शिशु

निहारिका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Niharika Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

जैसे-जैसे समय बदलता जा रहा है वैसे ही लोगों की पसंद, तरीका भी बदल रहा है। पहले लोग बच्चे का नाम रखते वक्त यह देखते थे कि नाम का अर्थ अच्छा है या नहीं। लेकिन अब के लोग अर्थ के साथ नाम सुनने में कितना यूनीक और अच्छा है इस बात पर भी जोर देते हैं। खासकर जब बेटी के लिए नाम ढूंढने की बात आती है तो माता-पिता और सतर्क होकर नाम ढूंढते हैं। चलिए आपके काम को थोड़ा सरल करते हुए हम आपको बेटियों के लिए एक बेहतरीन नाम के बारे में जानकारी देते हैं। यह नाम है निहारिका!! निहारिका का अर्थ अच्छा होने के साथ यह सुनने में बेहतरीन लगता है। इस नाम को और करीब से जानने और समझने के लिए लेख को पूरा पढ़ना न भूलें।

निहारिका नाम का मतलब और राशि

निहारिका, लड़कियों का बहुत ही प्यारा और आकर्षक नाम है। इसमें कोई शक नहीं कि इस नाम का अर्थ इसे और खूबसूरत बनाता है। इससे पहले कि आप इसे अपनाएं, आपको इसके मतलब का ज्ञान जरूर होना चाहिए। निहारिका नाम का मतलब तारों का समूह, ओंस की बूंद, आकाशगंगा होता है। यह नाम न अक्षर के कारण वृश्चिक राशि में आता है। इस नाम से जुड़े अर्थ, व्यक्तित्व को अधिक जानने के लिए इस आर्टिकल को आगे जरूर पढ़ें।

नाम निहारिका
अर्थ तारों का समूह, ओस की बूंद,आकाशगंगा
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 8
धर्म हिन्दू
राशि वृश्चिक
नक्षत्र अनुराधा (न, ना, नि, नु, ने, नी, नू, नै)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग चॉकलेट, नारंगी, पीला, लाल
शुभ रत्न मूंगा

निहारिका नाम का अर्थ क्या है?

नाम जितना यूनीक हो उसकी डिमांड उतनी ही बढ़ती जाती है लेकिन कुछ नाम भले ही अलग न हो लेकिन उनके अर्थ के कारण उन्हें चुना जाता है। निहारिका उन्ही नामों मे से एक नाम है। इस नाम को आप करीब से नहीं जानते होंगे और न ही इस नाम की महिलाओं की क्या खासियत है। यदि आपको भी अपनी बेटी का नाम निहारिका रखना है और निहारिका नाम के लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो इस पूरे लेख को ध्यान से पढ़ें। निहारिका का मतलब तारों का समूह, ओंस की बूंद आदि होता है। इन लड़कियों का व्यक्तित्व थोड़ा अलग होता है, ये कद में छोटी और दिखने में बहुत सुंदर होती हैं। इन्हें जीवन में संघर्ष का सामना करना पड़ता है लेकिन ये मेहनत करने से डरती नही हैं। इन महिलाओं के स्वभाव में धैर्य और निडरता साफ झलकती है। ये अपने बारे में काफी सोचती हैं इसलिए हर किसी पर आसानी से भरोसा करना इनके लिए मुश्किल है जिस कारण कभी-कभी लोग इन्हें स्वार्थी भी मानते हैं।

ADVERTISEMENTS

निहारिका नाम का राशिफल

निहारिका नाम की लड़कियों की राशि वृश्चिक होती है। इस राशि की लड़कियां बेहद समझदार होती हैं और हर काम बड़ी समझदारी के साथ करती हैं। ये अपनी बातों को साफ तौर पर दूसरों के सामने रखती हैं। इतना ही नहीं इस नाम की लड़कियां को हिंदू रीती-रिवाजों पर काफी यकीन होता है और साथ ही इन्हें किसी भी कार्य को लेकर अपने ऊपर पूरा विश्वास होता है। ये दिखने में जितनी सुन्दर होती हैं अंदर से उतनी ही साहसी और  मेहनती भी होती हैं। जब ये किसी भी चीज को हासिल करने के बारे में सोचती हैं तो पूरी ईमानदारी के साथ काम करती हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर न, य को माना जाता है।

निहारिका नाम का नक्षत्र क्या है?

निहारिका नाम का ‘अनुराधा’ नक्षत्र होता है और जिसका प्रतीक चिन्ह विजय स्तम्भ है। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं – न, ना, नि, नु, ने, नी, नू, नै।

ADVERTISEMENTS

निहारिका जैसे वृश्चिक राशि के हिसाब से अन्य नाम

निहारिका नाम न अक्षर से शुरू होने के कारण वृश्चिक राशि में आता है। अगर आपको वृश्चिक राशि के हिसाब से और भी अन्य अक्षरों से लड़कियों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
नक्शा (Naksha) नूरवी (Nurvi)
नैना (Naina) नूपुर (Nupur)
निमिश्का (Nimishka) नलिनी (Nalini)
नयनतारा (Nayantara) निशि (Nishi)
यामिनी (Yamini) यज्ञा (Yagya)
यशी (Yashi) याशिका (Yashika)
यश्वी (Yashwi) यश्विनी (Yashwini)

निहारिका नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

अगर आपको भी निहारिका नाम पसंद आया और आप अपनी बेटी का नाम निहारिका या उससे मिलता-जुलता नाम रखना चाहते हैं, तो आगे नाम की लिस्ट पर जरूर ध्यान दें।

ADVERTISEMENTS
नाम   नाम
सागरिका (Sagarika) गौरिका (Gaurika)
अम्बिका (Ambika) देविका (Devika)
आशिका (Aashika) अश्विका (Ashvika)
प्रीतिका (Pritika) वंशिका (Vanshika)
मालविका (Malvika) रसिका (Rasika)

निहारिका नाम के प्रसिद्ध लोग

निहारिका नाम की कई महिलाएं दुनिया भर में फेमस हैं। कुछ ऐसी ही निहारिका नाम की मशहूर हस्तियों के बारे में हम आपके लिए जानकारी लेकर आए हैं।

नाम पेशा
निहारिका सिंह अभिनेत्री
निहारिका खान कॉस्ट्यूम डिजाइनर
निहारिका पांडेय फैशन डिजाइनर
निहारिका कोनिदेला तेलुगु अभिनेत्री और फिल्म निर्माता
निहारिका आचार्य पत्रकार
निहारिका देसाई टीवी एडिटर
निहारिका वोहरा लेखिका

‘न’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

‘न’ अक्षर से लड़कियों के बहुत ही ट्रेंडिंग और बेहतरीन अर्थ वाले नाम मौजूद है और यदि आप भी न अक्षर से शुरू होने वाले नाम ढूंढ रहे हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को एक बार जरूर चेक करें।

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
नमांशी (Namanshi) सभी बुराइयों और पापों का विजेता
नीलाक्षी (Neelakshi) नीली आंखों वाली
नैऋति (Nairiti) दक्षिण पश्चिम दिशा
नवीना (Naveena) नया
निलाशा (Nilasha) नीला, नीलिमा
नंदिता (Nandita) खुशी, मनभावन
नंदिका (Nandika) खुश महिला, देवी लक्ष्मी
नंदा (Nanda) देवी दुर्गा
नीरू (Neeru) प्रकाश की चमक
नयनिका (Nayanika) आंखों की पुतलियां

निहारिका नाम बहुत ही प्यारा नाम है। इसलिए हमने इस आर्टिकल के जरिए निहारिका नाम के अर्थ, राशि, नक्षत्र और स्वभाव के बारे में विस्तार से बताया है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आपकी बेटी के लिए यह नाम बेहतर साबित हो सकता है, तो आप इसे जरूर अपना पाएंगे। इस नाम को अपनाने से पहले आप इस आर्टिकल को ध्यान से जरूर पढ़ें और अपने रिश्तेदारों को भी भेजें ताकि वो भी इस नाम की अहमियत को समझ सकें।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

नीतू नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nitu Name Meaning in Hindi
नव्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Navya Name Meaning in Hindi
नीलम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Neelam Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago