शिशु

कपड़े का डायपर कैसे बनाएं – सामग्री, टिप्स और सावधानियां

ADVERTISEMENTS

माता-पिता बनने के बाद शुरुआती कुछ दिन कठिन हो सकते हैं। कई मामलों में जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता जाता है, वैसे-वैसे ये कठिनाइयां भी आसान होती जाती हैं – लेकिन सबसे जरूरी समस्याओं में से एक समस्या बनी ही रहती है और वह है – डायपर। खासकर, बच्चे के जन्म के बाद शुरुआती 2 सालों में डायपर को मैनेज करना मुश्किल हो सकता है। 

बच्चे को दिन में कम से कम 2 बार डायपर बदलने की जरूरत होती ही है और यह तब तक चलता रहता है, जब तक आप अपने टॉडलर को पॉटी ट्रेनिंग नहीं दे देते। तब तक आपको यह काम करना ही होता है। डायपर महंगे भी हो सकते हैं। लेकिन बाजार से खरीदे गए डायपर का एक बहुत ही अच्छा विकल्प भी मौजूद है, जिसका आप इस्तेमाल कर सकते हैं – कपड़े का डायपर। 

चाहे कचरे की मात्रा कम करनी हो, पैसे बचाने हों या अपनी धरती को बचाना हो, क्लॉथ डायपर हर मामले में पेरेंट्स के लिए सबसे बेहतर विकल्पों में से एक हो सकता है। इस लेख में हम देखेंगे, कि आप घर पर क्लॉथ डायपर कैसे बना सकती हैं। 

ADVERTISEMENTS

विभिन्न प्रकार के कपड़े के डायपर जिन्हें घर पर बनाया जा सकता है

जब कपड़ों से बने डायपर की बात आती है, तो इसके कुछ ऐसे प्रकार होते हैं, जिन्हें आप घर पर खुद बना सकती हैं। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं:

1. फिटेड क्लॉथ डायपर

ये डिस्पोजेबल डायपर की तरह दिखते हैं, लेकिन इन्हें घर पर बनाया जा सकता है। इनमें बच्चे के पैरों के आसपास इलास्टिक लगी होती है और फास्टनर की जगह पर स्नैप या हुक एंड आई टेप लगे होते हैं। अपनी पसंद के अनुसार, आप डायपर में डायपर पिन या अन्य प्लास्टिक फास्टनर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इनके साथ ही डायपर कवर का भी इस्तेमाल होना चाहिए, जो कि वाटरप्रूफ हो। 

ADVERTISEMENTS

2. ऑल इन वन क्लॉथ डायपर

ये ऊपर उल्लेख किए गए फिटेड डायपर की तरह ही होते हैं, लेकिन इनमें बाहर की ओर एक वाटर प्रूफ परत लगी होती है। आपको डायपर के लिए बाहर एक अलग से कवर लगाने की जरूरत नहीं होती है। 

3. पॉकेट क्लॉथ डायपर

इनमें वाटरप्रूफ आउटर लेयर के साथ एक सॉफ्ट इनर लेयर और गजेट में एक पॉकेट भी होती है। पॉकेट में मौजूद  समतल कपड़े या सोखने वाली सामग्री के कारण इन डायपर की सोखने की क्षमता अच्छी होती है। 

ADVERTISEMENTS

4. फ्लैट और प्रिफोल्डेड क्लॉथ डायपर

इन्हें बनाना सबसे आसान होता है और एक फास्टनर की मदद से इसे बच्चे को पहनाया जा सकता है। फ्लैट डायपर में बड़े कपड़े की एक परत होती है, वहीं प्रिफोल्डेड डायपर में कपड़े की बहुत सारी परतें होती है, जिन्हें तिकोने आकार में एक साथ सिल दिया जाता है। 

5. डायपर कवर

आमतौर पर ये वाटरप्रूफ होते हैं। इनमें सोखने की क्षमता नहीं होती है। इन्हें फिटेड प्रिफोल्डेड या फ्लैट डायपर के ऊपर पहनने के लिए बनाया जाता है। इन्हें लैमिनेटेड फैब्रिक या लेनोलाइज्ड ऊन से बनाया जा सकता है। 

ADVERTISEMENTS

कपड़े के डायपर बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है

क्लॉथ डायपर बनाने के लिए जरूरी सामग्री नीचे दी गई है: 

1. क्लॉथ डायपर पैटर्न

इन पैटर्न्स को इंटरनेट से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। पीडीएफ फॉर्मेट में ऐसे कई पैटर्न उपलब्ध होते हैं और आप इनमें से कोई भी एक चुन सकती हैं, जो आपके बच्चे को सूट करे। इनमें अलग-अलग आकारों के पैटर्न के साथ-साथ एक स्टैंडर्ड साइज के पैटर्न भी होते हैं। इनमें से कई में कपड़े के बारे में सुझाव दिए गए होते हैं। साथ ही जरूरी सामग्रियों की लिस्ट और सिलाई के निर्देश भी होते हैं। 

