गर्भावस्था

क्या गर्भावस्था के दौरान जमीन पर सोना सही है?

चूंकि पुराने समय में इतने बिस्तर नहीं हुआ करते थे इसलिए पिछले कई वर्षों से गर्भवती महिलाएं जमीन पर ही सोती हैं। हालांकि, अब डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को जमीन पर सोने की सलाह नहीं देते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि रीढ़ की हड्डी प्राकृतिक रूप से कर्व शेप में होती है और गर्भावस्था के दौरान इसमें बहुत जल्दी दर्द हो सकता है, क्योंकि इस समय बच्चे का वजन व आपका वजन बढ़ने के कारण रीढ़ की हड्डी में सबसे ज्यादा दबाव पड़ता है। परंतु जब तक आप जमीन पर सोना सुविधाजनक महसूस कर रही हैं तब तक गर्भावस्था में भी आप जमीन पर सो सकती हैं। 

गर्भावस्था के दौरान जमीन पर सोना

गर्भावस्था के दौरान जमीन पर सोने से वैसे तो कोई परेशानी नहीं है पर फिर भी कुछ कारणों की वजह से डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को जमीन पर सोने की सलाह नहीं देते हैं। वे क्या कारण हैं, आइए जानें;

  • गर्भावस्था के दौरान रीढ़ की हड्डी प्राकृतिक रूप से थोड़ी कर्व शेप में और सेंसिटिव भी होती है। इस समय यदि आप जमीन पर सोती हैं तो फ्लैट सर्फेस की वजह से आपकी पीठ या रीढ़ में दर्द हो सकता है।
  • गर्भावस्था के दौरान लिगामेंट्स पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है और बढ़ती गर्भावस्था के साथ जब आपका गर्भाशय भी बड़ा होता है और गर्भ में पल रहा बच्चा किक मारना शुरू कर देता है तो ग्रेविटेशनल फोर्स की वजह से वह नीचे की तरफ खिसक भी सकता है। तो इस दौरान जमीन पर सोने से असुविधाएं हो सकती हैं और चोट लगने की भी संभावना होती है।
  • बढ़ते पेट के साथ जमीन पर बार-बार बैठने या सोने व उठने से आपको असुविधाएं भी हो सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान उठते समय आपको स्क्वाट करना पड़ सकता है जिसकी वजह से प्रीमैच्योर लेबर या प्रीमैच्योर जन्म की संभावना बढ़ सकती है।

गर्भवती महिलाएं जमीन पर सही तरीके से कैसे सो सकती है?

गर्भावस्था के दौरान तकिया आपको सबसे ज्यादा सुविधा प्रदान करती है। यह आपके आकार को संभालने और बढ़ते पेट के साथ सुविधाजनक महसूस करने में मदद करती है। आप जमीन पर एक सॉफ्ट ब्लैंकेट बिछाकर या तकिए का सपोर्ट लेकर सो सकती हैं। मार्केट में खास गर्भवती महिलाओं के लिए प्रेगनेंसी पिलो और कुशंस उपलब्ध हैं जिनमें से आप अपने लिए सुविधा के अनुसार कोई एक चुन सकती हैं। 

गर्भावस्था के दौरान सुविधाजनक महसूस न करने के कारण आपकी रात की नींद भी खराब हो सकती है। इसलिए यदि आपको जमीन पर सोने से आराम मिलता है तो आप एक बार इसे ट्राई जरूर करें। 

यह भी पढ़ें:

प्रेगनेंसी में सोने की स्थिति

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

1 week ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

1 week ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

1 week ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

1 week ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

1 week ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

1 week ago