क्या सर्वाइकल म्यूकस से गर्भावस्था का पता लगाया जा सकता है?

क्या सर्वाइकल म्यूकस से प्रेगनेंसी का पता लगाया जा सकता है

यदि आप और आपका साथी बच्चे के लिए प्लान कर रहे हैं तो आप वो हर संभव कोशिश करना चाहेंगी जिससे आप कंसीव कर सकें। आपको पता होना चाहिए कि पीरियड के दौरान एक महिला के सर्वाइकल म्यूकस में बदलाव आता है। जब आपका ओवुलेशन का समय होता है, तो आपके सर्वाइकल म्यूकस की कंसिस्टेंसी आम दिनों से अलग होगी। यदि आप अपने सर्वाइकल म्यूकस में होने बदलाव को ट्रैक करती हैं, तो आप यह पता लगा सकती हैं कि आप प्रेगनंट हैं या नहीं। यदि आप प्रेगनंट नहीं है, तो आप जल्दी ही गर्भधारण करने के लिए बार-बार अपने साथी के साथ शारीरिक संबंध बनाएं । यह जानने के लिए कि सर्वाइकल म्यूकस की मदद से अपनी गर्भावस्था का कैसे पता लग सकती हैं, इसके लिए आगे पढ़ें।

सर्वाइकल म्यूकस क्या है?

सर्वाइकल म्यूकस एक फ्लूइड है जो सर्विक्स के पास मौजूद ग्लैंड द्वारा स्रावित होता है, जो कि वेजाइनल टनल के ऊपर होता है। हार्मोनल चेंजेस की वजह से एक महिला के रिप्रोडक्टिव साइकिल भी बदल जाती है। यह गर्भावस्था से पहले और गर्भावस्था के दौरान भी बदलती है। सर्वाइकल म्यूकस को ‘ल्यूकोरिया’ के रूप में भी जाना जाता है। हालांकि, ल्यूकोरिया को सभी प्रकार के योनि स्राव के लिए प्रयोग किया जाता है, यह गर्भावस्था के दौरान योनि स्राव के बारे में बताने के लिए अधिक इस्तेमाल किया जाता है। योनि स्राव (वजाइनल डिस्चार्ज) योनि को लुब्रिकेंट करता है उसकी सफाई करता है और योनि के लिए हेल्दी एनवायरनमेंट बनाए रखने में मदद करता है। योनि स्राव की मात्रा, गाढ़ापन और उसका रंग में होने वाले बदलाव पीरियड्स पर निर्भर करता है। इसलिए यह ओवुलेशन और फर्टिलिटी का एक अच्छा इंडिकेटर होता है। औसतन, हर महिला को हर दिन लगभग 4 मिलीलीटर योनि स्राव होता है।

गर्भावस्था के दौरान सर्वाइकल म्यूकस 

कुछ महिलाओं की रिपोर्ट में गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में योनि स्राव में वृद्धि पाई गई है। गर्भधारण के बाद के दिनों में यह डिस्चार्ज, क्रीमी या साफ और चिपचिपा दिखाई देता है। हालांकि, यह गर्भावस्था का पूरी तरह से सही संकेत नहीं माना जा सकता है। यहाँ तक ​​कि जब आपको स्तन में दर्द महसूस हो और बार-बार पेशाब आने जैसे अन्य परिवर्तन भी नजर आ रहे हों, जो गर्भावस्था की शुरुआत का संकेत हो सकता है, इसे भी   गर्भावस्था की पुष्टि के लिए एक निश्चित तरीका नहीं माना जाता है।

गर्भावस्था के दौरान सर्वाइकल म्यूकस की मात्रा अलग-अलग होती है। योनि के क्षेत्र में एस्ट्रोजन और ब्लड फ्लो में वृद्धि के कारण गर्भावस्था के दौरान सर्वाइकल म्यूकस का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। हालांकि, यह आठवें सप्ताह तक दिखाई नहीं  देता है। जैसे-जैसे गर्भावस्था आगे बढ़ती है, उसके साथ साथ सर्वाइकल म्यूकस भी बढ़ता है और म्यूकस प्लग के फॉर्म में तैयार हो जाता है, जिससे गर्भाशय में बैरियर के रूप में कार्य करता है। यह किसी भी इन्फेक्शन को होने से रोकता है। गर्भावस्था के दौरान प्लग बनने के बाद योनि स्राव कम हो जाता है। हालांकि, यह पूरी तरह से बंद नहीं होता है और गर्भावस्था के बाद के चरणों में यह फिर से बढ़ जाता है। गर्भावस्था की अंतिम चरण में, जब सर्वाइकल म्यूकस पतला होने लगता है और आपको डिलीवरी के लिए तैयार करता है, तो उस समय म्यूकस प्लग टूट जाता है। यह योनि से ज्यादा मात्रा में या कम मात्रा में निकल सकता है।

आप सर्वाइकल म्यूकस की जाँच कैसे कर सकती हैं?

How Can You Check Cervical Mucus

आपके सर्वाइकल म्यूकस की जाँच करना सबसे सही तरीका है कि आप अपने पीरियड्स को ट्रैक करें और उन दिनों को नोट करे जब आप ओवुलेशन की प्रक्रिया में हो। आपके सर्वाइकल म्यूकस की जाँच करने के तीन तरीके हैं। हालांकि, नीचे बताए गए तरीकों को करने से पहले और बाद में अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें।

  • टॉयलेट पेपर: पेशाब करने से पहले, अपनी योनि को एक सफेद टॉयलेट पेपर से पोंछ लें। टिश्यू पर मौजूद डिस्चार्ज के रंग इसके गाढ़ेपन को नोटिस करें और उसे उसे छूकर देखें।
  • अंडरवीयर: इस तरीके में, आप बस अपने अंडरवियर पर मौजूद डिस्चार्ज  की जाँच करें। आप ध्यान देंगी कि जब आप ओवुलेशन कर रही होंगी तो योनि स्राव बढ़ेगा। हालांकि, इस तरीके से आपको बाकि के दिनों में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाएगी।
  • अंगुली: यह तरीके से आप सबसे सटीक जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। अपने हाथों को अच्छी तरह से पहले साफ करें। अपनी योनि में दो अंगुलियां डालें और डिस्चार्ज का रंग, गाढ़ापन और चिपचिपाहट की जाँच करें।

पीरियड्स के दौरान पाए जाने वाले परिणाम निम्नलिखित हैं:

  • कोई रंग नहीं और ज्यादातर सूखा होता है: आपके पीरियड्स खतम होने के तुरंत बाद आप नोटिस कर सकती हैं। कुछ दिनों तक बिलकुल सूखा रहेगा और आपको इस समय कोई डिस्चार्ज दिखाई नहीं देगा।
  • गाढ़ा और धुंधला: आपको साइकिल के एक हफ्ते तक गाढ़ा और धुंधला डिस्चार्ज दिखाई देगा। इस समय पर, आप ओवुलेशन प्रक्रिया के करीब पहुँच चुकी होंगी।
  • अंडे की सफेदी की तरह साफ, कम चिपचिपा, और ज्यादा मात्रा में होगा: यह वह समय है जब आप इस समय गर्भधारण का प्रयास का सबसे अच्छा समय है।
  • गाढ़ा, चिपचिपा और धुंधला: यह ओवुलेशन के ठीक पहले के डिस्चार्ज से मिलता जुलता है। यह आमतौर पर आपके पीरियड्स के तीसरे सप्ताह के दौरान होता है। यह वह समय होता है जब महिलाएं यह पता लगाने की कोशिश कर रही होती हैं कि क्या उन्होंने वास्तव में गर्भधारण किया है या नहीं, लेकिन एक ही तरीका है जिसकी मदद से वो यह जान सकती है और वो है सर्वाइकल म्यूकस में हुए किसी भी बदलाव की जाँच करना।

क्या होगा यदि आप गुलाबी या भूरे रंग का सर्वाइकल म्यूकस नोटिस करती  हैं?

