गर्भावस्था के दौरान लीची – खाएं या नहीं?

प्रेगनेंसी के दौरान लीची: खाएं या नहीं?

गर्भावस्था वह समय होता है जब महिलाओं को कुछ भी खाने का मन होता है। यदि आप गर्भवती हैं तो ऐसे भी दिन आएंगे जब आपको कुछ विशेष खाने का बहुत ज्यादा मन करेगा चाहे वह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो या न हो। लेकिन इस दौरान आपको अपने खाने के बारे में पूरी तरह से सावधान रहना चाहिए क्योंकि यह आपके और आपके बच्चे के स्वास्थ्य पर प्रभाव डालता है। अपने आहार में कुछ विशेष प्रकार के फल और सब्जियां शामिल करके आप अपने शरीर में न्यूट्रिशन की आवश्यकता को पूरा कर सकती हैं और साथ ही अपने गर्भ में पल रहे बच्चे की सही वृद्धि और विकास को भी सुनिश्चित कर सकती हैं। हालांकि गर्भावस्था के दौरान हर एक फल खाना सुरक्षित नहीं होता है। कुछ प्रकार के फल हैं जिनका सेवन गर्भावस्था में नहीं करना चाहिए, जैसे लीची। आइए जानते हैं कि गर्भावस्था में लीची आपके आहार का एक भाग क्यों नहीं बन सकती है। 

गर्भावस्था के दौरान क्या लीची खाना सही है?

लीची एक ट्रॉपिकल फल है जिसकी सुगंध और स्वाद मीठा होता है। यह बहुत स्वादिष्ट होता है पर गर्भावस्था के दौरान इस फल का सेवन करना सुरक्षित नहीं है। क्योंकि इससे ब्लड शुगर में वृद्धि हो सकती है और साथ ही आपको जेस्टेशनल डायबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है। लीची खाने से इन्फेक्शन हो सकता है जिसके परिणामस्वरूप नकसीर होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान लीची खाने से बचें। यद्यपि फिर भी आपको लीची खाने की तीव्र इच्छा होती है तो हम सलाह देंगे कि पहले इस बारे में डॉक्टर से चर्चा अवश्य कर लें। 

गर्भावस्था के दौरान लीची खाने के साइड-इफेक्ट्स  

गर्भावस्था के दौरान लीची नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह महिला के स्वास्थ्य पर कुछ नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकता है। गर्भावस्था में लीची खाने के कुछ निम्नलिखित साइड-इफेक्ट्स हैं, आइए जानते हैं; 

1. यह शरीर में गर्माहट बढ़ाता है 

गर्भावस्था के दौरान लीची खाने से शरीर में गर्माहट बढ़ जाती है जिससे गर्भावस्था में कॉम्प्लीकेशन्स हो सकती हैं। 

2. नाक से ब्लीडिंग होना (नकसीर)

गर्भावस्था के दौरान बहुत अधिक लीची खाने से आपके नकसीर की समस्या हो सकती हैं। 

3. डायबिटीज 

लीची खाने से खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है जिससे गर्भावस्था के दौरान आपको डायबिटीज भी हो सकती है। 

4. स्टिल बर्थ (मृत शिशु का जन्म)

गर्भावस्था के दौरान बहुत सारी लीची खाने से स्टिलबर्थ भी हो सकता है। यदि इस अवधि में आप लीची खाती हैं तो इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को इन्फेक्शन हो सकता है। इसलिए इसका सेवन करने से बचना चाहिए। 

5. एलर्जी 

बहुत अधिक मात्रा में लीची खाने से विभिन्न प्रकार की एलर्जी हो सकती है। ज्यादा मात्रा में लीची खाने से आपको खुजली, होठों पर सूजन, हीव्स और इत्यादि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

गर्भावस्था के दौरान एक दिन में कितनी लीची खानी चाहिए?

गर्भावस्था के दौरान बहुत सारी लीची खाने से अनेक समस्याएं हो सकती हैं इसलिए इसे खाने से बचना ही बेहतर है। पर यदि आप फिर भी लीची खाना चाहती हैं तो आपको इसे बहुत संयमित मात्रा में खाना चाहिए और बेहतर होगा यदि इसे खाने से पहले आप डॉक्टर से सलाह लें। 

लीची में बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स और मिनरल होते हैं पर गर्भावस्था के दौरान इसे खाने की सलाह नहीं दी जाती है। किंतु यदि आप इस फल को खाने का आनंद लेना चाहती हैं तो पहले इसके बारे में डॉक्टर से सलाह लें। अच्छा खाएं, सुरक्षित रहें और अपनी गर्भावस्था को स्वस्थ रखें। 

यह भी पढ़ें:

8 हेल्दी जूस जो आपको प्रेगनेंसी में पीना चाहिए
प्रेगनेंसी में खरबूज का सेवन: न्यूट्रिशनल फायदे और साइड इफेक्ट्स