गर्भधारण

घर पर साबुन से गर्भावस्था का परीक्षण करना

प्रेगनेंसी टेस्ट घर पर आराम से किए जा सकते हैं। ये घरेलू उपाय खासतौर पर तब और काम के होते हैं जब आप हॉस्पिटल जाना और रिजल्ट के लिए इंतजार करना न चाहती हों। इस टेस्ट में साबुन का उपयोग किया जाता है जिससे पता लगता है कि आप गर्भवती हैं या नहीं।

साबुन से घर पर प्रेगनेंसी टेस्ट करना क्या है?

सोप प्रेगनेंसी टेस्ट में साबुन के पानी को अपने यूरिन के साथ मिक्स किया जाता है। आप घर पर आसानी से साबुन का पानी बना सकती हैं, इसलिए यह एक आसान टेस्ट है और आप इसे जितनी बार चाहें उतनी बार कर सकती हैं। याद रखें, यह टेस्ट मेडिकल रूप से सही नहीं माना जाता है और इसके रिजल्ट अक्सर एक बार से दूसरी बार टेस्ट किए जाने पर अलग हो सकते हैं। यह पता लगाने के लिए कि आप गर्भवती हैं या नहीं, सही प्रेगनेंसी किट का ही उपयोग करें या चेकअप के लिए अपनी डॉक्टर के पास जाएं।

ADVERTISEMENTS

साबुन से प्रेगनेंसी टेस्ट के लिए आपको क्या चाहिए?

  • साबुन का 1 छोटा टुकड़ा
  • पानी
  • आपके सुबह के पेशाब का 10 मिली सैंपल
  • एक प्लास्टिक कप

साबुन से प्रेगनेंसी टेस्ट कैसे करें

यह टेस्ट करना अपने आप में बेहद आसान है। साबुन का एक टुकड़ा लें और इसे पानी के साथ तब तक मिलाएं जब तक कि झाग न दिखने लगे। अपना सुबह का पेशाब लें, क्योंकि इसमें ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन (एचसीजी) का लेवल बढ़ा हुआ होता है, जिसे प्रेगनेंसी हार्मोन भी कहा जाता है। साबुन के घोल में पेशाब मिलाएं। साबुन की तुलना में पेशाब अधिक रखें, बेहतर रिजल्ट के लिए साबुन के पानी का और पेशाब का रेशियो 1:3 होना चाहिए। रिजल्ट देखने से पहले आपको 5-10 मिनट तक इंतजार करना होगा, इसलिए मिक्सचर को बिना छुए रखें।

साबुन से घर पर किए गए प्रेगनेंसी टेस्ट के परिणाम का मूल्यांकन कैसे करें

लगभग दस मिनट तक मिश्रण को बिना छूए अलग रखने के बाद, आप सोप प्रेगनेंसी टेस्ट के रिजल्ट की जांच कर सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

पॉजिटिव परिणाम

सोप प्रेगनेंसी टेस्ट में रिजल्ट आसानी से देखे जा सकते हैं। यदि आप गर्भवती हैं, तो सॉल्युशन में बुलबुले देखे जाने की संभावना अधिक होगी और इसका रंग भी हरा-नीला हो जाएगा।

नेगेटिव परिणाम

अगर 10 मिनट के बाद भी घोल में कोई बदलाव नहीं आता है, तो इसका मतलब है कि आप गर्भवती नहीं हैं।

ADVERTISEMENTS

ऐसे कई प्रेगनेंसी टेस्ट हैं जिन्हें आप अपने घर में आसानी से पाई जाने वाली वस्तुओं जैसे चीनी, टूथपेस्ट, सिरका आदि का उपयोग करके कर सकती हैं। इन सभी टेस्ट में आपके यूरिन को किसी एक वस्तु के साथ मिला कर जांच करना होता है। शुगर के मामले में अगर पेशाब के साथ चीनी जमने लगे तो यह इस बात का संकेत है कि आप प्रेग्नेंट हैं। टूथपेस्ट और सिरके के साथ, जब आप इन चीजों में अपने पेशाब को मिलाती हैं और उनका रंग बदल जाता है, तो आप गर्भवती हो सकती हैं। हालांकि, आपको पता होना चाहिए कि ये टेस्ट सटीक होते हैं या नहीं, इस बात का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

इन टेस्ट को करने का एकमात्र फायदा यह है कि आप इन्हें अपने घर में आराम से कर सकती हैं। चूंकि इन होममेड प्रेगनेंसी टेस्ट के सही होने को सपोर्ट करने वाली कोई साइंटिफिक रिसर्च नहीं मिलती है, इसलिए उनके रिजल्ट पर पूरी तरह भरोसा नहीं करना चाहिए। आप मनोरंजन के लिए घर पर इस सोप प्रेगनेंसी टेस्ट को आजमा सकती हैं, लेकिन यह जानने के लिए कि आप वास्तव में गर्भवती हैं या नहीं, इसके लिए सही प्रेगनेंसी किट का उपयोग करें या ब्लड टेस्ट के लिए किसी क्लिनिक में जाएं जो आपको सही रिजल्ट दे सकें।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

नमक से गर्भावस्था की जांच कैसे करें
घर पर गर्भावस्था परीक्षण करने के तरीके
बेकिंग सोडा से कैसे करें घर पर ही प्रेगनेंसी टेस्ट

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago