माइक्रोवेव में खाना पकाने से जुड़े फायदे और नुकसान

माइक्रोवेव में खाना पकाने से जुड़े फायदे और नुकसान

माइक्रोवेव पिछली शताब्दी के सबसे महान आविष्कारों में से एक है। बर्फ से ठंडे भोजन को चुटकियों में गर्म करना इतना आसान कभी न था। यहाँ तक कि मांस को भी फ्रीजर से निकालकर डिफ्रॉस्ट करना अब मात्र मिनटों का काम है। माइक्रोवेव से जुड़े अनगिनत लाभ हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या हम इसके साथ आने वाले खतरों को जानते हैं? आइए, माइक्रोवेव से जुड़े फायदे और नुकसान के बारे में और जानकारियां प्राप्त करते है। 

क्या माइक्रोवेव में खाना पकाना सुरक्षित है?

पहले खाना गर्म करने में समय लगा करता था और अब घरों में खाना मिंटो में परोसा जाता है। आज के समय में माइक्रोवेव ने हर किसी के जीवन को बहुत आसान बना दिया है। लेकिन फायदे के साथ इसके कुछ नुकसान भी है। माइक्रोवेव का उपयोग करने से हमे कुछ खतरे होते हैं और जिनमें शामिल हैं:

क्या माइक्रोवेव में खाना पकाना सुरक्षित है

  • विभिन्न विटामिन और मिनरल की जैव उपलब्धता को कम करता है।
  • दूध और अनाज को गर्म करने से उनमें मौजूद आवश्यक अमीनो एसिड कार्सिनोजेन्स में बदल जाते है।
  • पोषण की मात्रा कम हो जाती है।
  • कच्ची या जमी हुई सब्जियों प्लांट अल्कलॉइड्स कार्सिनोजेन्स में बदल जाते है।
  • माइक्रोवेव में बीमारी देखी गई है।

विभिन्न प्रकार के माइक्रोवेव क्या हैं?

बात जब सही माइक्रोवेव चुनने की होती है तो हम हमेशा खुद को दुविधा में पाते है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपके पास बहुत सारे विकल्प है जिसे आप चुन सकती हैं। वह अलग दिखने के साथ अलग कार्य भी करते हैं। आपकी रसोई में जिस तरह की आवश्यकता हो, उसके आधार पर आपके लिए यह चुनना आसान होगा, जो आपके बजट में आराम से आ जाएगा। याद रखें, माइक्रोवेव को खरीदने के लिए आपने निवेश किया है, इसलिए यह सुनिश्चित कर लें कि यह सर्वोत्तम गुणवत्ता का हो और लंबे समय तक चले। यहाँ माइक्रोवेव के कुछ अलग प्रकार बताए गए हैं।

  1. कंवेक्शन माइक्रोवेव

कंवेक्शन ओवन का उपयोग खाने की सामग्री को गर्म करने के लिए किया जाता है तथा साथ ही साथ यह खाना पकाने के काम में भी आता है। इसमें आप बेकिंग और ग्रिल्लिंग भी कर सकते है। इसके अंदर मौजूद पंखा और गर्म करने वाले तत्व यह सुनिश्चित करते हैं कि, गर्म हवा सब चीजों को बराबर और जल्दी से पकाएं।

कंवेक्शन माइक्रोवेव

  1. ग्रिल माइक्रोवेव

ग्रिल ओवन का प्रयोग कुरकुरे और रसदार व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है। जैसे कबाब, मीट और टिक्का। यह इस प्रकार के भोजन को बनाने के लिए उपयोगी है। इसे पकने में लगभग 90 मिनट लगते हैं।

ग्रिल माइक्रोवेव

  1. सोलो माइक्रोवेव

सोलो ओवन मुख्य रूप से साधारण खाना पकाने जैसे चावल पकाना या आलू उबालना या खाना दोबारा गर्म करने के लिए उपयोग किया जाता है, इसे एकल प्रकार का ओवन कहा जाता है। यदि आप कुछ बड़ा नहीं बनाने जा रहे तो इस ओवन का प्रयोग कर सकते है।

  1. रेंज माइक्रोवेव

इस प्रकार के ओवन, रेंजहुड के साथ आते हैं जिसे आपके स्टोव के ऊपर वाली दीवार पर लगाया जा सकता है। यह विशेषकर माइक्रोवेव और वेंटिलेशन दोनों को मिलकर बनाया गया है जो अनावश्यक जगह को घिरने से भी बचाता है।

रेंज माइक्रोवेव

  1. काउंटरटॉप माइक्रोवेव

काउंटरटॉप ओवन को रसोई के काउंटर पर रखा जाता है। यह उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो माइक्रोवेव के लिए अपनी रसोई को बदलना नहीं चाहते हैं।

काउंटरटॉप माइक्रोवेव

  1. बिल्ट इन माइक्रोवेव

इस माइक्रोवेव को रसोई के कैबिनेट में बनवाया जा सकता है। इसके फायदे यह है कि आप इसे किसी भी ऊंचाई पर रख सकती हैं और अपनी रसोई को एक साफ सुथरा रूप दे साथ ही अपने काउंटर पर जगह भी बचा सकती हैं।

बिल्ट इन माइक्रोवेव

माइक्रोवेव कैसे काम करता है?

एक बार जब आप माइक्रोवेव चलाते हैं, तो मैग्नेट्रॉन बिजली स्रोत से सारी ऊर्जा ले कर रेडियो तरंगों में बदल देता है, जो कुछ आवृत्ति पर एक विद्युत चुम्बकीय तरंग होती है। मैग्नेट्रॉन रेडियो तरंगे भोजन के चारों ओर घूमती है। यह तरंगे माइक्रोवेव की दीवारों से टकराते हुए खाने में जाती है जिससे मौजूदा कण में कंपन होने लगता है और उससे खाने को गर्मी मिलती है। जितनी तेज कम्पन होगा उतनी तेज खाना गर्म होगा। एक बार जब यह गर्म हो जाता है, तो आप ताजा गर्म भोजन परोस सकते है।

माइक्रोवेव का उपयोग सही रूप से कैसे करें

जब माइक्रोवेव उपयोग करने की बात आती है, तो यह एक कसी रस्सी पर चलने जैसा है। इसमें कई बटन है जो विविध कार्य करते हैं, और यह उन सभी को दिमाग में रखना थोड़ा मुश्किल है। सच कहे तो कोई भी पूरा मैनुअल पढ़ना नहीं  चाहता है। हालांकि, यदि आप मूल बातों से शुरू करते हैं, तो आप अन्य कार्यों को अंजाम दे सकते है। लेकिन अभी के लिए, माइक्रोवेव का सही उपयोग करने के लिए जाने यह मूल चरण ।

  • माइक्रोवेव का दरवाजा या तो बटन दबाकर खोलें या फिर उसे थोड़ा खींच कर खोलें।
  • बर्तन, मग या प्लेट को माइक्रोवेव के अंदर रखें। लेकिन यह सुनिश्चित करें कि बर्तन स्टील या प्लास्टिक से बना न हो। जो भी सामग्री रखें वो माइक्रोवेव के लिए बने बर्तनों में रखे।
  • माइक्रोवेव का दरवाजा बंद करने के बाद खाने पकाने का समय निर्धारित करें। आप 1 मिनट से लेकर अपनी आवश्यकता अनुसार खाने को कम या ज्यादा गर्म कर सकते है।
  • अगर खाने को लम्बे समय तक गर्म करना है तो समय को दोबारा निर्धारित करें, जितनी देर आपको आवश्यकता हो।
  • कटोरी में रखी  सामग्री को हिलाकर कुछ समय के अंतराल से देखते रहे।
  • एक बार जब यह सही से गर्म हो जाए तो इसे, सावधानीपूर्वक निकाल लें और खा कर आनंद उठाएं। 

वो भोजन जो आपको माइक्रोवेव में कभी नहीं रखना चाहिए 

विभिन्न खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें आप माइक्रोवेव में गर्म करके उसे कुरकुरा बना सकते हैं, लेकिन कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं जिनको आपको माइक्रोवेव में नहीं रखना चाहिए। इनमें शामिल हैं:

  • माइक्रोवेव में अंडे को उबालने की कोशिश न करें, क्योंकि अंडे के अंदर भाप बनती हैं जो विस्फोट कर सकता है।
  • मिर्च मसाला धुएं वाली चीजों को रखने से बचना चाहिए।
  • पानी को उबालने की कोशिश न करें क्योंकि यह कभी-कभी मग को गर्म करता है, पानी को नहीं। चाय बनाते समय पानी के ज्यादा गर्म होने पर मग फट भी सकता है।
  • ब्रेस्ट मिल्क को सावधानी से माइक्रोवेव किया जाना चाहिए क्योंकि यह कहीं गर्म हो जाता है तो कहीं ठंडा रह सकता है अगर यह फ्रीजर से निकाला गया है। हालांकि इस मामले में माइक्रोवेव हानिकारक है।
  • पका हुआ खाना पहले ही स्वास्थ्य के लिए खराब होता हैं, और यदि आप उन्हें माइक्रोवेव करते हैं, तो यह कोलेस्ट्रॉल ऑक्सीकरण उत्पादों के गठन की ओर ले जाता है जो पहले से में हृदय रोग से जुड़े हुए हैं।
  • माइक्रोवेव में पत्तेदार साग सब्जी रखने से बचा जाना चाहिए, क्योंकि उनमें आग पकड़ सकती है, संभावित रूप से न केवल आपके भोजन, बल्कि आपके उपकरण को भी जला सकते हैं। इसलिए अत्यधिक सावधानी बरतें।
  • ऑलिव ऑयल, मूंगफली, एवोकैडो आदि को गर्म न करें क्योंकि यह तरल नहीं वसा होता है। आप उन्हें गर्म करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन यह काम नहीं करेगा।
  • फलों को गर्म नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वह अंदर से ज्यादा गर्म हो जाते है और यह आपके तालू को जला सकता है।
  • चावल को माइक्रोवेव में नहीं पकाना चाहिए, क्योंकि चावल में कुछ बैक्टीरिया होते हैं जो सिर्फ स्टोव पर उबालने से ही मरते है।
  • जमे हुए फल को गर्म नहीं किया जाना चाहिए बल्कि इसे डीफ्रॉस्ट किया जाना चाहिए क्योंकि फलो के अच्छे गुण कार्सिनोजेन्स में न बदल जाए। 

क्या माइक्रोवेव आपके भोजन की न्यूट्रिशनल वेल्यू को कम करता है?

आपके मन में सवाल यह उठा होगा कि माइक्रोवेव से निकलने वाली तरंगे कहीं आपको फायदे से ज़्यादा नुक्सान तो नहीं पहुंचा रही हैं। यह एक अच्छा सवाल है कि क्या माइक्रोवेव पोषक तत्वों को ज़्यादा गर्म करने पर खत्म कर देता है। तो संक्षिप्त में इसका जवाब है नहीं। आप माइक्रोवेव में भोजन कुछ ही समय के लिए रखते है जो आप गैस पर भी रख सकते है। माइक्रोवेव की तुलना में गैस पर किया हुआ खाना तेज और लंबे समय के लिए गर्म रहता है। गर्मी से संवेदनशील होने वाले पोषक तत्व आमतौर पर पानी में घुलनशील होते हैं, इसलिए इसमें विटामिन और कुछ एसिड शामिल होते हैं जो सब्जियों में आम होते हैं।आप माइक्रोवेव में जितने कम समय के लिए खाना रखेंगे उतनी ही कम मात्रा में उसके पोषक तत्व नष्ट होंगे।

क्या माइक्रोवेव आपके भोजन की न्यूट्रिशनल वेल्यू को कम करता है

माइक्रोवेव का उपयोग करते समय इन बातों पर ध्यान दें

माइक्रोवेव का उपयोग सावधानी से किया जाना चाहिए। क्या आपने अपने माइक्रोवेव में कुछ खराबी का संकेत पाया है?  अगर ऐसा है तो कंपनी के प्रतिनिधि को बुलाकर उसे दिखाए। माइक्रोवेव का उपयोग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए :

  • ओवन में किसी धातु या प्लास्टिक का उपयोग न करें। 
  • भोजन को समान रूप से फैलाने की कोशिश करें ताकि यह पूरी तरह से गर्म हो पाए ।
  • ऐसे व्यंजन न बनाएं जिनमें पानी की बहुत अधिक आवश्यकता हो।
  • मिश्रण को बार-बार हिलाएं।
  • छींटे रोकने के लिए कटोरे या मग को ढक दें।
  • आलू और हॉटडॉग जैसे खाद्य पदार्थ उसमें कांटे के चम्मच से छेद करे ताकि वो अंदर से गर्म हो सके।
  • भोजन के टुकड़े जिनते छोटे होंगे खाना उतनी जल्दी पकेगा।
  • भोजन को गला रहें  हो तो डीफ्रॉस्ट का उपयोग करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यहाँ लोगों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न के उत्तर दिए गए हैं: 

1. क्या बच्चों की बोतल को माइक्रोवेव में रखना सुरक्षित है?

माँ बनना परीक्षा का समय होता है, क्योंकि शिशु के कल्याण के बारे में बहुत सारे महत्वपूर्ण निर्णय लेने होते हैं। आमतौर पर, नई माताओं के पास यह सवाल होता है कि वे शिशु की बोतल को माइक्रोवव करें या नहीं। हालाँकि  ब्रेस्ट मिल्क को गर्म करने के लिए सलाह नहीं दी जाती है। माँ के दूध में इम्यूनोलॉजिकल गुण होते हैं जो गर्म करने से नष्ट हो जाते हैं। बच्चे की बोतलें माइक्रोवेव की जा सकती हैं और यह बच्चे के लिए सुरक्षित हैं। हालांकि, गाय के दूध को बिना किसी समस्या के गर्म किया जा सकता है।

2. क्या होता है, जब आप माइक्रोवेव के चलते समय उसके पास खड़े हो तो?

माइक्रोवेव को पर्याप्त तकनीक के साथ बनाया जाता है जो आपके शरीर में जाने वाली खतरनाक तरंगों को रोकता है। दरवाजे पर छोटा सा गोल आकर में छेद जो एक ढाल का काम करता है। लेकिन माइक्रोवेव की तुलना में इसका तरंग आयाम छोटा होता हैं। हालांकि, लंबे समय तक इसके बगल में खड़े रहना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं है।

3. क्या आप माइक्रोवेव में खाना रखने के लिए प्लास्टिक कंटेनर का उपयोग कर सकते हैं?

आजकल, उपलब्ध सभी खाद्य वितरण ऐप के माध्यम से भोजन मंगवाना बहुत आम हो गया है। सभी रेस्ट्रॉन्ट में खाने के साथ दिए जाने वाले डिब्बे माइक्रोवेव में रखने योग्य नहीं होते हैं। आप माइक्रोवेव ओवन में किसी भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं कर सकते, क्योंकि यह उसे पिघला देगा। आपको विशेष माइक्रोवेव में इस्तेमाल किए जाने वाले कटोरे या मग का उपयोग करना होगा, जो आपके भोजन में न पिघले और आपके भोजन को खराब किए बिना उसे गर्म कर सके।

4. क्या गर्भावस्था के दौरान माइक्रोवेव का उपयोग करना सुरक्षित है?

कुछ परीक्षणों से संकेत मिलता है कि माइक्रोवेव द्वारा उत्सर्जित विद्युत तरंगें गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चों के लिए अच्छी नहीं होती हैं। माइक्रोवेव ओवन के कुछ साइड इफेक्ट भी हैं। यदि माइक्रोवेव पुराना या खराब  हो गया है, तो आपको इससे दूर रहना चाहिए क्योंकि माइक्रोवेव फीटस को नुकसान पहुँचा सकता है और इससे मिसकैरज होने का खतरा हो सकता है। हालांकि, ऐसे कोई रिसर्च नहीं हैं जो निर्णायक रूप से इसके हानिकारक प्रभाव को बताती हो, लेकिन पछताने से बेहतर है कि सावधानी बरती जाए।

मनुष्यों ने अधिकतर ऐसी तकनीक बनाई है जो उनके लिए उपलब्ध है। भोजन को तुरंत गर्म करना चमत्कार तकनीक से कम नहीं है, हम इसे हल्के में इसलिए लेते है क्योंकि हम इसका उपयोग अक्सर करते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हो सकते हैं जो हमारे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव के कारण माइक्रोवेव के उपयोग के खिलाफ हो। मैन्युअल में दिए गए गाइडलाइन के अनुसार सही तरीके से उपयोग किए जाने पर माइक्रोवेव खाना पकाने में बहुत सहायक और सुरक्षित हैं। गर्म भोजन का आनंद लें और सावधानी बरतें। साथ ही माइक्रोवेव की सराहना करना न भूलें।