गर्भावस्था

क्या अनानास लेबर को प्रेरित करने में मदद करता है?

जैसे ही किसी महिला की डिलीवरी की तारीख करीब आती है, वह बेहद ही असहज महसूस करने लगती है। आप अपने बच्चे को जन्म देना चाहती हैं, लेकिन आपको उसकी प्रतीक्षा करनी पड़ती है। हालांकि, यदि आप अपनी डिलीवरी डेट को पार कर चुकी हैं या आप बेसब्री से प्रसव की प्रतीक्षा कर रही हैं, तो आप लेबर को प्रेरित करने के कई तरह के प्राकृतिक तरीकों को आजमा सकती हैं और पाइनएप्पल यानी अनानास खाना ऐसा विकल्प है जो आपको जल्दी लेबर हासिल करने में मदद करता है। इस आर्टिकल में अनानास खाने से प्रसव पीड़ा होती है या नहीं इस बात पर आगे चर्चा करेंगे।

क्या अनानास लेबर को प्रेरित करने में मदद करता है?

यदि आप सोच रही हैं, क्या अनानास प्रसव पीड़ा को प्रेरित करता है; तो इसका जवाब है हाँ, यह ऐसा जरूर करता है। अनानास में ब्रोमेलैन होता है, एक प्रकार का प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम जो सर्विक्स को नरम करने में और लेबर को प्रेरित करने में सहायता करता है। इसलिए, यदि आप प्रसव पीड़ा को प्रेरित करने के नेचुरल तरीकों की तलाश में हैं, तो अनानास खाने से आपको इसका समाधान मिल सकता है।

अनानस लेबर को कैसे इंड्यूस करता है?

जैसा कि पहले बताया गया है, अनानास सर्विक्स को नरम बनाने के लिए बहुत अच्छा है, जो बदले में लेबर को प्रेरित करने में भी मदद करता है। अनानास में ब्रोमेलैन मौजूद होता है, जो स्वाभाविक रूप से लेबर को ट्रिगर करने में मदद करता है।

लेबर प्रेरित के लिए आपको कितने अनानास खाने चाहिए?

आप जरूर यह सोच रही होंगी कि प्रसव पीड़ा को प्रेरित करने के लिए आपको कितना अनानास खाना चाहिए। जिसके जवाब है – कुछ ही। ऐसा इसलिए है क्योंकि एक अनानास में पर्याप्त मात्रा में ब्रोमेलैन एंजाइम नहीं होता है। लेबर को ट्रिगर करने के लिए, लगभग पूरे सात अनानास का सेवन करना पड़ता है। हालांकि, आपको अपने लिए सुरक्षित मात्रा तय करने और अधिक सेवन से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता होगी।

डॉक्टर की अनुमति के बाद, आप प्रसव पीड़ा को प्रेरित करने के लिए अनानास का जूस पी सकती हैं, या डॉक्टर द्वारा निर्धारित मात्रा में इसके बजाय पूरा फल खा सकती हैं। इसे साबुत खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि अनानास के फल के अंदरूनी हिस्से में अधिक एंजाइम होते हैं और यह अनानास के जूस की तुलना में लेबर को प्रेरित करने में अधिक शक्तिशाली होता है।

प्रेगनेंसी के दौरान अनानास खाने में शामिल जोखिम

गर्भावस्था के दौरान अनानास खाने से जुड़े कुछ जोखिम इस प्रकार हैं:

1. सीने में जलन हो सकती है

अनानस लेबर को प्रेरित करके आपके साथ ट्रिक कर सकते हैं लेकिन बड़ी मात्रा में अनानास खाने से पेट में जलन हो सकती है और दस्त भी हो सकते हैं।

