जनवरी में जन्मे बच्चों के बारे में 9 रोचक फैक्ट्स

जनवरी में जन्म लेने वाले बच्चों के बारे में 9 फन फैक्ट्स

जूलियन कैलेंडर के अनुसार जनवरी साल का पहला महीना है और यह एक नई शुरूआत, नए संकल्प, नए प्रॉमिस और सभी नई चीजों के बारे में है। यदि आप अपने नए साल की शुरूआत बच्चे के स्वागत के साथ कर रही हैं तो संभव है आप इस आर्टिकल को भी इसी कारण से पढ़ रही हैं। यदि आपने इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए समय निकाला है तो हम जानते हैं कि आप जनवरी में जन्मे बच्चे के बारे में कुछ रोचक बातें जानना चाहती हैं। इसलिए बिना देरी किए जनवरी में जन्मे बच्चों के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानने के लिए आगे पढ़ें। 

जनवरी में जन्मे बच्चों के बारे में 9 इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स 

जनवरी में जन्मे लोगों में कुछ तो खास होता है इसलिए तो अक्सर लोग उनके जैसा बनने की इच्छा रखते हैं, क्या आप जानना चाहेंगी कि ऐसा क्यों होता है? जनवरी में जन्मे बच्चे स्वाभाविक रूप से मनोरंजक होते हैं, उनके बारे में और भी सकारात्मक व रोमांचक तथ्य हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि हर बार आप सिर्फ तर्क-वितर्क ही करें, कभी-कभी मनोरंजक व मजेदार बातें करनी भी जरूरी होती हैं। जनवरी में जन्मे बच्चों के बारे में कुछ रोचक बातें, आइए जानते हैं;

1. जनवरी में जन्मे बच्चे मनोरंजक होते हैं 

अगर आपका बच्चा जनवरी महीने में जन्मा है तो निश्चिन्त रहें, आप कभी ऊबेंगे नहीं। जनवरी में जन्मे लोग नेचुरली ह्यूमरस होते हैं और ऐसे लोग हद से ज्यादा मजाक करते हैं। क्या पता आपका बच्चा भी बड़ा होकर मजाकिया व हंसमुख व्यक्ति बने जो हमेशा दूसरों का मनोरंजन करे। इन लोगों में व्यंग्य और सरलता स्वाभाविक रूप से होती है, तो तैयार हो जाइए एक जबरदस्त एंटरटेनिंग पर्सनैलिटी वाले बच्चे से परिचित होने के लिए। 

जनवरी में जन्मे बच्चे मनोरंजक होते हैं 

2. जनवरी में जन्मे बच्चे शांत स्वभाव के होते हैं

जनवरी में जन्मे बच्चे बाकी के महीनों में जन्मे बच्चों से कम चिड़चिड़े होते हैं। अगर आप सोचती हैं कि आपके बच्चे का व्यवहार जनवरी के ठंडे मौसम के अनुसार है तो आप पूरी तरह गलत नहीं हैं। ठंड का मौसम जनवरी में जन्मे बच्चों को जीवन के उतार-चढ़ाव में नेचुरली शांत बनाता है। इनकी यही बात प्रेरित करने वाली है कि अगर आप तनाव में कम रहें और हर एक दिन को उसके हिसाब से ही जिएं तो जीवन कितना आसान व मजेदार है। 

3. ये बच्चे क्रिएटिव होते हैं 

जनवरी में जन्मे बच्चे बहुत इमेजिनेटिव और क्रिएटिव होते हैं, इनमें किसी भी समस्या का समाधान निकालने की काफी क्षमता होती है। अगर आप अपने बच्चे को किसी भी पहेली को सुलझाते देखें या कुछ नया करते देखें तो सरप्राइज न हों, इस महीने में जन्मे बच्चों में ऐसी ही क्वालिटीज होती हैं। क्या अपने बच्चे के बारे में इतना सब जानकर प्राउड फील नहीं हो रहा? होना भी चाहिए, यह मामूली बात नहीं है और अब आपके पास वो सारे कारण भी हैं जिस वजह से आप फ्यूचर में भी अपने बच्चे पर गर्व करेंगी। 

4. ज्यादातर बच्चे बड़े होकर डॉक्टर या डेट कलेक्टर बनते हैं

जैसे ही आपको पता चलता है कि आप गर्भवती हैं, उसी पल से आप अपने बच्चे के फ्यूचर और ऑक्यूपेशन के बारे में सोचने लगती हैं। जी हाँ! आप यह किसी से कहती भले न हों परन्तु आप खुद से ही इन बातों को सोचना शुरू कर देती हैं, है न? यदि आप जनवरी महीने में बच्चे को जन्म देने वाली हैं और आपने यह सोच लिया है कि आप उसे फुटबॉलर या बैडमिंटन प्लेयर बनाना चाहती हैं तो आपको दोबारा सोचने की जरूरत है। जनवरी में जन्मे लोग ज्यादातर डॉक्टर या डेट कलेक्टर बनते हैं, अगर बचपन से ही बच्चा आपके साथ डॉक्टर-पेशेंट खेल खेलता है तो क्या पता शायद आपका बच्चा बड़ा होकर सही में डॉक्टर ही बन जाए – अंत में हर स्थिति उसके फेवर में है। 

