प्रयास करें ताकि बच्चे का शेड्यूल खराब न हो। कुछ महिलाओं के लिए यह समय दिन के खाने के बाद होता है और अन्य के लिए यह शाम को कॉफी के समय पर होता है।  
  • कभी-कभी आपको बच्चे की मूवमेंट बहुत हल्की महसूस होगी। ऐसे में आप करवट से लेटकर बेबी को एक्टिव होने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करें। इससे खून का बहाव बढ़ता है और बच्चे की ओर मूव करता है जिससे वह किक मारता है या हिलता डुलता है। कुछ गर्भवती महिलाओं ने यह भी महसूस किया है कि मीठा जूस पीने से भी गर्भ में बच्चा उत्साहित हो जाता है। 

गर्भावस्था के दौरान बच्चे की किक गिनने के लिए टिप्स 

  • जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होगा उसकी किक स्पष्ट महसूस नहीं होगी क्योंकि गर्भ में उसके पैर चलाने के लिए उतनी जगह नहीं बचेगी। ऐसी स्टेज में ज्यादातर बच्चे गर्भ में रोल होने का प्रयास करते हैं। 

आप गर्भ में पल रहे बच्चे की किक का सही रिकॉर्ड बनाने के लिए इस चार्ट का भी उपयोग कर सकती हैं। आपने किक गिनना कब शुरू किया था वो समय लिखें और कितनी देर में बच्चे ने दूसरा किक मारा है उस समय पर मार्क करें। यह आप हर सप्ताह कर सकती हैं। यहाँ हमने 36वें सप्ताह का सैंपल दिया हुआ है; आइए जानें,

ADVERTISEMENTS
सप्ताह 36
समय सोमवार  मंगलवार   बुधवार  बृहस्पतिवार शुक्रवार  शनिवार  रविवार 
मिनट 10
20
30
40
50
घंटे 1
1.5
2
2.5
3

चिंता कब करें 

यदि गर्भ में पल रहा बच्चा कई दिनों तक 2-3 घंटों में लगभग 10 बार किक नहीं मारता है तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वैसे जैसे-जैसे गर्भावस्था बढ़ती है वैसे-वैसे बच्चे की किक तेज व स्पष्ट महसूस होती है और नियत तारीख आने तक कम हो जाती है। 

यद्यपि गर्भ में पल रहे बच्चे की किक 34वें सप्ताह या 6 महीनों में महसूस होती है पर यह जानना भी जरूरी है कि इसके लिए आप गर्भ में पल रहे बच्चे पर पूरा ध्यान दें। गर्भ में किक से बच्चे को समझना एक महिला के लिए अद्भुत अनुभव होता है और इसे आप बहुत आसानी से समझ सकती हैं कि बच्चा स्वस्थ व सुरक्षित है। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

बेबी मैपिंग – गर्भ में बच्चे की पोजीशन कैसे जानें
गर्भावस्था के दौरान गर्भ में अपने बच्चे को क्या और कैसे सिखाएं
गर्भ में बच्चे को कैसे मूवमेंट कराएं – आसान ट्रिक्स

ADVERTISEMENTS