कबूतर और मधुमक्खी की कहानी | The Story Of The Dove And Bee In Hindi

यह कहानी एक कबूतर और एक मधुमक्खी के बारे में है कि कैसे दोनों ने समय-समय पर एक दूसरे की जान बचाई। कबूतर और मधुमक्खी दोस्त नहीं थे लेकिन फिर भी जब कठिन समय आया तो दोनों एक दूसरे की मदद के लिए आगे आए। यदि आप भी किसी को मुसीबत में देखें तो आगे बढ़कर उसकी मदद जरूर करें, हो सकता है जीवन में आगे जाकर ये मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो जाए।

कहानी के पात्र (Characters Of The Story)

  • कबूतर
  • मधुमक्खी

कबूतर और मधुमक्खी की कहानी (The Dove And Bee Story In Hindi)

कई सालों पहले की बात है। एक जंगल में नदी के किनारे वाले पेड़ पर एक कबूतर रहता था। एक दिन उस जगह से एक मधुमक्खी निकल रही थी लेकिन अचानक से वह नदी में गिर गई। पानी में गिरने की वजह से उसके पंख गीले हो गए थे और पानी से बाहर निकलने में उसे दिक्कत हो रही थी। मधुमक्खी ने बाहर निकलने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह नहीं निकल पा रही थी। जब उसने हार मान ली और उसे लगा वह अब मरने वाली है, तो वह मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। तभी पास के पेड़ में बैठे कबूतर ने उसकी आवाज सुनी और उसकी मदद करने के लिए तुरंत वहां आ गया।

कबूतर ने मधुमक्खी को बचाने के लिए एक पत्ते को अपनी चोंच में दबाया और उसे फिर मधुमक्खी के पास नीचे नदी में गिरा दिया। मधुमक्खी तुरंत उस पत्ते के ऊपर बैठ गई। कुछ समय बाद मधुमक्खी के पंख सूख गए और अब वह उड़ सकती थी। ऐसे में मधुमक्खी ने कबूतर को उसकी जान बचाने के लिए शुक्रिया किया और वहां से चली गई।

इस घटना के कई दिन बीत जाने के बाद एक दिन कबूतर अपने पेड़ पर गहरी नींद में सो रहा था। वहां एक शिकारी आया हुआ था। उसने कबूतर को पेड़ पर देखा तो उस पर अपनी बंदूक से निशाना साध दिया। कबूतर को कुछ भी पता नहीं था क्योंकि वह आराम से सो रहा था। तभी वहां से मधुमक्खी गुजर रही थी और उसकी नजर बंदूक लिए शिकारी पर पड़ी। ये वही मधुमक्खी थी जिसकी जान कबूतर ने नदी में डूबने से बचाई थी। मधुमक्खी जल्दी से शिकारी के पास पहुंची और उसके हाथ पर डंक मार दिया।

मधुमक्खी ने जैसे ही शिकारी को डंक मारा शिकारी बहुत जोर से चिल्लाया और उसके हाथों से बंदूक गिर गई। शिकारी की आवाज सुनकर कबूतर की नींद टूट गई। मधुमक्खी के सही समय पर आने की वजह से कबूतर आज बच गया। ये सब देखकर कबूतर को सारी स्थिति समझ में आ गई। फिर उसने मधुमक्खी को उसकी जान बचाने के लिए शुक्रिया कहा और दोनों लोग जंगल की तरफ उड़ गए।

कबूतर और मधुमक्खी की कहानी से सीख (Moral of The Dove And Bee Hindi Story)

कबूतर और मधुमक्खी की कहानी से यह सीख मिलती है कि हमें उस व्यक्ति की मदद जरूर करनी चाहिए जो मुसीबत में फंसा हो। यदि हम किसी के साथ भला करेंगे तो हमारे साथ भी भला होता है।

कबूतर और मधुमक्खी की कहानी का कहानी प्रकार (Story Type of The Dove And Bee Hindi Story)

यह कहानी नैतिक कहानियों के अंतर्गत आती है जिसमें यही बताया गया है कि हमें हमेशा अपने से कमजोर लोगों की सहायता करने के लिए तैयार रहना चाहिए और उनका सहयोग करना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. कबूतर और मधुमक्खी की नैतिक कहानी क्या है?

कबूतर और मधुमक्खी की नैतिक कहानी यह है कि हमें मुसीबत के समय दूसरे की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए क्योंकि हम नहीं जानते कब हमें उनकी मदद की जरूरत पड़ जाए।

2. हमें दूसरों की सहायता क्यों करनी चाहिए?

दूसरों की मदद करना एक बहुत भला कार्य होता है। आज किसी को आपकी जरूरत है तो हो सकता कल आपको भी उनकी जरूरत पड़े। इसलिए कभी भी जरूरतमंद की मदद करने से पीछे नहीं हटें।

निष्कर्ष (Conclusion)

कबूतर और मधुमक्खी की कहानी में यह बताया गया है कि कैसे आपकी छोटी सी मदद से किसी की जान बच सकती है। इसका तात्पर्य यह है कि हमें कभी भी दूसरों की मदद करने से पहले संकोच नहीं करना चाहिए, क्योंकि हमारी छोटी सी मदद किसी का जीवन बदल सकती है।

यह भी पढ़ें:

आलसी गधा की कहानी (Story Of A Lazy Donkey Story In Hindi)
बंदर और लकड़ी का खूंटा(The Monkey And The Wedge Story In Hindi)
सूरज और हवा की कहानी (The Story Of The Sun And The Wind In Hindi)

समर नक़वी

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

1 week ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

1 week ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

1 week ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

1 week ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

1 week ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

1 week ago