शिशु

न्यूबॉर्न बेबी के साथ समय बिताने के 5 मजेदार तरीके

आपको अपने प्यारे से बच्चे को हर समय देखना अच्छा लगता होगा क्योंकि वह बहुत क्यूट है। पर हाल ही में बनी मांएं बच्चे के मूव, आवाज, घरघराहट, रोना या आंखें खोलने जैसी चीजों को देखने के लिए चिंतित रहती हैं, है न? बच्चे की प्रतिक्रिया के लिए यहां पर कुछ बेहतरीन तरीके दिए हुए हैं जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें। 

बच्चे को गर्भ में रखने के 9 महीने पूरे हो चुके हैं और आपकी मेहनत का फल अब आपके सामने होगा। यद्यपि इस दौरान आपको काफी थकान हो चुकी होगी पर फिर भी आप बच्चे के साथ हर समय रहना पसंद करेंगी और इन पलों को अपने व उसके लिए सबसे बेस्ट बनाना चाहती हैं। 

अपने न्यूबॉर्न बेबी के साथ करने के लिए 5 मजेदार एक्टिविटीज

छोटे बच्चों के साथ व्यस्त रहने और अपने समय को बेहतर बनाने के कुछ तरीके निम्नलिखित हैं, आइए जानें;

1. खेलना

छोटे बच्चों के साथ कम्युनिकेट करने व उन्हें व्यस्त रखने का यह सबसे बेहतरीन तरीका है। खेलने से बच्चा मूव, कम्यूनिकेट करना सीखेगा और साथ ही वह सामाजिक बनने के अलावा आसपास की चीजों को समझना शुरू करेगा। सबसे पहले बच्चा आपके स्पर्श के एहसास को समझता है, आपकी आवाज को सुनता है और आपके चेहरे को देखता है। इस दौरान वह कम्फर्टेबल होना और आपकी गोद में सुरक्षित महसूस करना सीखेगा। 

2. चेहरे के एक्सप्रेशन बनाना

आप बच्चे की नकल करें। यह भी बच्चे को व्यस्त रखने का एक बेस्ट तरीका है। बच्चे की थोड़ी सी आवाज पर आप कूं की आवाज करें और उसकी आंखों में देखें ताकि उससे एक संपर्क बन सके। ऐसा करते समय आपको महसूस होगा कि आपके द्वारा आवाज व एक्सप्रेशन की नकल करने से बच्चा खुश हो रहा है। साइकोलॉजिस्ट के अनुसार जब बच्चा चेहरे के एक्सप्रेशन बदलता है या कूंक की आवाज करता है तो वह अपने पेरेंट्स के साथ कम्युनिकेट करने की कोशिश कर रहा होता है। यदि बच्चा और पेरेंट्स लगातार एक साथ व्यस्त रहेंगे तो इससे बच्चे के दिमाग का विकास मूल रूप से होने लगेगा। 

3. गाने या लोरी गाना

बच्चे से संपर्क बनाए रखने के लिए यह भी एक बेहतरीन तरीका है। म्यूजिक से बच्चे के सीखने के लिए एक शांत वातावरण बनेगा। यदि आप उसके लिए हाथ हिलाते हुए गाना गाएंगी तो यह भी उसे खुशी प्रदान करेगा। हाथ हिलाने से बच्चे को जेस्चर का पता चलेगा और उसमें कुछ डेवलपमेंटल स्किल्स भी विकसित होंगी, जैसे हाथों को एक साथ लाना, एक दूसरे से अलग करना, हाथ क्रॉस करना आदि। यदि इसे रोजाना किया जाए तो आप देखेंगी कि गाना शुरू करते ही बच्चा मुस्कुराने व हंसने लगेगा। 

4. फेसटाइम

यह बच्चे को व्यस्त रखने और संबंध बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि पूरे दिन में बच्चे ने आपके चेहरे को कितनी बार देखा है। यह बहुत आसानी, एंगेजिंग और खुशी देने वाली एक्टिविटी है जिसमें बच्चा खेलने के साथ-साथ व्यस्त भी रहता है। रिसर्च के अनुसार बच्चा इंटरैक्ट करने के लिए अक्सर सिर्फ चेहरा देखता है – चाहे वह खिलौना ही क्यों न हो। इसलिए आप हमेशा मुस्कुराती रहें और बच्चे से बात करती रहें। 

5. बच्चे के लिए जोर से पढ़ना

आप चाहें तो एक महीने के बच्चे के लिए जोर से शॉर्ट स्टोरीज की किताब पढ़ना शुरू कर सकती हैं। इतने छोटे बच्चे के लिए किताब पढ़ना आपको सामान्य से थोड़ा अलग लगेगा पर इससे उसमें भाषा का विकास होगा जो बहुत जरूरी है। 

वार्निंग नोट: कभी-कभी हाल ही में बने पेरेंट्स बच्चे के साथ व्यस्त रहने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक रहते हैं जिसकी वजह से यह उनके लिए बहुत ज्यादा हो सकता है। आपको इसे सीमित करने की जरूरत है और निर्धारित समय के बाद आप बच्चे के साथ बहुत ज्यादा व्यस्त न रहें। बच्चे के साथ बहुत ज्यादा व्यस्त रहने के कुछ संकेत निम्नलिखित हैं, आइए जानें;

  • बच्चा आपसे मुंह फेर लेता है।
  • बच्चा आंखें बंद करता है।
  • बच्चा आपकी आंखों में देखने से बचता है।
  • बच्चा अचानक से चिड़चिड़ा जाता है।
  • बच्चा रोने लगता है।

यदि आपको ऊपर बताए हुए कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं तो यह इस बात का संकेत है कि आप कुछ देर के लिए बच्चे के साथ कोई एक्टिविटी न करें। 

यह भी पढ़ें:

बच्चों को हँसाने के 15 मजेदार तरीके
छोटे बच्चे से बात करने के 10 बेस्ट तरीके
बच्चों को पढ़कर सुनाना – फायदे और शुरू करने का तरीका

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

मिट्टी के खिलौने की कहानी | Clay Toys Story In Hindi

इस कहानी में एक कुम्हार के बारे में बताया गया है, जो गांव में मिट्टी…

21 hours ago

अकबर-बीरबल की कहानी: हरा घोड़ा | Akbar And Birbal Story: The Green Horse Story In Hindi

हमेशा की तरह बादशाह अकबर और बीरबल की यह कहानी भी मनोरंजन से भरी हुई…

21 hours ago

ब्यूटी और बीस्ट की कहानी l The Story Of Beauty And The Beast In Hindi

ब्यूटी और बीस्ट एक फ्रेंच परी कथा है जो 18वीं शताब्दी में गैब्रिएल-सुजैन बारबोट डी…

21 hours ago

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

1 week ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

1 week ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago