शरीर दर्द दूर करने के लिए 13 घरेलू उपचार

शरीर दर्द दूर करने के लिए 13 घरेलू उपचार
ADVERTISEMENTS

बॉडी पेन होना बेहद नार्मल बात है और यह कई समस्याओं के लक्षणों की ओर इशारा कर सकता है। जब आप नियमित रूप से शरीर दर्द का अनुभव करती हैं तो उसे क्रोनिक बॉडी पेन कहते है। आप खड़े होने, चलने या एक्सरसाइज करने पर शरीर के दर्द का अनुभव कर सकती हैं। शरीर के दर्द को कम करने के लिए पेन किलर लेने से मदद मिलती है, हालांकि, यह लॉन्ग टर्म समाधान नहीं है। कई घरेलू उपचार हैं जिन्हें आप शरीर के दर्द को कम करने के लिए आजमा सकती हैं। शरीर के दर्द को कम करने के तरीकों को जानने के लिए इस लेख को जरूर पढ़ें।

शारीरिक दर्द के संभावित कारण क्या होते हैं? 

शरीर में दर्द का अनुभव करने के कई कारण हो सकते हैं। जबकि कुछ का इलाज घर पर किया जा सकता है, कुछ सीरियस कंडीशन भी हैं जिनके निदान के लिए आपको डॉक्टर को दिखाना पड़ सकता है। शरीर में होने वाले दर्द के कुछ संभावित कारणों को नीचे बताया गया है:

  • मांसपेशियों की जकड़न
  • फ्लू
  • नींद की कमी
  • तनाव
  • अत्यधिक थकावट (सीएफएस)
  • गठिया
  • इन्फेक्शन
  • डिहाइड्रेशन
  • एनीमिया
  • विटामिन डी की कमी
  • हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द 
  • ल्यूपस 
  • निमोनिया

शरीर दर्द के लिए घरेलू उपचार 

शरीर के दर्द का इलाज करने के लिए, आपको हमेशा पेन किलर दवाओं पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। शरीर के दर्द को कम करने के लिए आप घरेलू उपचार आजमा सकती हैं। यहाँ बताया गया है कि नेचुरल रूप से शरीर के दर्द से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

1. सेब का सिरका

सेब के सिरके में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने और शरीर के दर्द से राहत प्रदान करने में मदद करते हैं। इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण भी होते हैं जो इन्फेक्शन से भी निपटने में मदद करते हैं।

आपको चाहिए 

ADVERTISEMENTS
  • गर्म पानी – 100 मिली
  • सेब का सिरका – 2 बड़े चम्मच
  • शहद – 1 बड़ा चम्मच

विधि

  • एक कटोरे में गर्म पानी लें और उसमें सेब का सिरका अच्छी तरह से मिलाएं। 
  • शहद डालें और फिर से मिलाएं।
  • इसे दिन में दो बार पिएं।

2. अदरक का रस

अदरक मिनरल और विटामिन से भरपूर होता है जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे शरीर को दर्द से राहत मिलती है। अदरक में पीड़ानाशक गुण भी होते हैं जो दर्द से राहत देने में मदद करते हैं। अदरक, शहद, और नींबू सभी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में सूजन को ठीक कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए 

  • पानी – 100 मिली
  • अदरक – आधा इंच (कद्दूकस किया हुआ या कटा हुआ)
  • नींबू – आधा
  • शहद – 1 बड़ा चम्मच

विधि

ADVERTISEMENTS
  • एक पैन में थोड़ा पानी लें और उसमें अदरक डालें। इसे उबाल लें।
  • इसे 30 मिनट तक ठंडा होने दें।
  • इसमें आधा नींबू डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • पानी को छान लें।
  • फिर शहद डालकर पिएं।

3. सेंधा नमक से पैरों को धोएं 

पैरों को धोने से या सिकाई करने से यह आपकी मांसपेशियों में से तनाव को दूर करता है। आप नहाने के पानी में सेंधा नमक मिला सकती हैं और उसमें अपने पैर भिगो सकती हैं। यह आपके शरीर से टॉक्सिन्स को हटाने में मदद करेगा जो सूजन और शरीर में दर्द का कारण बनते हैं। यह नमक एक एंटीबैक्टीरियल के रूप में भी काम करता है जो इन्फेक्शन को दूर रखता है।

