गर्भावस्था

पहले सप्ताह की गर्भावस्था: क्या करें और क्या नहीं

ज्यादातर महिलाओं के पीरियड्स आगे-पीछे होते रहते हैं। जिसके परिणामस्वरूप पहली बार पीरियड न होने पर गर्भावस्था का एहसास नहीं होता है। कई महिलाओं को दूसरे सप्ताह में भी गर्भावस्था का पता नहीं चलता है और यह एक आम बात है। गर्भावस्था के पहले सप्ताह में कोई भी स्पष्ट संकेत नहीं मिलता है और यह सुचारु रूप से आगे बढ़ती है। फिर आपको पहले सप्ताह में गर्भावस्था का कैसे पता चलेगा यह जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। 

गर्भावस्था के पहले सप्ताह में बेबी का विकास

गर्भावस्था के पहले सप्ताह में अंडा अंडाशय से निकलता है और फैलोपियन ट्यूब के माध्यम से आगे बढ़ता है। इसलिए पहले सप्ताह में बेबी का कोई भी महत्वपूर्ण विकास नहीं होता है। 

ADVERTISEMENTS

पहले सप्ताह में डॉक्टर पिछले पीरियड्स के पहले दिन की गणना करते हैं और इसी दिन से नौ महीनों या 40 सप्ताह की प्रेगनेंसी की गणना होती है। इसलिए गर्भावस्था में पहले सप्ताह को भी शामिल किया जाता है। 

पहले सप्ताह में गर्भ में पल रहे शिशु का कोई बड़ा विकास नहीं होता है। इस सप्ताह के दौरान बच्चे को ब्लास्टोसिस्ट कहा जाता है। ब्लास्टोसिस्ट के दो भाग होते हैं जिसका बाहरी भाग प्लेसेंटा बन जाएगा और अंदर का भाग गर्भावस्था के दूसरे सप्ताह के दौरान एम्ब्र्यो यानी भ्रूण बन जाएगा। ऐसे मामलों में जहां एक से अधिक अंडे फर्टिलाइज हो जाते हैं, वहां कई जाइगोट बनते हैं। इस जाइगोट में पेरेंट्स के 46 क्रोमोसोम्स होते हैं और ये क्रोमोसोम्स शिशु के लिंग और अन्य शारीरिक विशेषताओं को निर्धारित करते हैं। यह काफी इंट्रेस्टिंग है न?

ADVERTISEMENTS

बेबी का साइज

गर्भावस्था के पहले सप्ताह में बेबी का आकार नहीं होता है। आप पूछ सकती हैं ‘कैसे/क्यों?’ खैर, ऐसा इसलिए है क्योंकि पहले सप्ताह में आप सिर्फ तकनीकी रूप से गर्भवती होती हैं! पहले सप्ताह को गर्भावस्था कैलेंडर में शामिल किया गया है क्योंकि यह आपके अंतिम पीरियड्स के पहले दिन का आधार है जब डॉक्टर ईडीडी यानी डिलीवरी की अनुमानित तारीख बताते हैं और यह बेबी के आने की ड्यू डेट होती है। इसलिए गर्भावस्था के पहले सप्ताह में बच्चे का आकार कुछ भी नहीं होता है। लेकिन जल्दी ही दूसरे सप्ताह के आते ही आपके पास कुछ तो बात करने के लिए होगा।

सामान्य शारीरिक परिवर्तन

गर्भावस्था के पहले सप्ताह से ही शरीर में मामूली बदलाव होने लगते हैं और ये परिवार में एक नया सदस्य आने के अच्छे संकेत हैं। हालांकि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में बदलाव अलग-अलग होते हैं लेकिन गर्भावस्था के पहले सप्ताह में होने वाले कुछ बदलावों के बारे में यहां बताया गया है। इस दौरान ब्रेस्ट संवेदनशील हो जाते हैं, थकान होती है, मूड स्विंग्स होते हैं, कब्ज, गैस और मॉर्निंग सिकनेस की समस्याएं भी होती हैं। ये समस्याएं अक्सर हॉर्मोन्स की वजह से होती हैं।

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के पहले सप्ताह के लक्षण

गर्भावस्था के लक्षण आमतौर पर हर महिला में अलग-अलग होते हैं। गर्भावस्था के पहले सप्ताह में आपको निम्नलिखित लक्षण दिखाई दे सकते हैं, आइए जानें;

  • गर्भावस्था के पहले सप्ताह में शरीर से गर्भाशय की परत निकलने लगती है और इससे पिछले महीने के फर्टिलाइज्ड अंडे खत्म हो जाते हैं जिसके परिणामस्वरूप ब्लीडिंग भी हो सकती है।
  • इस चरण के दौरान कमर में दर्द और ऐंठन भी होती है।
  • इस अवधि के ठीक पहले और दौरान पेट फूलने लगता है।
  • आप सामान्य से जल्दी थकान महसूस करेंगी।
  • आपको गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है।
  • ब्रेस्ट संवेदनशील हो जाते हैं और इनमें दर्द भी होता है।
  • हॉर्मोन्स में बदलाव के कारण मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन भी होता है।

