शिशु

नितिन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nitin Name Meaning in Hindi

हर माता-पिता अपने बच्चे का बहुत प्यार से पालन-पोषण करते हैं और उसकी सभी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करते हैं। बच्चे भगवान का दिया वो आशीर्वाद है जिसे पाकर माँ-बाप धन्य हो जाते हैं। इसलिए जब लोग पहली बार पेरेंट्स बनते हैं तो अपने बच्चे के लिए हर एक चीज बहुत सोच-समझकर करते हैं, फिर चाहे उसका नाम रखना हो या कोई और दूसरा काम। आप नए माता-पिता बने हैं और अपने बच्चे के लिए नाम तलाश रहे है तो परेशान न हों हम आपके लिए लड़कों के सदाबहार नामों में से एक नाम नितिन की जानकारी लेकर आए है। यह नाम सुनने में थोड़ा साधारण है लेकिन इसके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। हम इस लेख में नितिन के बारे में चर्चा करने वाले हैं और यह जानेंगे कि आखिर इस नाम की क्या खासियत है नितिन नाम के लोग कैसे होते हैं। 

नितिन नाम का मतलब और राशि

नितिन एक बहुत अच्छा नाम है। इस नाम के मतलब को समझकर हर कोई इसे अपनाने के लिए विचार करता है। वर्तमान समय में यह नाम भले यूनीक और ट्रेंडिंग न लगे लेकिन इसे पसंद करने वाले इसके अर्थ कारण इसे अपनाते हैं। माता-पिता को को भी इसका अर्थ आकर्षित करता है जब उनको नाम के बारे में पूरी तरह से जानकारी होती है। इस नाम का मतलब कानून का ज्ञान होने, सिद्धांत, सही रास्ता दिखाने वाला होता है। इसके मतलब से ही आप इस नाम के व्यक्तियों में  स्वभाव के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं। बात करें इसकी राशि कि तो यह वृश्चिक राशि में आता है। आगे हम आपको इस नाम के लड़कों के स्वभाव और इससे जुड़े अच्छे-बुरे विचारों के बारे में बताएंगे।

ADVERTISEMENTS

नाम नितिन
अर्थ कानून का ज्ञान होना, सिद्धांत, सही रास्ता दिखाने वाला
लिंग लड़का
अंक ज्योतिष 11
धर्म हिन्दू
राशि वृश्चिक
नक्षत्र अनुराधा (न, ना, नि, नु, ने, नी, नू, नै)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग पीला,लाल, हल्का नीला
शुभ रत्न मूंगा

नितिन नाम का अर्थ क्या है?

नितिन एक लोकप्रिय नाम है जिसको सालों से लोग पसंद करते आ रहे हैं। यह एक सरल, साधारण और आसानी से लिया जाने वाला नाम है। लेकिन इसका मतलब इसे बाकी नामों से अलग करता है। इस नाम के व्यक्ति बेहद ज्ञानी होते हैं। इनके पास दूसरों से अपनी बातों को मनवाने का अलग हुनर होता है। समाज में इनकी छवि एक आदर्श व्यक्ति के रूप में होती और ये अपने परिवार के बेहद चहेते होते हैं। कई बार लोग इनकी तरह जीवन जीने की कल्पना भी करते हैं। 

नितिन नाम का राशिफल

नितिन नाम की राशि वृश्चिक है, इस राशि के व्यक्ति दिखने में बेहद स्मार्ट और हैंडसम होते हैं। इस राशि के व्यक्तियों की गिनती उन लोगों में की जाती है जो बेहद ज्ञानी होते हैं। इस नाम के पुरुष अपने व्यक्तिगत जीवन में काफी व्यवस्थित तरीके से रहते हैं और दूसरे इनसे जीवन जीने की प्रेरणा लेते हैं। ये व्यक्ति समाज बदलने और कुछ नया करने का जज्बा रखते हैं और इसलिए लोग इनपर निर्भर भी रहते हैं। पढ़ाई हो या फिर कोई दूसरा क्षेत्र ये सब में अपना सौ प्रतिशत देते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर न, य को माना जाता है।

ADVERTISEMENTS

नितिन नाम का नक्षत्र क्या है?

नितिन नाम का ‘अनुराधा’ नक्षत्र होता है और जिसका प्रतीक चिन्ह विजय स्तम्भ है। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं- न, ना, नि, नु, ने, नी, नू, नै।

नितिन जैसे वृश्चिक राशि के हिसाब से अन्य नाम

नितिन नाम न अक्षर से शुरू होने के कारण वृश्चिक राशि में आता है। अगर आपको वृश्चिक राशि के हिसाब से और भी अन्य अक्षरों से लड़कों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
निशांत (Nishant) नीरज (Neeraj)
नीरव (Neerav) नवल (Naval)
निमिष (Nimish) नक्श (Naksh)
नील (Neel) नीलांश (Nilansh)
युवल (Yuval) युवान (Yuvan)
योग्य (Yogya) युग (Yug)
योग्य (Yogya) युविक (Yuvik)

नितिन नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

नितिन से मिलते-जुलते नाम की तलाश कर रहे हैं तो हमने कुछ नामों की लिस्ट आपके लिए तैयार की है उसको जरूर चेक करें।

नाम   नाम
जतिन (Jatin) धृतिन (Dhritin)
कीर्तिन (Kirtin) नितीश (Nitish)
जितिन (Jitin) यतिन (Yatin)

नितिन नाम के प्रसिद्ध लोग

नितिन नाम के कई लोग प्रसिद्ध है। कुछ ऐसे ही मशहूर व्यक्तियों के बारे में हम आपके लिए जानकारी लेकर आए हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
नितिन कामत उद्यमी
नितिन गडकरी राजनीतिज्ञ
नितिन जैन उद्यमी
नितिन राउत महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री
नितिन देसाई कला निर्देशक
नितिन मुकेश गायक
नितिन कुमार रेड्डी अभिनेता
नितिन कपूर फिल्म निर्माता
नितिन कक्कड़ फिल्म निर्देशक
नितिन एच.वी. बैडमिंटन खिलाड़ी

‘न’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

‘न’ अक्षर से लड़कों के बहुत ही ट्रेंडिंग और बेहतरीन अर्थ वाले नाम मौजूद है और यदि आप भी अपने बेटे के लिए न अक्षर से शुरू होने वाले नाम ढूंढ रहे है तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को एक बार जरूर चेक करें।

नाम अर्थ
निशांक (Nishank) निडर
नमह (Namah) आदर
निकुंज (Nikunj) घर
नीर (Neer) पानी, चंचल
नीरत (Neerat) संतुष्ट, प्रसन्न
निविन (Nivin) पवित्र, श्रद्धा
निर्वाण (Nirvan) आनंद, मुक्ति
नरेश (Naresh) राजा
नीतन (Nitan) अनादि, सनातन
नयंश (Nayansh) अनोखा

 

नितिन बेहद ही चर्चित नामों में से एक है। यह नाम न केवल आपके बेटे को एक अच्छा व्यक्ति बनने में मदद करेगा बल्कि उसके व्यक्तित्व को भी निखारेगा। इस लेख में इस नाम के व्यक्तियों के स्वभाव, नक्षत्र, राशि के प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया है। अगर आपको हमारे द्वारा बताई गई जानकारियां समझ में आई हैं और आप इससे संतुष्ट है तो अपने बेटे का नाम नितिन जरूर रखें।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

‘न’ अक्षर से लड़कों के नाम अर्थ सहित
नरेश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Naresh Name Meaning in Hindi
निखिल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nikhil Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago