मैगज़ीन

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर आया नन्हा राजकुमार!

सच ही कहा गया है, ‘एक नए बच्चे के जन्म के साथ, एक नया सूरज चमकता है’! यहाँ हम बात कर रहे हैं नेहा धूपिया और अंगद बेदी के बारे में। आज उनके घर फिर से उम्मीद और सपनों की सुनहरी धूप खिल रही है। हाँ, नेहा धूपिया और अंगद बेदी फिर से मम्मी डैडी बन गए हैं और उनके घर आया है एक नन्हा राजकुमार! सबको बधाइयां। 

आज ही अंगद बेदी ने सोशल मीडिया के जरिए एक छोटा पर दिल को छू जाने वाला पोस्ट शेयर किया और यह गुड न्यूज अपने फॉलोवर्स को दी। उन्होंने नेहा को बहुत स्ट्रांग बताते हुए उनको इस सफर के लिए धन्यवाद भी दिया है। और साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि अब उनकी बेटी ‘मेहर’ अब बड़ी हो चुकी है और अपने ‘बेबी  टैग’ को अपने छोटे भाई को देने के लिए वह रेडी है।

स्रोत: https://www.instagram.com/p/CUjwsuCISIq/?utm_medium=copy_link

मिस्टर एंड मिसेज बेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फॉलोवर्स के साथ सभी अच्छी खबरें शेयर करते रहते हैं। आपको याद है उनके दूसरे बेबी की अनाउंसमेंट की पोस्ट? कितना प्यारा था वह पिक्चर जिसमे नेहा अपने बेबी बम्प के साथ बेटी मेहर और अंगद के साथ पोज़ कर रही थी!

स्रोत: https://www.instagram.com/p/CRvPsCgH4-a/?utm_medium=copy_link

नेहा अपने इस प्रेगनेंसी के दौरान कुछ नए प्रोजेक्ट्स भी कर रहीं थीं और उन्होंने इस दौरान अपने और परिवार की हेल्थ, जिम्मेदारियां और वर्क लाइफ बखूबी निभाई। 

नेहा ने हाल ही में अपने बेबी शावर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली थीं जो कि खूब वायरल हुआ था। बेहद सुन्दर पिक्चर्स थी वो जिसमे नेहा अपने परिवार व उनके फ्रेंड्स के साथ दिखाई दे रही थीं। 

स्रोत: https://www.instagram.com/p/CTPlWBGKRRL/?utm_medium=copy_link

हम नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर आए इस नन्हे राजकुमार के बारे में और जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं, हमे पता है आप भी होंगे। हमे इंतजार रहेगा उस पल का जब वो अपने बेटे का नाम सोशल मीडिया पर रिवील करेंगे। तब तक के लिए उन्हें बहुत सारी बधाइयां और उनके परिवार के लिए हम ढेर सारी खुशियों की कामना करते हैं।  

जया कुमारी

Recent Posts

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

1 week ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

1 week ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: क्या सीता मंदोदरी की बेटी थी? Ramayan Story: Was Sita Mandodari’s Daughter In Hindi

रामायण की अनेक कथाओं में से एक सीता जी के जन्म से जुड़ी हुई भी…

2 weeks ago

बदसूरत बत्तख की कहानी | Ugly Duckling Story In Hindi

यह कहानी एक ऐसे बत्तख के बारे में हैं, जिसकी बदसूरती की वजह से कोई…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: रावण के दस सिर का रहस्य | Story of Ramayana: The Mystery of Ravana’s Ten Heads

यह प्रसिद्द कहानी लंका के राजा रावण की है, जो राक्षस वंश का था लेकिन…

2 weeks ago