गर्भावस्था के पहले सप्ताह में पेट

गर्भावस्था के पहले सप्ताह में शरीर से पिछले महीने के अंडों के साथ गर्भाशय की परत भी निकलती है और अगले महीने के अंडों को सुरक्षित व होल्ड रखने के लिए गर्भाशय में नई परत बनने लगती है जिनमें से एक भ्रूण के रूप में विकसित होता है। शरीर में हर अंडा एक आड़ू में निकले रोए जितना बड़ा होता है पर यह गर्भावस्था के पहले सप्ताह में आपके पेट में दिखाई नहीं देता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि शरीर अगले चरण के 14 दिन पहले से ही अंडे रिलीज करने लगता है और अगले 24 घंटों में अंडा फर्टिलाइज होता जाता है। इसलिए पहले सप्ताह में शरीर में कोई भी बदलाव नहीं दिखाई देता है और इसे आप अगले कुछ महीनों तक एक राज बनाकर भी रख सकती हैं। 

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के पहले सप्ताह में अल्ट्रासाउंड

सामान्य गर्भधारण में पहले सप्ताह के दौरान कोई अल्ट्रासाउंड नहीं किया जाता है, लेकिन यदि आप गर्भवती होने के लिए कुछ उपचार ले रही हैं तो डॉक्टर आपको पहले सप्ताह में एक अल्ट्रासाउंड करने की सलाह दे सकते हैं ताकि ओवरी में फाइब्रॉएड और फॉलिकल्स की जांच की जा सके। अल्ट्रासाउंड से गर्भाशय की परत की मोटाई भी निर्धारित होगी।

क्या खाना चाहिए?

यदि आप गर्भवती होने की कोशिश कर रही हैं तो बेहतर होगा कि आप पहले दिन से ही हेल्दी डाइट लेना शुरू कर दें। गर्भावस्था के दौरान बढ़ते फीटस की जरूरतों के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन और कैल्शियम का सेवन करना जरूरी है। इस बात का ध्यान रखें कि गर्भावस्था के पहले सप्ताह में आप डेयरी प्रोडक्ट्स भरपूर लें, फलियां या बीन्स, शकरकंद, सामन मछली, अंडे, ब्रोकोली, हरी सब्जियां, लीन मीट, फिश ऑयल, जामुन, गेहूं, एवोकाडो लें और ढेर सारा पानी भी पिएं। आप अपनी डाइट में ये सभी चीजें मूल रूप से शामिल करें ताकि शरीर में फोलेट, जिंक, कैल्शियम, आयरन और फाइबर की आपूर्ति हो सके। यदि आप अपने द्वारा खाए जाने वाले भोजन से इन पांच महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को प्राप्त करने में असमर्थ हैं, तो आप विटामिन के सप्लीमेंट्स भी ले सकती हैं पर इसे लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें क्योंकि यदि आप स्वस्थ रहेंगी तो बच्चा भी स्वस्थ रहेगा।  

ADVERTISEMENTS

आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी कि ज्यादातर डॉक्टर गर्भावस्था के पहले सप्ताह को गर्भावस्था के अपराध-मुक्त सप्ताह के रूप में मानते हैं जहां आपको वास्तव में अपने आहार के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। तो, जब तक डॉक्टर इस खुशखबरी की पुष्टि न करें तब तक निश्चिन्त रहें!

गर्भावस्था के पहले सप्ताह के लिए टिप्स और देखभाल

गर्भावस्था के पहले सप्ताह में खुशी और चिंताएं एक साथ ही होती हैं। इस दौरान बच्चे के आने का आनंद लेने के साथ-साथ आप कुछ टिप्स फॉलो भी करना चाहेंगी ताकि आपकी गर्भावस्था का सफर आसान हो सके। वे टिप्स कौन से हैं, आइए जानें;

ADVERTISEMENTS

क्या करें

  • गर्भावस्था का पता चलते ही या गर्भावस्था के लक्षण दिखाई देते ही आप अनुवांशिक रोगों और पर्यावरण से होने वाले खतरों के बारे में जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
  • आप रोजाना 400 माइक्रोग्राम फोलिक एसिड और साथ ही विटामिन लें।
  • अपनी लाइफस्टाइल व डाइट को बदलने के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

क्या न करें

  • इस दौरान आप अल्कोहल, स्मोकिंग या किसी भी दवा का सेवन करना तुरंत बंद कर दें।
  • डॉक्टर की सलाह के बिना आप किसी भी बीमारी की दवा न लें। यदि आप पहले से ही कोई दवाई ले रही हैं तो उसे भी बंद कर दें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही उसे फिर से लेना शुरू करें।

क्या खरीदें

चूंकि यह गर्भावस्था का पहला सप्ताह है और आप अभी-अभी प्रेग्नेंट हुई हैं इसलिए इस समय आपको ज्यादा कुछ भी खरीदने की जरूरत नहीं है। पहले सप्ताह में कुछ महिलाओं को गर्भावस्था का पता भी नहीं चलता है। पर यदि आप लंबे समय से बेबी के लिए प्लान कर रही हैं तो गर्भावस्था और इसके चरण की पूरी जानकारी लें। यदि आपके ब्रेस्ट में दर्द होता है तो कॉटन की आरामदायक ब्रा पहनें। इस दौरान त्वचा ड्राई होने लगेगी और यह आप जानती हैं इसलिए अपने लिए एक अच्छा मॉइस्चराइजर खरीदें। और अंत में यदि आपको क्रैम्प्स आते हैं या पीठ में दर्द होता है तो आप अपनी शॉपिंग लिस्ट में बॉडी पिलो भी शामिल करें। एंजॉय कीजिए, गर्भावस्था के पहले 2-3 महीनों के लिए तैयार रहना है। 

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था: दूसरा सप्ताह
गर्भावस्था: तीसरा सप्ताह

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago