बच्चे के लिए वॉकर का उपयोग कब और कैसे करें?

बच्चे के लिए वॉकर का उपयोग कब और कैसे करें?

जब आपका बच्चा तेजी से विकास कर रहा होता है, तो आप उसका पहला कदम देखने के लिए बेताब रहती हैं कि कब आपका बच्चा चलना शुरू करेगा। चलना, एक बच्चे के साथ साथ उसके माता-पिता के लिए बहुत खास पल होता है, क्योंकि इससे पता चलता है कि अब आपका बच्चा इंडिपेंडेंट हो रहा है। इस अहम पड़ाव में अपने बच्चे का साथ देने के लिए आप उन्हें घर पर वॉकर के सहारे चलने में मदद कर सकते हैं।

बच्चा बेबी वॉकर का उपयोग कब कर सकता है?

बच्चे को वॉकर कब इस्तेमाल करना चाहिए इसके लिए कोई निश्चित आयु नहीं तय की गई है, आपको बच्चे के लिए वॉकर का इस्तेमाल करने से पहले कुछ चीजों को ध्यान में रखना चाहिए, जैसे उनके पास कितनी ताकत है, उनका विकास और वो कितना बड़ा है आदि, ताकि आप यह जान सके कि क्या बच्चे के लिए वॉकर का इस्तेमाल करना उनके लिए सुरक्षित है या नही। वॉकर आमतौर पर 4 से 16 महीने की उम्र के बच्चों के लिए बनाया जाता है। इसके अलावा, बच्चा अपने सिर को स्थिर रखने में सक्षम होना चाहिए और जब उसे वॉकर में बिठाया जाए तो उसके पैर फर्श को छूना चाहिए, तब जाकर वो इसका ठीक से उपयोग कर पाता है।

बेबी वॉकर के फायदे

बच्चे के लिए वॉकर खरीदने के फायदे कुछ इस प्रकार हैं:

  • बच्चे को व्यस्त रखने के साथ उन्हें चलने के लिए प्रेरित करता है 

ज्यादातर बेबी वॉकर में आकर्षक खिलौने लगे होते हैं जो बच्चे को व्यस्त रखने का काम करते हैं। यह इस प्रकार से बनाया जाता है जिससे बच्चे की मेंटल ग्रोथ होती है और यह बच्चे के दृष्टि को भी बेहतर करने में मदद करता है। आप बच्चे को एक वॉकर में बैठा कर अपना रोज का काम कर सकती है, जब तक उसमें लगे खिलौने के साथ बच्चा खुद को व्यस्त रहता है।  

  • बच्चे को चलने के लिए प्रोत्साहित करें

आप अपने हाथों का सहारा देते हुए बच्चे को उसका पहला कदम लेने के लिए प्रोत्साहित कर सकती हैं। इससे बच्चे को यह समझने में मदद मिलती है कि उसे कैसे खड़ा होना है और वह अपने दम पर चलने का प्रयास करेगा। 

  • बच्चे को इधर-उधर घूमने में मादद करता है

8 से 12 महीने की उम्र के बच्चे अपने आस-पास का माहौल और चीजों को समझने के लिए इच्छुक होते हैं। वॉकर की मदद से वो ऐसा कर सकते हैं, बच्चा खुद बिना किसी सहारे के उस चीज तक आसानी से पहुँच सकता है, जो उसे चाहिए या जहाँ उन्हें जाना है।

बेबी वॉकर का उपयोग करने के नुकसान

यहाँ बेबी वॉकर के उपयोग से संबंधित कुछ नुकसान दिए गए हैं:

  • वॉकर का उपयोग करने वाले बच्चे वास्तव में उन बच्चों की तुलना में देर से चलते या क्रॉल करते हैं जो वॉकर का इस्तेमाल नहीं करते हैं।
  • आपके बच्चे को रोल-सिट अप-क्रॉल-वॉक रूटीन का पालन करना चाहिए जिसके लिए उसे जमीन पर रहना जरूरी है। यह कसरत बच्चे के खड़े होने या चलने के लिए आवश्यक सभी मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करती है। लेकिन वॉकर का इस्तेमाल करने से यह आपके बच्चे को ऐसा करने से रोक सकता है और उसके सामान्य विकास को बाधित कर सकता है।
  • जो बच्चे क्रॉल करते है वो चीजों तक आसानी से नहीं पहुँच पाते हैं, लेकिन वॉकर की मदद से वो ऐसा कर सकते हैं जिससे उन्हें चोट लगने का खतरा भी हो सकता है ।
  • वॉकर की डिजाइन के चलते इसके फोल्डिंग पार्ट्स से आपके बच्चे के पैरों की अंगुलियों और अंगूठे में चोट लग सकती।
  • वॉकर में लगे पहियों की वजह से आप बच्चे को जल्दी नहीं पकड़ पाएंगी और तेज गति के कारण  दुर्घटना हो सकती है।

क्या बेबी वॉकर बच्चे को बैलेंस करने में मदद करता है?

रोलिंग, क्रॉल करना, खड़े होना और फिर चलना एक नेचुरल प्रक्रिया है जो एक बच्चे को सिखाती है कि उसे खुद को कैसे बैलेंस करना है। जब आप बच्चे को वॉकर का इस्तेमाल करने देती हैं तो उसकी वजह से बच्चे बॉटम (कूल्हे) की मदद से आगे ओर बढ़ने लगता है। इसकी वजह से बच्चा खुद को वॉकर में बैलेंस नहीं कर पता है, वॉकर में बच्चा चाहे जैसे चले यह उसे गिरने बचाता है। इसलिए बच्चे को बैलेंस खुद से ही सीखने की जरूरत होती है।

बच्चे के लिए वॉकर का उपयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियां

इससे पहले कि आपका बच्चा वॉकर का इस्तेमाल करना शुरू करें आपको उसकी सुरक्षा से लिए कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, जो कुछ इस प्रकार हैं:

  • सुनिश्चित करें कि बेबी वॉकर का उपयोग केवल फ्लैट सरफेस पर किया जाना चाहिए।
  • बच्चे और वॉकर को किसी भी प्रकार की सीढ़ियों और पानी वाले एरिया से दूर रखें। 
  • यह बहुत जरूरी है कि जब बच्चा वॉकर का इस्तेमाल कर रहा हो तो आप उसके आसपास ही रहे।
  • किसी भी शार्प और पॉइंटेड वस्तुओं  को हटा दें और आसपास के सरफेस से चीजों को  बिलकुल हटा दें। कोई भारी या टूटने वाली चीजों को बच्चे की पहुँच से दूर रखें।

बेबी वॉकर का इस्तेमाल करने के अपने फायदे और नुकसान हैं और इससे जुड़ा अक्सर यह सवाल उठाया जाता है कि “क्या बेबी वॉकर बच्चे के लिए सुरक्षित हैं?” एक सतर्क माता-पिता के रूप में, आपको ध्यान रखना होगा, ताकि आप इसका लाभ उठा सके और इससे होने वाले नुकसान से बच सकें। क्योंकि, माता-पिता होने के नाते आपकी यह पहली जिम्मेदारी बनती है कि आपका बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित रहे और इस तरह की वस्तुओं का इस्तेमाल करने के कारण बच्चे का विकास न रुके।

यह भी पढ़ें: बच्चे को चलना कैसे सिखाएं