गर्भावस्था

गर्भावस्था में एवोकाडो का सेवन करना: फायदे और रेसिपीज

एवोकाडो दुनिया भर में काफी लोकप्रिय फलों की कैटेगरी में आता है। ज्यादातर न्यूट्रिशनिस्ट इस फल को आपकी हेल्थ के लिए बहुत अच्छा मानते हैं। यह न केवल आपको पोषण प्रदान करता है, बल्कि कई सारी बीमारियों से लड़ने और उन्हें कंट्रोल करने में मदद करता है, इससे आप हेल्दी भी रहती हैं। इन्ही कारणों से प्रेगनेंसी के दौरान एवोकाडो का सेवन करना गर्भवती महिला के लिए अच्छा माना जाता है। क्या आप जानना चाहेंगी कि प्रेगनेंसी के दौरान एवोकाडो का सेवन करने के कितने फायदे हैं? तो आइए जानते हैं।

इस लेख में, आप प्रेगनेंसी के दौरान एवोकाडो का सेवन करने से जुड़े लगभग सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे, अधिक जानकारी के लिए लेख पढ़ना जारी रखें।

क्या एवोकाडो का गर्भावस्था के दौरान सेवन करना सुरक्षित है?

एवोकाडो में कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जैसे पोटैशियम और फोलेट आदि, जो बच्चे के पूरे विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। गर्भावस्था की तीसरे तिमाही के दौरान एवोकाडो का सेवन करने के लिए ज्यादा कहा जाता है और यह बिलकुल सुरक्षित होता है, इसमें बड़ी संख्या में विटामिन और मिनरल पाया जाता है, जो प्रेगनेंसी के दौरान आप और आपके बच्चे दोनों के बहुत जरूरी होता हैं।

एवोकाडो की न्यूट्रिशनल वैल्यू

जैसा कि पहले भी बताया गया गया है, एवोकाडो में  पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह एनर्जी, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। यहाँ आपको एक कप एवोकाडो में पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट के बारे में आपको बताया गया है:

  • कार्बोहाइड्रेट – 12.8 ग्राम
  • डाइटरी फाइबर – 10.1 ग्राम
  • प्रोटीन – 3.0 ग्राम
  • विटामिन ए – डेली वैल्यू का 4%
  • विटामिन सी – डेली वैल्यू का 25%
  • विटामिन के – डेली वैल्यू का 39%
  • विटामिन ई – डेली वैल्यू का 16%
  • फोलेट – डेली वैल्यू का 30%
  • विटामिन बी 6 – डेली वैल्यू का 19%
  • आयरन – 0.8 मि.ग्रा
  • मैग्नीशियम – 43.5 मिग्रा
  • कैल्शियम – 18 मिग्रा
  • जिंक – 1मिग्रा
  • पोटैशियम – 727 मिग्रा
  • फॉस्फोरस – 78 मिग्रा
  • कोलीन- 21.3 मिग्रा
  • नियासिन – 2.6 मिग्रा
  • कैलोरी- 240

ये डेली वैल्यू 2000 कैलोरी डाइट पर आधारित है।

गर्भावस्था के दौरान आपको कितनी मात्रा में एवोकाडो का सेवन करना चाहिए?

यदि, आप एवोकाडो का बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन करती हैं तो यह फायदा पहुँचाने के बदले आपको नुकसान पहुँचा सकता है। इसलिए इसका सेवन एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि एवोकाडो में सभी प्रकार के पोषक तत्व, मिनरल और ऑयल अलग-अलग मात्रा में मौजूद होते हैं। किसी भी साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए आपको एवोकाडो का सेवन सीमित मात्रा में करना ही बेहतर होगा।

गर्भावस्था के दौरान एवोकाडो खाने के फायदे

गर्भवस्था के दौरान एवोकाडो खाने के कुछ बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ:

1. वजन बढ़ने के जोखिम को कम करता है

एवोकाडो में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन में सहायता करता है और वजन बढ़ने की समस्या को कंट्रोल करता है। अगर आप चाहती हैं कि आपका वजन बहुत ज्यादा न बढ़े, तो प्रेगनेंसी के दौरान एवोकाडो का जूस पीना बहुत अच्छा होता है।

2. न्यूट्रिएंट अब्सॉर्ब करने में मदद करता है

एवोकाडो में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, इसमें पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट इसे सबसे अलग फल बनाते हैं, क्योंकि इस फल की टेंडेंसी न्यूट्रिएंट अब्सॉर्ब करने में मदद करती है। जैसे की, पत्तेदार सब्जियों या शकरकंद के मामले में, एवोकाडो इनसे एंटीऑक्सीडेंट कैरोटीनॉयड को अब्सॉर्ब कर लेता है। एवोकाडो फैट-सॉल्युबल विटामिन को भी अब्सॉर्ब करने में मदद करता है।

3. मिनरल प्रदान करता है

एवोकाडो में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, जिंक, मैंगनीज, फॉस्फोरस और अन्य मिनरल पाए जाते हैं, इसके अलावा इसमें कई विटामिन भी मौजूद होते है। ये विकास सभी पोषक तत्व माँ के साथ-साथ बच्चे के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

4. बच्चे के मस्तिष्क का विकास करता है

बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए कोलीन एक ऐसा तत्व है बहुत जरूरी होता है। यह तत्व एक मजबूत नर्वस सिस्टम का विकास करने में मदद करता है और पूरे शरीर में नर्व्स के कार्य को बेहतर करता है। एक बार  एवोकाडो का सेवन करने से आपको लगभग 22 मिलीग्राम कोलीन प्राप्त होती है। इतनी मात्रा बच्चे के मस्तिष्क का विकास करने के लिए पर्याप्त होती है।

5. पैरों में क्रैम्प से राहत देता है

सभी गर्भवती महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान पैर में होनी वाली ऐंठन का सामना करना पड़ता है। पोटैशियम और कैल्शियम जैसे तत्व पैर की ऐंठन से राहत प्रदान करने में मदद करते हैं। एवोकाडो का सेवन करने से आपको मिनरल भी प्राप्त होते हैं और पैरों में होने वाली ऐंठन या क्रैम्प से  भी छुटकारा मिलता है।

6. कोलेस्ट्रॉल और शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है

एक बैलेंस डाइट के साथ आपकी क्रेविंग को मैनेज करना थोड़ी मुश्किल हो सकता है, यह गर्भवती महिलाओं  में कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल को बढ़ा सकती हैं। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान एवोकाडो का सेवन करने से, आप अपने कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल कर सकती हैं। इस प्रकार आप और बच्चा हेल्दी रहेगा।

7. विटामिन प्रदान करता है

अलग अलग  खाद्य पदार्थों में मौजूद विभिन्न विटामिन को लेते हुए अपनी डाइट को बैलेंस रखना खुद में ही एक बड़ा काम होता है। एवोकाडो में बहुत सारे विटामिन और मिनरल मौजूद होने के कारण यह आपकी इस समस्या को भी दूर करता है। एवोकाडो में लगभग वो सभी तत्व पाए जाते हैं जो एक माँ और बच्चे के विकास के लिए जरूरी होता है ।

8. फोलिक एसिड का एक बेहतरीन स्रोत है

फोलिक एसिड जैसे जरूरी तत्व के न मिलने पर बच्चे में कुछ अब्नोर्मलिटी पैदा हो सकती हैं। एवोकाडो में मौजूद फोलिक एसिड बच्चे के अंगों के विकास के लिए बहुत आवश्यक होता है, इसलिए भी आपको प्रेगनेंसी के दौरान इसका सेवन करना चाहिए।

यदि आपने अभी तक एवोकाडो को आहार का हिस्सा नहीं बनाया है, तो आप शायद सोच रही हैं कि आप इसका सेवन कैसे कर सकती हैं। यहाँ आपको कुछ ऐसी रेसिपी बताई जा रही हैं, जो न केवल जल्दी तैयार हो जाती हैं, बल्कि आपके लिए बहुत फायदेमंद भी हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए एवोकाडो की स्वादिष्ट रेसिपी

1. बेक्ड अंडे के साथ एवोकाडो

इस रेसिपी का सेवन करने के बाद आपका पेट भी भर जाएगा और यह स्वाद में भी बेहतरीन होता है, आप इस पौष्टिक भोजन को ब्रेकफास्ट के तौर पर खा सकती हैं, लेकिन इसका सेवन इवनिंग स्नैक्स के रूप में भी किया जा सकता है। एवोकाडो और बेक्ड अंडे के इस बेहतरीन कॉम्बिनेशन में आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता  है और यह आपके शरीर में शुगर लेवल और फैट को कंट्रोल करता है। इस बात का खास ध्यान रखें कि अंडे अच्छी तरह से पके होने चाहिए।

इंग्रीडिएंट:

  • 1 एवोकाडो
  • 2 अंडे
  • नमक और काली मिर्च स्वाद के लिए

कैसे तैयार करें :

  • एवोकाडो को दो हिस्से में काट कर इसका बीज निकाल दें और एक ट्रे में रख दें।
  • एक कटोरा लें और उसमें एक अंडा तोड़ कर डालें। लेकिन इसकी जर्दी न टूटनी चाहिए।
  • एक चम्मच की मदद से जर्दी को कटे हुए एवोकाडो के एक भाग में डाल और ऐसे ही दूसरे भाग के भी साथ करें।
  • जर्दी के आसपास की खाली जगह में अंडे का सफेद भाग डालें।
  • ट्रे को ओवन में सावधानी से रखें और 220 डिग्री के तापमान पर लगभग 15 मिनट के लिए या जब तक अंडे पूरी तरह से पक न जाएं, तब तक इसे बेक करें।
  • इसमें थोड़ा नमक और काली मिर्च डालें और इस बेहतरीन डिश का आनंद लें।

2. रोस्टेड एवोकाडो

आप इस रेसिपी को अपने डिनर के लिए चुन सकती हैं, जिससे आपका पेट भी भर जाएगा और इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। रोस्टेड एवोकाडो को पकाने का तरीका शायद आपको बहुत अलग न लगे लेकिन जब आप इसे शकरकंद के साथ खाएंगी, तो यह रेसिपी आपको बहुत स्वादिष्ट लगेगी है।

इंग्रीडिएंट:

  • 1 एवोकाडो
  • 1 छोटा प्याज, कटा हुआ
  • 1 छोटा टमाटर, कटा हुआ
  • 4 से 5 ऑलिव ऑयल
  • 1 – 2 बड़ा चम्मच नारियल तेल
  • स्वादानुसार नमक और काली मिर्च

कैसे तैयार करें :

  • एवोकाडो को अच्छी तरह से छीलकर टुकड़ों में काट लें। टुकड़ों को एक ट्रे में रखें।
  • प्याज, ऑलिव ऑयल और टमाटर भी ट्रे में रखें।
  • सब्जियों के ऊपर थोड़ा नारियल का तेल डालें।
  • ट्रे को ओवन में रखें और लगभग आधे घंटे के लिए 180 डिग्री के तापमान पर रोस्ट करें।
  • एक बार जब यह गोल्डन ब्राउन रंग का हो जाए, तो समझ जाइए कि डिश तैयार है।
  • बस अब इसके ऊपर नमक और काली मिर्च छिड़कें। अब यह आपके खाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

3. एवोकाडो सलाद

गर्मियों के दौरान, दोपहर के समय में भोजन के साथ सलाद का सेवन करना एक बेहतरीन विकल्प है और सलाद के साथ एवोकाडो का कॉम्बिनेशन इसे और भी शानदार बनाता है। यह न केवल बहुत ज्यादा पौष्टिक होता है, बल्कि अलग अलग टेक्सचर के साथ इसे मिलाकर कर खाने से यह और भी फायदेमंद और स्वादिष्ट हो जाता है।

इंग्रीडिएंट:

  • 1 एवोकाडो, छिला और कटा हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच कटी हुई अजवाइन
  • 1/4 कप कटी हुई मूली
  • 1/4 कप कटा हुआ खीरा
  • 1/4 कप कटा हुआ टमाटर
  • ¼ कप  कटा हुआ प्याज
  • 2 चम्मच ऑलिव ऑयल
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • स्वादानुसार नमक और काली मिर्च

कैसे तैयार करें :

