गर्भावस्था के दौरान एक महिला को बहुत अजीब-अजीब सी क्रेविंग्स भी हो सकती हैं। यदि आप गर्भवती हैं तो ऐसे भी दिन आएंगे जब आपको कुछ चटपटा भी खाने की इच्छा होगी। परंतु आप यह अच्छी तरह से जानती हैं कि हर स्वादिष्ट चीज स्वास्थ्य के लिए बेहतर नहीं होती है। इस दौरान आपको बहुत सोच समझ कर अपने लिए भोजन का चुनाव करना चाहिए। यदि आप चायनीज फूड खाती हैं तो आपको इसे खाने से पहले दो बार सोचना चाहिए क्योंकि इस भोजन में अजीनोमोटो (एम.एस.जी.) का उपयोग किया जाता है जो आपके और आपके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है। अजीनोमोटो को ज्यादातर चायनीज फूड में फ्लेवरिंग एजेंट के रूप में उपयोग किया जाता है। यद्यपि यह खाने के स्वाद को बढ़ाता है पर गर्भावस्था के दौरान इसे खाने से कई साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं।
अजीनोमोटो वास्तव में एक सामग्री नहीं है, यह एक जापानी आर्गेनाईजेशन का नाम है जो मोनोसोडियम ग्लूटमेट या एम.एस.जी. प्रोडक्ट बनाती है। एम.एस.जी. का उपयोग करना कॉन्ट्रोवर्शियल या विवाद का विषय है क्योंकि डॉक्टरों के अनुसार लंबे समय तक इसका सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं। कुछ लोग तर्क में ऐसा भी कहते हैं कि हमारा शरीर प्राकृतिक रूप से ग्लूटमेट उत्पन्न करता है इसलिए अजीनोमोटो का सेवन करना सुरक्षित है। यदि आप गर्भवती हैं तो हम यही सलाह देंगे कि आप ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें जिसमें अजीनोमोटो का उपयोग किया गया हो या इसे अपनी डायट में शामिल करने से पहले न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह जरूर लें।
यद्यपि फूड इंडस्ट्री हर सामग्री को ज्यादा मात्रा में उपयोग करती है तो इसके द्वारा खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए सस्ती और ज्यादा फ्लेवर वाली सामग्री जैसे अजीनोमोटो का उपयोग करना संभव है। फूड इंडस्ट्री में अजीनोमोटो का उपयोग इसलिए भी किया जाता है क्योंकि यह सामग्री भूख बढ़ाती है। एम.एस.जी. शरीर में पैंक्रियाज को उत्तेजित करके इंसुलिन उत्पन्न करता है जिससे शुगर का स्तर कम हो जाता है। इसी वजह से भूख बढ़ जाती है और लोगों को ज्यादा खाने की इच्छा होती है।
गर्भवती महिलाओं को अजीनोमोटो युक्त खाद्य पदार्थ नहीं खाने चाहिए क्योंकि यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है। यदि आप इसे बहुत ज्यादा मात्रा में खा लेती हैं तो इससे प्लेसेंटा में क्षति हो सकती है जिसके कारण बच्चे तक न्यूट्रिशन पहुँचने में कठिनाई होती है। इस वजह से गर्भ में पल रहे बच्चे को पेट में मौजूद एसिडिक भोजन व अन्य जर्म्स से भी समस्याएं हो सकती हैं।
विशेषकर यदि एक गर्भवती महिला अजीनोमोटो-युक्त खाद्य पदार्थ बहुत ज्यादा मात्रा में खाती है तो यह उसके लिए हानिकारक हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान अजीनोमोटो खाने के यहाँ कुछ साइड-इफेक्ट्स बताए गए हैं, आइए जानें;
एम.एस.जी. से संबंधित चूहों पर की गई कुछ स्टडीज के अनुसार यह खाद्य पदार्थ प्लेसेंटा को हानि पहुँचा सकता है। पर इंसानी प्रजाति के सामान बंदरों पर की गई रिसर्च के अनुसार परिणाम विपरीत थे। यदि आप बहुत ज्यादा मात्रा में अजीनोमोटो का सेवन करती हैं तो ही इससे आपको कोई गंभीर समस्या हो सकती है।
इस विषय पर कई बार तर्क-वितर्क हुआ है कि एम.एस.जी. प्राकृतिक नहीं है इसे शुगर को फर्मेंट करके बनाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं है। अजीनोमोटो का सेवन करने से पहले सावधानी क्यों बरतनी चाहिए इसका एक और कारण यह है कि इसे खाने से कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे दिल की बीमारी, मतली, सिर दर्द, प्लेसेंटा की क्षति और इत्यादि। इसलिए खाने में एम.एस.जी. का उपयोग न करना ही बेहतर है।
ज्यादातर प्रोसेस्ड फूड में एम.एस.जी. का उपयोग किया जाता है और रेस्टोरेंट में इसका उपयोग बहुत आम है। इस पदार्थ का उपयोग ज्यादातर फर्मेन्ट किए हुए खाने में किया जाता है, जैसे सोया सॉस। इसलिए यदि आप प्रोसेस्ड, कैंड या पैकेज्ड फूड खरीदती हैं तो एक बार इसके लेबल को अच्छी तरह से पढ़ लें। यदि इन खाद्य पदार्थों में स्पष्ट रूप से यह नहीं लिखा है कि यह एम.एस.जी. – फ्री आइटम हैं तो इनमें अजीनोमोटो का उपयोग किया जा सकता है। एम.एस.जी. आमतौर पर फ्लेवरिंग, कलरिंग, स्टॉक्स, ब्रॉथ्स, सीजनिंग और इत्यादि में होता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान इनसे बचना ही बेहतर है।
यद्यपि गर्भावस्था के दौरान आपको एम.एस.जी. युक्त भोजन खाने की क्रेविंग बहुत ज्यादा होगी पर इस समय इसे न खाना ही बेहतर है। इस दौरान आपके शरीर में बहुत सारे हॉर्मोनल बदलाव होंगे और वे अनेक चीजों व भोजन में अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर सकते हैं इसलिए कोई भी खतरा न लें। गर्भावस्था में आप जो भी खाद्य पदार्थ खाना चाहती हैं उसे खाने से पहले डॉक्टर से यह जरूर जान लें कि वह खाद्य पदार्थ आपके लिए सुरक्षित है या नहीं। आप अपना डायट प्लान न्यूट्रिशनिस्ट और डॉक्टर को जरूर बताएं व हेल्दी भोजन ही खाएं।
यह भी पढ़ें:
क्या प्रेगनेंसी में चाइनीज फूड खाना चाहिए?
शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…
मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…
शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…
छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…
बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…
खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…