गर्भावस्था के दौरान म्यूकस प्लग का निकलना

प्रेगनेंसी के दौरान म्यूकस प्लग निकलना

In this Article

एक वयस्क महिला के जीवन के विभिन्न चरणों में म्यूकस डिस्चार्ज होता है। इस म्यूकस के द्वारा ही स्पर्म को अंडों को फर्टिलाइज करने के लिए सुरक्षित रास्ता मिलता है। प्रेगनेंसी में म्यूकस प्लग बच्चे की सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और यह लेबर के संकेत के रूप में भी काम करता है। यहाँ हम आपको प्रेगनेंसी के दौरान म्यूकस प्लग निकलने के बारे में वह सब कुछ बताएंगे, जो आपको जानना चाहिए । 

म्यूकस प्लग क्या होता है? 

ओवुलेशन के दौरान या फर्टाइल पीरियड में एस्ट्रोजन के हाई लेवल के कारण म्यूकस डिस्चार्ज गाढ़ा हो जाता है और यह गर्भाशय को बैक्टीरिया और पैथोजन से बचाता है। जब फर्टिलाइजेशन होता है, तब म्यूकस प्लग (ओपरकुलम) बन जाता है। यह प्रेगनेंसी के दौरान पूरे समय गर्भाशय और उस में पल रहे बच्चे को एक्स्ट्रा सुरक्षा देता है। 

प्रेगनेंसी के दौरान ‘म्यूकस प्लग डिस्चार्ज’ का क्या मतलब है? 

बच्चे को जन्म देने के ठीक पहले माँ को लेबर पेन होने लगता है। इसका मतलब यह है कि उसका शरीर बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया के लिए तैयारी करने लगता है। सर्विक्स फैलता है और इसके कारण म्यूकस प्लग बाहर आ जाता है। यह इस बात का पहला संकेत है, कि आपको जल्दी ही लेबर शुरू होने वाला है। इसलिए आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि म्यूकस प्लग का बाहर आना पूरी तरह से एक सामान्य एक प्रक्रिया है। बल्कि, यह प्रेगनेंसी के आगे बढ़ने का एक अच्छा संकेत है और माँ को डिलीवरी के लिए तैयार रहने का एक अलर्ट भी है। 

यह कैसा दिखता है? 

म्यूकस प्लग वजाइना से होने वाला एक मोटा जिलेटिन के समान डिस्चार्ज है। प्रेगनेंसी के दौरान म्यूकस प्लग का रंग सफेद, लाल या भूरा हो सकता है। कभी-कभी इस प्लग के बाहर आने के समय, छोटे-छोटे ब्लड वेसेल्स टूट जाते हैं, ऐसे में डिस्चार्ज हल्की गुलाबी रंगत का हो सकता है। वैसे ज्यादातर महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान क्रीमी सफेद म्यूकस डिस्चार्ज होता है, जिसे ल्युकोरिया कहते हैं। यह प्रेगनेंसी के दौरान, एस्ट्रोजन के बढे हुए लेवल के कारण, म्यूकस के अधिक मात्रा में बनने और सर्विक्स से डिस्चार्ज होने के कारण होता है। 

म्यूकस प्लग बाहर कब आता है?

जब सर्विक्स फैलता है, तब उसमें स्थित म्यूकस बाहर आ जाता है। म्यूकस प्लग के निकलने और लेबर पेन के बीच का अंतराल हर महिला के लिए अलग-अलग होता है। अधिकतर महिलाओं में यह प्लग लेबर के ठीक पहले बाहर आता है। अन्य महिलाओं में लेबर के कई दिनों पहले भी यह बाहर आ जाता है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है और इसमें डरने वाली कोई बात नहीं है। म्यूकस प्लग बाहर कब आता है?

एक प्रेग्नेंट महिला का म्यूकस प्लग बाहर कैसे आता है? 

लेबर के शुरू होने से पहले, जन्म की प्रक्रिया के लिए तैयारी के रूप में सर्विक्स फैलता है। जैसे-जैसे यह फैलाव बढ़ता जाता है, प्लग नेचुरली बाहर आ जाता है। हालांकि, कई बार ऐसा भी देखा गया है, कि सेक्शुअल इंटरकोर्स या डॉक्टर द्वारा जांच करने के समय, समय से पहले ही यह बाहर आ जाता है। यह गर्भाशय और बच्चे की सुरक्षा की पहली परत होती है और इसके बाहर निकलने का मतलब यह है, कि सब कुछ ठीक है और आप जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। 

क्या आप अपने म्यूकस प्लग को बाहर निकाल सकती हैं?

आपको अपने म्यूकस प्लग को बाहर निकालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे सर्विक्स की अंदरूनी सतह को नुकसान हो सकता है। इससे बर्थ कैनाल में बैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो सकता है, जिससे नवजात शिशु को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। 

क्या समय से पहले म्यूकस प्लग का बाहर आ जाना नॉर्मल है?

कुछ महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान काफी पहले ही (37 सप्ताह से पहले) म्यूकस प्लग निकल जाता है, पर इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। पर, अगर आपको रेगुलर पारदर्शी डिस्चार्ज के बजाय ब्लीडिंग डिस्चार्ज हो रहा है, तो आपको अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए, ताकि वह संभावित समस्याओं की जांच कर सके। 

अगर म्यूकस प्लग बाहर आ जाए तो क्या करें?

एक बार यह प्लग बाहर आ जाए, तो इसका अर्थ है कि सुरक्षा की पहली परत हट चुकी है। अगर यह आपकी डिलीवरी की तारीख के नजदीक होता है, तो यह इस बात का एक अच्छा संकेत है, कि आपकी प्रेगनेंसी आगे बढ़ कर लेबर में प्रवेश कर रही है। तो इसे आप जल्द ही लेबर में जाने की एक चेतावनी समझें। 

वहीं, अगर आप का म्यूकस प्लग 37 हफ्तों की प्रेगनेंसी के पहले ही निकल जाता है, तो उसमें घबराने की कोई बात नहीं है, एम्नियोटिक सैक (पानी की थैली) आपके बच्चे की सुरक्षा करेगा। पर इसके बारे में अपने डॉक्टर को जरूर बताएं। कुछ महिलाओं का म्यूकस प्लग, दर्द शुरू होने के बाद और एम्नियोटिक सैक के फटने के बिल्कुल पहले निकलता है। वहीं, कई महिलाओं को म्यूकस प्लग के निकलने का पता भी नहीं चलता। 

प्रेग्नेंट महिलाओं में म्यूकस डिस्चार्ज के क्या कारण होते हैं?

सभी महिलाओं में फर्टाइल पीरियड, सेक्शुअल इंटरकोर्स और प्रेगनेंसी के दौरान एस्ट्रोजन का स्तर बहुत बढ़ जाता है। म्यूकस का बनना इस बात का संकेत है, कि शरीर अपने आप को ओवुलेशन, प्रेगनेंसी या डिलीवरी के लिए तैयार कर रहा है। प्रेगनेंसी के दौरान और लेबर शुरू होने के बिल्कुल पहले म्यूकस का बनना और भी बढ़ जाता है।  ज्यादातर महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान सफेद डिस्चार्ज होता है, जो कि अतिरिक्त म्यूकस होता है और बाहर निकलता रहता है। लेबर के पहले, बच्चे के जन्म की प्रक्रिया के लिए यह प्लग निकल जाता है। 

ब्लडी शो क्या होता है? 

ब्लडी शो एक अच्छा शुरुआती संकेत है, जो कि लेबर की शुरुआत में होता है। यह एक म्यूकस डिस्चार्ज होता है, जो कि खून में मिलकर गुलाबी या भूरा हो जाता है। इसका यह अर्थ है, कि लेबर की शुरुआत के लिए सर्विक्स फैल रहा है और इसके कारण ही सर्विक्स के मुँह पर लगा प्लग निकल गया है। अगर आपकी डिलीवरी डेट नजदीक है, तो यह एक अच्छा संकेत है। 

अगर आपका म्यूकस प्लग समय से पहले ही निकल जाता है, तो भी चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि पानी की थैली आपके बच्चे की रक्षा करेगी। 

क्या म्यूकस प्लग का निकलना और ब्लडी शो होना एक जैसा है?

नहीं, म्यूकस प्लग का रंग आमतौर पर क्रीमी सफेद या क्रीमी रंग का होता है। इसके डिस्चार्ज के दौरान उसमें थोड़ा  खून भी हो सकता है। इस गुलाबी या भूरे जैसे रंग वाले डिस्चार्ज को ब्लडी शो कहा जाता है। किसी भी समय अगर आपको ब्लडी डिस्चार्ज दिखे और उसमें ताजा खून हो, तो तुरंत अपने डॉक्टर से मिलें, ताकि यदि कोई समस्या हो तो उसका पता चल सके। 

कैसे पता करें कि आपका म्यूकस प्लग निकला है या नहीं?

आपको अपनी प्रेगनेंसी के दौरान बहुत सावधान रहना चाहिए और अपने अंडरवियर और सेनेटरी पैड पर नजर रखनी चाहिए। हर महिला में यह परिस्थिति अलग होती है। हर महिला का म्यूकस प्लग डिलीवरी के पहले बाहर निकलता ही है और इसे गुलाबी या भूरी रंगत वाले म्यूकस डिस्चार्ज के गोले के रूप में पहचाना जा सकता है। अगर इसके साथ ब्लीडिंग और दर्द भी हो रहा हो, तो कोई बड़ी समस्या हो सकती है। 

म्यूकस प्लग निकलने की कितनी देर के बाद लेबर शुरू होता है? 

ब्लडी शो की स्थिति में, अगले दिन या 2 दिन के अंदर लेबर पेन शुरू होने की उम्मीद की जा सकती है। दर्द की शुरुआत कुछ घंटों से लेकर कुछ हफ्तों में भी हो सकती है। यह लेबर का पहला संकेत है और इसमें तैयारी कर लेनी चाहिए।  दर्द की शुरुआत होने को लेबर की शुरुआत समझा जाना चाहिए। इसलिए रिलैक्स रहे, शांत रहें और अपने आपको बच्चे के जन्म के लिए तैयार करें। म्यूकस प्लग निकलने की कितनी देर के बाद लेबर शुरू होता है? 

क्या म्यूकस प्लग का डिस्चार्ज हमेशा होता ही है?

हाँ, यह फीटस के रास्ते को बंद रखता है और कभी न कभी उसे बाहर आना ही होता है। 

क्या म्यूकस प्लग का निकलना किसी तरह की समस्या हो सकती है? 

नहीं, यह प्रक्रिया पूरी तरह से नॉर्मल है और बच्चे को जन्म देने के लिए आपका म्यूकस प्लग निकलेगा ही। अगर आपका म्यूकस प्लग समय से पहले (लगभग 24वें हफ्ते या 37 हफ्ते से पहले) निकल जाता है, तो इसका केवल यह अर्थ है, कि सुरक्षा का एक अतिरिक्त लेयर हट गया है। इसका यह मतलब नहीं है, कि आपके बच्चे को इंफेक्शन का खतरा है। आपका शरीर, एम्नियोटिक सैक के रूप में सुरक्षा की दूसरी परत के साथ डिजाइन किया गया है। जो कि म्यूकस प्लग की तरह ही काम करता है और बैक्टीरिया को अंदर जाने से रोकता है। 

क्या म्यूकस प्लग के निकलने में दर्द होता है?

हाँ, म्यूकस प्लग के निकलने में थोड़ा दर्द हो सकता है। यह कुछ-कुछ पीरियड के दौरान होने वाले अनुभव जैसा ही है। हालांकि, हर मामले में ऐसा नहीं होता है, क्योंकि कई महिलाओं को इसके बाहर आने का पता भी नहीं चलता। 

क्या म्यूकस प्लग का निकलना पैथोलॉजी का संकेत देता है? 

म्यूकस प्लग का निकलना आप की प्रेगनेंसी का एक हिस्सा है। म्यूकस प्लग का निकलना कोई पैथोलॉजिकल समस्या नहीं दर्शाता है। यह केवल फीटस के लिए रास्ता बनाता है। 

डॉक्टर को कब बुलाएं?

अगर म्यूकस प्लग के डिस्चार्ज के दौरान आपको भारी ब्लीडिंग हो रही है, तो ऐसे में प्लेसेंटा प्रीविया या प्लेसेंटल अब्रप्शन जैसी समस्या हो सकती है और ऐसे में आपको अपने डॉक्टर को तुरंत बुलाना चाहिए। साथ ही, अगर आपको एक दुर्गंध महसूस हो या डिस्चार्ज का रंग हरा हो, तो यह इंफेक्शन का एक संकेत देता है। 

म्यूकस प्लग के निकलने का एहसास होना आपको चिंताजनक लग सकता है। पर असल में, यह सामान्य है और इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं है। म्यूकस प्लग के निकलने का मतलब जानना और समझना, आपको डिलीवरी की प्रक्रिया को और भी अच्छी तरह से समझने में मदद करता है। अपने बच्चे को इस दुनिया में लाने के समय पॉजिटिव रहें, शांत रहें और रिलैक्स रहें। 

यह भी पढ़ें: 

प्रेगनेंसी के दौरान एमनियोटिक फ्लूइड का रिसाव
प्रेसिपिटेट लेबर (फास्ट लेबर): कारण, लक्षण और कैसे मैनेज करें