2. जेस्टेशनल डायबिटीज बढ़ने की संभावना

अनानास में नेचुरल शुगर की अच्छी मात्रा होती है और अगर आप जेस्टेशनल डायबिटीज से पीड़ित हैं तो अनानास खाने से गर्भावस्था के दौरान आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। आपके खून में शुगर की अधिक मात्रा आपकी प्रेगनेंसी में कॉम्प्लिकेशन पैदा करती है और यह आपके बच्चे के लिए भी हानिकारक हो सकता है।

3. गर्भपात हो सकता है

कच्चे अनानास की कितनी मात्रा गर्भपात का कारण बनती है, यह अभी तक किसी को नहीं पता है। यदि आप गलती से कच्चे अनानास का एक भी टुकड़ा खा लेती हैं, तो यह आपके लिए चिंताजनक हो सकता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप इससे अधिक नहीं खाएं। 

लेबर को प्रेरित करने के लिए अनानास को अपनी डाइट में कैसे शामिल करें

यहां हमारे पास कुछ टेस्टी पाइनएप्पल रेसिपीज हैं जिन्हें आप लेबर को प्रेरित करने के लिए आजमा सकती हैं:

1. अनानास और खजूर की स्मूदी

यह स्वादिष्ट स्मूदी लेबर को प्रेरित करने का एक शानदार तरीका है।

सामग्री 

  • स्लाइस किया हुआ अनानस कोर के साथ – 2 से 3 स्लाइस
  • खजूर (बीज के बिना) – 10 से 12
  • वेनिला बादाम मिक्स
  • ग्रीक योगर्ट – 1/3 कप
  • दालचीनी – 1/4 चम्मच

बनाने की विधि 

  1. एक ब्लेंडर में खजूर को थोड़े से दूध के साथ डालें और एक स्मूद पेस्ट बना लें।
  2. अब सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  3. आप कुछ बर्फ मिला सकती हैं और टेस्टी अनानास और खजूर की स्मूदी का आनंद ले सकती हैं।

2. मैंगो और पाइनएप्पल स्मूदी

यह ट्रॉपिकल फ्रूट स्मूदी आपके बेबी का इस दुनिया में स्वागत करने का एक शानदार तरीका है।

सामग्री 

  • कटे हुए पके आम – 1 कप
  • कटा हुआ अनानास (कोर के साथ) – 1 कप
  • संतरे का जूस – 1 कप
  • वैनिला योगर्ट – ½ कप
  • बर्फ – जरूरत हो तो

बनाने की विधि 

  1. सब कुछ ब्लेंडर में डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  2. ठंडी स्मूदी का आनंद लेने के लिए आप इसमें थोड़ी बर्फ मिला सकती हैं।
  3. अपनी स्मूदी को और भी खास बनाने के लिए आप कुछ ताजा नारियल का दूध या केला भी मिला सकती हैं।

लेबर को स्वाभाविक रूप से प्रेरित करने के अन्य तरीके

महिलाएं लेबर को प्रेरित करने के अन्य तरीकों के बारे में सोच सकती हैं। ऐसे अन्य तरीके कुछ ही हैं, लेकिन उनमें से कोई भी सही साबित सिद्ध नहीं हुआ है। यदि आप इनमें से किसी भी तरीके को अपनाना चाहती हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने डॉक्टर से जरूर बात करें और उन्हें तभी आजमाएं जब वह ऐसा करने के लिए कहें। 

1. गुनगुने पानी से नहाना

अपने आप को गुनगुने पानी में भिगोने से प्रसव पीड़ा शुरू होने में मदद मिल भी सकती है और नहीं भी। गर्म पानी आराम करने में और लेबर को प्रेरित करने में मदद करता है। लेकिन यह अभी सिद्ध नहीं हुआ है; इसलिए, इसे लेबर को प्रेरित करने का एक प्रभावी तरीका नहीं कहा जा सकता है। वैसे आप पानी के तापमान से सावधान रहें, वह बहुत गर्म नहीं होना चाहिए वरना आपका बच्चा गर्म और असहज महसूस कर सकता है।

2. चलना

36 हफ्ते या उसके बाद में प्रसव पीड़ा को प्रेरित करने के लिए अनानास खाने के अलावा, आप चहलकदमी भी कर सकती हैं। वॉक करने से आपको अपने बच्चे को पेल्विस में नीचे ले जाने में मदद मिल सकती है। आपके पेल्विस एरिया पर यह दबाव आपके सर्विक्स पर दबाव डालने में मदद करेगा और आपको प्रसव पीड़ा में जाने में मदद मिल सकती है।

3. मसालेदार खाना खाना

मसालेदार खाना खाने से भी लेबर को प्रेरित करने की कोशिश की जा सकती है। जब आप मसालेदार खाना खाती हैं तो शरीर प्रोस्टाग्लैंडीन हार्मोन रिलीज करता है और यह गर्भाशय में कॉन्ट्रैक्शन को प्रेरित करने में मदद करता है।लेकिन इस बात को जरूर याद रखें कि यह उपाय भी अभी सिद्ध नहीं हुआ है और इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण भी नहीं है। साथ ही एसिडिटी जैसी समस्या होने पर मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए।

4. बर्थ बॉल

एक बर्थिंग बॉल आपको प्रसव पीड़ा में मदद कर सकता है। आप अपने पैरों को दूर करके बर्थ बॉल पर मजबूती से बैठ सकती हैं और कुछ समय के लिए गेंद पर धीरे-धीरे उछलना शुरू कर सकती हैं। गेंद पर उछलने से आपके बच्चे को पेल्विस में नीचे जाने में मदद मिल सकती है और आपको लेबर पेन में जाने में मदद मिलती है। यह तरीका काम करता भी है और नहीं। इस उपाय को चुनने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर बात करें।

5. कैस्टर ऑयल का सेवन

यदि आप अनानास खाने में परेशान हैं क्योंकि इसमें चीनी की मात्रा अधिक है, तो आप अपने डॉक्टर से इसके बजाय कैस्टर ऑयल का सेवन करने के बारे में बात कर सकती हैं। अरंडी के तेल से आंतों में ऐंठन होती है और गर्भाशय के कॉन्ट्रैक्शन भी प्रेरित हो सकते हैं। याद रखें, जैसा कि ऊपर बताए गए लेबर को प्रेरित करने के अन्य तरीकों की तरह ही इस विधि को भी खुद से न आजमाएं। अरंडी के तेल का सेवन करने से पहले आपको अपने डॉक्टर की मंजूरी लेनी चाहिए क्योंकि इसका अधिक मात्रा में सेवन हानिकारक हो सकता है।

हर गर्भवती महिला का शरीर अलग होता है और लेबर के लिए अपने आप कुछ भी लेने के गलत परिणाम हो सकते हैं। इसलिए, प्रसव को प्रेरित करने के किसी भी प्राकृतिक तरीके को अपनाने से पहले कृपया अपने डॉक्टर से जरूर बात कर लें।

यह भी पढ़ें:

बैक लेबर – कारण, लक्षण और उपचार
लेबर प्रेरित करने के लिए एक्यूप्रेशर का उपयोग
लेबर के दौरान सांस लेने और रिलैक्स होने की तकनीक

समर नक़वी

Recent Posts

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

1 week ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

1 week ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: क्या सीता मंदोदरी की बेटी थी? Ramayan Story: Was Sita Mandodari’s Daughter In Hindi

रामायण की अनेक कथाओं में से एक सीता जी के जन्म से जुड़ी हुई भी…

2 weeks ago

बदसूरत बत्तख की कहानी | Ugly Duckling Story In Hindi

यह कहानी एक ऐसे बत्तख के बारे में हैं, जिसकी बदसूरती की वजह से कोई…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: रावण के दस सिर का रहस्य | Story of Ramayana: The Mystery of Ravana’s Ten Heads

यह प्रसिद्द कहानी लंका के राजा रावण की है, जो राक्षस वंश का था लेकिन…

2 weeks ago