मैगज़ीन

आयुर्वेद में दूध पीने का सही समय क्या है?

आयुर्वेद के अनुसार भी दूध में कई न्यूट्रिएंट्स होने के कारण यह बहुत जरूरी होता है। अक्सर लोग इस बात पर चर्चा करते हैं कि दूध सुबह पीना चाहिए या शाम को। सुबह दूध पीने से प्रोटीन मिलता है जो दिनभर शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है और शाम को सोते समय दूध पीने से अच्छी नींद आती है व आराम भी मिलता है। दूध हमेशा पीना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन व कैल्शियम शरीर को एनर्जी देते हैं।

क्या सुबह दूध पीना चाहिए?

सुबह-सुबह दूध पीने की शुरुआत अक्सर बचपन में ही होती हैऔर बड़े होकर यह आदत बन जाती है जो अंत तक रहती है। बेशक सुबह के समय दूध पीना अच्छा है पर यदि डॉक्टर की मानें तो उनके विचार इससे बहुत अलग होते हैं। सुबह दूध पीने के कुछ फायदे और कुछ नुकसान यहाँ बताए गए हैं, आइए जानें;

ADVERTISEMENTS

सुबह दूध पीने के फायदे

सुबह या दोपहर में दूध पीने के कई फायदे हैं जिन्हें जानना जरूरी है। इसके कुछ फायदे निम्नलिखित हैं, आइए जानें;

  • सुबह-सुबह सीरियल के साथ एक गिलास दूध लेना दिन की शुरुआत का सबसे न्युट्रिश्यस तरीका है।
  • दूध में कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जैसे पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और विटामिन।
  • इसके अलावा आप सुबह-सुबह नाश्ते में ओट्स या अंडे भी ले सकते हैं। इससे शरीर में फाइबर की मात्रा पूरी होगी। ये फूड आइटम्स पचाने में हल्के होते हैं और इनसे भरा-भरा भी महसूस होता है।

सुबह दूध पीने के नुकसान

सुबह-सुबह दूध पीने से निम्नलिखित कुछ नुकसान भी होते हैं, आइए जानें;

ADVERTISEMENTS

  • सुबह सीरियल के साथ एक गिलास दूध बहुत भारी नाश्ता हो जाता है।
  • इसमें मौजूद कई न्यूट्रिएंट्स पूरे नाश्ते को सुबह के समय के अनुसार काफी भारी बना देते हैं।
  • इसे पचाने में डाइजेस्टिव सिस्टम को कठिनाई होती है जिससे पेट में दर्द हो सकता है।

ऊपर बताए हुए फायदे और नुकसान से यही लगता है कि सुबह दूध पीना बहुत ज्यादा फायदेमंद नहीं होता है। 

क्या रात में दूध पीना फायदेमंद है?

ज्यादातर मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार सुबह के समय डाइजेस्टिव सिस्टम पर जोर नहीं डालना चाहिए पर रात के लिए दूध एक हल्का आहार है जिससे यह ठीक रहेगा और आप हल्का महसूस करेंगे। रात को दूध पीने के कुछ फायदे और नुकसान यहाँ बताए गए हैं, आइए जानें;

ADVERTISEMENTS

रात में दूध पीने के फायदे

रात के समय दूध पीने के कुछ फायदे इस प्रकार हैं:

  • इसमें दो प्रकार के न्यूरोट्रांसमीटर होते हैं और यह स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।
  • यह आपको रातभर संतुष्ट रखता है और आपकी भूख को शांत रखता है जिसकी वजह से नींद पूरी होने में मदद मिलती है।
  • यह मसल्स को आराम देता है और साथ ही स्ट्रेस को भी खत्म करने में मदद करता है।
  • रात में दूध पीने से त्वचा को जवान रखने के साथ कई फायदे होते हैं।

रात में दूध पीने के नुकसान

रात को दूध पीना क्यों लाभकारी नहीं है, आइए जानें;

ADVERTISEMENTS

  • खाली पेट दूध पीने से फायदे कम और नुकसान ज्यादा होते हैं।
  • जो लोग लैक्टोज इन्टॉलरेंट होते हैं उन्हें  इससे पेट में गैस या दर्द हो सकता है।
  • यह आपके शरीर में इन्सुलिन के स्तर को बढ़ाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दुनिया में हर जगह दूध पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसमें यह हेल्दी, न्यूट्रिश्यस और सस्ता है। हेल्थ अच्छी बनाए रखने के लिए लोगों ने दूध से संबंधित कुछ सवाल पूछे हैं जिनके जवाब निम्नलिखित हैं, आइए जानें: 

1. गर्भावस्था के दौरान दूध पीने का सही समय क्या है?

गर्भावस्था बहुत नाजुक समय है और इस समय गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास हो रहा होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर यह सलाह देते हैं कि खाना खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। रात में अच्छी नींद के लिए आप गुनगुने दूध के साथ शहद भी ले सकती हैं। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। गर्भवती महिला की हेल्थ के अनुसार ही उसे दूध पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि महिलाएं दिन में दो बार भी दूध पी सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

2. वजन बढ़ाने के लिए दूध पीने का सही समय कौन सा है?

दूध से काफी न्यूट्रिशन मिलता है और इसमें मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट जैसे न्यूट्रिशन होते हैं जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं और यह मसल्स के लिए भी अच्छा होता है। इसलिए यदि आप वजन बढ़ाना चाहती हैं तो अपने आहार में दूध जरूर शामिल करें। यदि आप अपना वजन स्वस्थ व प्रभावी तरीके से बढ़ाना चाहती हैं तो आपको कैलोरी-युक्त आहार के साथ दूध भी जरूर लेना चाहिए। इस प्रकार से आपका वजन आसानी से बढ़ सकता है। 

एक या दो गिलास दूध पीने से मसल्स बढ़ती हैं और यह आमतौर पर डायट को पूरा करता है। आयुर्वेद में दूध की एक स्पेशल जगह है और इसे विशेष रूप से समय के अनुसार पीना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार इसके ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के लिए दूध को विशेष टॉनिक के साथ लेना अच्छा होता है, जैसे अश्वगंधा और त्रिफला। क्योंकि अश्वगंधा से नींद अच्छी आती है और दूध में त्रिफला मिलाकर पीने से दृष्टि में सुधार होता है। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए आयुर्वेद

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago