60+ दशहरा 2023 की शुभकामनाएं देने के लिए यूनिक कोट्स, विशेस, मैसेज और स्टेटस

दशहरा 2022 की शुभकामनाएं देने के लिए यूनिक कोट्स, विशेस, मैसेज और स्टेटस

नवरात्रि के नौ दिनों के उत्सव के बाद, दशहरा का त्यौहार आता है, जिसका सभी लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन को लोग भगवान राम से याद करते हैं, जिन्होंने दस दिनों तक बड़े बहादुरी के साथ रावण के खिलाफ लड़ाई लड़ी और उसे हरा कर अपनी पत्नी सीता को बचाया। इस साल यानी 2023 में दशहरा 24 अक्टूबर को पड़ रहा है।

दशहरा शब्द ‘दस’+’हरा’ शब्द से बना है। दस का अर्थ है ‘10’ और हरा का संस्कृत में अर्थ है ‘हार’। दशहरा या विजयादशमी पूरे भारत में बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने के लिए कई जगहों पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के बड़े बड़े पुतले भी जलाए जाते हैं।

ये कहना गलत नहीं होगा कि इस त्यौहार को दिवाली के आगमन का प्रतीक माना जाता है और लोग कुछ भी नया करने के लिए इस दिन को बहुत शुभ मानते है। इसलिए अगर आप अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करना चाहती हैं, तो दशहरे के दिन से बेहतर कोई दिन नहीं हो सकता है!

जब हम इतने शुभ दिन की बात कर रहे हैं, तो अपनों को कैसे भूल सकते हैं, जी हाँ हम बात कर रहें उन ग्रीटिंग, मैसेज और कोट्स की जिनके जरिए हम अपनों को त्यौहार की शुभकामनाएं दे सकते हैं, खासतौर जो हमसे दूर उन्हें ये बताने का कोई मौका न छोड़े कि उनका होना आपके लिए कितनी अहमियत रखता है!

46 बेस्ट दशहरा विशेस और मैसेज परिवार और दोस्तों के लिए

दशहरा विशेस

यहाँ दिए गए दशहरा की विशेस और मैसेज से अपनों दोस्तों और रिश्तेदारों को त्यौहार की बधाई दें!

  1. लाख मुश्किलों से सामना हो पर हिम्मत कभी न हारना क्योंकि जो सच का सारथी होता है उसकी रक्षा स्वयं भगवान करते हैं। हैप्पी दशहरा 2023!
  1. हम सबके भीतर देवता और राक्षस का वास होता है, जिससे मन को निरंतर लड़ना पड़ता है। भगवान राम हमें सदबुद्धि दें कि हम अपने अंदर के राक्षस को हर बार पराजित कर सकें। दशहरा की हार्दिक शुभकानाएं!
  1. यह दुनिया बुराई से भरी हुई है लेकिन सच और अच्छाई की रोशनी बुराई के इस अंधकार को अपने आगे टिकने नहीं देती। हम अपने कर्मों से प्रभु राम के सच्चे भक्तों में शामिल रहें, यही प्रार्थना करते हैं। आपको दशहरा की शुभकामनाएं!
  1. चारों ओर मची है धूम राम जीत कर आए हैं, यह जश्न यह तैयारियां बता रही हैं राम जीत कर आए हैं। आप सभी को मेरे और मेरे परिवार की ओर से हैप्पी दशहरा!
  2. अपने भीतर मन में जब सही गलत का युद्ध छिड़े, आँख मूंद कर प्रभु राम को याद हमेशा करना तुम, फिर तुमको क्या चुनना है यह निर्णय ले पाओगे तुम। दशहरा की आपके समस्त परिवार को बहुत बहुत शुभकामनाएं!
  3. बुराई हमारे जीवन में जितना भी विशाल रूप ले, मगर अच्छाई से जबजब मुकाबला होगा जीत अच्छाई की ही होगी और इतिहास ने भी समयसमय पर यह दिखाया है। दशहरा की हार्दिक शुभकानाएं!
  1. ये दिन जो हम सभी को याद दिलाता है कि चाहे जितनी भी बुराई दुनिया में फैल जाए, अंत में और अच्छाई की जीत निश्चित है। आप और आपके पूरे परिवार को दशहरा की बहुत शुभकानाएं!
  1. ईश्वर करे कि आपकी सभी परेशानियां रावण के साथ जल कर खत्म हो जाएं। आपको सुख और समृद्धि प्राप्त हो। हैप्पी दशहरा!
  1. इस दशहरा में आप और आपके परिवार के रास्ते में आने वाली सभी परेशानिया और अड़चने दूर हो। दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।
  1. भगवान श्री राम अपनी कृपा आप और आपके परिवार पर हमेशा बनाए रखें। आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।
  1. इस दशहरा, रावण के पुतले के साथ साथ हम सभी अपने अंदर के क्रोध और बुराइयों को भी जला कर खत्म करते हैं। शुभ दशहरा!
  1. बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने का समय आ गया है। ईश्वर हमे इतनी शक्ति दें कि हम सभी सच का मार्ग चुने और गलत के खिलाफ रहे। शुभ दशहरा 2023!
  1. जलते हुए पटाखों के साथ ये दशहरा के दिन आपके दुख भी जल कर राख हो जाएं और आपकी खुशियां हजार गुना बढ़ जाएं। शुभ दशहरा!
  1. मैं आपको दिल से इस शुभ अवसर की बधाई देती हूँ! जिस तरह भगवान राम ने हर हाल में अच्छाई का मार्ग चुना और सच्चाई चुना वैसे ही आप भी उनके मार्गदर्शन पर चले।
  1. यह दशहरा आपके लिए ढेर सारी समृद्धि, खुशियां और सफलता लेकर आए। आपको हर अच्छे कामों में हमेशा विजय प्राप्त हो, दशहरा की शुभकामनाएं!
  1. आइए हम सब मिल कर अपने जीवन से सभी नकारात्मकता और मनमुटाव को भूल कर दशहरा का जश्न मानते हैं। दशहरा की ढेरों बधाई!
  1. आज उत्सव का माहौल है और ये शुभ दशहरा जीत का प्रतीक है। ये दिन हमें याद दिलाता है कि अच्छाई कुछ वक्त के लिए कमजोर पड़ सकता है लेकिन इसे कोई पराजित नहीं कर सकता है। आपको और आपके परिजनों को दशहरा की बहुत बहुत बधाई।
  1. आप सफलता के मार्ग पर हमेशा चले और आप अपने जीवन के आने वाली हर जंग व मुश्किलों में विजय प्राप्त करें। आपको दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
  1. त्यौहार के रंगों और रोशनी की तरह, आपका जीवन भी खुशियों और समृद्धि से भरा रहे। आपको दशहरा और विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
  1. माँ दुर्गा आपके जीवन से सभी बुराइयों को दूर करें। आपको और आपके परिवार को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं!
  1. दशहरा का यह पर्व आपके जीवन में निष्ठा, समर्पण और संकल्प लेकर आए। शुभ दशहरा!
  1. इस पवित्र और शुभ अवसर पर, ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपको गरिमा, सम्मान और सफलता का आशीर्वाद मिले और आप प्रभु राम पर कृपा बनी रहे ।
  1. सत्य की हमेशा जीत हो; अच्छाई हमेशा बुराई पर विजय प्राप्त करे, सभी को अनंत ज्ञान की प्राप्ति हो यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है। हैप्पी दशहरा!
  1. हर व्यक्ति में एक अच्छा और बुरा पहलू होता है, प्रभु आपके अच्छाई को हमेशा बुराई से ऊपर रखें! अच्छाई की हमेशा जीत हो। दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।
  1. यह दशहरा आपके लिए खुशियों से भरा एक वर्ष ले कर आए जिसमें आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो। शुभ दशहरा!
  1. दशहरे का अवसर और त्यौहार की खुशियां आपको और आपके परिवार को और भी पास लाए। दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
  1. अपने अंदर की सभी नकारात्मकता पर जीत हासिल कर आप लोगो में हमेशा ऐसे ही खुशियां फैलाएं। आपको और आपके परिवार को दशहरा की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

विजयादशमी

  1. विजयादशमी के पावन अवसर पर, मैं आपको और आपके परिवार को दिल की गहराईयों से शुभकानाएं भेज रहा हूँ। आप जीवन समृद्ध, स्वस्थ और खुशियों से भरा रहें!
  1. दशहरा का यह त्यौहार आपके भविष्य को उज्ज्वल और सुखद बनाए, यही मेरी प्रभु से सदैव कामना रही है। शुभ दशहरा!
  1. दशहरे के अवसर पर दिल खोल के खुशियों का स्वागत करे, जैसा भगवान राम ने रावण का वध किया वैसे ही आपकी दुःख परेशानियों का भी अंत करें। दशहरा की बधाई!
  1. सत्य की सदैव विजय होगी; अच्छाई हमेशा राज करेगी! यही दशहरे का असली मतलब है। आइए हम सब साथ मिलकर भगवान राम का स्वागत करें!
  1. जैसे प्रभु राम ने मुश्किलों के आगे हार नहीं मानी और विजय प्राप्त की उनकी कृपा से आप जीवन की हर चुनौती को पार करें
  1. दशहरे पर हमें सिखाया जाता है कि रोशनी हमेशा बनी रहती है सच की तरह। तो, आइए इसी बात पर अमल करते हुए हम और आप त्यौहार का आनंद उठाएं!
  1. आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त कर एक नए जीवन की शुरुआत करें। ये दिन आपको अपने जीवन को एक नई दिशा देने की ओर ले जाए। आपको दशहरे की बहुत बहुत शुभकामनाएं!
  1. आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं! आशा है कि यह त्योहार आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आए!
  1. मेरी प्रार्थना है कि इस विजयादशमी पर आपका जीवन एक नया मोड़ ले। मेरी तरफ से आपको दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
  1. विजयादशमी दो शब्दों का मेल है विजया, जिसका अर्थ है ‘जीत’ और दशमी, जिसका अर्थ है ‘दसवां’। तो आइए हम सब मिल कर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाए।हैप्पी दशहरा
  1. आपको बुराई से लड़ने की शक्ति मिले और आपके अंदर ये अच्छाई हमेशा बनी रहे! ईश्वर से कामना है कि आपको वह सब कुछ मिले जिसकी आपको चाहत हो। शुभ दशहरा 2023!
  1. आपको, आपके मित्रों और आपके परिवार को दशहरा 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं। आपको सही राह पर चलने और सफल होने के लिए शक्ति और साहस मिले।
  1. मैं प्रार्थना करता हूँ कि आपको भगवान राम के सभी गुण प्राप्त हों और आप एक आदर्श पुत्र, अच्छे भाई और आदर्श पति साबित हों। दशहरा की शुभकामनाएं!
  1. दशहरे के पावन अवसर पर, मैं आशा करता/ करती हूँ कि आप पर खुशियों और सफलता की बारिश हमेशा होती रहे। शुभ दशहरा!
  1. सभी परिवार वालों को, दशहरे की बहुतबहुत शुभकामनाएं। ढेर सारी मिठाइयाँ खाएं और सकारात्मक रहकर इस त्यौहार को अच्छे से मनाएं!
  1. दशहरे का यह त्यौहार आपका पूरा साल खुशियों और उल्लास से भर दे, आपके मार्ग में कभी कोई परेशानी न आए। हैप्पी दशहरा!
  1. दशहरे का हवन आपके जीवन को रौशन कर दे और आपके सभी दुखों को जला दे। शुभ की बहुत बहुत दशहरा बधाई!
  1. विजय प्राप्त तब होती है जब आप सच्चाई के मार्ग पर चल कर जीत हासिल करते हैं, मेरी कामना है कि आपकी हर जीत ऐसी ही हो। दशहरा की शुभकामनाएं!
  1. जब बात सही की हो तो ईश्वर आपको सच का साथ देने की शक्ति दे और अन्याय के खिलाफ आपकी आवाज हमेशा बुलंद हो हैप्पी दशहरा!

16 बेस्ट दशहरा कोट्स परिवार और दोस्तों के लिए

दशहरा कोट्स

अपने परिवार और दोस्तों को ये विजयादशमी के कोट्स भेजकर खुश करें और इस त्यौहार की तरह ही लोगों में प्यार फैलाएं जो बुराई पर अच्छाई के जीत का प्रतीक है।

  1. ‘’भीतर मन में क्रोध, द्वेष और छलकपट छुपकर राम कहा से पाओगे, राम की शरण पाने के लिए उनके पग पर चलना होगा।’’
  2. ‘’सच्चाई का अस्तित्व हमेशा स्थिर रहा है हर दौर में रहा है, रावण कितने भी रूप लेकर इस पर विजय पाने की कोशिश करे, श्री राम हमेशा किसी न किसी अवतार में आकर उसे पराजित करते रहेंगे।’’
  3. ‘’विजयादशमी इस बात का सबूत है कि आप कितने भी बड़े ज्ञानी हों, कितने ही शक्तिशाली क्यों न हों किन्तु आपका अहंकार आपको क्षण भर में खत्म कर सकता है।’’
  4. ‘’दशहरा का पर्व सदैव हमें यह स्मरण कराता है कि अपने ज्ञान और प्रतिभा का उचित उपयोग न करना हमारे अस्तित्व को श्रापित कर सकता है। ‘’
  5. ‘’जबजब हम अधर्म के मार्ग को चुनेंगे, तबतब रावण जन्म लेगा, इसलिए श्री राम का सारथी बनना है तो धर्म के मार्ग पर चलने का प्रयास करना होगा।‘’
  6. रावण का अंत तय था, लेकिन यह बात हमें हर दिन अपने अंदर के रावण को जलाकर याद करनी होगी और तभी हर व्यक्ति में राम का वास होगा
  7. अपने अंदर के रावण को मारो नहीं, उसपर जीत हासिल करो!”
  8. कई सिरों पर तीर चलाने से समस्या कभी नहीं खत्म होगी बल्कि एक सिर दूसरे की जगह ले लेती है। समस्या को जड़ से मारने के लिए उसके केंद्र को समझ कर उसपे निशाना साधना होगा
  9. सच्चाई अंत में दुनिया की किसी भी बुराई के मुकाबले मजबूत खड़ी मिलती है’’
  10. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि इस दुनिया में बुराई है लेकिन रौशनी हमेशा अंधेरे पर जीत प्राप्त करती आई है और करती रहेगी’’
  11. जब मैं निराश होता हूँ, तो मुझे याद आता है कि पूरे इतिहास में सत्य और प्रेम के मार्ग पे चलने वालों की हमेशा जीत हुई है’”
  12. बच्चों को यही सिखाएं कि अच्छाई हमेशा बुराई पर विजय प्राप्त करती है और यही सच है!’’
  13. बुराई पर अच्छाई की जीत हर हाल में होती है, भले ही लोगों का इस बात पर यकीन न हो, लेकिन इतिहास गवाह रहा है इस बात का’’ 
  14. मातापिता के रूप में, मैं चाहता हूँ कि मेरे बच्चे एक आशावादी दृष्टिकोण रखें और ये जाने कि चाहे देर से ही सही सच और अच्छाई को ही जीत मिलती है’’ 
  15. रौशनी अंधेरे को खत्म कर सकती है लेकिन अंधेरा रोशनी को नहीं मिटा सकता, ठीक वैसे ही बुराई अन्याय कर सकती है पर जीत नहीं सकती। ‘’
  16. साहस डर न होने में नहीं बल्कि अपने अंदर की बुराई और डर पर विजय हासिल करने में है। बहादुर वह नहीं है जो डरता नहीं है, बल्कि वह है जो उस डर पर विजय प्राप्त करता है। ’’

इन शुभकामनाओं और कोट्स के साथ दशहरे की खुशी को अपनों के साथ दोगुना करें। अपने मनपसंद कोट्स को चुने और उन्हें अपने प्रियजनों को भेजना न भूलें। हमारे तरफ से भी आपको दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं!

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए नवरात्रि और दशहरा से जुड़ी जानकारियां
बच्चों के लिए नवरात्रि और दशहरे से जुड़ी कहानियां और तथ्य
बच्चों के साथ यादगार नवरात्रि और दशहरा मनाने की प्रसिद्ध जगह