कुछ महिलाओं को गर्भावस्था के 6ठे और 12वें दिन के बीच कभी-कभी गुलाबी या भूरे रंग के स्पॉट दिखाई देते हैं। इसे “इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग” कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि यूटरस वॉल पर फर्टिलाइजड एग्स  के चिपक जाने की वजह से यह प्रक्रिया होती है। हालांकि, इसके पीछे का कारण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। एक भूरे रंग का डिस्चार्ज आमतौर पर तब देखा जाता है जब पीरियड्स समाप्त हो रहे होते हैं और यह पुराने रक्त को साफ करने का काम कर रहा होता है। पिंकिश ब्राउन रंग का डिस्चार्ज विभिन्न कारणों से हो सकता है और गर्भावस्था उनमें से एक हो सकती है।

क्या होगा अगर पीरियड्स से पहले आपको डिस्चार्ज बढ़ता हुआ दिखाई दे?

आमतौर पर, ओवुलेशन के बाद योनि स्राव कम होता है, इसलिए कई महिलाएं जो गर्भधारण करने की कोशिश कर रही हैं होती हैं और ओवुलेशन के बाद उनका डिस्चार्ज बढ़ जाता है तो वो इसे गर्भधारण का संकेत मान लेती हैं। हालांकि, यह कई विभिन्न कारणों से हो सकता है। यदि यह पानीदार और साफ है, तो ये सिर्फ आपके शरीर को पीरियड्स के लिए तैयार कर रहा है। हालांकि, ओवुलेशन के बाद आपका सर्वाइकल म्यूकस साफ और पतला नहीं होगा अगर आप गर्भवती होंगी। गर्भावस्था के शुरुआत में डिस्चार्ज न होना या सर्वाइकल म्यूकस का ड्राई होना दुर्लभ है। यदि गर्भाधान सफल रहा, तो आपको ओवुलेशन से पहले और बाद में गाढ़ा, साफ या क्रीमी सर्वाइकल म्यूकस दिखाई देने की अधिक संभावना है।

डॉक्टर से कब परामर्श करें

यदि आप गर्भवती होने के लिए महीनों से अपने सर्वाइकल साइकिल पर नजर रख रही हैं, लेकिन आप एक एब्नार्मल डिस्चार्ज को नोटिस करती हैं, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर के पास जाना चाहिए। एक एब्नार्मल डिस्चार्ज किसी इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है और क्या आपको पता है कि यह आपके गर्भधारण की प्रक्रिया में रूकावट पैदा कर सकता है। तो निम्नलिखित स्थितियों में आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए:

  1. यदि आप पीले या हरे म्यूकस डिस्चार्ज को नोटिस करती हैं
  2. यदि आप डिस्चार्ज में गंध महसूस करती हैं 
  3. अगर आपकी योनि में जलन जैसी महसूस हो रही हो

यदि आप कुछ महीनों से योनि स्राव में हो रहे बदलाव को ट्रैक कर रही हैं और यह आपको कम या बहुत ज्यादा हो रहा है, तो आप गर्भावस्था के दौरान सर्वाइकल फ्लूइड में हो रहे परिवर्तनों का ठीक से जाँच करने में सक्षम हो सकती हैं। हालांकि, सर्वाइकल म्यूकस में बदलाव आना गर्भावस्था का एक स्पष्ट संकेत नहीं होता है और इस पर पूरी तरह से विश्वास भी नहीं किया जा सकता है। गर्भावस्था का पता लगाने का बेहतर तरीका यही है कि आप प्रेग्नेंसी टेस्ट कराएं और अपनी गर्भावस्था की पूरी तरह से पुष्टि करें।

यह भी पढ़ें:

पीरियड्स के पहले, दौरान और बाद में प्रेग्नेंट होने की संभावना
पीरियड्स न होने के बाद प्रेगनेंसी के लक्षण