ज्यादातर बच्चे बड़े होकर डॉक्टर या डेट कलेक्टर बनते हैं

5. जनवरी में जन्मे बच्चे स्वतंत्र विचारों के होते हैं 

क्या आपका बच्चा अभी से इंडिपेंडेंट होने के संकेत देने लगा है? अगर हाँ तो उसका जन्म जनवरी महीने में हुआ है। जनवरी में जन्मे लोग बोल्ड और साहसी होते हैं, ऐसे लोग हर काम की खुद जिम्मेदारी लेते हैं और उसे खुद ही पूरा करना चाहते हैं। ये  लोग अपने काम को अकेले ही पूरा करने की इच्छा रखते हैं, इसका यह भी कारण हो सकता है कि वे किसी और पर विश्वास नहीं करते। जनवरी में जन्मे लोग ये भी सोचते हैं कि उनका चीजों को लेने व करने का तरीका औरों से बेहतर है, इस कारण हो सकता है कि लोगों का उनके प्रति व्यवहार अच्छा न हो। आप अपने बढ़ते बच्चे को साहसी और स्वतंत्र बनाएं और अगर कहीं पर भी आपको लगता है कि उसका व्यवहार गलत जा रहा है तो आप उसको वहीं रोक लें। 

6. इनकी किस्मत में प्रसिद्धि होती है 

क्या आप यह पढ़कर खुश हैं? आपको होना भी चाहिए, क्योंकि आपका जनवरी महीने में जन्मा बच्चा भविष्य में प्रसिद्धि की ओर बढ़ सकता है। जनवरी में जन्मे लोग मकर या कुंभ राशि के होते हैं जिनको भविष्य में प्रसिद्धि प्राप्त होती है। निस्संदेह यह महीना शुभ और अच्छे भाग्य का संकेत देता है – चाहे वह डॉक्टर बने, डेट कलेक्टर बने या उसे प्रसिद्धि मिले- उसका भविष्य सुरक्षित है। 

7. इनमें नेतृत्व करने की इच्छा सबसे ज्यादा होती है 

जनवरी में जन्मे लोगों का अपना एक व्यक्तित्व होता है, ये लोग हर चीज में अपनी राय रखना पसंद करते हैं। अगर कोई व्यक्ति ऐसे लोगों की सोच को बदलने की कोशिश भी करता भी है तो संभावना है कि वह खुद ही उनसे प्रभावित हो जाएगा। इस महीने में जन्मे लोगों के निर्णय को बदल पाना और उनकी मान्यताओं पर अंकुश लगा पाना आसान नहीं होता। ऐसे बच्चों में जन्म से ही लीडरशिप की क्षमता होती है और आप उनको किसी से भी कम नहीं आंक सकते। अगर आपका बच्चा भी जनवरी में जन्मा है तो इसका मतलब है कि आपके परिवार में एक हीरो का जन्म हुआ है। 

इनमें नेतृत्व करने की इच्छा सबसे ज्यादा होती है 

8. ऐसे लोग आलोचनाओं का जवाब बहुत शांति से देते हैं

ये लोग जानते हैं कि किसी भी आलोचना का जवाब वे कैसे दे सकते हैं बिना किसी की भावनाओं को बिना ठेस पहुँचाए। इन्हें यह भी पता होता है कि किसी बेवकूफ बात का जवाब कैसे दें और नकारात्मक लोगों को कैसे नजरअंदाज करें। ऐसे लोगों से अगर कोई मूर्खता भरा प्रश्न करता भी है तो यह शांत रहकर ही उसका जवाब दे देते हैं। जी हाँ! ऐसे लोग बकवास बातें बर्दाश्त नहीं करते हैं और यह उनके मजाकिया व्यवहार में झलक जाता है। हालांकि आप अपने बच्चे की सराहना करेंगे क्योंकि वह बड़ा हो रहा है पर उसे रिश्तेदारों से मिलवाते समय सावधानी बरतें क्योंकि रिश्तेदारों का व्यवहार उसे उनसे दूर कर सकता है। 

9. ऐसे लोग रहस्यमयी होते हैं 

अगर आपका बच्चा किसी भी बात को सीक्रेट रखता है या रहस्यमयी रहता है तो चिंता न करें क्योंकि जनवरी में जन्मे बच्चे इस स्वभाव के होते ही हैं। ऐसे बच्चों की बातों में तर्क व वास्तविकता होती है, और ऐसे लोग चीजों को अपने तक ही सीमित रखते हैं। ऐसे लोगों को सांत्वना देना अच्छी तरह आता है किंतु वे किसी पर भरोसा या विश्वास नहीं करते है, यही कारण है उनकी गुप्त बातें किसी और तक नहीं पहुँच पाती हैं। 

जनवरी में जन्मे बच्चों के ये कुछ यूनिक गुण हैं, आशा है आपको जनवरी में जन्मे लोगों के बारे में ये शानदार बातें पढ़कर बहुत सी जानकारी व खुशी मिली होगी। हालांकि ये सारी अच्छी बातें आपके बच्चे की बढ़ती उम्र के साथ-साथ अच्छी सोच, कॉन्फिडेंस व एक सफल व्यक्ति बनाने में मदद करेंगी। आप अपने बच्चे की इन्हीं अच्छी बातों की सराहना करें व गर्व करें किन्तु हर समय ऐसा जताना भी आपके बच्चे को अहंकारी बना सकता है। अगर आप बच्चे को सफल और विनम्र बनाना चाहते हैं तो उसे मेहनत करना और पोलाइट रहना सिखाएं – जन्म से मिली विशेषताएं तो सिर्फ उसे आगे बढ़ने में मदद करेंगी। 

यह भी पढ़ें:

सोते समय बच्चे क्यों मुस्कुराते हैं?