गर्भावस्था के दौरान दाँत में दर्द होना – कारण और उपचार

प्रेगनेंसी के दौरान दाँत में दर्द होना

गर्भावस्था का चरण किसी भी महिला के जीवन में बहुत खास और अद्भुत होता है और लगभग हर महिला कभी न कभी माँ बनने की इच्छा रखती हैं। लेकिन गर्भावस्था का यह सफर जरूरी नहीं है कि हर महिला के लिए आसान हो। गर्भावस्था के दौरान आपको बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जिसमें से एक गर्भावस्था के दौरान दांतों का दर्द भी शामिल है। यदि आप जानना चाहती हैं कि आपको गर्भावस्था के दौरान दांतों में क्यों दर्द होता है, तो आप इस लेख के माध्यम से जान सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान दांतों के दर्द के विभिन्न कारणों को जानें और उन उपायों को अपनाएं जो आपके दांतों कि अच्छी तरह से देखभाल करने में मदद करे। 

क्या गर्भावस्था के कारण दाँत में दर्द होता है?

यदि आप सोच रही हैं कि गर्भावस्था के कारण आपको किसी भी तरह की दांत संबंधी समस्या हो सकती है, तो इसका जवाब है हाँ। गर्भावस्था की वजह से आपको दाँत और मसूड़ों की समस्याएं हो सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान दांतों की समस्याएं हार्मोनल असंतुलन, आपके बच्चे की कैल्शियम की आवश्यकता और ऐसे अन्य कारणों की वजह से उत्पन्न हो सकती हैं। हालांकि, यदि आप पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम का सेवन कर रही हैं, तो दांत की स्वच्छता बनाए रखें और अपने डेंटिस्ट के पास नियमित रूप से जाँच कराने के लिए जाएं, ऐसा करने से आप अपनी दांत संबंधी समस्याओं से दूर रह सकती हैं । 

क्या दाँत का दर्द आपके गर्भ में पल रहे बच्चे को प्रभावित करता है?

एक स्टडी से पता चलता है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को मसूड़ों से जुड़ी गंभीर समस्या हो सकती है जिसके कारण कम वजन वाले बच्चे या प्रीमेच्योर बच्चे भी पैदा हो सकते हैं। स्टडी के हिसाब से 100 गर्भवती महिलाएं क्रोनिक पेरियोडोंटल डिजीज का शिकार होती हैं, 18 महिलाओं को प्रीमेच्योर बच्चे को जन्म देने के बारे में रिपोर्ट किया गया है। हालांकि, अच्छी तरह से देखभाल और ट्रीटमेंट से समय से पहले बच्चे के जन्म के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।  

गर्भावस्था में दांतों के दर्द का क्या कारण है?

गर्भावस्था के दौरान दांतों में होने वाले दर्द के कुछ कारण निम्नलिखित हैं:

  • गर्भावस्था के दौरान मॉर्निंग सिकनेस आपके दांतों की परेशानी का एक कारण हो सकता है। जब स्टमक एसिड आपके मुँह में आता है, तो इससे गर्भावस्था के दौरान दांतों में कैविटी हो सकती है और इससे दाँत में दर्द हो सकता है।
  • गर्भावस्था के दौरान शरीर में हार्मोनल उतार चड़ाव से आपको मसूड़े में सूजन होने का खतरा होता है, जिसके कारण आपको दाँतों और मसूड़ों से संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं।
  • प्रेगनेंसी के दौरान आपके आहार में कई सारे बदलाव होते हैं। यदि आप अधिक डेयरी उत्पादों या शर्करा वाले उत्पादों का सेवन करती हैं, तो इससे आपको दांतों की समस्या होने की संभावना बढ़ सकती है।
  • जब आप गर्भवती होती हैं, तो आपके शरीर में कैल्शियम की आवश्यकता बढ़ जाती है क्योंकि अब आपको बढ़ते भ्रूण की कैल्शियम आवश्यकताओं को भी पूरा करने की जरूरत होती है। यदि आप गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम का सेवन नहीं करती हैं, तो इससे आपके दांतों के इनेमल पर प्रभाव पड़ सकता है, जिससे आपको दाँत में दर्द की समस्या हो सकती है।
  • गर्भावस्था के कारण आपके मसूड़े और दाँत संवेदनशील हो जाते हैं जिसकी वजह से आप ठीक से ब्रश नहीं करती हैं और आपको इसकी वजह दांतों में दर्द की समस्या होने लगती है।

गर्भावस्था में दाँत के दर्द के लिए उपचार

जहाँ कुछ महिलाएं अपनी डिलीवरी तक डेंटल ट्रीटमेंट न लेने का फैसला करती हैं, जबकि कुछ महिलाएं उन्हें आगे चल कर किसी भी परेशानियों से बचने के लिए इसका समय पर इलाज कराती हैं। यहाँ कुछ उपचार को आजमाने की सलाह दी गई है जो आपके डॉक्टर आपको करने के लिए ख सकते हैं:

1. एक्स-रे

कभी-कभी आपके डॉक्टर यह जाँच करने के लिए कि आपके दांतों को किस हद तक नुकसान हुआ है, आपको एक्स-रे करवाने के लिए कह सकते हैं। कई महिलाओं को यह डर होता है कि एक्स-रे करवाने से उनके अजन्मे बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आपका डेंटिस्ट तब तक एक्स-रे की सलाह नहीं देते हैं, जब तक कि यह आपके उपचार के लिए जरूरी न हो, लेकिन अगर वह ऐसा करने के लिए कहते हैं, तो आपको एक एप्रन पहनने के लिए कहा जाता है जो आपके बच्चे को एक्स-रे के दुष्प्रभाव से बचा सकता है।

2. दवा

जब भी आप अपनी दांत की समस्याओं का इलाज करने के लिए एक डेंटिस्ट के पास जाएं, तो यह ध्यान में रखें कि आप गर्भवती हैं, क्योंकि दाँत के दर्द को कम करने के लिए कुछ ऐसी दवाएं दी जाती हैं जो गर्भावस्था के दौरान लेने पर आपके बच्चे में जन्म दोष और अन्य जटिलताओं का कारण बन सकती हैं। आपको किसी भी प्रकार के मसूड़ों या दांतों के इन्फेक्शन के मामले में एंटीबायोटिक दवाओं को लेने की जरूरत होती है।

दांत दर्द के लिए घरेलु उपचार

गर्भावस्था के दौरान आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है और जब दांत की समस्याओं से निपटने की बात आती है, तो आप पहले कुछ प्राकृतिक उपचारों को आजमाना चाहिए। यहाँ आपको कुछ प्राकृतिक उपचार दिए गए हैं जो आप गर्भावस्था के दौरान दांतों के दर्द का इलाज करने के लिए कर सकती हैं: 

  • दांतों के दर्द के इलाज के लिए लौंग का उपयोग करना सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। आप या तो एक लौंग चबा सकती हैं या जिस दाँत में दर्द हो रहा हो उसमें लौंग का तेल लगा सकती हैं।
  • गर्भावस्था के दौरान दाँत के दर्द के लिए आप  पालक के पत्तों को भी चबा सकती हैं यह दर्द दूर करने का एक प्रभावी उपाय है।
  • गर्म सिकाई करने से दर्द को कम करने में मदद मिलती है। आप हल्के गर्म पानी में वॉशक्लॉथ को भिगोकर अपने चेहरे की सिकाई करें, खासकर जहाँ आपको दर्द महसूस हो रहा हो।
  • आप अमरूद के पत्तों को उबालकर उससे गरारा करें या फिर अमरूद के पत्तों को सीधे चबाएं, इससे आपको दर्द से काफी राहत मिलेगी।
  • लहसुन में मौजूद एलिसिन दांतों की सड़न पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने में प्रभावी रूप से कार्य करते हैं, आप लहसुन की कली को चबा सकती यह आपके दांतों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।

A woman uses a warm compress for a toothache

क्या उल्टी से आपके दांतों को नुकसान पहुँचता है?

गर्भावस्था के दौरान बार-बार उल्टी आना या एसिड रिफ्लक्स आपके दांतों को स्टमक एसिड से कोट कर देता है। यह एसिड दांतों के इनेमल को नुकसान पहुँचाता है और इस प्रकार यह विभिन्न दांत की समस्याओं का कारण बनता है। इसलिए, गर्भावस्था के दौरान उल्टी आपके दांतों को नुकसान पहुँचा सकती है।

कैल्शियम और विटामिन डी कैसे बढ़ाएं

गर्भावस्था के दौरान कैल्शियम न केवल आपके बोन मास की रक्षा करता है, बल्कि भ्रूण की हड्डियों और दांतों के निर्माण में भी मदद करता है। यहाँ कैल्शियम से भरपूर कुछ खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें आपको अपने आहार में शामिल करना चाहिए:

  • पनीर
  • दही
  • कैल्शियम-फोर्टिफाइड सोया मिल्क

कैल्शियम आपके शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण, यह आपके शरीर द्वारा ठीक से अवशोषित नहीं हो पाता है। तो कैल्शियम के साथ-साथ आपके शरीर को पर्याप्त विटामिन डी भी मिलना चाहिए। आप इन खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल कर सकती हैं:

  • सालमन मछली और अन्य वसायुक्त मछलियां
  • अंडे
  • पनीर
  • फोर्टिफाइड मार्जरीन

दाँत ब्रश करते समय ध्यान देने वाली बातें

गर्भावस्था के दौरान दांतों की किसी भी समस्या से बचने के लिए आपको अपने दाँत साफ करते समय कुछ बातें याद रखनी चाहिए, जैसे कि:

  • अपने दाँत ब्रश करने के लिए कुछ समय लें और धीमी गति से ब्रश स्ट्रोक लें।
  • यदि आपको अपने टूथपेस्ट का स्वाद पसंद नहीं है, तो अलग-अलग टूथपेस्ट का उपयोग करके देखें।
  • ब्रश करते समय सावधानी से दांतों को ब्रश करें और तेज तेज ब्रश न करें।
  • छोटे सिर वाले ब्रश का उपयोग करें, जो आमतौर पर छोटे बच्चों द्वारा उपयोग किया जाता है।
  • यदि ब्रश करने से आपको उल्टी जैसा महसूस होता है, तो आपको अपना ध्यान भटकाने की कोशिश करें और इसके लिए आप संगीत सुन सकती हैं या अपना ध्यान किसी दूसरी ओर लगाने का प्रयास करें। 

A young woman brushing her teeth carefully

गर्भावस्था से पूर्व डेंटल हेल्थ संबंधी केयर टिप्स  

यदि आप गर्भवती होने का प्रयास कर रही  हैं, तो अन्य सावधानी बरतने के अलावा, आपको अपने दांत के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि गर्भावस्था के दौरान आपको दांतों से जुड़ी कोई भी समस्या न हो। यहाँ कुछ गर्भावस्था से पहले कुछ डेंटल केयर टिप्स बताई गई हैं, जो आपकी मौखिक स्वच्छता की देखभाल करने में आपकी मदद कर सकती हैं:

  • नियमित रूप से डेंटल चेकअप कराएं ताकि किसी भी दंत समस्या के होने से बचा जा सके।
  • अपने दांतों को दिन में दो बार ब्रश करें।
  • फ्लॉसिंग करने से आप दांतों को सड़ने से बचाया जा सकता है। इसलिए रोजाना अपने दांतों को फ्लॉस करें।

पहले से सावधानी बरतना इलाज करने से बेहतर होता है; इसलिए, गर्भावस्था के दौरान दांतों की किसी भी तरह की समस्या बचने के लिए आपको सावधानी बरतनी चाहिए। हालांकि, यदि आप किसी भी प्रकार की दंत समस्याओं का शिकार होती हैं, तो अपने डेंटिस्ट के पास जल्द से जल्द जाएं।

यह भी पढ़ें:

प्रेगनेंसी के दौरान दाँतों में दर्द और मसूड़ों में रक्तस्राव
प्रेगनेंसी में दाँतों को ब्लीच करना: क्या यह सुरक्षित है?