ADVERTISEMENTS

2. फैब्रिक

दो प्रकार के फैब्रिक बड़े पैमाने पर उपलब्ध होते हैं और ये हैं वाटरप्रूफ टाइप और मुलायम अब्जॉर्बेंट टाइप। अब्जॉर्बेंट टाइप में निट टेरी, फ्लीस, वेलौर, फ्लानेल और फ्रेंच टेरी जैसे फैब्रिक शामिल होते हैं। इनमें या तो पॉलीरेथेन लैमिनेट का इस्तेमाल होता है या हंड्रेड परसेंट ऊन शामिल होती है, जिसे लेनोलिन के साथ ट्रीट करके इस्तेमाल के लिए वाटर प्रूफ बनाया जाता है। डायपर की परतों के लिए आप पुराने वॉशक्लॉथ, टी-शर्ट, तौलिए या प्रिंट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 

3. फास्टनर

डायपर पहनने के बाद वे जगह पर रहें, इसके लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है। इनमें हुक एंड आई टेप शामिल होते हैं, जिन्हें सिला जाता है या फिर प्लास्टिक स्नैप का इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें एक विशेष उपकरण के इस्तेमाल से फिट किया जाता है। 

ADVERTISEMENTS

4. इलास्टिक

आपके बच्चे को हमेशा आराम महसूस होना चाहिए, इसलिए इलास्टिक का इस्तेमाल एक बहुत ही अच्छा आईडिया है। ब्रेडेड इलास्टिक और पतले स्विमवेयर अच्छे होते हैं और कुछ पैटर्न में फोल्ड-ओवर इलास्टिक का इस्तेमाल भी हो सकता है। 

5. सिलाई का सामान

इनमें बहुत सी छोटी-बड़ी चीजें शामिल होती हैं, जैसे: 

ADVERTISEMENTS
  • सिलाई मशीन
  • फैब्रिक कैंची
  • आयरन और आयरनिंग बोर्ड
  • फैब्रिक मार्कर
  • स्ट्रेट पिन या बाइंडर क्लिप (पीयूएल के लिए)
  • धागा
  • सेफ्टी पिन
  • सिलाई वाली सुई

घर पर क्लॉथ डायपर कैसे बनाएं

अब आप शायद यह सोच रही होंगी, कि एक टॉवल या टीशर्ट से डायपर क्लॉथ डायपर कैसे बनाएं। इसके कुछ तरीके यहां दिए गए हैं: 

1. फिटेड डायपर

फिटेड डायपर बनाने की विधि संक्षेप में यहां दी गई है। 

ADVERTISEMENTS

जरूरी सामग्री

  • अब्जॉर्बेंट डायपर लाइनिंग
  • इलास्टिक मटेरियल
  • आउटर फैब्रिक ( फिटेड डायपर के लिए – एक निट कॉटन फैब्रिक; वाटरप्रूफ डायपर के लिए – एक पॉलीरेथेन लैमिनेट फैब्रिक)
  • अब्जॉर्बेंट हिडेन लेयर
  • स्नैप प्लायर्स
  • केएएम स्नैप्स
  • सिलाई मशीन
  • पॉलिस्टर धागा
  • डायपर पैटर्न (नवजात शिशुओं के लिए)

बनाने की विधि

ADVERTISEMENTS

पैटर्न को कपड़े पर ट्रेस करें। इस आकार को काट कर निकाल लें। ऐसा अंदर की परत और बाहर की परत दोनों के लिए अलग-अलग करें। कटे हुए कपड़े के वेस्ट बैंड के पास स्नैप्स लगाएं। फिर इन्हें जगह पर एक करें। आप इन्हें कसकर फिट करने के लिए स्नेप प्लायर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। अब बाकी के स्नैप भी लगा लें। अपनी इच्छा के अनुसार आप सोकर्स (सोखने वाले मटेरियल) को भी स्नैप कर सकती हैं। फिर दाहिने तरफ के कपड़े को एक साथ मिलाकर सिल दें और इलास्टिक को जगह पर सिल दें। सिलाई पूरी होने के बाद, आखिर में स्नैप्स के इस्तेमाल से डायपर के विंग जोड़ दें। 

2. सर्ज्ड न्यूबॉर्न फिटेड डायपर

यह फिटेड डायपर का एक प्रकार है और इसे बनाने की विधि नीचे दी गई है। 

ADVERTISEMENTS

जरूरी सामग्री

  • इलास्टिक मटेरियल
  • बड़े टीशर्ट (दो)
  • केएएम स्नैप
  • स्नेप प्लायर्स
  • पॉलिस्टर धागा
  • सिलाई मशीन
  • सर्जर
  • डायपर पैटर्न (नवजात शिशुओं के लिए)

बनाने का तरीका

ADVERTISEMENTS

इसके लिए 4 परतों की जरूरत होती है। ये सभी परत पैटर्न के इस्तेमाल से टी-शर्ट से काटे जाते हैं। काटने के समय सिलाई के लिए बाहर की ओर लगभग एक चौथाई इंच जगह छोड़ी जाती है। पैटर्न के अनुसार इलास्टिक को सिलाई करें और स्नैप्स को रखें। इसी तरह से पैरों के इलास्टिक की भी सिलाई की जाएगी। स्नैप प्लायर्स के इस्तेमाल से बेली स्नैप्स लगाए जाएंगे और इसके बाद आप डायपर के किनारों पर सर्जिंग करना शुरू कर सकते हैं। सोकर्स को स्नैप करने के बाद ऊपर बताई गई विधि के अनुसार डायपर में विंग स्नैप लगा सकते हैं। 

3. सिलाई रहित फ्लैट फोल्ड डायपर

इन्हें बनाना सबसे ज्यादा आसान है और आप बिना किसी सिलाई मशीन के इसे बना सकती हैं। 

ADVERTISEMENTS

जरूरी सामग्री

  • कॉटन फलानेल (1 यार्ड लंबा)
  • पिंकिंग शियर
  • कपड़े के लिए मार्कर
  • पिन
  • रूलर

बनाने का तरीका

ADVERTISEMENTS

अपनी जरूरत के अनुसार सही साइज के पैटर्न को प्रिंट करें और फिर कपड़े पर लगाने के लिए इसे काट कर निकाल लें। फैब्रिक को काटने के लिए पिंकिंग शियर का इस्तेमाल करें। अगर आप चाहें तो डायपर पर इस्तेमाल करने के लिए फोल्डिंग लाइंस दी गई होती हैं। इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। 

4. ऑल इन वन डायपर

ऊपर दिए गए डायपर की तुलना में ये डायपर हैंडी है और अधिक जटिल होते हैं। 

ADVERTISEMENTS

जरूरी सामग्री

  • कॉटन फलानेल (1 यार्ड)
  • ऑयल क्लॉथ (½ यार्ड)
  • कॉटन क्विल्ट (0.5 यार्ड)
  • हुक एंड लूप टेप (16 इंच)
  • पिन
  • सिलाई के लिए मशीन और धागा
  • इलास्टिक (1 यार्ड)
  • कैंची

बनाने का तरीका

ADVERTISEMENTS

पैटर्न को ट्रेस करें और निर्देशन के अनुसार इसे काट कर निकाल लें। फलानेल से तीन विंग्स बनाए जाएंगे और एक विंग विनाईल के साथ क्विल्ट के पैड से बनाया जाएगा। इस पैड को तिकोने आकार में फोल्ड करना है और लंबाई से फलानेल के एक टुकड़े के साथ पिन करना है। पैड के आसपास सिलाई के लिए जिग-जैग स्टिच का इस्तेमाल किया जा सकता है और फिर इस पैडेड विंग पीस को फलानेल के दूसरे टुकड़े के ऊपर रखा जाएगा और माप के अनुसार पिन किया जाएगा। इन दोनों टुकड़ों को एक साथ रख कर पलट दिया जाएगा। बचे हुए फलानेल के टुकड़े के ऊपर विंग्ड विनाइल टुकड़े को रखा जाएगा और पिन किया जाएगा। छोटे साइड से शुरू करते हुए आपको पूरे डायपर पर सिलाई करनी है और शुरुआती पॉइंट पर लगभग 5 इंच की जगह पर रुकना है और थोड़ी जगह छोड़नी है। डायपर को सीधा कर दें और फिर इसे सिलाई कर दें। हुक और लूप टेप के मुलायम हिस्से को डायपर के सामने के हिस्से पर सिलाई करने के बाद, इसके रूखे हिस्से को काट दें और इसे बैक टैब के अंदर के हिस्से पर सिल दें। इलास्टिक को स्ट्रेच करें और लेग होल के अंदर की ओर सिल दें। 

टिप्स और सावधानियां

  • आपके बेबी के लिए क्या सही है, इसे समझने के लिए हर प्रकार के क्लॉथ डायपर को आजमाएं और फिर इसका निर्णय लें।
  • बिना सही जानकारी के शुरुआत में ही बहुत सारे डायपर इकट्ठा करने में अपना समय और पैसा न लगाएं।
  • अगर आपको सिलाई का अनुभव है, तो आप अपने खरीदे गए कपड़े के डायपर को माप कर या ट्रेस कर खुद एक पैटर्न बना सकती हैं।
  • कपड़े के डायपर को अधिक अब्जॉर्बेंट कैसे बनाएं? इसके लिए कपड़े के बचे हुए टुकड़े बहुत उपयोगी होते हैं।

अगर आप वास्तव में अपने बच्चे के लिए बेहतरीन क्लॉथ डायपर बनाना चाहती हैं, तो यहां से आप एक अच्छी शुरुआत कर सकती हैं। लेकिन शुरू करने से पहले इस बात का ध्यान रखें, कि आपको इसके बारे में अच्छी तरह से सोच समझ लेना चाहिए। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें: 

बच्चों के लिए डायपर का सुरक्षित रूप से उपयोग करना
बच्चों के कपड़े के डायपर साफ करने के उपयोगी टिप्स
कपड़े के डायपर वर्सेस डिस्पोजेबल डायपर – आपको किसे चुनना चाहिए?

ADVERTISEMENTS
पूजा ठाकुर

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

1 month ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

1 month ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

1 month ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago