परिवार के साथ एन्जॉय करने के 10 बेहतरीन तरीके

परिवार के साथ एन्जॉय करने के 10 बेस्ट तरीके

हम सभी अपने जीवन में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं और अपने सपनों के पीछे ऐसे दौड़ रहे हैं कि हम अपने ही परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। हर व्यक्ति के लिए उसका परिवार सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है इसलिए अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना बहुत जरूरी है। यह बात मैटर नहीं करती है कि आप कितने व्यस्त हैं पर यह जरूर मैटर करती है कि आपके परिवार को आपकी जरूरत है और आपको अपने परिवार की सबसे ज्यादा जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताने से आपके संबंध और मजबूत होंगे और आप एक दूसरे को अच्छी तरह से समझ पाएंगे। यदि आप जानना चाहते हैं कि परिवार के साथ समय बिताने से स्ट्रेस कैसे दूर हो सकता है तो इस लेख को पूरा पढ़ें। 

परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना क्यों जरूरी है?

हम अक्सर सुनते हैं कि ‘परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना बहुत जरूरी है’। हालांकि बहुत सारे लोग ‘क्वालिटी टाइम’ का मतलब नहीं समझ पाते हैं। आप अपने परिवार के साथ कई घंटे बिता सकते हैं पर आप परिवार के साथ अपने समय को कैसे बिताते हैं यह महत्वपूर्ण है। यदि सरल शब्दों में कहें तो आपने अपने परिवार को कितना समय दिया यह जरूरी नहीं है पर आपने कैसा समय दिया है यह बहुत जरूरी है। यहाँ बताया गया है कि परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना क्यों जरूरी है, आइए जानें;

1. बॉन्ड मजबूत करने के लिए 

परिवार के साथ अच्छा समय बिताने से आपके रिश्तों में मजबूती आती है। विशेषकर बच्चों को यह महसूस करने की जरूरत है कि वे किसी से जुड़े हुए हैं। यह एक सबसे बड़ा कारण है कि बच्चे स्कूल में दोस्ती करते हैं और ग्रुप बनाते हैं। इसी प्रकार से बड़ों को भी जुड़ाव की जरूरत होती है। इसका यही मतलब है कि हम सभी सामाजिक प्राणी हैं। परिवार के साथ समय बिताने से हर मेंबर खुद को परिवार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा महसूस करता है। इस स्ट्रेस कम होता है क्योंकि इससे आप अपने प्रियजनों के साथ खुश और संतुष्ट रहते हैं। 

2. बच्चों को अच्छे वैल्यूज सिखाने के लिए 

बच्चों को शिष्टाचार और सही राह पर चलना सिखाना बहुत जरूरी है। यदि आप परिवार के साथ समय बिताते हैं तो इससे आप अपने बच्चों को वैल्यूज सिखा सकते हैं। बच्चे हमेशा बड़ों को देखकर सीखते हैं। उनके साथ समय न बिताने से आगे चलकर वे भी अपने परिवार और बच्चों के साथ ऐसा नहीं करेंगे। इसलिए जरूरी है कि आप अपने परिवार व बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और हँसे व मुस्कुराएं। आप अपने बच्चे के साथ प्यारी-प्यारी यादें बनाएं क्योंकि इससे वह छोटी-छोटी चीजों को महत्व देना सीखेगा। उनके साथ समय बिताने से वे आपसे अच्छी वैल्यूज सीख सकेंगे। 

3. बच्चों को उनका महत्व समझाने के लिए 

आपके बच्चों को आपकी जरूरत है। यदि आप उनके आस-पास नहीं रहते हैं तो उन्हें यह महसूस हो सकता है कि वे आपके लिए जरूरी नहीं है। बच्चों को विशेषकर अपने माता-पिता से अटेंशन चाहिए और एक जिम्मेदार पेरेंट्स होने के नाते आपको उनकी जीत व विशेषकर जब वे मायूस होते हैं तो उनके साथ रहना चाहिए। यदि आप अपने बच्चों के साथ समय बिताएंगे तो उन्हें भी लगेगा कि वे आपके लिए बहुत जरूरी हैं। 

A mother teaching her child

4. नई चीजें सिखाने के लिए 

जब आप अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं तो जाहिर है आप उनसे कई नई चीजें डिसकस करते हैं। कुछ इंट्रेस्टिंग जानकारी, न्यूज़ या सिंपल बातों को शेयर करने का यह सबसे बेस्ट तरीका है। बच्चों के कान बहुत तेज होते हैं। जाहिर है उन्हें कुछ इंट्रेस्टिंग बाते सुनने में और अपने स्कूल की कहानियां बताने में बड़ा मजा आता है। इस तरह से पूरी फैमिली कुछ नई जानकारी मिलती है। 

5. अच्छे संस्कार देने के लिए 

हर परिवार के अपनी प्रथाएं होती हैं जो उनकी जेनेरेशन में आगे बढ़ती हैं। यह हैंडशेक करने का सीक्रेट से लेकर हर महीने में एक बार किसी रेस्टोरेंट में जाने तक कुछ भी हो सकता है। परिवार के साथ यह परंपराएं या प्रथाएं आपको स्पेशल महसूस करवाती हैं। 

6. जीवन के उतार-चढ़ाव का सामना साथ में करने के लिए 

परिवार का मतलब होता है अच्छे या बुरे वक्त में एक दूसरे के साथ खड़े रहना। यदि ही सब कुछ है जो आपके हर बुरे व अच्छे वक्त पर आपके साथ है। पारिवारिक रिश्ते बहुत खूबसूरत होते हैं और हर परिस्थिति में परिवार का सपोर्ट करना ही सबसे बड़ी चीज है। जब आप अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं तो आपको एक दूसरे के जीवन के बारे में पता चलता है। 

7. एक दूसरे को समझने के लिए 

जब भी आप अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं तो आपको अपने प्रियजनों को बेहतर तरीके से जानने का मौका मिलता है। इस प्रकार से आप उन्हें और अच्छी तरह से समझ पाते हैं। आपको पता चलता है कि उन्हें क्या पसंद है, क्या नहीं और उन्हें किस चीज का डर है। आप अपने परिवार के साथ जितना ज्यादा समय बिताएंगे उतना ज्यादा उन्हें समझ पाएंगे। 

परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के 10 तरीके 

अब आप जानते हैं कि परिवार के साथ समय बिताना क्यों जरूरी है। इसलिए आप भी निम्नलिखित तरीकों से अपने परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताएं और जीवन का आनंद लें। वे तरीके कौन से हैं, आइए जानें;

1. एक समय का भोजन साथ में करें 

दिनभर में एक समय का भोजन अपने परिवार के साथ करें। आप सुबह का नाश्ता या रात का खाना एक साथ खा सकते हैं। हम जानते हैं कि रोजाना दिन का भोजन एक साथ करना मुश्किल हो सकता है पर इसे परिवार के साथ समय न बिता पाने का कारण न बनने दें। परिवार के साथ भोजन करें, अपने विचारों को शेयर करें और साथ में क्वालिटी टाइम बिताएं। 

A family having dinner together

2. एक्सरसाइज या वर्कआउट साथ में करें 

परिवार के साथ वर्कआउट या एक्सरसाइज करने में बहुत मजा आता है। ऐसे आपको दोगुना फायदा होता है, एक तो आप हेल्दी रहते हैं और दूसरा आप अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम भी बिता सकते हैं। आप कोई जिम जॉइन कर सकते हैं या यदि आपके पास इक्विपमेंट हैं तो आप घर में ही वर्कआउट कर सकते हैं। जब सभी को इसकी आदत पड़ जाएगी तो सब आपके साथ समय बिताने के लिए एक्सरसाइज करने को खुद आएंगे। 

3. रात का भोजन करने के बाद टहलने जाएं 

रात के समय में शांति सबसे खूबसूरत चीज होती है। टहलने का यह सबसे सही समय है। खाने के बाद और सोने से पहले आप खाली टहलने के लिए घर से बाहर जरूर निकलें और साथ में अपने परिवार को भी ले जाएं। एक दूसरे से बात करें, प्लान बनाएं और सिर्फ एन्जॉय करें। 

4. साथ में किताब पढ़ें 

आप अपने बच्चे के साथ कोई किताब पढ़ सकते हैं। पढ़ने की आदत डालने से क्रिएटिविटी और जानकारी बढ़ती है। कोई एक अच्छी किताब चुनकर पढ़ें और आपने जो भी पढ़ा इस बारे में बाद में चर्चा भी करें। इस प्रकार से आप अपने बच्चे के साथ समय बिता सकेंगे और साथ ही उन्हें कुछ नई चीजें सिखा सकेंगे। 

5. हर महीने एक साथ कहीं बाहर जाएं 

आप महीने में एक बार पिकनिक या कहीं बाहर घूमने जरूर जाएं और हर साल आप किसी ऐसी जगह घूमने जाएं जहाँ आप पहले कभी न गए हों। ट्रेवल करने और नई-नई जगह देखने में बहुत मजा आता है और परिवार के साथ एक अच्छा समय बिताने का यह एक सबसे बेहतरीन तरीका है। A family camping together

6. अपना मोबाइल बंद कर दें 

आप अपने परिवार के साथ हैं और क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस समय आपका विशेषकर ऑफिस से फोन उठाना सबसे आखिरी में होना चाहिए। इसलिए जब आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएं तो अपना फोन बंद कर दें। 

7. साथ में खाना पकाएं 

खाना पकाना एक बेहतरीन एक्टिविटी है जो आप अपने परिवार के साथ कर सकते हैं। ऐसे में आप एक साथ कुछ अच्छा पका सकेंगे और परिवार के साथ समय भी अच्छा बीतेगा। आप हर बार कोई एक नई डिश पका सकती हैं या आप अपनी परंपराओं के अनुसार कुछ विशेष भी पका सकती हैं जो पिछली कई जेनेरेशन से पकाई जाती हो। 

8. एक साथ घर की सफाई करें 

घर की सफाई करने में कोई मजा नहीं है पर यदि आप अपनी फैमिली के साथ इस काम को करते हैं तो इसमें बहुत मजा आता है। आप अपने घर को पूरी तरह से बदल सकते हैं, घर के फर्नीचर की जगह बदलते हैं और घर की उथल-पुथल को ठीक कर सकते हैं। दिन के अंत तक आपको यह देखकर संतुष्टि मिल सकती है कि आपने कुछ प्रोडक्टिव किया और साथ ही अपने परिवार के साथ एक अच्छा समय बिताया। 

A father cleans his house with his kids

9. खुशियां बांटें 

किसी के लिए अच्छा करने से सिर्फ उन्हें ही खुशी नहीं मिलती है बल्कि आप भी खुश होते हैं। आप किसी ओल्ड एज होम, ऑर्फनेज या किसी एनजीओ में भी जा सकते हैं। चॉइस आपकी है पर इस बात का ध्यान रखें कि आप एक अच्छा समय बिताएं और सब लोगों के चेहरों पर एक प्यारी सी मुस्कराहट लेकर आएं। दूसरों की मदद करने से आपके परिवार में आभार और प्यार की भावना जागृत होगी। 

10. स्कूल का होमवर्क करने में बच्चे की मदद करें 

आप थोड़ी देर के लिए अपने काम से छुट्टी लेकर बच्चों के स्कूल का काम भी करवा सकते हैं। आपको यह जानने की जरूरत है कि आपके बच्चे के जीवन में क्या चल रहा है और इस समय स्कूल ही उनका दूसरा घर है। यदि आप अपने बच्चे का होमवर्क करने में उसकी मदद करते हैं तो इससे आपको उसकी खूबी और कमजोरी पता लगती हैं। बच्चों के साथ समय बिताने से उनमें आत्मविश्वास आता है। यदि आप बच्चे के साथ हैं तो वह स्कूल में अपनी कमजोरियों व डर का सामना करने में कभी नहीं झिझकेगा। 

परिवार के साथ समय बिताना कोई काम नहीं बल्कि हम सबकी खुशनसीबी है। जीवन में ऐसे लोगों का होना जो आपको सबसे ज्यादा प्यार करें वह आपके लिए एक ब्लेसिंग ही है। जो प्यार करते हैं उनका कभी फायदा नहीं उठाना चाहिए। उनके साथ समय बिताएं और मीठी यादें बनाएं। 

यह भी पढ़ें: 

10 मोरल वैल्यूज जो आपको अपने बच्चों को सिखाने चाहिए