आपको चाहिए 

ADVERTISEMENTS
  • गर्म पानी – 1 बाल्टी
  • सेंधा नमक – 1/2 कप

विधि

  • गर्म पानी से भरी बाल्टी में सेंधा नमक मिलाएं।
  • अपने पैरों को 30 मिनट के लिए बाल्टी में भिगोएं 
  • ऐसा हर दूसरे दिन करें।

4. हल्दी वाला दूध

हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होती है। ये गुण इन्फेक्शन और बीमारियों को दूर रखते हैं और शरीर के दर्द से राहत प्रदान करते हैं।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए 

  • दूध – 100 मिली
  • हल्दी पाउडर – ½ बड़ा चम्मच

विधि

ADVERTISEMENTS
  • एक गिलास में थोड़ा गुनगुना दूध लें।
  • इसमें हल्दी पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं ।
  • हल्दी वाला दूध दिन में दो बार पिएं।

5. दालचीनी के पानी का सेवन

दालचीनी अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी, एनाल्जेसिक और एंटीसेप्टिक गुणों के लिए जानी जाती है। ये सभी गुण दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

आपको चाहिए 

ADVERTISEMENTS
  • पानी – 100 मिली
  • दालचीनी – ¼ बड़ा चम्मच

विधि

  • एक गिलास में पानी लें और उसमें दालचीनी मिलाएं।
  • इसका सेवन दिन में दो बार करें।

6. लैवेंडर ऑयल

लैवेंडर को चिंता और तनाव को कम करने के लिए जाना जाता है, जो कभी-कभी, शरीर में दर्द का कारण हो सकता है। लैवेंडर में वे गुण भी होते हैं जो नींद को प्रेरित करने में मदद करते हैं। नींद की कमी शरीर में दर्द का एक और कारण हो सकती है।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए 

  • लैवेंडर एसेंशियल ऑयल – 12 से 15 बूंदें
  • कैरियर ऑयल – 30 मिली

विधि

ADVERTISEMENTS
  • लैवेंडर एसेंशियल ऑयल के साथ कैरियर ऑयल मिलाएं।
  • इस तेल से अपने शरीर की धीरे-धीरे मालिश करें।
  • बाद में इसे धो दें।

7. केला

शरीर में दर्द का एक कॉमन रीजन आपके शरीर में पोटैशियम की कमी हो सकता है। कब्ज के कारण कुछ प्रकार के पीठ दर्द भी हो सकते हैं। केला इन दोनों समस्याओं को हल करता है ।

आपको चाहिए 

ADVERTISEMENTS
  • केला – 3 

विधि

  • रोजाना 3-4 केले खाएं।

8. कायेन लाल मिर्च का पानी

कायेन लाल मिर्च में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दर्द को कम करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसमें कैप्साइसिन भी शामिल है जो एक नेचुरल नर्व ब्लॉकिंग पेन किलर है जिसके कोई केमिकल साइड इफेक्ट्स नहीं है।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए 

  • कायेन लाल मिर्च – ½ बड़ा चम्मच
  • शहद – ¼ बड़ा चम्मच
  • पानी – 200 मिली

विधि

ADVERTISEMENTS
  • एक गिलास गर्म पानी लें और इसमें कायेन लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।
  • शहद डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
  • इसे दिन में दो बार पिएं।

9. रोजमैरी

रोजमैरी मिनरल और विटामिन का एक उत्कृष्ट स्रोत है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करते हैं।

आपको चाहिए 

ADVERTISEMENTS
  • रोजमैरी की पत्तियां

विधि

  • अपने खाने में रोजमैरी की पत्तियों को शामिल करें।
  • इसका प्रतिदिन सेवन करें।

10. पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल

पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल में एंटीस्पास्मोडिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गंभीर मांसपेशियों के दर्द को कम करते हैं। यह एरोमाथेरेपी में निद्रा प्रेरक और रिलेक्सिंग एजेंट के रूप में भी काम करता है।

ADVERTISEMENTS

आपको चहिए 

पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल – 12 बूंदें

ADVERTISEMENTS

नारियल का तेल – 50 मिली

विधि

ADVERTISEMENTS
  • एक बाउल में दोनों तेल को मिलाएं।
  • इसे अपने शरीर पर अच्छे से लगाएं।
  • 2 मिनट के लिए क्लॉक वाइज मोशन में मालिश करें।
  • 2 मिनट के लिए एंटी क्लॉक वाइज मोशन में मालिश करें।

11. विटामिन सप्लीमेंट

विटामिन की कमी के कारण आपको शरीर में दर्द का अनुभव हो सकता है। आधी से अधिक आबादी में विटामिन की कमी होती है और वे सभी शरीर दर्द से पीड़ित हैं। अलग से विटामिन की सप्लीमेंट लेने से थोड़ी मदद मिल सकती है लेकिन विटामिन युक्त आहार लेना ज्यादा बेहतर  है।

आपको चाहिए 

ADVERTISEMENTS
  • विटामिन की खुराक – इसकी मात्रा के लिए डॉक्टर से परामर्श करें

विधि

  • भोजन के बाद रोजाना जरूरत के अनुसार सप्लीमेंट लें।

12. चेरी

बिना मिठास वाली चेरी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर के दर्द से राहत देते हैं। यदि दर्द न्यूरोपैथी या सूजन का एक परिणाम है, तो सीमित मात्रा में चेरी खाने से काफी मदद मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए 

  • चेरी – एक मुट्ठी

विधि

  • अपने डेली डाइट के हिस्से के रूप में चेरी का सेवन करें।

13. डीप टिश्यू मसाज

ज्यादातर मामलों में, शरीर में दर्द का कारण पूरी तरह से मांसपेशी संबंधी होता है। यदि आप एक गतिहीन लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं या आप बहुत अच्छी तरह से शरीर को स्ट्रेच नहीं करती हैं तो अक्सर ऐसा होता है। यह गठिया के मामले में भी हो सकता है। मालिश से तनावग्रस्त मांसपेशियों की गांठें ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती हैं। वे बेहतर नींद के लिए प्रेरित करती हैं। स्वीडिश मालिश की तरह डीप टिश्यू मसाज से भी अधिक लाभ होता है क्योंकि वे बिगड़ती हुई मांसपेशियों के समूहों को तोड़ते हैं और लचीली मांसपेशियों को विकसित करने में मदद करते हैं।

आपको चाहिए 

  • एक पेशेवर मालिश करने वाली 

विधि

  • पूरे शरीर के डीप टिश्यू मसाज के लिए पेशेवर मालिश करने वाली से मालिश करवाएं।
  • हर हफ्ते मालिश करवाएं।
  • सुनिश्चित करें कि वे अच्छे तेलों का उपयोग करें।

शरीर के दर्द को रोकने के लिए टिप्स

शरीर के दर्द की रोकथाम करने के लिए सबसे अच्छे उपाय यहाँ टिप्स के रूप में दिए गए हैं जो आपके शरीर के दर्द को रोकने में मदद कर सकते हैं:

  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करें
  • हाइड्रेटेड रहें
  • बैलेंस डाइट का पालन करें
  • अच्छे से सोएं
  • ध्यान करें 
  • अपना स्क्रीन समय कम करें
  • हर सुबह और शाम को स्ट्रेच करें

कारण कोई भी हो, लेकिन रोकथाम करना जरूरी है। अधिकतर मामलों में लाइफस्टाइल में हेल्दी चेंजेस करने से जैसे, सप्ताह में 3-4 दिन एक्सरसाइज करना और एक हेल्दी और बैलेंस डाइट का सेवन करना, शरीर के दर्द से लड़ने में मदद मिलती है। सिर्फ घरेलू उपचार गंभीर समस्या के लिए समाधान नहीं हैं। यदि आपके शरीर में दर्द निरंतर या बहुत ज्यादा गंभीर रूप से हो रहा है, तो अपने डॉक्टर से तुरंत परामर्श करें।