  • एक बड़े कटोरे में एवोकाडो और सभी कटी हुई सब्जियों को एक साथ अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब इसमें ऑलिव ऑयल, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च डालें और इसे च्छी तरह से मिलाएं।
  • आप खाली सलाद का सेवन भी कर सकती हैं या फिर गार्लिक ब्रेड के साथ भी इसे खा सकती हैं।

4. टोस्ट के साथ एवोकाडो

यह एक नूट्रीयंट से भरा एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट है, जो आपको बहुत सारे विटामिन प्रदान करता है, यह डिश  प्रेगनेंसी के दौरान आपके लिए एक शानदार ब्रेकफास्ट है।

इंग्रीडिएंट:

  • ब्राउन ब्रेड के 2 स्लाइस
  • 1 एवोकाडो, छील कर कटा और मैश किया हुआ
  • स्वादानुसार नमक और काली मिर्च

कैसे तैयार करें:

  • साबुत अनाज की ब्रेड या ब्राउन ब्रेड के कुछ स्लाइस लें और उन्हें टोस्ट करें।
  • एवोकाडो को छील कर इसकी बीज निकाल दें और इसे काट लें।
  • अब इसे मैश करके और नमक और काली मिर्च डाल दें।
  • फिर मैश किए हुए एवोकाडो को टोस्ट पर अच्छे से लगाएं।
  • स्वादिष्ट और क्रन्ची टोस्ट का आनंद लें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या गर्भावस्था के दौरान ग्वाकामोल खाना सुरक्षित है?

ग्वाकामोल एक डिप है जो एवोकाडो से तैयार किया जाता है। इस डिप में आमतौर पर बड़ी मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं और मुख्य रूप से चिप्स, सैंडविच और रैप्स के साथ खाया जाता है। गर्भवती महिलाएं बिना किसी चिंता के ग्वाकामोल का सेवन कर सकती, हालांकि हमेशा की तरह आपको इसका भी एक सीमित मात्रा में ही सेवन कारण चाहिए।

2. क्या मैं तीसरी तिमाही के दौरान एवोकाडो का सेवन कर सकती हूँ?

तीसरी तिमाही गर्भावस्था में एक ऐसा चरण है जिसमें बच्चे का विकास अभी भी जारी होता है। उसके ऑर्गन तेजी से आकार ले रहे होते हैं और मस्तिष्क भी लगातार विकसित हो रहा है। इस चरण के दौरान आपको बहुत सारे पोषक तत्वों और मिनरल की आवश्यकता होती है, विशेष रूप से फाइबर, विटामिन सी और विटामिन के आदि। ये सभी तत्व एवोकाडो में एक बड़ी मात्रा में मौजूद होते हैं और इसलिए, गर्भवती महिलाओं के लिए यह एक अच्छा फल माना जाता है।

3. मुझे एवोकाडो कैसे चुनना चाहिए?

जब आप फल का चयन कर रही हों, तो उसे धीरे से दबा कर देखें की वो कितने सॉफ्ट हैं। यह बस थोड़ा सा पका होना चाहिए, इसके अलावा यह न तो बहुत मुलायम होना चाहिए और न ही बहुत गला हुआ, बस यह हल्का सा पका होना चहिए। अगर यह बहुत गला होता है तो आप इसे लेने से बचें।

वो सभी खाद्य पदार्थ जो हेल्दी होते हैं और आपको अच्छी तरह से पोषण प्रदान करते हैं, उन्हें आपको अपनी प्रेगनेंसी डाइट में शामिल करना चाहिए। एवोकाडो का फल इन्ही में से एक हैं, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन जैसा की हमेशा कहा जाता है कि आपको हर चीज का एक सीमित मात्रा में सेवन करना चहिए ठीक उसी तरह आपको एवोकाडो का भी सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। अगर आपको एलर्जी या कोई हेल्थ इशू है, तो आपको इसे अपनी डाइट में शामिल करने से अपने डॉक्टर से  बात करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:

प्रेगनेंसी के दौरान करेला खाना
प्रेगनेंसी के दौरान तरबूज खाना

समर नक़वी

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

1 week ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

1 week ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

1 week ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

1 week ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

1 week ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

1 week ago